Uncategorised

रेलवे का आरक्षण आम आदमी की पहुंचसे परे, छोटे स्टेशनोंके यात्री परेशान, नही ले पाते आरक्षित टिकटें

संक्रमणकालीन नियमावली के अनुसार, रेलवे के एखाद क्षेत्र छोड़े तो 95 फीसदी गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित यात्री सेवाएं चल रही है। यहाँतक की पश्चिम रेलवे की डेमू ट्रेनों में भी वीना आरक्षण यात्रा की टिकट उपलब्ध नही है। ऐसे में डेमू/सवारी गाड़ी का निम्न रोजगार वाला यात्री बेचारा थपेड़े खा रहा है

अब रेल विभाग के सूत्र कहेंगे, टिकट आरक्षित करने के लिए ढेर व्यवस्थाए है। मोबाईल ऍप है, वेबसाइट है, अधिकृत किए गए दलाल है और रेलवे के खुद के PRS यानी आरक्षण काउंटर्स लगे पड़े है, तो भईया, तकलीफ काहे की बताइए?

तकलीफ का है, हमहू बतावत है” हमारे रामजी काका कहते है। अब उनकी भाषा मे समझेंगे तो अच्छे अच्छों का भी सिर चकरा जाएगा, अतः हम ही सीधे सीधे बताते है।

रामजी काका का कहना है, उनकी लिखाई पढ़ाई यथातथा ही है। आरक्षण काउंटर पर जाएंगे तो उहाँ पर फॉर्म भरना पड़ता है। एक फॉर्म पर क्या लिखे यह मुसीबत, जै समझ समझ कर लिख भी लिए तो आरक्षण बाबू को समझाए पड़ी की का लिखे है। दूसरा टिकट खिड़की पर जै भीड़ के भईया एक दिन का तो रोजगार ही डुबाइके पड़ी, उससे अच्छा तो ई लागत है, की कौनो रेलसे जावे का जरूरत नाही, टैम्पा में बैठो या बसवां में ठेठ कर चले जावो।

अब दूजा एजंटवा के पास टिकट कटवाने जावत है तो ससुरा, बहुत ज्यादा पैसे मांगत रहा। 90 क़ाय टिकट, 20 रुपैय्या सर्विस का और कहता है पूरा राउंड ऑफ ऐसन कहता रहै, डेढ़ सौ रुपया पूरा ही दे दीजिए। अब इतना ज्यादा कैसे दे दे भाई?

रेल वाले कहते है मोबाइल पर ही टिकट बन जाती है, एक तो हमारा फोन उतना का कहत रहे, उतना इस्मार्ट नही है ना, ओंके लिए, चलिए जान पहचान वाले के मोबाइल से बनवाए खातिर कहते है तो पैसे कैसे चुकाएंगे? उसके लिए पैसे निकालने/देने वाला कार्ड भी होना चाहिए ना? जै फ़ोनवाले के कार्ड से पैसे चुकाएंगे तो उ भी ज्यादा का पैसा जोड़कर बताता है।

कुल मिलाकर ग्रामीण यात्री रेल से यात्रा करने से दूर ही रह गया है। उसे टिकट काउन्टर पर भीड़, सीमित समय की परेशानी है। आरक्षित टिकट के मुकाबले, द्वितीय श्रेणी का टिकट बड़ी आसानी से लिया जा सकता है। रेलवे की ई सेवाए उसकी पहुंच और समझ से दूर है, दूसरे पेमेंट्स के ऑप्शन भी उसके पास नही है। वह केवल नगद व्यवहार आसानी से कर सकता है। इसका फायदा एजेंट बनकर बैठे कुछ लोग खूब ले रहे है।

रेलवे प्रशासन को चाहिए की अपनी आरक्षण काउंटर्स व्यवस्था बढाए। दूसरा डेमू ट्रेनोके टिकट यदि आरक्षित ही रखे जाने है तो प्रत्येक स्टेशनपर गाड़ी आने तक टिकट खरीदने के लिए उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था PRS के जरिए की जानी चाहिए अन्यथा द्वितीय श्रेणी में ही इन गाड़ियोंको चलाए।

चित्र सौजन्यता : आर के लक्षमण कॉमन मैन, इन्टरनेट सामग्री

Uncategorised

रीवा इतवारी, जबलपुर चान्दा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक सुपर स्पेशल्स का 21 फरवरी को उद्धाटन

01754 रीवा इतवारी सुपर स्पेशल और 02274 जबलपुर चान्दा फोर्ट सुपर स्पेशल इन दोनों गाड़ियोंका उद्धाटन 21 फ़रवरी, रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल इनके द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम साढ़े चार बजे किया जा रहा है। निम्नलिखित परीपत्रक में इन उद्धाटन विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी दी गयी है।

उद्धाटन विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी

01754 रीवा इतवारी त्रिसाप्ताहिक सुपर स्पेशल अपना नियमित फेरा दिनांक 24 फरवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शुरू करेगी, वापसीमे 01753 इतवारी रीवा त्रिसाप्ताहिक सुपर सेशल अपना नियमित फेरा दिनांक 25 फ़रवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को शुरू करेगी।

02254/53 जबलपुर चान्दा फोर्ट जबलपुर त्रिसाप्ताहिक इन्टरसिटी सुपर स्पेशल दोनों ओर से अपने फेरोंकी शुरुवात 23 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को करेगी।

नियमित विशेष की समयसारणी

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उपरोक्त गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है अतः रेलवे के विशेष गाड़ियोंके लिए जारी नियम इन गाड़ियोंको भी लागू रहेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए रेल विभाग की हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Uncategorised

बिग ब्रेकिंग : द पु म में चलेगी दो नई विशेष गाड़ियाँ। रीवा इतवारी रीवा और जबलपुर चान्दा फोर्ट जबलपुर

पूर्व चर्चित रीवा इतवारी रीवा स्पेशल वाया जबलपुर, बालाघाट, गोंदिया और जबलपुर चान्दा फोर्ट जबलपुर स्पेशल वाया बालाघाट, गोंदिया यह दो गाड़ियोंके लिए डिब्बों की संरचना तैयार रखने के लिए आदेश जारी हो चुके है।

रीवा जबलपुर स्पेशल के लिए 20 डिब्बों का रैक रहेगा, जिसमे 1 वातानुकूलित प्रथम, 1 वातानुकूलित द्वितीय, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 2 द्वितीय श्रेणी और 2 एस एल आर ऐसे कुल 20 डिब्बों की संरचना रहेगी। जबलपुर चांदा फोर्ट के लिए 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 1 स्लिपर, 4 द्वितीय कुर्सीयान, 4 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर ऐसे कुल 12 डिब्बों की संरचना रहेगी।

जहाँतक 21/22 फरवरी को इन गाड़ियोंका शुभारंभ किया जा सकता है।

Uncategorised

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे की 7 सवारी/ डेमू शुरू होने जा रही है।

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे की 7 सवारी/ डेमू शुरू होने जा रही है। निम्नलिखित 4 जोड़ी गाड़ियोंको अनुमति मिल चुकी है।

79701/02 जयपुर हिसार जयपुर सवारी, 79601/01 अजमेर जयपुर अजमेर डेमू, 79603/044 जयपुर सीकर जयपुर डेमू, 74861/62 जयपुर चुरू जयपुर सवारी

निम्नलिखित 3 जोड़ी गाड़ियोंके प्रस्ताव रेलवे बोर्ड मिलने की पुरजोर आशा है।

54833/34 जयपुर हिसार जयपुर सवारी वाया बीकानेर, अलवर, रेवाड़ी

जयपुर बीकानेर के बीच नई गाड़ी वाया रींगस, सीकर, चुरू होकर चलाने की सम्भावना है।

जयपुर लोहारू के बीच नई गाड़ी जिसका मार्ग 19735/36 मीटर गेज की एक्सप्रेस पर आधारित होगा, वाया रींगस, सीकर, झुंझुनू होकर चलाने की सम्भावना है।

यात्रीगण, कृपया यह जान ले, यह प्रस्तावित गाड़ियोंकी शुरू करने की अनुमति मात्र है, जब यह गाड़ियाँ शुरू की जाएगी तब इनके गाड़ी क्रमांक, समयसारणी भिन्न हो सकती है।

Uncategorised

लोकमान्य तिलक टर्मिनस और फैजाबाद के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस और फैजाबाद के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहले यह गाड़ी 22103/04 क्रमांक से चला करती थी।

02049 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.2.2021 से प्रत्येक सोमवार को 13.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 17.30 बजे फैजाबाद पहुंचेगी।

02050 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल फैजाबाद से दिनांक 23.2.2021 से, प्रत्येक मंगलवार को 22.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन गुरुवार को प्रातः 03.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुंचेगी।

हाल्ट: कल्याण, नाशिक रोड, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, जंघई, मरियाहु, जौनपुर, शाहगंज और अकबरपुर

डिब्बा संरचना : एक एसी -2 टीयर, चार एसी -3 टीयर, 12 स्लीपर क्लास, 3 सेकंड क्लास सीटिंग

उपरोक्त गाड़ी पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्था के साथ चलाई जाएगी। विस्तृत समयसारणी प्रतीक्षित है।