Uncategorised

बड़ी खबर : रेलवे बोर्ड ने 39 जोड़ी वातानुकूलित गाड़ियाँ शुरू करने के लिए दी मंजूरी

निम्नलिखित 26 जोड़ी गाड़ियाँ स्लीपिंग अकोमोडेशन याने शयिका वाली, विविध क्षेत्रीय रेलवे की गाड़ियाँ है।

मध्य रेलवे

1: 12171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22121/22 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 22123/24 अजनी पुणे अजनी साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 22125/26 नागपुर अमृतसर नागपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

NFR पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे

5: 12519/20 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 12551/52 कामाख्या यशवंतपुर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 20503/04 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 20505/06 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक एक्सप्रेस

NR उत्तर रेलवे

9: 12493/94 हज़रत निजामुद्दीन पुणे हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

10: 22411/12 आनंदविहार नाहारलगुन आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस

11: 22461/62 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे

12: 14805/06 बाड़मेर यशवंतपुर बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस

13: 12773/74 सिकंदराबाद शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

SCR दक्षिण मध्य रेलवे

14: 12775/76 लिंगमपल्ली काकीनाड़ा टाउन लिंगमपल्ली त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

15: 12783/84 सिकंदराबाद विशाखापत्तनम सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

SER दक्षिण पूर्व रेलवे

16: 22807/08 सांतरागाछी चेन्नई सांतरागाछी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

17: 22863/64 हावडा यशवंतपुर हावडा साप्ताहिक एक्सप्रेस

18: 12221/22 हावडा पुणे हावडा द्विसाप्ताहिक दुरन्तो एक्सप्रेस

SR दक्षिण रेलवे

19: 20601/02 चेन्नई मदुराई चेन्नई त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

20: 12269/70 चेन्नई नई दिल्ली चेन्नई द्विसाप्ताहिक दुरन्तो एक्सप्रेस

WR पश्चिम रेलवे

21: 22903/04 बांद्रा भुज बांद्रा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

22: 12953/54 मुम्बई सेंट्रल हज़रत निजामुद्दीन मुम्बई सेंट्रल राजधानी प्रतिदिन

23: 12247/48 बांद्रा हज़रत निजामुद्दीन बांद्रा युवा साप्ताहिक एक्सप्रेस

ECOR पूर्व तटीय रेल्वे

24: 22805/06 भुबनेश्वर आनंदविहार भुबनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस

25: 12281/82 भुबनेश्वर नई दिल्ली भुबनेश्वर साप्ताहिक दुरन्तो

NR उत्तर रेलवे

26: 12263/64 हज़रत निजामुद्दीन पुणे हज़रत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक दुरन्तो

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ वातानुकूलित स्लिपर डिब्बों वाली सुपरफास्ट गाड़ियाँ है, जिनको चलाने की मंजूरी मिली है। जल्द ही यह क्षेत्रीय रेल्वेद्वारा पटरियोंपर दौड़ा दी जाएंगी।

वातानुकूलित कुर्सीयान व्यवस्था वाली गाड़ियाँ

SWR दक्षिण पश्चिम रेलवे

1: 12028/27 बंगालुरु चेन्नई बंगालुरु शताब्दी, सप्ताह में 6 दिन, मंगलवार छोड़कर

WR पश्चिम रेलवे

2: 12009/10 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल शताब्दी सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर

3: 12931/32 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल डबल डेकर सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर

SR दक्षिण रेलवे

4: 12243/44 चेन्नई कोयम्बटूर चेन्नई शताब्दी सप्ताह में 6 दिन, मंगलवार छोड़कर

5: 22625/26 चेन्नई बंगालुरु चेन्नई डबल डेकर, प्रतिदिन

NR उत्तर रेलवे

6: 12001/02 नई दिल्ली हबीबगंज नई दिल्ली शताब्दी प्रतिदिन

7: 12011/12 नई दिल्ली अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी प्रतिदिन

8: 12017/18 नई दिल्ली देहरादून नई दिल्ली शताब्दी प्रतिदिन

9: 12029/30 नई दिल्ली अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी सप्ताह में 6 दिन, गुरुवार छोड़कर

10: 22439/40 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली वन्दे भारत सप्ताह में 6 दिन, मंगलवार छोड़कर

ER पूर्व रेलवे

11: 12019/20 हावडा राँची हावडा शताब्दी सप्ताह में 6 दिन, रविवार को छोड़कर

NWR उत्तर पश्चिम रेलवे

12: 12985/86 जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर डबल डेकर प्रतिदिन

ECOR पूर्व तटीय रेलवे

13: 22707/08 विसाखापट्टनम तिरुपति विसाखापट्टनम डबल डेकर त्रिसाप्ताहिक

Uncategorised

पूर्व रेलवे अपनी 6 जोड़ी नियमित गाड़ियोंको स्पेशल श्रेणी में शुरू करने जा रहा है।

यह 6 जोड़ी गाड़ियाँ उत्सव स्पेशल के तौर पर दिनांक 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच चलाई जानी है, डिटेल्स परीपत्रक में है ही।

1: 02343/44 सियालदाह न्यू जलपाईगुड़ी सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 12343/44 दार्जिलिंग मेल के शेड्यूल पर चलाई जाएगी

2: 02331/32 सियालदाह जयनगर सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13185/86 गंगासागर एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।

3: 03141/42 सियालदाह न्यू अलीपुरद्वार सियालदाह डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13141/42 तिष्टा तोर्षा एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।

4: 02331/32 हावडा जम्मूतवी हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी 12331/32 हिमगिरी एक्सप्रेस के शेड्यूल पर, मगर प्रतिदिन चलाई जाएगी।

5: 03021/22 हावडा रक्सौल हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी 13021/22 मिथिला एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।

6: 03019/20 हावडा काठगोदाम हावडा डेली स्पेशल। यह गाड़ी बाघ एक्सप्रेस के शेड्यूल पर चलेगी।

यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त गाड़ियाँ केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जानी है अतः आरक्षण कर के ही यात्रा की जा सकेगी। अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139 से पूछताछ कर लीजिएगा।

4 जोड़ी गाड़ियाँ 12 अक्टूबर से नियमित शुरू की जा रही है। यह गाड़ियाँ भी स्पेशल्स श्रेणी में ही चलेगी और केवल आरक्षण टिकट धारी यात्री ही इन गाड़ियोंमे यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

अब मध्य रेल की बारी, बहुप्रतीक्षित गाड़ियाँ चलने वाली है।

जी, जी। मध्य रेलवे भी अपनी गाड़ियोंकी फ्लीट पटरियोंपर दौड़ाने तैयार है। लीजिए 5 जोड़ी प्रतिदिन गाड़ियोंके साथ शुरवात होने जा रही है। यह सभी गाड़ियाँ 9/10 अक्तूबर से स्पेशल श्रेणी में, केवल आरक्षित आसन व्यवस्था के शुरू की जा रही है। स्टापेजेस और शेड्यूल नियमित गाड़ियोंके जैसे ही रहेंगे मात्र ताजा सूचनाओंके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा का नियोजन करे।

02289/02290 मुम्बई नागपुर दुरन्तो स्पेशल, इगतपुरी में नही रुकेगी, केवल भुसावल ही ठहराव जारी रहेगा।

02123/02124 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन क्वीन स्पेशल

02015/02016 मुम्बई पुणे मुम्बई स्पेशल

02105/02106 मुम्बई गोंदिया मुम्बई विदर्भ स्पेशल, इगतपुरी में नही रुकेगी, बाकी स्टापेजेस याथवत रहने की संभावना है।

02115/02116 मुम्बई सोलापुर मुम्बई सिध्देश्वर स्पेशल, यह गाड़ी कर्जत, खंडाला, लोनावला, भिगवण, और मोहोळ स्थानकों पर नही रुकेगी, बाकी स्टापेजेस याथवत रहने की संभावना है।

मध्य रेल का परीपत्रक आपके लिए यहां दे रहे है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 24 जोड़ी गाड़ियाँ 15 अक्तूबर से 30 नवम्बर के बीच उत्सव स्पेशल बनकर चलेंगी

यूँ तो हमने आपको पश्चिम रेलवे की ओरसे जारी की गई सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट पहले ही दे दी थी। इस लिस्ट में पश्चिम रेलवे की 19 और इतर रेलवे की 5 ऐसी गाड़ियाँ है, जो पश्चिम रेलवे के मार्ग पर सेवाएं देने वाली है। कुल मिलाकर यह परीपत्रक पश्चिम रेलवे पर चलनेवाली सभी त्योंहार विशेष गाड़ियोंके डिटेल्स दे रहा है। आशा करते है, परीपत्रक को समझने में तकलीफ नही होगी।

Uncategorised

रेलवे ने अपनी आरक्षण प्रणाली को पुनःस्थापित किया

भारतीय रेलवे ने दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार करने की पूर्व प्रणाली को बहाल करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।

संक्रमण पूर्व कालमे, रेलवे अपने आरक्षण चार्ट्स दो बार निकलती थी, पहला चार्टिंग, गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था और दूसरा फाइनल चार्टिंग गाड़ी प्रस्थान से 30 मिनट से लेकर 5 मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। पहले चार्टिंग के बाद, उपलब्ध आरक्षण पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ दूसरे आरक्षण चार्ट तैयार करने तक, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकते थे। यही व्यवस्था रेल प्रशासन 10 अक्तूबर से पुनः स्थापित करने जा रहा है।

फर्स्ट और सेकन्ड, फाइनल चार्टिंग के बीच, रिफंड नियमों के प्रावधानों के अनुसार इस अवधि के दौरान पहले से ही बुक किए गए टिकटों को रद्द करने की भी अनुमति पहले के नियमोंनुसार दी जा रही है।

संक्रमण काल मे, गाड़ियोंके प्रस्थान के निर्धारित / पुनर्निर्धारित समय से 2 घंटे पहले दूसरे आरक्षण चार्ट बनाए जा रहे थे।

रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार, इस मामले की जांच की गई और यह निर्णय लिया गया की गाड़ी के प्रस्थान के निर्धारित / पुनर्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

तदनुसार, करन्ट आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा, रेलवे की ऑनलाइन साइट पर और पीआरएस टिकट काउंटरों पर, दूसरे चार्ट की तैयारी से पहले उपलब्ध होगी।