Uncategorised

नान्देड अमृतसर नान्देड सचखण्ड विशेष का मार्ग एवं समय बदलेंगे

02715 नान्देड अमृतसर सचखण्ड विशेष गाड़ी का मार्ग दिनांक 1 जनवरी 2021 और 02716 अमृतसर नान्देड सचखण्ड का दिनांक 03 जनवरी 2021 से मार्ग एवं समय परिवर्तन किया जा रहा है।

उपरोक्त गाड़ियाँ अब अम्बाला से सरहिन्द होकर न जाते हुए अम्बाला चंडीगढ़ होकर सनेहवाल निकलेगी। इस मार्ग से होकर जाने दोनों दिशाओंमें गाड़ी के सरहिन्द एवं खन्ना स्टापेजेस रद्द हो रहे है और नया स्टापेज चंडीगढ़ मिल रहा है।

यात्रीगण कृपया समयसारणी के बदलावोंपर भी ध्यान दे।

Uncategorised

मध्य रेल की दो नई त्यौहार गाड़ियाँ

यात्रिओंकी भारी मांग को देखते हुए मध्य रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से लखनऊ और प्रयागराज के बीच उत्सव विशेष गाड़ियाँ चलाने जा रहा है। विवरण निम्नलिखितानुसार:

१) लोकमान्य तिलक टर्मिनस -लखनऊ उत्सव विशेष गाडी ( 20 फेरी )
गाडी क्रमांक 02107 डाऊन लोकमान्य तिलक टर्मिनस -लखनऊ उत्सव विशेष गाडी दिनांक 16.12.2020 से दिनांक 30.01.2021 तक हर सोमवार ,बुधवार शनिवार को प्रस्थान स्टेशन से 16.25 को रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर लखनऊ स्टेशन 15.30 पोहोचेगी।

गाडी क्रमांक – 02108 अप लखनऊ लोकमान्य टिळक टर्मिनस उत्सव विशेष गाडी दिनांक 17.12.2020 से दिनांक 31.01.2021 तक हर मंगलवार ,गुरुवार ,रविवार को प्रस्थान स्टेशन से 22.45 रवाना हो कर अगले दिन रात में लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन 21.50 को पोहोचेगी।
हाल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, भोपाल, ललितपुर, झाँसी, ओरा, कानपुर सेंट्रल
संरचना : 1 एसी -2 टीयर, 4 एसी -3 टीयर, 12 स्लीपर क्लास, 3 सेकंड क्लास सीटिंग।

२) लोकमान्य टिळक टर्मिनस – प्रयागराज AC उत्सव विशेष गाडी ( 07 फेरी )
*गाडी क्रमांक 02153 डाऊन लोकमान्य टिळक टर्मिनस – प्रयागराज उत्सव विशेष गाडी दिनांक 15.12.2020 से दिनांक 26.01.2021 तक हर मंगलवार को प्रस्थान स्टेशन से 16.30 को निकल अगले दिन, शाम 16.40 प्रयागराज पोहोचेंगी।

गाडी क्रमांक – 02154 अप प्रयागराज लोकमान्य टिळक टर्मिनस उत्सव विशेष गाडी दिनांक 16.12.2020 से दिनांक 26.01.2021 तक हर बुधवार को प्रस्थान स्टेशन से 19.00 को रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर लोकमान्य टिळक टर्मिनस स्टेशन 16.15 को पोहोचेगी।
हाल्ट: कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर,सतना
संरचना: 1फर्स्ट एसी, 4 एसी -2 टीयर, 13 एसी -3 टीयर, एक पैंट्री कार।

आरक्षण : पूर्णतः आरक्षित उत्सव विशेष गाड़ियाँ क्र. 02107 व 02153 और पूर्णतः आरक्षित विशेष गाडी विशेष किराया बुकींग दि. 13.12.2020 से सभी संगणकीकृत आरक्षण केन्द्रोंपर और http://www.irctc.co.in या वेबसाइट पर शुरू की जाएगी।

इन उत्सव विशेष गाड़ियोंकी सभी जानकारी हेतु
http://www.enquiry.indianrail.gov.in रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या NTES ऐप चेक करें।

केवल कंफर्म टिकट धारक यात्री ही आरक्षित विशेष गाड़ियोंमे यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

मध्य रेलवे भुसावल डिवीजन की बदली हुई समयसारणी

मध्य रेलवे भुसावल डिवीजन की कुछ गाड़ियोंके समय मे भारी फेरबदल हुवा है। यात्रिओंको बदली हुई समयसारणी ज्ञात हो इसीलिए यात्रिओंकी सुविधा हेतु मध्य रेलवे ने इसे ट्विटर पर प्रकाशित किया है। अतिरिक्त जानकारी के लिए यात्री NTES और IRCTC के ऐप से अपनी गाड़ियोंके समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है या रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क करें।

Uncategorised

पूरी की ओर चलनेवाली 5 त्यौहार स्पेशल गाड़ियोंमे बदलाव

02866/65 पूरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूरी साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल

02973/74 गांधीधाम पूरी गांधीधाम साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल

02827/28 पूरी सूरत पूरी साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल

02880/70 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक त्यौहार स्पेशल

02857/58 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल