Uncategorised

रेल प्रशासन के साथ सहयोग करे, कोरोना से बचे रहिए।

मित्रों, रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमणोंसे बचाव हो इसलिए कई गाड़ियाँ रद्द करने का फैसला लिया है। एक बात समझिए, जब रेल प्रशासन खुद से गाड़ियाँ रद्द करता है तो उसे बिना किसी कटौती के, यात्रिओंका पैसा पूरा की पूरा लौटाना होता है। गाड़ियाँ रद्द किए जानेसे यात्रिओंको कितनी असुविधा होने वाली है, रेल प्रशासन का खुद का कितने राजस्व का नुकसान होने जा रहा है, फिर भी अपनी ढेरों गाड़ियाँ रद्द करने का फैसला लिया है।


प्लेटफॉर्म्स पर अनावश्यक भीड़ टालने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत ₹10 से बढ़ाकर ₹50/- की गयी है। इसमें प्रशासन की मंशा सीधी सीधी यही है के आप प्लेटफॉर्म्स पर आने से परहेज करें। लोग भीड़ से दूर हो। जाहिर सी बात है, जितनी भीड़ होगी उतने ही कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

यात्रिओंसे नम्र निवेदन है, हो सके तबतक अपने काम ऑनलाइन तरीकेसे निपटाए। अपनी जरूरी मिटिंग्स वीडियो कॉलिंग से चलाए। यहाँतक की अपने इष्ट देव देवताओं के दर्शन भी आप अपने घर बैठे बैठे ऑनलाइन करे। घर पर ही रहे, अपने आपको और अपनोंको सुरक्षित रखे।

यकीन मानिए, ऐसा कर के भी आप देश की सेवा ही कर रहे है।

Uncategorised

गाड़ियाँ और भी रद्द की जा रही है…

पश्चिम रेलवे :

12227 / 12228 मुम्बई इंदौर मुम्बई दुरन्तो, 22923 / 22924 बांद्रा जामनगर बांद्रा हमसफ़र, 12239 / 12240 मुम्बई जयपुर मबई दुरन्तो, 22209 / 22210 मुम्बई नई दिल्ली मबई दुरन्तो, 19317 /19318 इन्दौर पूरी इन्दौर हमसफ़र

यह 5 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। रद्द के दिन जानने के लिए परीपत्रक देखे –

राजकोट डिवीजन की सवारी गाड़ियाँ रद्द-

उत्तर रेलवे की 14525 / 14526 अम्बाला श्रीगंगानगर अम्बाला गाड़ी भी 31 मार्च तक पूर्णतया रद्द रहेगी।

मध्य रेलवे की निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द है।

दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे की रद्द गाड़ियाँ –

दक्षिण रेलवे की रद्द गाड़ियाँ –

Uncategorised

कोरोना इफेक्ट : 22 गाड़ियाँ रद्द की गई।

मध्य रेलवे ने दिनांक 18 मार्च से 31 मार्च तक 9 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द और 2 जोड़ी गाड़ियोंकी चलने के दिनोंमें याने फ्रीक्वेंसी कम करने की सूचना दी है।

इन 9 जोड़ी रद्द गाड़ियोंमे मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन एक्सप्रेस, मुम्बई पुणे मुम्बई प्रगती एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस अजनी लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुम्बई नागपुर मुम्बई नंदीग्राम एक्सप्रेस, पुणे अमरावती पुणे, पुणे नागपुर पुणे हमसफ़र एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस मनमाड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस, भुसावल नागपुर भुसावल वाया इटारसी बाबाधाम एक्सप्रेस, कलबुर्गी सिकंदराबाद कलबुर्गी एक्सप्रेस है।

मुम्बई से निजामुद्दीन के बीच चलनेवाली मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी सप्ताह में 4 दिनोंसे घटाकर 2 दिन की जा रही है और मुम्बई से हावड़ा के बीच चलनेवाली दुरन्तो एक्सप्रेस 4 दिन के जगह 3 दिन ही चलाने की सूचना है। कृपया विस्तृत जानकारी के लिए परिपत्रक जांच ले।

ताजा जानकारी : 26 गाड़ियाँ रद्द की जा रही है।

Uncategorised

कोरोना केअर : पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद, राजकोट मण्डल में और सारे मध्य रेलवे में प्लेटफार्म टिकट ₹50/-

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और राजकोट मण्डल ने और मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है, प्लेटफॉर्म टिकट अब ₹10/- की जगह ₹50/- में मिलेगा। यह निर्णय कोविड19 के संक्रमण के चलते प्लेटफार्म पर होनेवाली अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए लिया गया है।

ज्ञात रहे, जब प्लेटफार्म टिकट की कीमतें बढ़कर ₹10/- कर दी गयी थी तब आम यात्री जिनको प्लेटफॉर्म्स पर जाना होता था तो वे किसी निकटतम स्टेशन का, सवारी गाड़ी का द्वितीय श्रेणी टिकट खरीद लेते थे। जिसकी कीमत मिनिमम फेयर के रहते मात्र ₹5/- थी और लोग आसानी से अपने पैसे बचा लेते।

ऐसे उपायोंसे क्या पश्चिम रेलवे अनावश्यक यात्रिओंको प्लेटफॉर्म्स पर आने के लिए रोक पाएगी? इससे अच्छा यह रहेगा की, प्लेटफार्म टिकट का आबंटन सूचना के साथ, विनंतीपूर्वक बन्द किया जाए ताकी यात्री, आम जन अपनी जिम्मेदारी समझे और प्लेटफॉर्म्स पर न आए।