Uncategorised

11025 / 11026 भुसावल पुणे भुसावल एक्सप्रेस का इतिहास और बहोत कुछ….

11025 / 11026 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस लगातार 26 जुलाई से अपने निर्धारित मार्ग से भटकाकर दूसरे अन्य मार्ग से भुसावल और पुणे के बीच चलाई जा रही है। हालाँकि बीच बीच मे उसे एखाद, दो दिन, या कुछ दिन के लिए फिरसे अपने मार्ग पर चला लेते है, लेकिन फिर से वहीं ढाक के तीन पात। गाड़ी वही अहमदनगर दौंड होकर चलना शुरू हो जाती है। हर 15 दिन में एक नो(नॉ)टीफ़िकेशन आ जाता है, की गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग के एवज दूसरे मार्ग से चलेगी। आखिर इस गाड़ी का निर्धारित मार्ग से चलाने में क्या विवाद या कठिनाई है इसके लिए हमने इस गाड़ी की हिस्ट्री खंगालनी शुरू की।

पुणे भुसावल पुणे यह गाड़ी चार रुट पर चलकर अपना मार्ग बनाती है। पुणे मुम्बई मेन लाइनपर कर्जत तक, कर्जत से पनवेल उपमार्ग पर, पनवेल से कल्याण उपमार्ग पर और कल्याण से भुसावल मनमाड़ होते हुए फिरसे मेन लाइनपर चलती है। इन चारों मार्गोंमेसे सिर्फ मनमाड़ से भुसावल पर फिलहाल यह गाड़ी चलाई जा रही है। बाकी सभी मार्गोंपर याने पुणे – कर्जत, कर्जत – पनवेल, पनवेल – कल्याण और कल्याण – मनमाड़ के बीच ढेरों गाड़ियाँ चल रही है। फिर इसी गाडीसे रेल प्रशासन को क्या दिक्कत है?

दरअसल पुणे भुसावल पुणे एक्सप्रेस 31 मार्च 2008 को घोषित हुई तो वह एक पुणे और नाशिक के बीच चलने वाली डेडिकेटेड ट्रेन थी याने खास नासिक वासियोंके लिए शुरू की गई गाड़ी। अब नासिक में किसी गाड़ी के लिए टर्मिनल बनाना मध्य रेलवे के मुख्य, मुम्बई भुसावल मार्ग के लिए परेशानी भरा था। गाड़ी लाना, 60 से 90 मिनिट उसे खड़ी रखना, उसका सेकेंडरी मेंटेनेन्स करना, लोको की शंटिंग करना ढेर सारी दिक्कतें। इसमें से मार्ग निकला की गाड़ी को मनमाड़ में टर्मिनेट किया जाए। मनमाड़ में सारी व्यवस्थाएं, याने मेंटेनेन्स स्टाफ़, गाड़ी रखने के लिए जगह सब कुछ। जुलाई 2008 से एक सेपरेट रेक के साथ उसे सोलापुर पुणे के बीच चलनेवाली हुतात्मा एक्सप्रेस से लिंक किया गया और गाड़ी मनमाड़ – पुणे – सोलापुर ऐसे चलने लगी। सोलापुर पुणे और मनमाड़ पुणे दोनोंही गाड़ियाँ इन्टरसिटी एक्सप्रेस गाड़ियाँ थी। इन्टरसिटी ट्रेन का मतलब एक ही दिन में अपना फेरा पूरा करनेवाली, केवल सिटिंग व्यवस्थावाली गाड़ी।

मार्च 2008 में घोषित टाइमटेबल
जुलाई 2008 में पहला विस्तार, गाड़ी मनमाड़ – पुणे की गई
अप्रेल 2008 : 1025/26 टाइमटेबल

इस तरह पुणे नासिक डेडिकेटेड ट्रेन मनमाड़ तक आने लगी। मनमाड़ बड़ा जंक्शन तो है, लेकिन उसकी भी कुछ सीमाएं है, वहां पर भी इस गाड़ी को रखने में दिक्कतें होने लगी, दूसरा गाड़ी में पानी भरने की भी परेशानी थी। इधर भुसावल, जलगाँव के यात्रिओंका मुम्बई, पुणे के लिए गाड़ी की मांग का दबाव था और यह गाड़ी दोनोंही माँग की पूर्तता एकसाथ कर दे रही थी। फिर से इस गाड़ी का विस्तार किया गया और 01 जुलाई 2012 को 1025/1026 पुणे मनमाड़ पुणे एक्सप्रेस भुसावल तक विस्तारित की गई। नासिक, मनमाड़ के यात्रिओंकी इस विस्तार से भारी नाराजगी थी, जिसे नई मुम्बई मनमाड़ राज्यरानी चलवा कर शांत कराया गया।

पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस मनमाड़ से विस्तारित होने के बाद जलगाँव जिले के लिए, कल्याण, डोम्बिवली, पनवेल, मुम्बई, चिंचवड़, पुणे आनेजानेवालोंकी लोकप्रिय गाड़ी बन गयी। गाड़ी में स्लिपर डिब्बा भी जुड़ गया, गाड़ी अगस्त 2019 से, LHB रेकसे भी सज्जित हो गयी।

यह तो हो गयी पुणे से नासिक, फिर मनमाड़, फिर भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस की हिस्ट्री, अब हम नासिकवासियोंकी विपदा देखते है। नासिक वालोंकी हुतात्मा एक्सप्रेस विस्तरित हो कर भुसावल चली गई, उसके बदले में उन्हे राज्यरानी एक्सप्रेस मिली थी वह भी अभी अभी नान्देड विस्तरित हो गयी। याने दोनोंही गाड़ियाँ लम्बी दूर की चलनेवाली गाड़ियाँ हो गयी।विस्तरित होकर भी गाड़ियाँ नासिक होकर गुजरती तो थी, लेकिन रेल प्रशासन ने हुतात्मा एक्सप्रेस को लेकर उनके साथ, जुलाई 2019 से लगातार कभी हाँ तो कभी ना वाला खिलवाड किया है। यात्री बेचारे रोज सोचते है, यह गाड़ी कौनसे रूट से जांएगी?

सुदूर मुम्बई और दिल्ली में बैठे रेल के प्रशासनिक अधिकारियोंको केवल यही दिख रहा है की गाड़ी पुणे से भुसावल के बीच बराबर चल रही है लेकिन वे यह नही देख रहे है की गाड़ी डाईवर्ट होकर, बीच के नासिक, कल्याण, पनवेल जैसे बड़े महत्व के स्टेशन्स स्किप करके जा रही है। हालात यह है निर्धारित मार्ग से डाईवर्ट होने से उस मार्ग के टिकट बुक नही हो पाते और डाइवेर्टेड मार्ग के स्टेशनों जैसे कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर और दौंड पर गाड़ी रुकती है लेकिन इनके भी टिकट की बुकिंग डायवर्ट रूट के चलते नही होती।
कुल मिलाकर सारी ऐसी परेशानी है।

पता नही शायद कब 11025 / 11026 पुणे भुसावल पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से चले या भारतीय रेल के मध्य रेलवे में रिकॉर्ड बनाए की सबसे ज्यादा दिन डाइवर्ट होकर चलने वाली गाड़ी।

फोटो : रेलदुनिया अप्रेल 2008, जुलाई 2008 के अंक

Uncategorised

भुसावल यार्ड में बड़ी दुर्घटना टली

आज दि 15/3/20 को समय करीबन 07:10 बजे Km.no.446/17-25 के मध्य ROH, सी कॅबिन ,भुसावल यार्ड डाऊन मेन लाईन पर, कन्टेनरोंसे लदी मालगाडी के कुल छह वैगन पटरी से उतर जाने के कारण दोनो अप और डाउन मेन लाईन बाधित हुई है। प्राथमिक निष्कर्ष में, किलोमीटर खम्भा नं 446/17 पर रेल ब्रेकेज होने के कारण उक्त घटना घटित होने की संभावना दिखाई देती है।

इस मालगाड़ी के डिरेलमेंट के चलते, डाउन लाइन की गाड़ियोंमें 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 12811 हटिया एक्सप्रेस, 22139 पुणे अजनी हमसफर एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस भुसावल में करीबन 3 से 4 घंटे खड़ी रही तो 17020 हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस भादली में, 11093 महानगरी और 12167 मंडुआडीह एक्सप्रेस जलगाँव स्टेशनपर रुकी रही। सूरत भुसावल पैसेंजर, देवलाली शटल, महाराष्ट्र एक्सप्रेस यह भो गाड़ियाँ पिट गयी।

हालाँकि अप ट्रैक से करीबन दो घंटे में एक एक करके नवजीवन एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस आदि गाड़ियाँ प्रतिबंधित गति से निकाली गई और 11 बजे के बाद डाउन ट्रैक की भी गाड़ियाँ पास होना शुरू किया गया।

एक देरी होने के अलावा यात्रिओंका कोई नुकसान नही हुवा। वहीं मालगाड़ी के जगह पर कोई यात्री गाड़ी इस दुर्घटना की चपेट में आ जाती तो, यह सोच से सभी की रूह कांप गयी थी। भुसावल डिवीजन के अधिकारियों और कर्मियोंने दुर्घटनाग्रस्त पटरियाँ ठीक कर मार्ग को सुचारू कर गाड़ियोंका आवागमन शुरू कर दिया है।

इस हादसे की कुछ तस्वीरें –

Uncategorised

01/02 जुलाईसे बदलाव किए गए गाड़ियोंकी समय सारिणी

01 जुलाईसे मुम्बई से दक्षिण भारत मे चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद और हुब्बली के बीच चलेवाली 6 जोड़ी गाड़ियोंमे बदलाव के चलते आरक्षण स्थगित किया था, आज उसका जुलाइसे बदलाव वाला टाइमटेबल आपके लिए दे रहे है।

11013 / 11014 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयंबटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,

17318 / 17317 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बली लोकमान्य तिलक टर्मिनस जो जुलाई से दादर टर्मिनस से हुब्बली के बीच बदले समय के साथ चलेगी।

12163 / 12164 दादर चेन्नई एग्मोर दादर जो की जुलाईसे लोकमान्य तिलक टर्मिनस चेन्नई सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस याने बदले टर्मिनस और टाइमिंग्ज से चलनेवाली है।

17031 / 17032 मुम्बई हैदराबाद मुम्बई एक्सप्रेस मामूली समयोंके बदलाव के साथ

11027/11028 मुम्बई चेन्नई मुम्बई मेल जो की जुलाईसे नए नम्बर 22157 / 22158, सुपरफास्ट स्टेटस, नए बदले टर्मिनल चेन्नई सेंट्रल की जगह चेन्नई एग्मोर से और बदले गए समयोंके साथ चलेगी

11041/11042 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई एक्सप्रेस जो की जुलाई से नए नम्बर 22159 / 22160 और सुपरफास्ट स्टेटस के साथ, बदले समयानुसार चलेगी।

Uncategorised

प्रयाग – फाफामऊ मार्ग के दोहरीकरण के चलते 16/3 से 08/4 के बीच गाड़ियाँ रहेगी रद्द।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में प्रयाग – फाफामऊ मार्ग के दोहरीकरण के और पूर्व उत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में अनुरक्षण कार्य के चलते 16/3 से 08/4 के बीच गाड़ियाँ रहेगी रद्द।

मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी के बीच चलने वाली 12165/12166 रत्नागिरी एक्सप्रेस और गोरखपुर के बीच चलनेवाली 15017 / 15018 काशी एक्सप्रेस साथ ही चेन्नई छपरा के बीच चलनेवाली 12169 / 12170 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, दुर्ग छपरा के बीच चलनेवाली 15159 / 15160 सारनाथ एक्सप्रेस रद्द की जा रही है। रेल प्रशासन ने रद्द तारीखोंके लिए परीपत्रक जारी किया है, आइये देखते है

Uncategorised

13 मार्च की 12112 और 14 मार्च की 12111 कैन्सल नही।

पूर्व परीपत्रक के अनुसार दिनांक 13 मार्च को अमरावती से मुम्बई जानेवाली 12112 अमरावती मुम्बई एक्सप्रेस और 14 को मुम्बई से चलने वाली 12111 मुम्बई अमरावती एक्सप्रेस का रद्दीकरण नही किया जा रहा है।

उपरोक्त सूचना DRM भुसावल द्वारा अभी अभी प्राप्त की गई है। रिवाइज्ड परीपत्रक निम्नलिखित प्रकार का है।