Uncategorised

अलविदा 2020, स्वागतम 2021!

2020 यह वर्ष हर किसी को, किसी न किसी मायनोंमें याद रहेगा। महामारी के इस वर्ष ने किसी को, अपने के बिछड़ने का दर्द दिया है तो किसी का रोजगार छीना है। रेलवे का चक्का बन्द तो अब इतिहास के पन्नों का एक स्थायी अध्याय है। इस अध्याय में कैसे रेलवे ठप्प रही, कामगारों का गाँव की तरफ पैदल ही निकल पड़ना, रेलवे की इन लोगोंके लिए अपने कर्मचारियोंके साथ, सेवा की नैतिक जिम्मेदारी का एहसास रखते हुए, श्रमिक गाड़ियोंका संचालन किया, रास्तेमें श्रमिकोंके खानपान की व्यवस्था करना, किसी को शायद ही भुलाए देगा।

इस वर्ष, रेल परिवहन में ही क्या, देश के हरेक सामाजिक जीवन मे भारी उथलपुथल रही। रेलवे स्टेशनोंमें, आनेजाने पर पाबन्दियाँ लग गयी। महामारी के पहले रेल प्रशासन ने गाड़ियोंमे यात्रिओंकी प्रतिक्षासूची पूर्णतयः समाप्त कीये जाने की योजना का ख़ाका तैयार होने की घोषणा की थी लेकिन हाय रे दुर्भाग्य! प्रतिक्षासूची के यात्री की तो यात्रा कीए जाने की उम्मीद ही धरी रह गयी। पहले तो गाड़ियाँ ही बन्द रही, और शुरू हुई तो आज भी केवल आरक्षित यात्रिओंके लिए ही चल रही है।

द्वितीय श्रेणी टिकट की खिड़कियोंके पट ऐसे बन्द हुए की खुलने का नाम ही नही ले रहे है और ना ही आसपास के दिनोंमें इनके खुलने के कोई आसार दिखाई दे रहे है। मासिक/ त्रिमासिक पास धारकोंके पास निकले पड़े है, लेकिन पता नही गाड़ियोंमे यह वैध कब होंगे? यह लोग बेचारे सड़क मार्ग के धक्के खा रहे है। यह कष्ट केवल शारारिक नही, अपितु मानसिक और आर्थिक भी है। जितना ज्यादा लॉक डाउन ने आमजन को हलकान किया है, उतना ही हैरान रेलवे के इस निर्बंधवाले अनलॉक ने रेल यात्रिओंको किया है। आज भी स्थानिक रेल यात्रिओंको सवारी गाड़ियोंका, द्वितीय श्रेणी टिकटोंका और सीजन पास की वैधता के “अनलॉक” किए जाने का इंतजार है।

झीरो बेस, शून्याधारित समयसारणी के नाम पर रेलवे की ओरसे जो कवायदें चलाई जा रही है, उससे आम यात्रिओंको यह समझ ही नही आ रहा की कौनसी रेल गाड़ियाँ नियमित है, कौनसी त्यौहार विशेष? वैसे हमारे देश मे पूरे वर्षभर त्यौहार चलते ही रहते है, तो क्या रेलवे अपनी आधी से ज्यादा गाड़ियाँ इसी तरह त्यौहार त्यौहार करते चलाने वाली है? दिक्कत यहाँतक ही नही है, इनका किराया नियमित किरायोंसे कई ज्यादा है। हर महीने इनको सीमित रूपसे विस्तारित किया जाता है, अग्रिम आरक्षण का समय नही मिल पाता, कभी भी किसी भी गाड़ी का समय, टर्मिनल्स, मार्ग, स्टापेजेस अत्यंत अल्प अवधि की सूचनाओंपर बदले जा रहे है। यात्रिओंमें इस झीरो बेस टाइमिंग्ज की सूचनाएं अब बेस लैस टाइमिंग्ज के नाम से प्रचलित हो रही है।

इस महामारी का वर्ष और उसके हादसोंको भुलाकर रेल यात्री, प्रशासन से वही अपनी वर्षोंसे लम्बित आशाओं और अपेक्षाओंकी पूर्ति में प्रतीक्षारत है। आज भी उपनगरीय गाड़ियोंका यात्री बैठने की छोड़िए सुरक्षित खड़े होकर ही मिल जाए ऐसी यात्रा कीए जाने की अपेक्षा कर रहा है। छोटे छोटे स्टेशन नई कनेक्टिविटी की आशा छोड़ अपनी पुरानी गाड़ियोंके स्टापेजेस बचे रहे इसकी अपेक्षा कर रहे है, बड़े बड़े जंक्शन बाइपास ट्रैक, नए सैटेलाइट टर्मिनल्स के चलते कई गाड़ियाँ खोते चले जा रहे है, कन्जेशन का यह उपचार बड़ा ही भयंकर है। क्या जंक्शनोंपर, गाड़ियोंके कन्जेशन, भीड़, जमावड़े का उपाय इस तरह से करना ठीक है?

प्रश्न कई है, उपाय अनुत्तरित है। रेलवे हम भारतीयों के तन मन में रची बसी है, हमारी यातायात का प्रमुख साधन है। प्रशासन उसे चाहे किसी तरह चलाए, लोग उसमे ढलने, निभाने का प्रयास करते ही रहते है। रेलवे अपनी गाड़ियोंको नियमित करके चलाए, विशेष करके चलाए या त्यौहार विशेष कर चलाए, यात्री जाने के सदा ही तैयार है। आगे निजी गाड़ियाँ आनेवाली है, पूर्णतयः वातानुकूलित गाड़ियोंकी भी खबरें सुनने में है। यात्री कहता है, हम तैयार है। यात्री यह ट्वेन्टी ट्वेंटी वाला वर्ष खेल और झेल चुका है और आने वाले 2030 के नैशनल रेल प्लान तक के लिए भी मानसिकता बना चुका है। आशाएं, अपेक्षाएं तो चलती ही रहेगी।

Uncategorised

5 जोड़ी गाड़ियाँ पुर्व तटिय रेलवे (ECoR) की शुरू की जा रही है।

1: 02882/81 भुबनेश्वर पुणे भुबनेश्वर वाया विजयवाड़ा, सिकन्दराबाद साप्ताहिक

2: 02007/08 विशाखापट्टनम चेन्नई सेंट्रल विशाखापट्टनम साप्ताहिक

3: 02071/72 भुबनेश्वर तिरुपति भुबनेश्वर साप्ताहिक

4: 08503/04 विशाखापट्टनम साइनगर शिर्डी विशाखापट्टनम साप्ताहिक वाया विजयवाड़ा, सिकन्दराबाद, नान्देड, मनमाड़

08567/68 विशाखापट्टनम कोल्लम विशाखापट्टनम साप्ताहिक वाया विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, कोयम्बटूर, एर्नाकुलम

Uncategorised

भाग्य रेखाएं खींची जा रही है…

हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने कल एक रेल लाइन का उद्धाटन किया। यह कोई आम रेल लाइन या नियमित रेलवे का भाग नही था, यह विशेष तौर पर बनाई गई फ्रेट कॉरिडोर मालवहन गलियारे के एक भाग का उद्धाटन था।

मित्रों, रेल लाइनें, बड़े बड़े राजमार्ग, नदियाँ यह किसी भी देश की भाग्य रेखाएं कहलाती है। देश की अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए, उस देश की परिवाहन व्यवस्था का उसमे बड़ा सहयोग रहता है। इसीलिए जलमार्ग, सड़कें और रेल पटरियोंको हम देश की भाग्य रेखाएं कहते है। नदियाँ हमे प्राकृतिक तौर पर निसर्गसे मिलती है। सड़कें हमारी जरूरत के हिसाब से बनते जाती है, जैसे इन्सान किसी एक जगह से निर्धारित जगह जाने के लिए चल पड़ता है तो पगडण्डी बनती है, फिर जैसे जैसे जरूरत बढ़ती है वैसे वैसे उस पगडण्डी का रास्ता मार्ग, महामार्ग और 2 लेन, 4 लेन, 6 लेन बढ़ते चला जाता है। लेकिन रेल लाइनोंका वैसा नही होता। किसी विशिष्ट उद्देश्यों को सामने रख उन्हें बनाया जाता है। अब तक शहरों, पर्यटन स्थलों और व्यापार केन्द्रोंको मद्देनजर रखते हुए रेल मार्गोंका निर्माण हुवा। मालवहन के लिए विशेष मार्ग का निर्माण इन DFC मार्गोंसे शुरू किया जा रहा है।

फिलहाल देश मे WDFC और EDFC ऐसे रेलवे को दो माल परिवहन गलियारों का निर्माण किया जा रहा है। इन गलियारोंकी जानकारी और बहोत सारे तपशील, विवरण हम आपको हमारी पहली पोस्ट में दिए है। अतः और सारी डिटेल्स यहाँपर आज नही दे रहे है। आज इन दो गलियारोंमें से EDFC गलियारे के, न्यू भाऊपुर से न्यू खुर्जा, 351 किलोमीटर भाग पर रेल गाड़ियोंके दौड़ने की शुरुवात हो चुकी है। हमारे देश के लिए यह बेहद अहम और गौरवशाली क्षण है, आज इसका ही आनंद और उत्सव मनाते है। हमारी भाग्यरेखाएं खींची जा रही है।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कन्ट्रोल सेंटर का बाहरी दृश्य
ऑपरेशन कन्ट्रोल सेंटर का भीतरी दृश्य
पहली गाड़ी चल पड़ी
यह कॉशन आर्डर, प्रतिबंधित क्षेत्र की चिट है, जिसपर लिखा है, रेल अपनी उच्चतम गति से चलाई जा सकती है। ” नो कॉशन ऑर्डर”
यह है मैप, जिस खण्ड का उदधाटन हुवा है।
Uncategorised

जरा शान तो देखिए…

यह है हमारे भारतीय रेल के विस्टाडोम कोचेस। इनके छतोंपर बड़ी खिड़कियाँ लगी होती है, ताकी पर्यटक बाहर के नजारे देख सके। इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने यह कोचेस भर की पर्यटक रेल्वेज के लिए बनाए है।