00107 देवलाली मुजफ्फरपुर किसान रेल 08 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन याने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के रोज देवलाली से मुजफ्फरपुर के लिए शाम 18:00 बजे निकला करेगी और तीसरे दिन याने गुरुवार, शनिवार और सोमवार की सुबह 4:45 की मुजफ्फरपुर को पोहोंचेगी।
00108 मुजफ्फरपुर देवलाली किसान रेल 10 सितंबर से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 8:00 बजे देवलाली के लिए निकला करेगी जो उसके अगले दिन याने शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को दोपहर 13:00 बजे मनमाड़ को पोहोचेगी।
आपको ज्ञात होगा, इसके साथ संगोळा से 00109 सांगोळा दौंड मनमाड़ मुजफ्फरपुर लिंक भी चल रही है। यह गाड़ी संगोळा से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 8:00 निकल पंढरपुर, कुरडुवाडी, दौंड, बेलवंडी, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव होते हुए शाम 18:30 को मनमाड़ पहुंचेगी और देवलाली मुजफ्फरपुर किसान रेल को लिंक होगी।
00108 मुजफ्फरपुर से मनमाड़ आने के बाद, दोपहर 14:00 बजे 00110 हर शुक्रवार, रविवार, और मंगलवार को दौंड के लिए रवाना होगी और उसी दिन शाम 18:15 को दौंड पोहोचेंगी।
यह फाइनल की गई 80 गाड़ियोंकी लिस्ट है, जिसे आनेवाले सप्ताह में शुरू किया जाना है। वर्तमान में जो भी नियमित स्पेशल्स चल रही है, उनके अतिरिक्त यह और गाड़ियाँ शुरू होने जा रही है।
35: 03307/03308 धनबाद फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज डेली
36: 02627/02628 नई दिल्ली बेंगालुरु नई दिल्ली कर्णाटक डेली
37: 02615/02616 नई दिल्ली चेन्नई नई दिल्ली ग्रेंड ट्रंक डेली
38: 02003/02004 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी डेली
39: 07563/07564 हैदराबाद परभणी हैदराबाद डेली
40: 08426/08425 दुर्ग पूरी दुर्ग डेली
यह सारी 40 जोड़ी गाड़ियाँ आरक्षित व्यवस्थासे चलाई जाएगी, यात्रिओंको आरक्षण करके ही रेल यात्रा करनी होंगी। सभी गाड़ियाँ अपने वर्तमान समयसारणी अनुसार चलेगी किंतु यदि किसी भी राज्य शासन के आदेशानुसार इनके स्टापेजेस में बदलाव किया जा सकता है अतः यात्रिओंसे निवेदन है कृपया रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर अपनी यात्रा का सुनिश्चित करे।
यह चारों जोड़ी गाड़ियाँ स्पेशल होने के कारण इनके स्टापेजेस सम्बंधित राज्य शासनोंकी दखल से बदले या रद्द किए जा सकते है, अतः यात्रिओंसे निवेदन है, अपनी रेल यात्रा का नियोजन करने से पहले रेलवे प्रशासन के 139 हेल्पलाइन से पूछताछ जरूर कर लीजिए।