Uncategorised

दक्षिण रेलवे की 3 जोड़ी गाड़ियाँ, शून्याधारित समयसारणी के बदलावों के साथ शुरू हो रही है।

1: 06787 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शुरू हो रही है, वापसीमे 06788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। पूर्व में यह गाड़ी 16687/88 मंगालुरु श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नवयुग एक्सप्रेस बन चल रही थी, जिसे ईरोड से तिरुनेलवेली तक 16787/88 लिंक से मिलाया जाता था। अब लिंक एक्सप्रेस बन्द हो कर यह सीधी गाड़ी चलेगी।

2: 06167/68 तिरुवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक विशेष दिनांक 13/16 को शुरू हो रही है।

3: 02648 कोचुवेली कोरबा द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी और 02647 कोरबा कोचुवेली द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। पूर्व में यह गाड़ी 22648/47 क्रमांक से तिरुवनंतपुरम से कोरबा के बीच चल रही थी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 4 जोड़ी गाड़ियाँ, राजकोट से दिल्ली सराय रोहिल्ला, राजकोट से रीवा, भावनगर से कोचुवेली और राजकोट से पोरबंदर के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष घोषित की गई है।

निम्नलिखित 3 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जाएगी। इन गाड़ियोंको नियमित किरायोंसे 1.3 गुना ज्यादा विशेष किराया श्रेणी में 15/6/2021 तक चलाया जा रहा है।

09579 राजकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को चलना शुरू होगी, 09580 दिल्ली सराय रोहिल्ला राजकोट साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। आगामी शून्याधारित समयसारणी में इस गाडीको 20913/14 राजकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट कर चलाया जाना है।

09237/38 राजकोट रीवा राजकोट साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 11/12 अप्रैल से शुरू की जा रही है। 09237 राजकोट से प्रत्येक रविवार को चलेगी, 09238 रीवा से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

09260/59 भावनगर कोचुवेली भावनगर साप्ताहिक विशेष दिनांक 13/15 अप्रैल से शुरू हो रही है। 09260 भावनगर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, 09259 कोचुवेली से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

09571/72 राजकोट पोरबंदर राजकोट अनारक्षित प्रतिदिन एक्सप्रेस विशेष दोनों ओरसे दिनांक 04 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भक्तिनगर स्टेशन का स्टापेज अस्थायी रूपसे, तकनीकी कार्य हेतु रद्द किया गया है।

Uncategorised

पुणे – लोणन्द – फलटण रेल सेवा शुरू होने जा रही है।

पुणे से मिरज, कोल्हापुर रेल मार्ग का दोहरीकरण, विद्युतीकरण का कार्य साथ साथ चल रहा है। इसी बीच मध्य रेलवे ने पुणे से लोणन्द होते हुए फलटण के लिए डेमू गाड़ी शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्धाटन दिनांक 30 मार्च को दोपहर 15:00 बजे, रेल मन्त्री पीयूष गोयल करेंगे। यह उद्धाटन विशेष गाड़ी, फलटण से रवाना होगी।

दिनांक 31 मार्च से 01435 पुणे फलटण डेमू, 01436 फलटण पुणे डेमू सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर अपने नियमित फेरे शुरू कर देगी। साथ ही 01433/34 लोनन्द फलटण लोनन्द के भी फेरे चलेंगे। संक्रमण काल के रेल बन्द के पूर्व में यह सेवा 71431/2/33/34 क्रमांक से चल रही थी।