Uncategorised

हरिद्वार का रेल मार्ग दोहरीकरण के चलते हफ्तेभर बन्द रहेगा।

हरिद्वार – लक्सर के बीच रेल के दोहरीकरण का शुरू है, इसी सन्दर्भ मे तकनीकी कार्य होती इस मार्ग की कई गाड़ियाँ रद्द या आंशिक रद्द की जा रही है।

रद्द गाड़ियाँ

1: 02017/18 नई दिल्ली देहरादून नई दिल्ली दिनांक 29/12/2020 से 05/1/2021 तक रद्द

2: 02092/91 काठगोदाम देहरादून काठगोदाम दिनांक 29/12/2020 से 05/1/2021 तक रद्द

3: 04610 श्री वैष्णो देवी कटरा हृषिकेश दिनांक 30/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04609 हृषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा दिनांक 31/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

4: 04888 बाड़मेर हृषिकेश दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04887 हृषिकेश बाड़मेर दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

5: 04113 प्रयागराज देहरादून दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04114 देहरादून प्रयागराज दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

6: 05001 मुजफ्फरपुर देहरादून दिनांक 28/12/20 और 04/1/21 को और वापसीमें 05002 देहरादून मुजफ्फरपुर दिनांक 02/1/21 की गाड़ी रद्द रहेगी।

7: 05005 गोरखपुर देहरादून दिनांक 30/12/20 और 01/1/21 को और वापसीमें 05006 देहरादून गोरखपुर दिनांक 29/12/20 और 05/1/21 की गाड़ी रद्द रहेगी।

8: 02053 हरिद्वार अमृतसर दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक और वापसीमें 02054 अमृतसर हरिद्वार दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द # यह गाड़ी कोहरे के चलते पहले ही रद्द की गई है।

9: 02171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूलित दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 02172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द। # यह गाड़ी कोहरे के चलते पहले ही रद्द की गई है।

10: 02191 जबलपुर हरिद्वार दिनांक 30 और वापसी में 02192 हरिद्वार जबलपुर दिनांक 31 दिसम्बर की दोनों गाड़ियाँ रद्द रहेगी।

11: 02055/56 देहरादून नई दिल्ली देहरादून दिनांक 29/12/2020 को रद्द रहेगी।

अंशतः रद्द

1: 09609/10 उदयपुर हरिद्वार उदयपुर यह गाड़ी 28 से लेकर 5 जनवरी तक दिल्ली तक ही चलेगी, दिल्ली से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी।

2: 09111 वलसाड हरिद्वार जो 29/12 को वलसाड से चलेगी हरिद्वार के बजाय मेरठ सिटी तक ही जाएगी, वापसी में 09112 जो दिनांक 30/12 को हरिद्वार के बजाए मेरठ सिटी से चलेगी।

3: 09017 बांद्रा हरिद्वार जो 30/12 को बांद्रा से चलेगी हरिद्वार के बजाय मेरठ सिटी तक ही जाएगी, वापसी में 09018 जो दिनांक 31/12 को हरिद्वार के बजाए मेरठ सिटी से चलेगी।

4: 04711/12 हरिद्वार श्रीगंगानगर हरिद्वार यह गाड़ी कोहरे की वजह से पहले से ही श्रीगंगानगर सहारनपुर के बीच ही चल रही है।

Uncategorised

ट्रेसपासिंग मेट्रो के सामने भी….😢

रेल की पटरियों पर घूमना दण्डनिय अपराध है। यह तो है ही, लेकिन खुद का जीवन दांव पर लगता है यह क्यों नही सोचते ऐसे लोग?

भाई, क्या आपके जीवन से भी अनमोल आपका समय है? यह समय की बचत करना नही बल्कि अक्षम्य लापरवाही है।

छुरी पर गर्दन रखोगे तो गर्दन का कटना तय है, इसमें छुरी का दोष नही। उसीतरह यदि आप इस तरह रेल पटरी को पार करने का प्रयत्न करोगे तो आप अपनी जान को सीधे सीधे जोख़िम में डाल रहे हो।

किसी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पादचारी पुल बनाए गए है। यात्री को असुविधा न हो इसलिए एस्कलेटर, लिफ्ट लगाई गई है। इसके बावजूद कोई यात्री पटरी से प्लेटफार्म पार करने की सोचता है तो यह उसका नीरी मूर्खता है, उसे न तो अपनी चिंता है और न ही अपने परिवार की परवाह।

व्हिडियो सौजन्य : @TheMetroRailGuy

Uncategorised

कुशीनगर और रत्नागिरी के बदले परिचालन समय, रक्सौल और वलसाड मुजफ्फरपुर की भी समयसारणी बदली

मध्य रेल की सदाबहार गाड़ी ‘कुशीनगर’ के समय मे भारी बदलाव किया गया है। साथ ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी रत्नागिरी अब गोरखपुर से बदले समयोंनुसार चलेगी। और दो गाड़ियाँ है जिनके समय मे संशोधन किया गया है, वे है, वलसाड मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल एक्सप्रेस।

Uncategorised

इन्दौर से राजस्थान वाली तीन गाड़ियाँ वीरभूमि, रणथंभौर और इन्दौर जोधपुर वाया अजमेर, चितौड़ शुरू हो रही है, साथ ही दाहोद भोपाल भी चल पड़ेगी।

02459/60 जोधपुर इन्दौर जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस

09329/30 इन्दौर उदयपुर इन्दौर वीरभूमि एक्सप्रेस

09339/40 दाहोद भोपाल दाहोद एक्सप्रेस