Uncategorised

अहमदाबाद, भुसावल, नागपुर, गोंदिया, रायपुर पूरी बड़ी खुशखबर!

बड़े प्रतिक्षाके बाद, रेल प्रशासन ने अहमदाबाद – पूरी मार्ग पर एक साप्ताहिक गाड़ी 08405/06 चलाने के निर्णय लिया था, लेकिन यात्रिओंको इस मार्ग पर और गाड़ियाँ चाहिए थी। ओडिशा से बहोत मात्रा में श्रमिक अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और समस्त गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रोंमें काम करते है। एक तरफ से श्रमिकोंकी मांग, दूसरे तरफसे कारखानदारोंकी मांग, आखिरकार रेल प्रशासन को माननी पड़ी और इस मार्ग की 08405/08406 के अलावा 3 और गाड़ियाँ चलाने को मंजूरी दी गयी है।

1: 08405 पूरी अहमदाबाद स्पेशल – पूरी से हर बुधवार शाम 18:20 को निकल अहमदाबाद हर शुक्रवार सुबह 7:25 को पोहोचेगी।

08406 अहमदाबाद पूरी स्पेशल – अहमदाबाद से हर शुक्रवार को शाम 18:40 को निकल हर रविवार को पूरी सुबह 8:10 को पोहोंचेगी।

यह गाड़ी 18405/18406 के मार्ग एवं स्टोपेजेस पर चलाई जाएगी। याने जलगाँव, भुसावल, नागपुर, रायपुर, सम्भलपुर होकर चलेगी।

2: 02843 पूरी अहमदाबाद स्पेशल – पूरी से हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार सप्ताह में चार दिन शाम 17:30 को निकल अहमदाबाद हर गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार सुबह 7:25 को पोहोचेगी।

02844 अहमदाबाद पूरी स्पेशल – अहमदाबाद से हर गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवारको शाम 18:40 को निकल पूरी को हर शनिवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार को सुबह 8:55 को पोहोंचेगी।

यह गाड़ी 12843/44 पूरी अहमदाबाद पूरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मार्ग और समय पर चलाई जाएगी याने सूरत, जलगाव, भुसावल, नागपुर, रायपुर, टिटलागढ़, विज़ियानगरम होकर जाएगी।

3: 08401 पूरी ओखा साप्ताहिक स्पेशल वाया वर्धा, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा विसाखापट्टनम यह गाड़ी पूरी से हर रविवार को सुबह 9:25 को चलेगी और हर मंगलवार को दोपहर 13:50 को ओखा पोहोंचेगी।

08402 ओखा पूरी साप्ताहिक स्पेशल यह गाड़ी हर बुधवार को ओखा से सुबह 8:30 को चलेगी और हर शुक्रवार को सुबह 10:10 को पूरी पोहोंचेगी।

यह गाड़ी 18401/02 पूरी ओखा पूरी द्वारका एक्सप्रेस का समय और मार्ग पर चलाई जाएगी, याने विसाखापट्टनम, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, वर्धा भुसावल, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट होते हुए चलेगी।

02973/02974 पूरी गांधीधाम पूरी स्पेशल यह गाड़ी 22973/22974 पूरी गांधीधाम पूरी सप्ताहिक एक्सप्रेस के मार्ग और समयानुसार चलाई जाएगी।

02973 स्पेशल एक्सप्रेस गांधीधाम से हर बुधवार को रात 23:00 को निकल हर शुक्रवार को शाम 19:00 को पूरी पोहोंचेगी, उसी प्रकार वापसी में 02974 पूरी से यह गाड़ी हर शनिवार को दोपहर 13:30 को निकल गांधीधाम को हर सोमवार को सुबह 6:40 को पोहोचएगी।

मार्ग : गांधीधाम, भचाऊ, वीरमगाम, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, वड़ोदरा, सूरत, नंदुरबार, अमलनेर, जलगाव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांताबांजी, टिटलागढ़, रायगड़ा, बोबिल्ली, विजियानगरम, काकुलम रोड, पलासा, ब्रम्हपुर, खुर्दा रोड़ और पूरी।

कृपया निम्नलिखित परीपत्रक भी समझ ले। आरक्षण 10 सितंबर से और परिचालन 12 सितंबर से होने जा रहा है। यह गाड़ियाँ स्पेशल गाड़ियाँ होने के कारण इनका टाइमटेबल, स्टापेजेस राज्य शासन की मांग नुसार बदले जा सकते है अतः यात्रियोंसे निवेदन है यात्राके नियोजन पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर जानकारी ले लेवे।

Uncategorised

परभणी, नान्देड – हैदराबाद एक्स. या सवारी कन्वर्टेड एक्सप्रेस

मित्रों, कल इसी गाड़ी की हमने आपको खुशखबर दी थी, की परभणी, नान्देड वासियोंको एक नई एक्सप्रेस 12 सितंबर से मिलने जा रही है। लेकिन हमारी सजग टीम ने जब रिकार्ड पर नजर डाली तो एक बात सामने आयी, यह तो 57564 नान्देड हैदराबाद सवारी गाड़ी का एक्सप्रेस में रूपांतरण है।

57564 नान्देड हैदराबाद सवारी रोजाना नान्देड से 23:30 पर निकलती थी और हैदराबाद को सुबह 7:45 को पोहोंचती थी। कुल 280 किलोमीटर के रन में 29 स्टापेजेस लेने वाली इस गाड़ी में स्लिपर, वातानुकूलित थ्री टियर और सेकेंड क्लास के डिब्बे जुड़े रहते थे। वही 07564 परभणी से रात 22:30 को निकल नान्देड रात 0:05 और हैदराबाद सुबह 6:45 पर पोहोंच रही है। गाड़ी के 29 स्टापेजेस घट कर मात्र 7 वे स्टॉप पर हैदराबाद पोहोंच रही है।

उसी तरह वापसी में पुरानी गाड़ी 57563 हैदराबाद से रात 22:40 को निकल, नान्देड को दूसरे दिन सुबह 6:35 एवं परभणी को 9:15 पर पोहोंचती थी। नई गाड़ी 07563 हैदराबाद से 22:45 को निकल नान्देड 4:35 और परभणी को सुबह 6:30 को पोहोंचा रही है।

मित्रों, 29 स्टापेजेस घट कर 6, 7 हो जाना, मार्ग के छोटे स्टेशनोंकी ओवरनाइट गाड़ी की कनेक्टिविटी छीन जाना, किराए में चार चार गुना बढ़ जाना इसके ऐवज में इस छोटे से रन में यात्रा के समय मे 2 घंटे की कमी। यह है हमारे लिए मूल्यवर्धित सेवा? देश की 500 सवारी गाड़ियाँ और 10,000 स्टापेजेस खत्म होने वाले है। तैयार हो जाइए, शायद आपके भी मार्ग की किसी सवारी गाड़ी का रूपांतरण एक्सप्रेस में किया जानेवाला है, हो सकता है, की अब जल्द ही आपको अपने गाँव से सड़क मार्ग से जाकर, पड़ोस के शहर से रेल गाड़ी पकड़ना है।

यह सब प्रपंच इसलिए है, ताकि आप ज़ीरो बेस टाइमटेबल के कन्वर्शन समझ सके। देश मे जल्द ही जारी किए जाने वाले “झीरो बेस टाइमटेबल” की शायद यह पहली गाड़ी है जो सवारी से एक्सप्रेस में कन्वर्ट की गई है। माना कि यह स्पेशल ट्रेन है, नियमित नही लेकिन आने वाले मन्वन्तर का आगाज़ जरूर है।

Uncategorised

Sea bridge is being built by RVNL at Rameshvaram ‘a concept video’ रामेश्वरम में रेल कम्पनी RVNL समुद्री पुल बना रही है, उसका संकल्प व्हिडियो

यह रामेश्वरम में भारतीय रेल की उपकम्पनी RVNL द्वारा बनाए जानेवाला सेतु है, 2 किलोमीटर लम्बा, आधुनिक तकनीक का यह पुल जिस पर रेल गाड़ी चलेगी और जब पानी के जहाज जायेंगे तब इस पुल को ऊपर उठाया जाएगा।

इस संकल्प चलचित्र याने व्हिडियो में आप को नया आधुनिक पुल, उसकी ऊपर – नीचे करने की तकनीक तथा उसके बाजू में विद्यमान पुराना पुल भी दिखाई देगा। इस व्हिडियो के लिए हम @RailVikas RVNL के आभारी है।

A state of the art sea bridge is being built by #RVNL at Rameshwaram. The concept to construction of this 2 km long bridge is by an in-house team of experts. It will look like this when it is complete
https://t.co/PWeXAuG2kQ

Uncategorised

खुशखबर : परभणी नान्देड वासियोंको मिली हैदराबाद की नई डेली ट्रेन

07563/64 हैदराबाद परभणी हैदराबाद डेली ओवरनाइट स्पेशल जिसका आरक्षण दिनांक 10 सितम्बर से शुरू होगा और संचालन दिनांक 12 सितंबर से। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित 2 टियर, 1 वातानुकूलित 3 टियर, 4 स्लिपर, 7 सेकेंड सिटिंग और 2 एसएलआर रहेंगे। गाड़ी फ़ुल्ली आरक्षित आसन व्यवस्था वाली रहेगी।

स्टापेजेस : हैदराबाद, सिकन्दराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड, पूर्णा एवं परभणी

समयसारणी निम्नलिखित,

Uncategorised

पश्चिम मध्य रेल के बीना कटनी खण्ड पर भयावह हादसा।

पश्चिम मध्य रेल जोन में हादसे हुए ही जा रहे, दो दिन पहले डंडी स्टेशन के निकट ब्लास्टिंग हादसा हुवा था। आज समपार फाटक पर बेकाबू हुए ट्रक की वजह से बड़ा हादसा हुवा है। cctv फुटेज के तीन एंगल हमे प्राप्त हुए है।

काफी भयावह दुर्घटना है। अभी जान माल की हानि क्या हुई है, इसकी खबर प्रतीक्षित है।