Uncategorised

बल्ले बल्ले बल्ले!! महाराष्ट्र मे शुरू की जानेवाली राज्यान्तर्गत एवं लम्बी दूरी के गाड़ियोंकी लिस्ट जारी

मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र राज्यान्तर्गत शुरू की जानेवाली सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट जारी कर दी है, साथ ही त्योहार, उत्सव स्पेशल गाड़ियाँ कौनसे स्टेशनोंके बीच चलेगी यह भी नियोजन कर लिया है। है, न भाईयों बल्ले बल्ले वाली ख़बर!!

यात्रीगण कृपया यह ध्यान रखे, यह सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट है और विशेष एवं केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जानी है। जब यह गाड़ियाँ स्पेशल श्रेणी में घोषित की जाएगी तो इनके स्टापेजेस नियमित गाड़ियोंसे अलग याने कम भी किए जा सकते है, समयसारणी में फेरबदल भी हो सकता है। जब अधिकृत समयसारणी घोषित होगी तब हम आपको इस की जानकारी अवश्य ही देंगे।

12105/06 मुम्बई गोंदिया मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस

12137/38 मुम्बई फिरोजपुर मुम्बई पंजाब डेली मेल

11077/78 पुणे जम्मूतवी पुणे झेलम डेली एक्सप्रेस

12133/34 मुम्बई मंगालूरु मुम्बई डेली एक्सप्रेस

11033/34 पुणे दरभंगा पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस

11017/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

इनके साथ आवश्यकता रही तो इन गाड़ियोंकी क्लोन स्पेशल भी चलाई जाएगी।

11007/08 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन डेली एक्सप्रेस

12127/28 मुम्बई पुणे मुम्बई इण्टरसिटी डेली एक्सप्रेस

11009/10 मुम्बई पुणे मुम्बई सिंहगड डेली एक्सप्रेस

12125/26 मुम्बई पुणे मुम्बई प्रगति डेली एक्सप्रेस

12111/12 मुम्बई अमरावती मुम्बई डेली एक्सप्रेस

12139/40 मुम्बई नागपुर मुम्बई सेवाग्राम डेली एक्सप्रेस

12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी डेली

17617/18 मुम्बई नान्देड मुम्बई तपोवन डेली एक्सप्रेस

12131/32 दादर साई नगर शिरडी दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

22107/08 मुम्बई लातूर मुम्बई सप्ताह में 4 दिन

12115/16 मुम्बई सोलापुर मुम्बई सिध्देश्वर डेली

17411/12 मुम्बई कोल्हापुर मुम्बई डेली एक्सप्रेस

12157/58 पुणे सोलापुर पुणे डेली इंटरसिटी

12729/30 पुणे नान्देड पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

12135/36 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

12113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक

11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा डेली

11039/40 कोल्हापुर गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र डेली एक्सप्रेस

हॉलिडे स्पेशल्स : मुम्बई से हावडा, गोरखपुर, दरभंगा वाया पटना और वाराणसी के लिए द्विसाप्ताहिक स्पेशल्स, पुणे से गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, दरभंगा और मडगांव के लिए स्पेशल्स, नागपुर से मडगांव के बीच स्पेशल गाड़ियाँ चलाई जाएंगी। इनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Uncategorised

क्या मध्य रेलवे इतर रेलवे ज़ोन से सिख नही लेगा?

04 अक्तूबर को UPSC संघ लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षाएं हो रही है। महाराष्ट्र में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र निश्चित किए गए है, नवी मुम्बई, मुम्बई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर।

लगभग सभी क्षेत्रीय रेल्वेज ने अपने अपने राज्योंके परीक्षा केन्द्रोंसे प्रमुख शहरोंके बीच एग्जाम स्पेशल गाड़ियाँ चलवाने की घोषणा एक सप्ताह पूर्व ही कर दी है। लेकिन मध्य रेलवे ने अभी तक याने आज 02 अक्तूबर तक कोई भी घोषणा नही की है। नागपुर सेंटर कर लिए गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, बुलढाणा ऐसे कई ज़िलोंसे परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नागपुर पोहोचेंगे और इनके लिए गाड़ियाँ न के बराबर है। वही स्थिति कोल्हापुर, सोलापुर, सातारा, सांगली, के लिए पुणे सेंटर, बिड, परभणी, नान्देड, उस्मानाबाद, मराठवाड़ा के लिए औरंगाबाद सेंटर और मुम्बई क्षेत्र के तीनों परीक्षा केन्द्रोके लिए भी है।

जिन स्पर्धा परिक्षाओंके लिए लाखों परीक्षार्थी आते है, क्या मध्य रेल प्रशासन इन के लिए यातायात की समुचित व्यवस्था किए जाने की घोषणा कल याने 03 तारीख को शाम में करेगा? यह ठीक NEET और IITJEE की परीक्षा के वक्त जैसी हालात होंगी। तब भी ऐन वक्त पर विशेष गाड़ियोंकी घोषणा की गई थी और सारी गाड़ियाँ खाली की खाली चली थी। तकलीफ़का उपचार करने के लिए अंतिम समय तक इंतजार कोई भी नही करता। आप ने शायद अखबारोंमें पढा होगा, एक पिता अपने पुत्र को परीक्षा दिलवाने उसे अपनी साइकिलपर बिठाकर सारी रात साइकिल चलाते हुए परिक्षाकेंद्र पर पोहोचा था।

हमारी रेल प्रशासन से नम्र विनंती है, यदि आपकी परीक्षार्थीयोंके लिए विशेष गाड़ियाँ चलवाने की योजना है, तो उसे समय रहते घोषित कर दिया करें, नही तो “अब पछताए होत क्या, जब चिड़ियाँ चुग गयी खेत” ऐसी स्थितियाँ आ जाएंगी। वैसे रेल प्रशासन में पछतावे की भावना तो लेषमात्र भी आती नही होगी, भले ही ऐन वक्त की विशेष गाड़ियाँ खाली ही क्यूँ न चले।

Uncategorised

😁 गज्जू दादा गाड़ियाँ देखने प्लेटफार्म पर पोहोंच गए।

हाथी या उनके झुण्ड, जंगलोंसे गुजरने वाली रेल पटरियोंके आसपास आने के खबरें तो हम कई बार सुनते है, लेकिन इस बार तो यह गजराज महोदय प्लेटफार्म टिकट कटाए बिना ही प्लेटफार्म पर पोहोंच गए, और तो और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर भी चले गए और वह भी बिना पादचारी पुल का उपयोग किए, बिल्कुल उन्हीं अविचारी अप डाउन करने वाले रोजमर्रा के यात्रिओंकी तरह। 😁😁😁

यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेल के सम्भलपुर डिवीजन के रायपुर से टीटीलागढ़ रेलमार्ग पर महासमुंद स्टेशन के पास के अरंड स्टेशन की है।

Video courtesy: Raghavendra Rao.

Uncategorised

प्रयागराज – मुम्बई के बीच दुरन्तो और तुलसी शुरू हो रही है।

लोकमान्य टिळक टर्मिनस – प्रयागराज दुरंतो विशेष (द्वि साप्ताहिक)
02293 दुरंतो विशेष लोकमान्य टिळक टर्मिनस से हर सोमवार और शुक्रवार को दिनांक 02.10.2020 से शाम 17:25 को निकलेगी और प्रयागराज दूसरे दिन दोपहर 12:45 को पोहोचेगी। वापसी में 02294 दुरंतो स्पेशल प्रयागराज से हर मंगलवार और शनिवार 03.10.2020 से शाम 19:20 को छूटेगी और अगले दिन लोकमान्य टिळक टर्मिनस को दोपहर 14:55 को पोहोचेगी।
स्टापेजेस : यह दोनोंही गाड़ियाँ जाते और आते समय इगतपुरी में नही रुकेंगी, बाकी सारे स्टॉपेजेस नियमित गाडी क्रमांक 12293/12294 के अनुसार रहेंगे।
संरचनाः एक फर्स्ट एसी, तीन एसी – 2 टायर, तेरा एसी – 3 टायर

2: लोकमान्य टिळक टर्मिनस – प्रयागराज तुलसी विशेष (द्वि- साप्ताहिक )
02129 लोकमान्य टिळक टर्मिनस हर मंगलवार और रविवार दिनांक 04.10.2020 सुबह 05:23 को निकलेगी और अगले दिन प्रयागराज सुबह 08:50 को पोहोचएगी।
02130 तुलसी विशेष एक्सप्रेस प्रयागराज से हर सोमवार और बुधवार दिनांक 05.10.2020 से शाम 18:30 को खुलेगी और अगले दिन, शाम में 21:30 को लोकमान्य टिळक टर्मिनस पोहोचाएगी।

ठहराव : नियमित गाडी क्रमांक 22129/22130 के अनुसार सारे स्टापेजेस रहेंगे केवल ईगतपुरी एवं निवारी के स्टापेजेस रद्द किए गए है।
संरचनाः एक एसी – 2 टायर, चार एसी-3 टायर, 12 स्लीपर क्लास, 3 द्वितीय श्रेणी सिटिंग।

आरक्षण: 02293 दुरंतो विशेष गाडीकी बुकिंग आज से याने 01 अक्तूबर से एवं 02129 तुलसी विशेष ट्रेन की बुकिंग सभी आरक्षण केंद्रपर और आईआरसीटीसी की वेबसाइटवर शुरू होगी।