Uncategorised

आशाए, आशाएं ss! कुछ पाने की हो आस आस…. रेल बजट

रेलवे बजट 2021। हर क्षेत्र की अलग अलग आस, अलग अलग उम्मीद! बजट कोई भी, घर का छोटा सा या देश का व्यापक सबकी उम्मीदें टिकी रहती है। हमे क्या मिलेगा? क्या इस बार हमारी जरूरतें, अपेक्षाओंकी की पूर्ति के लिए धन रूपी ईंधन का आबंटन किया जाएगा? बजट याने सबके मन मे सवाल ही सवाल।

मित्रों, आजकल रेल और आम बजट साथ मे ही किए जाते है अतः अपनी आशाओं, अपेक्षाओंके लिए थोड़ा इंतजार अधिक बढ़ जाता है। एक मुश्त रकम रेल मंत्रालय की मांग के अनुसार सौंप दी जाती है, जिसे रेलवे के उच्च अधिकारी जरूरत के हिसाबसे अलग अलग क्षेत्रीय रेल्वेज के लिए घोषित करते है। अलग अलग स्तर पर बजट की निधि आगे सरकती है और फिर किसी विशिष्ट काम के लिए कितना धन मिलेगा यह समझता है। रेल मंत्रालय की कुछ ही दिनोंमें पिंक बुक आती है, तब ही जाकर पता चलेगा की किस क्षेत्र के लिए क्या निधि मिला है।

भारतीय रेल विकास की ओर अपने बढ़ते गति की तरह तेजी से चल रही है। बीते कुछ वर्षोंमें बहोत तेजी से बदलाव किए गये है और आनेवाले दिनोंमें भी यह चलते रहने वाले है। सम्पूर्ण विद्युतीकरण, समर्पित मालवहन गलियारे, आदर्श रेल ट्रैक जिसमे कोई रेल क्रॉसिंग न हो, न कोई बाधा आए, उन्नत रेल सामग्री जिसमे यात्री डिब्बे, माल डिब्बे, लोको, पटरी, सिग्नलिंग व्यवस्था आदि सारी चीजें आती है, अद्यतन सूची में है।

माना क़ी आम यात्री बजट में अपने क्षेत्र के रेल सम्पर्क पर ज्यादा ध्यान देता है। उसकी आशा, अपेक्षा वही तक ज्यादातर दौड़ लगाती है। पर जब सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर, संसाधन सुधारा जा रहा हो तब निम्नतम स्तर तक साधनोंके बढ़ने की गुंजाइश तो बनेगी न?

मित्रों, ऐसे ही हमे रेल्वेज से बहोत सारी अपेक्षाएं है और संक्रमण काल के रेल बन्द के बाद आम यात्री को घुटने पर लाकर रख दिया है। वह तो अब उसे रेल गाड़ी में प्रवेश करने मिले इतनी मामूली सी अपेक्षा के स्तर तक आ गया है। बताइए, कहाँ बुलेट ट्रेन और कहाँ रेलवे परिसर में आने की अपेक्षा। यह उत्तम उदाहरण है की जरूरत के हिसाब से इन्सान की अपेक्षाएं कितनी और कैसे बदलते रहती है। और क्या भाष्य हो सकता है, रेलबजट पर? बस पोटली खुलने का इंतजार। ☺️

Uncategorised

चलो, अब आया नम्बर मेमुओं का!

एक एक करके गाड़ियाँ शुरू की जा रही है। कई क्षेत्रीय रेलवे ने अपने इलाके की मेट्रो, उपनगरीय गाड़ियाँ और जहाँ उपनगरीय गाड़ियाँ नही है, वहाँपर मेमू गाड़ियाँ चला दी है। मध्य और पश्चिम रेलवे मे दोनोंही रेल्वेज का मुख्यालय मुम्बई पड़ता है और महाराष्ट्र में है। अतः महाराष्ट्र राज्य शासन की संक्रमण कालीन एहतियात, नियम के अधीन रहते हुए इन दोनों ही रेल्वेज को अपनी गाड़ियोंके बारेमे निर्णय लेना पड़ता है। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य शासन ने मुम्बई की लोकल गाड़ियाँ 1 फ़रवरी से आम यात्रिओंके लिए कुछ बन्धनोंके साथ खोले जाने का निर्णय जाहीर किया और उसी निर्णय के आधार पर मध्य और पश्चिम रेल्वेज ने अपनी उपनगरीय गाड़ियोंकी संख्या में वृद्धि की।

आज पश्चिम रेलवे ने अपनी गैर उपनगरीय क्षेत्र में पहली अनारक्षित मेमू चलाने की घोषणा की है। स्वागत है। गौरतलब यह है, यह गाड़ी गुजरात राज्य में सूरत – वलसाड के बीच चलेगी।

यह शुरवात है और धीरे धीरे मेमू गाड़ियाँ बढ़ेंगी। ध्यान रहे, जितनी जिम्मेदारी शासन की है उससे कई ज्यादा जिम्मेदारी इन गाड़ियोंमे यात्रा करने वाले यात्रिओंकी भी है। अब भी संक्रमण कालीन नियम जारी है, टीकाकरण अभी पूरा नही हुवा है तो जब तक दवाई नही, तब तक ढिलाई नही, समझे?

अ र रं !

भाईसाहब, ज्यादा खुश होने का कौनो जरूरत नाही, सचमुच बिलकुल ही बिलकुल ढिलाई नही। फिर से सुधारित परीपत्रक आया है और मेमू गाड़ी केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ ही चलेगी। क्या समझे? 😊😊

यह सुधारित परीपत्रक है।
और यह है, साहब जी का, शाम का अश्योरेन्स, “हाँ, भाई अनारक्षित मेमू ही है।” लेकिन शाम में जो “है” थी वह शाम ढलते ढलते थी हो गयी 😢

इससे पहले की और कुछ बदलाव आ जाए, इस लेख की तो इतिश्री कर लूं। जय हो। ☺️

Uncategorised

पूर्व और दक्षिण पूर्व रेलवे अपनी गाड़ियाँ चला रहा है

पूर्व रेलवे 02315/16 कोलकाता उदयपुर सिटी कोलकाता साप्ताहिक, 03165/66 कोलकाता सीतामढ़ी कोलकाता साप्ताहिक, 03418/17 मालदा टाउन दीघा मालदा टाउन साप्ताहिक, 03425/26 मालदा टाउन सूरत मालदा टाउन साप्ताहिक, 02361/62 आसनसोल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आसनसोल साप्ताहिक, 03415/16 मालदा टाउन पटना मालदा टाउन त्रिसाप्ताहिक, 03505/06 आसनसोल दीघा आसनसोल साप्ताहिक, 03507/08 आसनसोल गोरखपुर आसनसोल साप्ताहिक यह गाड़ियाँ निम्नलिखित परीपत्रक अनुसार शुरू करने जा रहा है।

पूर्व रेलवे निम्नलिखित 7 जोड़ी गाड़ियोंकी जल्द ही घोषणा करने जा रहा है। इसमें 12363/64 कोलकाता हल्दीबाड़ी कोलकाता त्रिसाप्ताहिक, 13115/16 कोलकाता लालगोला कोलकाता सप्ताह में 4 दिन, 13187/88 सियालदाह रामपुरहाट सियालदाह प्रतिदिन, 12359/60 कोलकाता पटना कोलकाता गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक, 13137/38 कोलकाता आझमगड़ कोलकाता साप्ताहिक, 13147/48 सियालदाह बामनहाट सियालदाह उत्तरबंग प्रतिदिन, 13149/50 सियालदाह अलीपुरद्वार सियालदाह काँचनकन्या प्रतिदिन यह गाड़ियाँ चलनेके लिए नामित की गई है।

आशा करते है, बाकी क्षेत्रीय रेलवे भी खास करके मध्य एवं पश्चिम रेलवे जिनकी कई गाड़ियाँ अब भी यार्ड में ही है, अपनी नियमित गाड़ियोंकी घोषणा करें और उन्हें जल्द पटरियोंपर ले आए ताकी सामान्य यात्रिओंकी परेशानी का कोई हल निकले।

Uncategorised

दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपनी 8 जोड़ी सवारी/मेमू गाड़ियोंका परिचालन शुरू किया, 2 जोड़ी बनी एक्सप्रेस

भारतीय रेल की लगभग सारी उपनगरीय सेवाएं आम यात्रिओंके लिए खोल दी गयी है और कई क्षेत्रीय रेल्वेज ने अपनी डेमू मेमू भी चला दी है। 01 फरवरी से दक्षिण पूर्व रेलवे SER ने अपनी 8 जोड़ी सवारी गाड़ियोंको शुरू करने की घोषणा कर दी है। इनमें 2 सवारी/मेमू गाड़ियाँ एक्सप्रेस में परावर्तित की गई है तो बाकी 6 जोड़ी गाड़ियाँ मेमू/सवारी ही रहेंगी।

आशा है, बचे हुए क्षेत्रिय रेलवे की भी सवारी/मेमू गाड़ियाँ चाहे उन्हें एक्सप्रेस में परावर्तित ही क्यों न किया जाए, पर परिचालन शुरू हो। सामान्य यात्री बहोत ज्यादा तकलीफ़ में है और रेल सेवाओंके अभाव में परेशान है।

Uncategorised

राजस्थान की 3 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू हो रही है।।

09709/10 उदयपुर कामाख्या उदयपुर साप्ताहिक दिनांक 08/11 फरवरी से शुरू हो रही है।

09715/16 जयपुर गोमतीनगर जयपुर सप्ताह में 3 दिन दिनांक 05/06 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

02923/24 अजमेर आग्रा फोर्ट अजमेर प्रतिदिन दिनांक 05 फरवरी से चल पड़ेगी।