Uncategorised

भोपाल को मिली दो नई गाड़ियोंकी सौगात

26 दिसम्बर 2025, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082

भोपाल को दो नई गाड़ियोंकी सौगात मिली है। रेल प्रशासन ने भोपाल से धनबाद के बीच त्रिसाप्ताहिक एवं भोपाल से चोपन के लिए एक साप्ताहिक गाड़ी चलाने की घोषणा की है।

11631/32 भोपाल धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

11631 एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को धनबाद के लिए शाम 20:55 पर रवाना होगी और अगले दिन शाम 20:30 पर धनबाद पहुँचेंगी। वापसी में 11632 एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को सुबह 7:20 को रवाना होकर अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम/टू टियर, 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर/टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

स्टोपेजेस : भोपाल, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मारवास ग्राम, सराय ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चा धुरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उंझारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डॉल्टन गंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, ख़ालरी, पतरातू, राँची रोड, बोकारो थर्मल, चन्द्रपुरा, कत्रासगढ़, धनबाद

11633/34 भोपाल चोपन भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस

11633 एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक रविवार को शाम 20:55 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 पर चोपन पहुँचेंगी। वापसी में 11634 एक्सप्रेस चोपन से प्रत्येक सोमवार को शाम 17:10 को रवाना होकर अगके दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम/टू टियर, 01 वातानुकूलित टू टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर/टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

स्टोपेजेस : भोपाल, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मारवास ग्राम, सराय ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चा धुरी, ओबरा डैम, चोपन

उपरोक्त नई गाड़ियाँ 22165/66 उर्जाधानी एक्सप्रेस के रैक से चलाई जाएगी अतः जल्द ही अतिरिक्त रैक उपलब्ध किया जाएगा और यह सेवाएं यात्रिओंके लिए शुरू होंगी।

Uncategorised

पहली जनवरी से भारतीय रेल की समयसारणी बदलेगी

25 दिसम्बर 2025, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

01 जनवरी 2026 से भारतीय रेल अपनी समयसारणी में बदलाव करने जा रहा है। जाहिर सी बात है, संक्रमण काल से रेल विभाग की समयसारणी छपे स्वरूप में नही आती या आती भी है, तो बहुत सीमित मात्रा में और उपलब्ध की नही के बराबर होती है। अतः यात्रिओंसे बिनती है, पहली जनवरी से रेल यात्रा करने का नियोजन रेलवे के वेबसाइट, ऍप पर समयसारणी देख कर, समझ कर अपनी यात्रा का नियोजन कीजिएगा।

रेल समयसारणी के छोटे बड़े बदलाव जो हम तक पहुंचेंगे, अपने वेबसाइट के द्वारा आपके साथ साँझा करेंगे ही, इसके बावजूद आपको हमारा उपरोक्त रेलवे की वेबसाइट, ऍप पर समय जाँचने वाला निवेदन पर ध्यान देना होगा।

26101 पुणे अजनी वन्देभारत का अकोला, बडनेरा एवं वर्धा का परिचालन समय 10 मिनट पहले होने जा रहा है। यह बदलाव कल दिनांक 26 दिसम्बर से ही लागू हो जाएगा। कृपया निम्नलिखित परिपत्र देखिए,

साथ ही 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस की भी समयसारणी दिनांक 26 दिसम्बर से बदलेगी।

Uncategorised

नई किराया तालिका : कल से रेल के यात्री किराए बढ़ जाएंगे

25 दिसम्बर 2025, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल ने कल दिनांक 26 दिसम्बर 2025 से नई, बढ़ी हुई यात्री किराया तालिका प्रभावी कर दी है।

उपनगरीय यात्रिओं के एकल यात्रा टिकट को एवं सभी उपनगरीय, ग़ैरउपनगरिय MST, QST सीज़न पास धारकों को इस किराया वृद्धि से दूर रखा गया है।

ग़ैरउपनगरिय साधारण गाड़ियाँ (oridinary)

साथ ही ग़ैरउपनगरीय क्षेत्र में साधारण गाड़ियोंसे की जानेवाली 1 से 215 किलोमीटर तक के यात्री किरायोंमें में भी कोई वृद्धि नही की गई है। आगे 216 से 750 किलोमीटर तक ₹5/-, 751 से 1250 किलोमीटर तक ₹10/-, 1251 से 1750 किलोमीटर तक ₹15/- एवं 1751 से 2250 किलोमीटर तक ₹20/- किराया वृद्धि की गई है। इन्ही साधारण गाड़ियोंके आरक्षित वर्गों के स्लिपर, प्रथम श्रेणी के किरायोंमें 01 पैसा प्रति किलोमीटर वृद्धि की गई है।

मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ

मेल/एक्सप्रेस की सभी वातानुकूलित, ग़ैरवातानुकूलित, साधारण एवं आरक्षित वर्गों के किरायोंमें सीधे 02 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

रेल विभाग ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है, उक्त बेसिक फेयर, मूलभूत यात्री किराए सभी तरह की गाड़ियोंमें अर्थात तेजस राजधानी, तेजस, राजधानी, शताब्दी, दुरन्तो, वन्देभारत, हमसफ़र, अमृतभारत, महामना, गतिमान, अन्त्योदय, गरीबरथ, जनशताब्दी, युवा, नमोभारत रैपीड रेल एवं ग़ैरउपनगरिय साधारण गाड़ियोमे लागू रहेंगे।

इसके अलावा यात्रिओंके मूलभूत किरायोंपर जो भी चार्जेस अतिरिक्त रूप से लागू रहते है, जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट सरचार्ज पहले की तरह ही लगते रहेंगे।

सभी गुणा-गणित करने के बाद किरायोंको ₹5/-के पट में समायोजित (राउंडिंग ऑफ) किया जाएगा।

निम्नलिखित विवरण देखे,

मूलभूत किरायोंपर लगने वाले अतिरिक्त चार्जेस

यात्री किराया तालिका 26/12/2025 से लागू

Uncategorised

नई गाड़ी : मुम्बई बेंगलुरु के बीच नई द्विसाप्ताहिक सेवा

23 दिसम्बर 2025, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

16553/54 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया हुब्बाली, मिरज, पुणे

16553 बेंगलुरु लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, एस एम वी टी बेंगलुरु से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रात 20:35 से रवाना होकर अगले दिन, शाम 20:40 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुँचेंगी। वापसी में 16554 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एस एम वी टी बेंगलुरु एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रात 23:15 को रवाना होकर अगले दिन, देर रात 22:30 को एस एम वी टी बेंगलुरु पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : एस एम वी टी बेंगलुरु, तुमकुरु, दावणगेरे, श्री सिद्धरूढ स्वामीजी हुब्बाली, धारवाड़, बेलगांवी, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, लोणन्द, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टायर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 17 LHB कोच

वादा था प्रतिदिन का, मगर आ रही है द्विसाप्ताहिक!

मुम्बई बेंगलुरु के बीच यात्रिओंकी एक तेज गति की प्रतिदिन सुपरफास्ट सेवा की पुरजोर माँग थी। मगर यह द्विसाप्ताहिक और वह भी 24 घण्टे का लम्बा समय लेने वाली गाड़ी घोषित किए जाने से यात्रिओंकी बीच काफी निराशा है।

Uncategorised

रेल के ऑनलाईन आरक्षण के लिए ‘आधार’ प्रमाणित होना आवश्यक होगा।

18 दिसम्बर 2025, गुरुवार, पौष, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल में गैरकानूनी तरीकेसे आरक्षण करने वालों के लिए दिन-प्रतिदिन अपने नियमोंमे कड़ाई लाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में ‘ओटीपी बेस्ड’ आरक्षण लागू किया गया है। लगभग सभी आरक्षण किए जाने वाली गाड़ियोंमे इसे लागू कर दिया जाएगा।

इसी दिशा में अगला कदम ऑनलाइन आरक्षित टिकटों के लिए आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता को आवश्यक किया जा रहा है।

यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से लेकर रात बारह बजे तक अर्थात पूरे सोलह घण्टे लागू रहेगी। हालाँकि यह व्यवस्था तीन स्तर पर प्रभावी की जाएगी।

दिनांक 29/12/2025 से सुबह 8:00 से 12:00 तक, दिनांक 05/01/2026 से सुबह 8:00 से 16:00 तक और आखरी स्तर में पूरे सोलह घण्टे दिनांक 12/01/2026 से सुबह 8:00 से 00:00 तक प्रभावी किया जाएगा।

कम्प्यूटराइज्ड आरक्षण खिड़कियों PRS पर आरक्षण यथावत मिलते रहेगा। यह आधार पंजीकृत उपयोगकर्ता की योजना फिलहाल केवल ई-टिकटिंग के लिए ही लागू की जा रही है।