Uncategorised

दक्षिण पश्चिम रेल के हुबली विभाग में दस दिन गाड़ियाँ रद्द रहेगी

दक्षिण पश्चिम रेल के श्री सिद्धरूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन के रेलवे यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू किया गया है अतः निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया अपनी रेल यात्राओंका नियोजन सुव्यवस्थित करें।

Uncategorised

रेलवे के पश्चिमी समर्पित माल गलियारा (WDFC) के दो रोमांचक वीडियो

यह दृश्य WDFC के श्री माधोपुर स्टेशन से लिया गया है, दो दो मंजिला कंटेनर वाली मालगाड़ियाँ एक दूसरे को क्रॉस करती हुई।
वहीं दृश्य एक मालगाड़ी से लिया हुवा। हैं बहोत रोमांचक!

दोनोंही वीडियो ट्वीटर के सौजन्य से

Uncategorised

बांद्रा देहरादून बांद्रा का शून्याधारित (?) परिचालन, देहरादून के बदले हरिद्वार और बांद्रा के बीच होगा।

09019 बांद्रा हरिद्वार स्पेशल 10 जनवरीसे बांद्रा टर्मिनस से निकलेगी और 09020 हरिद्वार बांद्रा स्पेशल हरिद्वार से 11 जनवरीको शुरू होने जा रही है।

19019/20 देहरादून एक्सप्रेस का यह अमूलचूल परिवर्तन हमेशा इस गाड़ी का सफर करनेवाले यात्रिओंका शेड्यूल बिगाड़ने वाला होनेवाला है।

यह जो भी समयसारणी में फेरफार किया जा रहा है, इसे कई जानकार लोग शून्याधारित समयसारणी के परिवर्तन मानते है, हालाँकि रेल प्रशासन ने इसकी कभी भी पुष्टि नही की की समयसारणी के परिवर्तन ओंके झीरो बेस टाइमटेबल कार्यक्रम का हिस्सा है।

लेकिन जानकारों के हवाले से हम इसे झीरो बेस समयसारणी ही कह रहे है। बांद्रा देहरादून बांद्रा के परिचालन में जो शून्याधारित समयसारणी के अनुसार अमूलचूल परिवर्तन किया गया है, उसका थोड़ा तुलनात्मक अभ्यास यहाँ देते है।

19019 और 09019 में अंतर देखते है तो, 29 स्टापेजेस में कमी की गई है। 19019 देहरादून एक्सप्रेस के बांद्रा और देहरादून के बीच 92 स्टापेजेस थे जो 09019 हरिद्वार स्पेशल में घटकर 63 ही रह गए है। स्टापेजेस में 12 की कटौती हुई है। कुल रन में पहले साढ़े अड़तीस घंटे लगते थे जो नए समयसारणी में घटकर सवा बत्तीस रह गए है, सवा छह घंटे घटाए गए है और एवरेज स्पीड 42 से बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घण्टे बैठता है

वही रिटर्न जर्नी में 19020 के मुकाबले 09020 के 86 स्टापेजेस से घटकर 59 रह गए है और कुल रन में सवा सात घंटे की कटौती हुई है। एवरेज स्पीड 41 से बढ़कर 50 kmph हुई है।

19019 बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस बांद्रा से 00:05 को निकलती थी और हरिद्वार को दूसरे दिन दोपहर के 14:35 को पोहोचती थी यह उसका 94 वा स्टॉपेज था। वही 09019 स्पेशल बांद्रा से 00:05 को ही निकल रही है और हरिद्वार को सुबह 8:20 को पोहोंचा रही है। वही वापसी में 19020 एक्सप्रेस हरिद्वार से दोपहर 12:30 को निकलती थी और बांद्रा को तीसरे दिन प्रातः 4:20 को पोहोचती थी जिसे 09020 स्पेशल में बदलकर हरिद्वार से दोपहर 13:30 को छोड़ा गया है और बांद्रा को अगले ही दिन, रात में 22:05 को बांद्रा पोहोचाया गया है।

यहाँपर 09019/20 की समयसारणी दे रहे है। PTT यह पब्लिक टाइमटेबल है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की महत्वपूर्ण गाड़ियाँ, जिसके शून्याधारित समयसारणी का था सभी को इंतजार

पहली गाड़ी है 09019/20. यह गाड़ी पश्चिम रेलवे में देहरादून एक्सप्रेस नामसे लोकप्रिय थी और अप डाउन वालोंकी चहेती। इसका स्पीडअप ने कइयोंके गणित बिगड़ने वाले है। स्पेशल के रूप में यह गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार के बीच चलेगी।

दूसरी गाड़ी है 09031/32 यह गाड़ी अहमदाबाद से हरिद्वार के बीच हरिद्वार मेल के नाम से चलती थी जिसे अब योगनगरी न्यू हृषीकेश तक विस्तारित कर चलाया जाएगा। गाडीके समय बदले हुए है, जरा देख लीजिएगा

तीसरी गाड़ी है 09065/66 ओखा देहरादून ओखा उत्तरांचल साप्ताहिक एक्सप्रेस। पुरानी 19565/66 के पैटर्न पर ही चलाई जाएगी बस थोडेसे समय बदले गए है।

चौथी गाड़ी है 09029/30 बांद्रा अहमदाबाद बांद्रा लोकशक्ति। पुराना नम्बर 22927/28

उपरोक्त समयसारणी में WTT और PTT ऐसे दो समय तालिकाएं दी गयी है। WTT यह वर्किंग टाइमटेबल है जिसका आम यात्रिओंको कोई लेनादेना नही उनकी समयसारणी PTT वाली है जिसका मतलब पब्लिक टाइमटेबल यह है। अतः यात्रिओंसे निवेदन है PTT वाली समयसारणी का उपयोग करे।

Uncategorised

मध्य रेल की राजधानी अब ग्वालियर भी रुकेगी

मध्य रेलवे की एकमात्र और देश की सर्वप्रथम पुश पुल याने आगे और पीछे दोनों ओर लोको जुड़ी हुई रेल गाड़ी का एक स्टॉपेज और बढ़ाया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में यात्रा करते वक्त ग्वालियर स्टेशन पर रुकेगी।

किसी भी गाड़ी का स्टॉपेज बढ़ता है तो वहाँ के यात्रिओंके लिए सुविधा का विस्तार ही होता है। ग्वालियर वासियोंके लिए दिल्ली की ओर गाड़ियोंकी भरमार है, लेकिन मुम्बई के लिए गाड़ियाँ काफी कम थी अतः अब वे राजधानी से भी मुम्बई की यात्रा कर पाएंगे।

रेल प्रशासन चाहता है की सप्ताह में 4 दिन चलनेवाली इस राजधानी की प्रतिदिन ऐसा विस्तार हो, इसमें यात्रिओंका ट्रैफिक बढ़े। इटारसी से दिल्ली के बीच ढेर राजधानी गाड़ियाँ चलती है मगर मुम्बई से इटारसी के बीच यह एकमात्र राजधानी एक्सप्रेस है।

भुसावल विभाग में इस राजधानी एक्सप्रेस को 2 स्टेशनोंपर स्टॉपेज है। जलगाँव और नासिक रोड। वैसे भुसावल से यह गाड़ी नॉन स्टॉप दनदनाते निकल जाती है। एक विभागीय मुख्यालय और तमाम अनुरक्षण सुविधा होने के बावजूद इस गाड़ी को भुसावल में स्टापेज नही है। यहाँतक की भुसावल का ही परिचालन वर्ग याने लोको पायलट और गार्ड जलगाँव जाकर अपनी ड्यूटी सम्भालता है। यह शायद रेल प्रशासन के परिचालन इतिहास में पहला ही निर्णय होगा जो स्टाफ चेंजिंग स्टेशन से गाड़ी नॉन स्टॉप जाती हो और अगले स्टेशनपर जाकर स्टाफ़ बदला जाता हो। खैर! ग्वालियर वासियोंको राजधानी के स्टापेज की हार्दिक बधाई।