Uncategorised

SECR दपूम रेल की बिलासपुर से इतवारी, छिंदवाड़ा के बीच सवारी/मेमू विशेष गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को रेलवे बोर्ड से 14 मेमू, सवारी, एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलाने की अनुमति मिल गयी है। निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 22 फरवरी से आगे सूचना जारी किए जाने तक शुरू रखी जाएगी।

14 गाड़ियोंकी सूची

08741/42 दुर्ग गोंदिया दुर्ग मेमू स्पेशल

08743/44 गोंदिया इतवारी गोंदिया मेमू स्पेशल

08745/46 गेवरा रोड रायपुर गेवरा रोड मेमू स्पेशल

08210 बिलासपुर गेवरा रोड त्रिसाप्ताहिक सवारी स्पेशल और 08208 बिलासपुर गेवरा रोड सवारी स्पेशल सप्ताह में 4 दिन (कुल मिलाकर प्रतिदिन)

08219/20 बिलासपुर चिरमिरी बिलासपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल और 08815/16 रायपुर केवटी रायपुर डेमू स्पेशल

08119/20 इतवारी छिंदवाड़ा इतवारी डेमू स्पेशल

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की और 9 जोड़ी गाड़ियाँ चलने के तैयार…

पश्चिम रेलवे ने 26 जोड़ी गाड़ियोंकी सूची जाहीर की थी, जिन्हें चलाने के लिए रेल बोर्ड से उन्हें अनुमति मिल गयी है। बीते 2 दिनों के पोस्ट में हमने 17 जोड़ी गाड़ियोंकी समयसारणी दे दी है और इस पोस्ट में 9 जोड़ी गाड़ियोंकी जानकारी दे रहे है।

09325 इन्दौर अमृतसर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को चलना शुरू हो जाएगी एवं 09326 अमृतसर इन्दौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 25 फ़रवरी से प्रत्येक गुरुवार, रविवार को निकलेगी। यह गाड़ी सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी।

09301 डॉ आंबेडकर नगर यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 फ़रवरी से प्रत्येक रविवार को चलना शुरू हो जाएगी एवं 09302 यशवंतपुर ड़ॉ अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल 02 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को चलाना शुरू की जाएगी। यात्रीगण, 09302 के परिचालन के दिन, समय अब बदल गए है, जो 23 घंटे यशवंतपुर में लाय ओवर पीरियड था, खत्म कर दीया गया है। मराठवाड़ा यात्री संगठन की इस गाड़ी के यशवंतपुर लाय ओवर पीरियड के चलते मैसूरु तक विस्तार किए जाने की माँग थी, उसे रेल प्रशासन ने गाड़ी को 1 दिन पहले ही निकाल खारिज कर दिया है।

09310 इन्दौर गाँधीनगर कैपिटल शांति स्पेशल दिनांक 01 मार्च एवं 09309 गांधीनगर कैपिटल इन्दौर शान्ति स्पेशल दिनांक 02 मार्च प्रतिदिन शुरू की जा रही है।

09262 पोरबंदर कोचुवेली साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 25 से प्रत्येक गुरुवार एवं 09261 कोचुवेली पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28 फ़रवरी से प्रत्येक रविवार को चल पड़ेगी।

09568 ओखा तूतीकोरिन साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी एवं 09567 तूतीकोरिन ओखा साप्ताहिक स्पेशल 04 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

09125 सूरत अमरावती द्विसाप्ताहिक स्पेशल दिनांक 26 फ़रवरी से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार को चलेगी एवं 09126 अमरावती सूरत द्विसाप्ताहिक स्पेशल दिनांक 27 फ़रवरी से प्रत्येक शनिवार, सोमवार को चलेगी। यात्रीगण के लिए विशेष सूचना, यह गाड़ी का खासा इतिहास रहा है, जब शुरू हुई थी तब फ़ास्ट पैसेंजर थी बाद में 19025/26 इन्टरसिटी एक्सप्रेस बनी और अब यह सुपरफास्ट श्रेणी में बदल गयी है। जब नियमित समयसारणी आ जाएगी तो इसका गाड़ी क्रमांक 09125/26 से बदल कर 20925/20926 हो जाएगा। एक विशेषता और है, इस गाड़ी में वातानुकूलित चेयर कार भी उपलब्ध की जा रही है।

02909 बांद्रा हजरत निजामुद्दीन गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक स्पेशल 02 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी एवं 02910 हज़रत निजामुद्दीन बांद्रा गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक स्पेशल 03 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी

09009 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली वातानुकूलित दुरन्तो द्विसाप्ताहिक स्पेशल 26 फ़रवरी से प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार को चलेगी और 09010 नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल वातानुकूलित दुरन्तो द्विसाप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को चल पड़ेगी। पहले इस गाड़ी का क्रमांक 22209/10 ऐसे था।

इन्दौर पुणे के बीच रेल यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए पश्चिम रेलवे का खास तोहफा, 02944/43 इन्दौर दौंड इन्दौर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 25/26 से सप्ताह में 3 दिन से बढ़ाकर 6 दिन चलेगी। 02944 इन्दौर दौंड बुधवार के अलावा बाकी सब दिन और 02943 दौंड इन्दौर गुरुवार के अलावा बाकी सब दिन चला करेगी।

Uncategorised

दमरे SCR ने अपनी 30 विशेष किराया गाड़ियोंको अप्रैल से आगे तक शुरू रखने की घोषणा की

अब प्रश्न यह आता है, एक तरफ माननीय रेल मंत्री उत्तर रेलवे की 35 अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ 22 फरवरी से शुरू किए जाने की खबर ट्वीट करते है, वहीं दूसरे क्षेत्रीय रेलवे ने अपनी 30 विशेष गाड़ियाँ जो 1.3 विशेष किराया दरों पर चलाई जा रही, उनके अप्रैल से आगे भी चलाए जाने की घोषणा कर दी है।

क्या यात्रिओंके प्रति यह असमानताएं नही है। देश के एक भाग में यात्री न्यूनतम किराया श्रेणी में अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे यात्रा कर सकेगा और दूसरी ओर, दूसरे भाग में उसे सामान्य किराए से 1.3 गुना ज्यादा किराया चुकाना होगा? सामान्य यात्री के मन मे यह सवाल है, आखिर किस तरह ऐसे पर्याय भारतीय रेलवे अपने यात्रिओंके सामने रख रही है, वह समझ ही नही पा रहा है?

यह गाड़ियाँ त्यौहार विशेष श्रेणी में शुरू की गई थी, अब कौनसी श्रेणी है, जिनमे यह 1.3 गुना किराया ज्यादा लिया जा रहा है? यात्रिओंको इंतजार है, की अब उसे यात्रा करने के लिए गाड़ियाँ तो वहीं है केवल किराया किस नामपर चुकाना है, विशेष या त्यौहार विशेष?

द म रेल SCR की 30 विशेष किराया गाड़ियाँ
Uncategorised

पश्चिम रेलवे की और 7 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू की जा रही है।

09218 वेरावळ बांद्रा दिनांक 23 फरवरी से प्रतिदिन एवं 09217 बांद्रा वेरावळ दिनांक 24 फ़रवरी से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। यह सौराष्ट्र जनता राजकोट के आगे जामनगर तक संचालित होती थी, जिसे वेरावळ तक विस्तार मिला है।

09239 हापा बिलासपुर स्पेशल 27 फ़रवरी से प्रत्येक शनिवार एवं 09240 बिलासपुर हापा स्पेशल 01 मार्च से प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09575 ओखा नाथद्वारा स्पेशल 24 फ़रवरी से प्रत्येक बुधवार एवं 09576 नाथद्वारा ओखा स्पेशल 25 फ़रवरी से प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09332 इन्दौर कोचुवेली स्पेशल 23 फ़रवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं 09331 कोचुवेली इन्दौर स्पेशल 26 फ़रवरी से प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09307 इन्दौर चंड़ीगढ़ स्पेशल 25 फ़रवरी से प्रत्येक गुरुवार एवं 09308 चंडीगढ़ इन्दौर स्पेशल 26 फ़रवरी से प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09241 इन्दौर उधमपुर स्पेशल 22 फ़रवरी से प्रत्येक सोमवार एवं 09242 उधमपुर इन्दौर स्पेशल 24 फ़रवरी से प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09337 इन्दौर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 28 फ़रवरी से प्रत्येक रविवार एवं 09338 दिल्ली सराय रोहिल्ला इन्दौर स्पेशल 01 मार्च से प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे 22 फरवरी से शुरू कर रही है 35 अनारक्षित गाड़ियाँ

संक्रमण काल मे यात्री गाड़ियाँ बन्द किए जाने के बाद यह पहला ऐसा मौका है की अनारक्षित गाड़ियाँ चलनेवाली है। यात्री अपनी टिकट बुकिंग काउंटर्स/ यू टी एस के जरिए खरीद कर यात्रा कर सकेंगे। यह भी स्पेशल श्रेणी की ही गाड़ियाँ है और इनमें मेल/एक्सप्रेस के किराए लगेंगे।

मासिक पास धारककों को इन गाड़ियोंमे अनुमति रहेगी या नही इसका खुलासा अभी नही किया गया है, साथ ही यात्री संख्या का नियंत्रण किस तरह से होगा यह भी एक सोचने का विषय है। अभी इन गाड़ियोंकी समयसारणी भी प्रतिक्षित है।

फ़िरोजपुर मण्डल की 5 जोड़ी गाड़ियाँ
उत्तर रेलवे का परीपत्रक, 35 गाड़ियाँ अनारक्षित स्पेशल मेल/एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

इतर क्षेत्रीय रेलवे की अनारक्षित गाड़ियोंके शुरू होने की घोषणा का भी इंतजार है।