Uncategorised

साउथ धमाका: दक्षिण रेलवे की 18 जोड़ी उत्सव स्पेशल की पेशकश

जिस तरह कोई लोकप्रिय बड़ी फिल्म का दर्शकोंको इंतज़ार रहता है और उनके छोटे छोटे टुकड़े टीज़र के स्वरूप में दर्शकोंको लुभाने के लिए परोसे जाते है। यह 2-2 मिनट के सीन देखकर दर्शकोंकी जिज्ञासा चरम तक पोहोंच जाती है, साथ ही पूरी फ़िल्म देखने की बेताबी भी बढ़ जाती है। रेलवे हर रोज ऐसे ही एक नया टीजर, एक एक ज़ोन की गाड़ियोंकी लिस्ट जारी कर रेल यात्रियोंकी (RD)उत्सुकता बढ़ा रही है।

दक्षिण रेलवे ने 8 जोड़ी, देश के पूर्वी क्षेत्र के लिए और 10 जोड़ी गाड़ियाँ पश्चिम और उत्तरी क्षेत्र के लिए चुनी है।

दक्षिण से गुजरात, राजस्थान के लिए गाड़ियाँ

1: 12656/55 चेन्नई अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस डेली

2: 16334/33 तिरुवनंतपुरम वेरावळ तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कोंकण रेलवे

3: 16336/35 नागरकोईल गांधीधाम नागरकोईल साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कोंकण रेलवे

4: 16614/13 कोयम्बटूर राजकोट कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया वाड़ी गुंटकल

5: 16338/37 एर्नाकुलम ओखा एर्नाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया कोंकण रेलवे

6: 16733/34 रामेश्वरम ओखा रामेश्वरम साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया जलगाँव, मनमाड़, काचेगुड़ा

7: 22663/64 चेन्नई एगमोर जोधपुर चेन्नई एगमोर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया अहमदाबाद, सूरत, जलगाव, वर्धा, वरंगल

8: 22631/32 मदुराई बीकानेर मदुराई अणुव्रत वातानुकूलित साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया तम्बाराम, बल्हारशाह, नागपुर, भोपाल, उज्जैन, कोटा,जयपुर

मुम्बई एवं दिल्ली के लिए

9: 16352/51 नागरकोईल मुम्बई नागरकोईल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया वाड़ी, गुंटकल, रेनिगुंटा, चेंगलपटु, तिरुचिरापल्ली

10: 12641/42 कन्याकुमारी निजामुद्दीन कन्याकुमारी तिरुक्कुरल (RD)साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया नागपुर, विजयवाडा, चेन्नई एगमोर

दक्षिण से पूर्वी क्षेत्र के लिए

1: 22611/12 चेन्नई न्यु जलपाईगुड़ी चेन्नई साप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 16359/60 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 22643/44 एर्नाकुलम पटना एर्नाकुलम द्वीसाप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 12659/60 नागरकोईल शालीमार नागरकोईल गुरुदेव साप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 12666/67 कन्याकुमारी हावडा कन्याकुमारी साप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 22604/03 विल्लुपुरम खड़गपुर विल्लुपुरम साप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 22641/42 तिरुवनंतपुरम हावडा तिरुवनंतपुरम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 22606/05 विल्लुपुरम पुरुलिया विल्लुपुरम साप्ताहिक एक्सप्रेस

अतिरिक्त हॉलिडे स्पेशल्स साप्ताहिक गाड़िया

1: मंगलोर डिब्रूगढ़ टाउन

2: कोचुवेली डिब्रूगढ़ टाउन

3: तिरुनेलवेली डिब्रूगढ़ टाउन

4: तिरुनेलवेली जोधपुर तिरुनेलवेली

5: चेन्नई एगमोर नागरकोईल चेन्नई एगमोर

मित्रों ज्ञात रहे, फ़िल्मोंके टीज़र की तरह रेलवे की भी पूरी फिल्म याने पूर्ण समयसारणी जारी होनी बाकी है। यह जो भी गाड़ियाँ चलाई जा रही है यह सब विशेष श्रेणी में, पुर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्था के साथ और राज्य शासनोंकी पूरी पूरी दखल के साथ चलाई जानी है। यात्रिओंसे निवेदन है, इन स्पेशल गाड़ियोंमे यात्रा करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर गाड़ी की हक़ीकत पता कर लीजिएगा।

Uncategorised

दक्षिण मध्य रेलवे की 11 जोड़ी गाड़ियाँ किस तरह चलेगी, उनका व्यवस्थापन पत्रक

मित्रों, इन 11 गाड़ियोंका व्यवस्थापन दक्षिण मध्य रेल किस तरह करेगी, यह बहोत बहोत टेक्निकल है और आम यात्रिओंका कतई कोई लेना देना नही होता। यात्रिओंको तो बस गाड़ियोंका यात्री शेड्यूल, गाड़ियोंके फेरोंके दिन इस बात से मतलब रहता है। आपको शायद यह भी पता नही होगा की जिस तरह रेलवे की एक समयसारणी यात्रीओंके लिए बनती है, उसी प्रकार उनके ऑपरेटिंग स्टाफ़ याने लोको पायलट, गार्ड्स और वाणिज्य नियंत्रकोंके लिए वही गाड़ियोंकी, स्टेशनोंकी एक अलगसे, यात्री समयोंसे भिन्न ऐसी समयसारणी बनती है।

यात्री गाड़ियाँ जिस ज़ोन की, स्वामित्व वाली होती है वहाँसे उनका प्राइमरी मेंटेनेन्स याने प्राथमिक रखरखाव होकर निकलती है और जब गन्तव्य पर पोहोंचती है तो उसका सेकेंडरी याने दुय्यम रखरखाव किया जाता है। प्राथमिक रखरखाव को ज्यादा वक्त लगता है, जिसमे गाड़ी के सारे कलपुर्जों की बारिकीसे जाँच होती है वहीं दुय्यम रखरखाव में साफसफाई और अन्य जरूरी जांच करा के गाड़ियाँ रवाना की जाती है। बड़े बड़े जंक्शनोंपर जहाँ ऑपरेटिंग और कमर्शियल स्टाफ़ बदलता है वहाँपर यात्री समयसारणी में भले ही गाड़ी 2 या 5 मिनट का स्टापेज दिखा रही हो पर ऑपरेटिंग समयसारणी में वह ठहराव 15 से 20 मिनट का भी हो सकता है।

आज जो परीपत्रक हम यहां दे रहे, वह भी पुर्णतयः ऑपरेटिंग स्टाफ़ के उपयुक्त है। आप उस पत्रक से केवल यह जान लीजिए यह गाड़ियाँ कौनसे दिन और कौनसे समय पर चलेगी, गन्तव्योंपर कब पोहोचेगी। तो लीजिए

अब यह पत्रक देखने के बाद आपको यह तो समझ ही गया होगा, PM याने प्राइमरी मेंटेनेन्स, SM याने सेकेंडरी मेंटेनेन्स और TA याने टर्न अराउण्ड। स्टेशनोंके, डब्बोंके कोड का इस्तेमाल होता है।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी गाड़ियाँ जो उत्सव स्पेशल के तौर पर चलाई जा सकती है।

1: 19707/08 बांद्रा श्रीगंगानगर बांद्रा अरावली डेली एक्सप्रेस

2: 12489/90 बीकानेर दादर बीकानेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया भीलड़ी

3: 22473/74 बीकानेर बांद्रा बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 12495/96 बीकानेर कोलकाता बीकानेर प्रताप सप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 12457/58 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला डेली एक्सप्रेस

6: 14519/20 दिल्ली बठिंडा दिल्ली किसान डेली एक्सप्रेस

7: 12481/82 दिल्ली श्रीगंगानगर दिल्ली डेली इंटरसिटी एक्सप्रेस

यात्रीगण, यह ज्ञात रहे, यह 7 जोड़ी गाड़ियाँ उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उत्सव स्पेशल हेतु प्रस्तावित है और रेल बोर्ड इसे यदि मन्जूर करता है तो यह गाड़ियाँ 15 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक चलाई जा सकती है। यह जाहिर सी बात है की यह स्पेशल गाड़ियाँ पुर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ ही चलेगी और राज्य शासन के निर्देशानुसार इनके स्टापेजेस में बदलाव भी किया जा सकता है अतः गाड़ियाँ शुरू किए जानेपर कृपया रेलवे हेल्पलाइन 139 से पूछताछ कर के ही अपनी यात्रा का नियोजन करें।

उत्तर पश्चिम रेल का परीपत्रक

Uncategorised

दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपनी मुम्बई मेल एवं अहमदाबाद एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रेस विज्ञप्ति

हावडा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा मेल और हावडा अहमदाबाद हावडा एक्सप्रेस के फेरे बढ़े

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते, दक्षिण पूर्व रेलवे ने 02810/02809 हावड़ा – मुंबई हावड़ा मेल स्पेशल और 02834/02833 हावड़ा – अहमदाबाद हावड़ा स्पेशल ट्रेनों के फेरे मौजूदा त्रि-साप्ताहिक से रोजाना तक बढ़ाने का फैसला किया है।

02810/02809 हावड़ा – मुंबई मेल स्पेशल 6 अक्टूबर, 2020 से हावड़ा से रोजाना, डेली और 8 अक्टूबर, 2020 से मुम्बई से डेली चलाई जाएगी।दोनों गाड़ियोंके समय के मौजूदा समय के अनुसार ही रहेंगे।

इसी प्रकार, 02834 हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 7 अक्टूबर 2020 से हावड़ा से प्रतिदिन और 02833 अहमदाबाद हावडा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 10 अक्टूबर 2020 से प्रतिदिन चलेगी और दोनों छोर से मौजूदा समय के अनुसार ही चलेगी।

इन दोनों ही गाड़ियोंको टाटानगर और चक्रधरपुर में ठहराव बहाल किया जा रहा है।

इसके अलावा, 2 और सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें अर्थात,  02815/02816 पुरी-आनंद विहार-पुरी सुपरफास्ट स्पेशल (आद्रा होकर ) और 02875/02876 पुरी-आनंद विहार-पुरी सुपरफास्ट स्पेशल (टाटानगर होकर ) भी शुरू की जाएगी।

दिनांक 07-10-2020 को पुरी से 02815 पुरी-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल शुरू की जाएगी। जबकी दिनांक 10/10/2020 से 02816 आनंद विहार-पुरी सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार से शुरू की जाएगी। यह दोनोंही सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें पुरी और आनंद विहार दोनों स्टेशनोंसे छूटने के दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार रहेंगे और दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में बालासोर, जलेश्वर, हिजली, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुरा, आद्रा और भागा सेर में रुकेंगी।

दिनांक 09/10/2020 को 02875 पुरी-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल पुरी से शुरू की जाएगी। उसी तरह दिनांक 09-10-2020 को 02876 आनंद विहार-पुरी सुपरफास्ट स्पेशल आनंद विहार से शुरू की जाएगी। यह दोनों विशेष ट्रेनें पुरी और आनंद विहार से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होंगी और दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में सोरो, बालासोर, जलेश्वर, हिजली, घाटशिला, टाटानगर, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में रुकेंगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 20 जोड़ी गाड़ियाँ चलाने के लिए संभावित लिस्ट जारी

रेलवे के सभी ज़ोन अपनी अपनी गाड़ियोंकी लिस्ट जारी कर रहे है, जो गाड़ियाँ वह शुरू कर सकते है। आज हमारे पास पश्चिम रेलवे की लिस्ट है। इसमें बीस जोड़ी (रेलदुनिया)गाड़ियाँ है।

1: 02961/62 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर मुम्बई सेंट्रल डेली अवंतिका स्पेशल

2: 02945/46 मुम्बई सेंट्रल ओखा मुम्बई सेंट्रल डेली स्पेशल

3: 09305/06 डॉ. आंबेडकर नगर महू कामाख्या डॉ. आम्बेडकरनगर महू साप्ताहिक स्पेशल

4: 02941/42 भावनगर आसनसोल भावनगर साप्ताहिक स्पेशल

5: 09578/77 जामनगर तिरुनेलवेली जामनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

6: 02971/72 बांद्रा भावनगर बांद्रा त्रिसाप्ताहिक स्पेशल

7: 09263/64 पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

8: 02905/06 पोरबंदर हावडा पोरबंदर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल

9: 09269/70 पोरबंदर मुजफ्फरपुर पोरबंदर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

10: 20903/04 वड़ोदरा वाराणसी वड़ोदरा महामना साप्ताहिक स्पेशल

11: 09063/64 उधना दानापुर उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल

12: 02947/48 सूरत भागलपुर सूरत तापी गंगा द्विसाप्ताहिक स्पेशल

13: 02909/10 वलसाड पूरी वलसाड साप्ताहिक स्पेशल

14: 02944/43 इन्दौर पुणे इन्दौर स्पेशल सप्ताह में पांच दिन

15: 02919/20 डॉ आंबेडकर नगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा डॉ आंबेडकर नगर मालवा डेली स्पेशल

16: 02957/58 अहमदाबाद वेरावळ अहमदाबाद डेली स्पेशल

17: 09223/24 अहमदाबाद जम्मूतवी अहमदाबाद डेली स्पेशल

18: 02911/12 वलसाड हरिद्वार वलसाड साप्ताहिक स्पेशल

19: 02975/76 बांद्रा रामनगर बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल

20: 09021/22 बांद्रा लखनऊ बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल

निम्नलिखित परीपत्रक भी देख लीजिए, यह सारी गाड़ियाँ स्पेशल एवं पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्था में चलाई जाएगी। नियमित गाड़ियोंकी समयसारणी के अनुसार ही इनके स्टापेजेस और शेड्यूल रखा जाएगा।