Uncategorised

अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के लिए दो नई डेली गाड़ियाँ शुरू हुई है।

200 गाड़ियोंके 1 जून से चलाने की सूचना थी, उसी समय में इन नयी गाड़ियोंकी घोषणा हो गयी थी। किंतु तब नम्बर न होने से यह नई है यह ट्रैक नही हो पाई।

लिस्ट में देखिए नम्बर 72, 73 वहीं गाड़ियाँ है।

खैर, अभी इन दोनों डेली गाड़ियोंका टाइमटेबल आपके लिए प्रस्तुत है।

Uncategorised

नई गाड़ी : अहमदाबाद मुजफ़्फ़रपुर

09083 / 09084 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद डेली स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 1 जून से शुरू हो गयी है। इस गाड़ी का मार्ग अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिवक़ी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर इस तरह है।

09083 एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर का 1895 किलोमीटर का अन्तर यह गाड़ी 62 km/h से 30.5 घंटे में कवर कर रही है। काफी अन्तराल और यात्रिओंकी डिमाण्ड के बाद पश्चिम रेलवे ने यह रोजाना चलनेवाली गाड़ी देकर यात्रिओंके मन की मुराद पूरी की है। इस मार्ग के लिए यह गाड़ी सबसे तेज गाड़ी है। अहमदाबाद मुजफ्फरपुर के बीच 4 गाड़ियाँ और भी चलती है जिनके मार्ग अलग अलग है और समय भी बहुत ज्यादा लेती है।

समयसारिणी :-

Uncategorised

राजस्थान, हरियाणा राज्य में कई सारी सवारी गाड़ियाँ एक्सप्रेस में कनवर्ट की गई है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, उत्तर पश्चिम रेलवे की कई सारी गाड़ियाँ जो अब तक सवारी याने पैसेंजर गाड़ियाँ थी उन्हें एक्सप्रेस गाड़ियोंमे तब्दिल किया गया है।

यहाँपर हम एक लिस्ट, जो पुराने गाड़ी नम्बर, किन स्टेशनोंके बीच चलाई जा रही है और नए एक्सप्रेस बनने के बाद के गाड़ी नम्बर दे रहे है।

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए : राज्य सरकारोंके अनुरोधपर रद्द किए गए स्टापेजेस पर जारी किए गए टिकट रद्द किए जा रहे है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो 250 रेल गाड़ियाँ चल पड़ी है। उन गाड़ियोंके, राज्य सरकारोंके अनुरोधपर रद्द किए गए स्टापेजेस पर जारी किए गए टिकट रेल प्रशासन द्वारा रद्द किए जा रहे है।

जो टिकट ऑनलाइन प्रणाली से ई-टिकट प्रकार में निकाले गए है, वह ऑटिमेटिक कैंसल किए जा रहे है और उनका पूर्ण रिफण्ड बिना किसी कैंसलेशन चार्जेस के अपने आप अकाउंट में जमा किया जा रहा है।

जो टिकट PRS काऊंटर्स से निकाले गए है और ई टिकटोंको भी रद्द किए जाने की सूचना SMS के जरिए यात्रिओंको भेजी गई है। रद्द किए गए PRS टिकटोंके रिफण्ड गाड़ी छूटने की तिथि से लेकर 30 दिनोंके भीतर काऊंटर्स से लिए जा सकेंगे।

निम्नलिखित परीपत्रक के अनुसार यात्रीगण अपने रिफण्ड ले सकते है।

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दे।

1 जून से भारतीय रेलवे पर करीबन 250 गाड़ियाँ चल पड़ी है। यह सभी गाड़ियाँ स्पेशल ट्रेन्स है इसलिए जब भी आपको इन गाड़ियोंमे यात्रा करनी हो तो इनका ऑनलाईन शेड्यूल अवश्य चेक कर लीजिएगा। इन गाड़ियोंके शेड्यूल यज्ञपि पुरानी गाड़ियोंके जैसे ही है परंतु दिक्कत यह है, की इन गाड़ियोंके अपने पूर्वनियोजित स्टापेजेस राज्य सरकारें स्टेशनोंपर कोविड 19 के यात्रिओंको जाँचने की सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण कई छोटे स्टेशनोके स्टापेजेस रद्द करते जा रही है।

हमारे पास पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे वगैरे के नोटिफिकेशन है, और भी कई राज्योंने स्टापेजेस रद्द करने की सूचना रेलवे को दी है। कृपया यात्री अपनी गाडीका लेटेस्ट, ताजा शेड्यूल ऑनलाईन देख कर ही यात्रा करें।