







1: 12985/86 जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर डबल डेकर प्रतिदिन
2: 14721/22 जोधपुर बठिण्डा जोधपुर प्रतिदिन
3: 14803/04 भगत की कोठी अहमदाबाद भगत की कोठी वाया जालोर, समदड़ी प्रतिदिन
4: 14819/20 भगत की कोठी साबरमती भगत की कोठी वाया जालोर, समदड़ी प्रतिदिन
5: 14823/24 जोधपुर रेवाड़ी जोधपुर प्रतिदिन
6: 19659/60 शालीमार उदयपुर सिटी शालीमार साप्ताहिक
7: 19723/24/25/26 फुलेरा रेवाड़ी फुलेरा प्रतिदिन 2 जोड़ी
8: 19727/28 सीकर रेवाड़ी सीकर प्रतिदिन
9: 22483/84 जोधपुर गांधीधाम जोधपुर त्रिसाप्ताहिक वाया जालोर
10: 14737/38 भिवानी तिलक ब्रिज भिवानी प्रतिदिन
सवारी गाड़ियाँ, प्रतिदिन
54701/54702 बठिण्डा लालगढ़ / लालगढ़ अबोहर
54753/54/55/56 बठिण्डा श्रीगंगानगर बठिण्डा, 2 जोड़ी
54759/60/61/62 श्रीगंगानगर सूरतगढ़ श्रीगंगानगर 2 जोड़ी
54763/64 सादुलपुर श्रीगंगानगर सादुलपुर
54813/14 जोधपुर बाड़मेर जोधपुर
59711/12 बठिण्डा सूरतगढ़ बठिण्डा
59713/14 फुलेरा जयपुर फुलेरा
59716/17 फुलेरा रेवाड़ी फुलेरा
59727/30 सीकर लोहारू सीकर
59731/32/33/34 अनूपगढ़ सूरतगढ़ अनूपगढ़ 2 जोड़ी
74839/40 जोधपुर बाड़मेर जोधपुर डेमू
74849/50/51/52/53/54 रतनगढ़ सरदारशहर रतनगढ़ 3 जोड़ी डेमू
74855/56 बीकानेर रतनगढ बीकानेर डेमू
74857/58 सीकर चुरू सीकर डेमू
14895 जोधपुर बाड़मेर
54881/72 बाड़मेर मुनबाव बाड़मेर
मित्रों, यह वे सारी गाड़ियाँ है, जो अब तक चलने का इंतजार करती रही या शून्याधारित समयसारणी में बदलाव कर गयी है।


04151/04152 कानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक, 04133/04134 प्रयागराज यशवंतपुर प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष, 04183/04184 झाँसी पुणे झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष और 04117/04118 प्रयागराज आनंदविहार प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष ऐसा नियोजन है। उपरोक्त गाड़ियाँ 1.3 गुना विशेष किराया श्रेणी में, पूर्णतयः आरक्षित श्रेणी में चलाई जाएगी।
1: 04151/04152 कानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक,
यह गाड़ी फिलहाल चल रही है, जिसे यात्रिओंका बढ़िया रिस्पॉन्स मिलता देख, 30 जुलाई तक विस्तारित किया जा रहा है।
04151 कानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07 मई से 30 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर से चलेगी, वही वापसीमे 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर 08 मई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी। यह गाड़ी कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस ऐसे चलेगी।
2: 04133 प्रयागराज यशवंतपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को और 04134 यशवंतपुर प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष दिनांक 07 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से निकलेगी। इस मार्गपर पहले भी यह गाड़ी चल चुकी है।
3: 04183 झांसी पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष दिनांक 07 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को और 04184 पुणे झाँसी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष दिनांक 08 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को पुणे से निकलेगी। इस मार्गपर पहले भी यह गाड़ी चल चुकी है।
4: 04117 प्रयागराज आनंदविहार सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष दिनांक 30 मार्च, 02 और 04 एप्रेल को प्रयागराज से निकलेगी वापसीमे 04118 आनंदविहार प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष दिनांक 31 मार्च, 03 और 05 एप्रेल को आनंदविहार से निकलेगी। यह गाड़ी केवल 3 फेरोंके लिए घोषित की गई है।
कोई स्टेशन किसी बड़े बरगद के साये में कैसे अपनी कनेक्टिविटी के लिए तरसते रह जाता है, इसका सुन्दर उदाहरण “नासिक” महानगर है।
मुम्बई से मात्र 187 किलोमीटर पर बसा यह शहर, देशभर से रेलवे से सीधे सम्पर्क के लिए मुम्बई का मोहताज है। मुम्बई भुसावल मुख्य रेल मार्ग पर स्थित नाशिक से राजस्थान, गुजरात के लिए कोई सीधी रेल गाड़ी नही है। ऐसा नही है, की मुम्बई – मनमाड़ – भुसावल की गाड़ियाँ नासिक के यात्रिओंको सेवा नही देती मगर इस शहर की स्थिति ऐसी है की देश के प्रमुख भागोंसे सीधे रेल गाड़ियाँ यहांसे उपलब्ध नही है।
नाशिक एक पुरातन, आध्यत्मिक शहर है। त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान श्रीराम के परमपवित्र सानिध्य से पावित पंचवटी, महाराष्ट्र का शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी देवी, दक्षिण गंगा गोदावरी का उद्गम स्थल। साथ ही बहुत बड़ा औद्योगिक हब भी है, सरकारी नोट प्रेस, महिंद्रा का कार उत्पादन इसके साथ ही कई कारखाने यहाँपर है। फलोत्पादन के मामले में नासिक – पुणे – अहमदनगर क्षेत्र को देश का कैलिफोर्निया कहा जाता है। अंगूर, अनार की भरपूर फसल यहाँपर होती है। अंगूर पर प्रोसेसिंग कर उसकी वाइन बनाने की भी फैक्टरीज इस क्षेत्र में है।
लेकिन सीधे रेल सम्पर्क की बात की जाए तो नासिक का गुजरात या राजस्थान के किसी शहर से कोई रेल सम्पर्क नही है। गुजरात के सूरत, अहमदाबाद या कच्छ, सौराष्ट्र या फिर राजस्थान के जोधपुर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर किसी शहर से कोई रेल सेवा नासिक को नही जोड़ती। कहने को नासिक जिले का एक जंक्शन मनमाड़ जो की नासिक से 73 किलोमीटर पर पड़ता है, जो एक साप्ताहिक गाड़ी हैदराबाद जयपुर से जिले को राजस्थान से जोड़ता है, वही ओखा – रामेश्वरम, अहमदाबाद – यशवंतपुर ऐसी दो साप्ताहिक गाड़ियाँ भी है जो गुजरात, कर्णाटक सम्पर्क की खानापूर्ति करा देती है।
नासिक शहर और भी कई बड़े शहरोसे जुड़ने के लिए मुम्बई पर आधारित है। बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद जैसे दक्षिण के शहर मुम्बई से जुड़ते है। महाराष्ट्र के ही सोलापुर, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, अहमदनगर जैसे बड़े शहरोंके लिए कोई सीधा रेल सम्पर्क उपलब्ध नही है। यहाँतक की पुणे के लिए दिनभर में केवल एक गाड़ी सीधी थी जो फिलहाल संक्रमण कालीन रेल बन्द से रद्द ही चल रही है।
एक बात विशेष है, किसी बड़े शहर से सीधे रेल गाड़ियाँ नही है, मगर सड़क नेटवर्क से उपरोक्त शहरोसे बड़ी ट्रैफिक नासिक के लिए चलती है, जिसमे सरकारी बसे, निजी बसे और टैक्सियों से काफी परिवहन होता है।कारखानों का काम भी सड़क परिवहन से निपट लिया जाता है। रेल प्रशासन ने भी कभी इस ओर गौर नही किया और न ही नासिक रेल संगठन ने कभी ऐसी कोई मांगे रखी। शायद मुम्बई के 187 किलोमीटर दूरी के लिए मासिक पास की उपलब्धता में यहांके रेल संगठन सन्तुष्ट है।