Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 8 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू करने की घोषणा

09215 बांद्रा हिसार 22 फ़रवरी से हर सोमवार और 09216 हिसार बांद्रा 23 फरवरी से हर मंगलवार साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09204 पोरबंदर सिकन्दराबाद 23 फरवरी हर मंगलवार और 09203 सिकन्दराबाद पोरबंदर 24 फ़रवरी से हर बुधवार साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09233 बांद्रा जयपुर 22 फ़रवरी से हर सोमवार और 09234 जयपुर बांद्रा 23 फरवरी से हर मंगलवार साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

02965 बांद्रा भगत की कोठी 26 फ़रवरी से हर शुक्रवार और 02966 भगत की कोठी बांद्रा 27 फरवरी से हर शनिवार, साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09055 वलसाड जोधपुर 23 फ़रवरी से हर मंगलवार और 09056 जोधपुर वलसाड 24 फरवरी से हर बुधवार, साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09249 बांद्रा दिल्ली सराय रोहिल्ला 24 फ़रवरी से हर बुधवार और 09250 दिल्ली सराय रोहिल्ला बांद्रा 25 फरवरी से हर गुरुवार, साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

09243 वलसाड कानपुर उद्योगकर्मी 24 फ़रवरी से हर बुधवार और 09244 कानपुर वलसाड उद्योगकर्मी 26 फरवरी से हर शुक्रवार, साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

02908 हापा मडगाँव 24 फ़रवरी से हर बुधवार और 02907 मडगाँव हापा 26 फरवरी से हर शुक्रवार, साप्ताहिक रूपसे शुरू की जा रही है।

Uncategorised

प रे WR का धमाका💥 म रे CR मे उदासी 😞😞

कल पश्चिम रेलवे का एक परीपत्रक अकस्मात वायरल हुवा। परीपत्रक में 09083/84 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद प्रतिदिन वाया सूरत, भुसावल, इटारसी और 09089/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद प्रतिदिन वाया सूरत, भुसावल, इटारसी को मध्य रेलवे के मार्ग से, 1 मार्च से बन्द कर पश्चिम रेलवे के मार्ग से चलाने का निर्णय था।

09089/90 मुजफ्फरपुर स्पेशल डेली एवं 09089/90 गोरखपुर स्पेशल डेली वाया सूरत, भुसावल, इटारसी के बन्द का ऐलान

इसमें 09083/84 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद स्पेशल का गाड़ी क्रमांक बदल 09483/84 कर उसे बरौनी तक विस्तारित किया गया, मार्ग इटारसी से आगे जबलपुर होते हुए न जाकर हबीबगंज, बीना, खजुराहो होकर मानिकपुर से आगे चलाया जाएगा। उसी प्रकार 09089/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद प्रतिदिन स्पेशल का गाड़ी क्रमांक 09489/90 कर उसे भुसावल, इटारसी, जबलपुर के बजाय, सप्ताह में 6 दिन, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह होकर कटनी से आगे चलाया जाएगा।

परीपत्रक विस्तृतरूप से यहाँपर दे रहे है।

नई गाड़ी : 09091/92 बांद्रा गोरखपुर बांद्रा साप्ताहिक हमसफ़र
09089/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद के परिचालन में बदलाव। मार्ग, गाड़ी क्रमांक सब कुछ बदला।
09083/84 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद का परिचालन भी बदला। मार्ग, गाड़ी क्रमांक और गन्तव्य मुजफ्फरपुर से विस्तारित होकर बरौनी

कुल मिलाकर मध्य रेल के यात्रिओंके लिए यह परीपत्रक उदासी लेकर आया था। 09089/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद डेली स्पेशल इस क्षेत्र में चन्द ही दिनोंमें काफी लोकप्रिय गाड़ी हो गयी थी। उसी प्रकार 090843/84 मुजफ्फरपुर डेली स्पेशल भी बैक टू बैक चलनेवाली तेज गाड़ी थी। समय सुधार के बाद इसकी गति में कमी आ गयी है।

Uncategorised

प रे WR ने एक नई हमसफ़र बांद्रा गोरखपुर की घोषणा के साथदो जोड़ी गाड़ियाँ, 09083/84 और 09089/90 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर, गोरखपुर का परिचालन भी पश्चिम रेलवे के रतलाम, नागदा होकर किया

नई हमसफ़र 09091/92 बांद्रा गोरखपुर बांद्रा हमसफ़र साप्ताहिक

गाड़ी संख्‍या 09091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर स्‍पेशल हमसफर एक्‍सप्रेस 01 मार्च 2021 से अगले आदेश तक, बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति सोमवार को 05.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(12.53/12.55), रतलाम (14.45/14.55), नागदा(16.03/16.05) एवं उज्‍जैन(17.20/17.25), शुजालपुर(18.54/18.56) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 18.15 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09092 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल हमसफर एक्‍सप्रेस, 02 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, गोरखपुर से प्रति मंगलवार को 21.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(18.12)/18.14), उज्‍जैन(19.55/20.00), नागदा(20.58/21.00), रतलाम(22.05/22.15) एवं दाहोद(23.37/23.39) होते हुए गाड़ी चलने के तीसरे दिन 08.30 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, मऊ एवं देवरिया सदर स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में बारह थर्ड एसी एवं छ: स्‍लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे।

साथ ही 9083/84 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद प्रतिदिन और 09089/90 अहमदाबाद गोरखपुर अहमदाबाद प्रतिदिन गाड़ियोंका मार्ग भी सूरत, भुसावल, इटारसी के बजाय रतलाम, नागदा, उज्जैन होकर किया जा रहा है।

अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होते हुए अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन 02 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा देने के उद्देश्‍य से अहमदाबाद से गोरखपुर के मध्‍य नई स्‍पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है जो रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरेगी।
गाड़ी संख्‍या 09489 अहमदाबाद गोरखपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 02 मार्च 2021 से अगले आदेश तक, अहमदाबाद से सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन 09.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(12.53/12.55), रतलाम (14.45/14.55), नागदा(15.53/15.55) एवं उज्‍जैन(17.10/17.15) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 18.15 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09490 गोरखपुर अहमदाबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 03 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक, गोरखपुर से मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन 21.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन(19.55/20.00), नागदा(20.58/21.00), रतलाम(22.15/22.25) एवं दाहोद(23.52/23.54) होते हुए गाड़ी चलने के तीसरे दिन 04.10 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में आनंद, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, मऊ एवं देवरिया सदर स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ईस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, दस स्‍लीपर एवं चार सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

Uncategorised

19301/02 डॉ आंबेडकर नगर महू यशवंतपुर के बीच चलनेवाली एक्सप्रेस के परिचालन मे सुधार की गुंजाइश

हाल ही में पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड से गाड़ियोंकी एक सूची भेजी है। इस सूची वह 26 जोड़ी लोकप्रिय गाड़ियाँ है, जिनको यात्रिओंकी माँगपर चलाए जाने का प्रस्ताव है। उन 26 गाड़ियोंकी सूची में एक गाड़ी 19301/02 डॉ. अंबेडकर नगर – यशवंतपुर डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस भी है।

यह गाड़ी इन्दौर से यशवंतपुर के बीच शुरू की गई थी जिसे आगे इन्दौर स्टेशन पर गाड़ियोंकी ज्यादा संख्या के मद्देनजर, उपनगर ड़ॉ अंबेडकर नगर महू में विस्तारित किया गया। नरखेड़, नवी अमरावती, अकोला, नान्देड होते हुए यशवंतपुर को जानेवाली यह गाड़ी शुरू दिन से ही लोकप्रिय हो गयी थी। इस क्षेत्र को इन्दौर और यशवंतपुर को जोड़नेवाली यह एकमात्र गाड़ी है।

यह गाड़ी का डॉ आंबेडकर नगर से यशवंतपुर का नियोजित मार्ग है।

अब जब सभी गाड़ियोंको झीरो बेस टाइमटेबल के दायरे में लाकर उनकी गति और गन्तव्योंके स्टेशनोंके समय को लेकर अभ्यास किया जा रहा है और यथायोग्य सुधार भी किया जा रहा है, तब मराठवाड़ा क्षेत्र से इस गाड़ी को लेकर एक बेहद उपयोगी सुझाव तैयार किया गया है।

गाड़ी संख्या 19301 डॉ. अंबेडकर नगर – यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो अंबेडकर नगर(महु) से रविवार रात 20:20 को रवाना होकर इंदौर-उज्जैन-भोपाल-इटारसी-नरखेड-अमरावती-अकोला-वाशिम-हिंगोली-पुर्णा-नांदेड-काचिगुडा होते हुए मंगलवार सुबह 11:15 को यशवंतपुर (बैंगलोर) पहुंचती थी और वापसी मे बुधवार सुबह 11:20 को इंदौर/अंबेडकर नगर(महु) के लिए रवाना होती थी।

अब प्रस्ताव यह है, की डॉ. अंबेडकर नगर (महु) – यशवंतपुर -डॉ. अंबेडकर नगर (महु) साप्ताहिक एक्सप्रेस का रैक यशवंतपुर (बैंगलोर) स्टेशन पर करीब पुरे 23 घंटे खड़ा रखा जाता हैं। अगर इस समय का लाय ओवर पीरियड का सदुपयोग कर इस ट्रेन को यशवंतपुर से 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैसूरु स्टेशन तक विस्तारित किया जा सकता है।

यशवंतपुर से आगे 145 किलोमीटर की दूरी पर मैसूरु स्टेशन तक इस गाड़ी का विस्तार किया जाए ऐसा प्रस्ताव/ सुझाव यात्रिओंकी ओरसे किया जा रहा है।

इसमें महु,इंदौर,उज्जैन,अमरावती,अकोला,पुर्णा, नांदेड समेत उपरोक्त सभी जगहों से मैसूर के लिए भी सिधी ट्रेन मिल जाएंगी, नही तो इन यात्रिओंको यशवंतपुर से दूसरी गाड़ी बदल कर आगे मैसूरु जाना पड़ता है। साथ ही रेलवे की भी सुविधा हो जाएगी, उन्हें यशवंतपुर जैसे व्यस्ततम स्टेशन की जगह भी बाकी गाड़ियोंके परिचालन के लिए उपलब्ध रहेगी।

फ़ोटो : indiarailinfo.com की सौजन्यता से

Uncategorised

दमरे SCR की प्रस्तवित 31 जोड़ी गाड़ियाँ

17233/34 सिकन्दराबाद शिरपुर कागज़ नगर सिकन्दराबाद भाग्यनगर प्रतिदिन

12740/39 सिकन्दराबाद विशाखापत्तनम सिकन्दराबाद गरीबरथ प्रतिदिन

12735/36 सिकन्दराबाद विशाखापत्तनम सिकन्दराबाद गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक

17023/24 सिकन्दराबाद करनूल सिटी सिकन्दराबाद तुंगभद्रा प्रतिदिन

17021/22 हैदराबाद वास्को हैदराबाद साप्ताहिक

17011/12 हैदराबाद शिरपुर कागज़ नगर हैदराबाद इन्टरसिटी

17027/28 हैदराबाद करनूल सिटी हैदराबाद हुन्ड्री प्रतिदिन

17010/09 हैदराबाद बीदर हैदराबाद इन्टरसिटी प्रतिदिन

17013/14 हैदराबाद हड़पसर (पुणे) हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक

12713/14 विजयवाड़ा सिकन्दराबाद विजयवाड़ा सातवाहन प्रतिदिन

17241/42 नरसापुर निदादावोलु नरसापुर प्रतिदिन

17237/38 बित्रागुंटा चेन्नई सेंट्रल बित्रागुंटा सप्ताह में 5 दिन

17207/08 विजयवाड़ा साईं नगर शिर्डी विजयवाड़ा साप्ताहिक

12743/44 गुडूर विजयवाड़ा गुडूर विक्रम सिम्हापुरी अमरावती प्रतिदिन

12747/48 नरसापुर धर्मावरम नरसापुर प्रतिदिन

22705/06 तिरुपति जम्मूतवी तिरुपति हमसफ़र साप्ताहिक

17407/08 तिरुपति मन्नारगुड़ी तिरुपति पामाणि त्रिसाप्ताहिक

17413/14 तिरुपति पुड्डुचेरी तिरुपति साप्ताहिक

17417/18 तिरुपति साईं नगर शिर्डी तिरुपति साप्ताहिक

17419/20 तिरुपति वास्को तिरुपति साप्ताहिक

17615/16 काचेगुड़ा मदुराई काचेगुड़ा साप्ताहिक

17239/40 गुण्टूर विशाखापट्टनम गुण्टूर सिम्हाण्डरी प्रतिदिन

12747/48 गुण्टूर विकाराबाद गुण्टूर पलनाड प्रतिदिन

17252/51 गुण्टूर काचेगुड़ा गुण्टूर प्रतिदिन

12767/68 हुजुर साहिब नान्देड सांतरागाछी हुजुर साहिब नान्देड साप्ताहिक

17619/20 औरंगाबाद हुजुर साहिब नान्देड औरंगाबाद साप्ताहिक

17621/22 हुजुर साहिब नान्देड रेनिगुंटा हुजुर साहिब नान्देड साप्ताहिक

12753/54 हुजुर साहिब नान्देड हज़रत निजामुद्दीन हुजुर साहिब नान्देड मराठवाड़ा सम्पर्क क्रान्ति साप्ताहिक

17623/24 हुजुर साहिब नान्देड श्रीगंगानगर हुजुर साहिब नान्देड साप्ताहिक

17409/10 आदिलाबाद हुजुर साहिब नान्देड आदिलाबाद प्रतिदिन

16203/04 चेन्नई सेंट्रल तिरुपति चेन्नई सेंट्रल प्रतिदिन

यात्रीगण कृपया यह बात ध्यान दे, यह गाड़ियाँ प्रस्तवित है, द म रेल ने रेल बोर्ड से शुरू करने के लिए प्रस्ताव रखा है। जल्द ही शुरू की जाने की भी सम्भावना है, लेकिन जब गाड़ियाँ शुरू की जाएगी इनके परिचालन और गाड़ी क्रमांक में बदलाव किया जा सकता और उसके लिए अलगसे परीपत्रक भी निकाला जाएगा। आगे की सूचना हम अवश्य ही आपके लिए लेकर आयेंगे।