भुसावल होकर मुम्बई की ओर और वापसी रेल यात्रा करनेवाले यात्री गण दिनांक 13, 14 और 15 को आपकी यात्रा निर्धारित समयसारणी से कुछ हटकर हो सकती है। कृपया उचित जानकारी ले और निम्नलिखित परिपत्रक अनुसार अपने समय का निर्धारण करे।

भुसावल होकर मुम्बई की ओर और वापसी रेल यात्रा करनेवाले यात्री गण दिनांक 13, 14 और 15 को आपकी यात्रा निर्धारित समयसारणी से कुछ हटकर हो सकती है। कृपया उचित जानकारी ले और निम्नलिखित परिपत्रक अनुसार अपने समय का निर्धारण करे।

यात्रीगण मित्रों, आशा है आपने कल टिटवाला ब्लॉक की रेलदुनिया की पोस्ट समझ ली होगी। 5 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द, 5 गाड़ियाँ डाईवर्ट, 2 गाड़ियाँ रीशेड्यूल और 9 गाड़ियाँ शार्ट टर्मिनेट या डिटेन की जा रही है।
जब आपने पोस्ट विस्तृत तरीकेसे पढ़ ली और समझ ली तो यहाँपर दोबारा सभी गाड़ियोंका ज़िक्र करना अनुचित है। यह पोस्ट केवल ऐसे ब्लॉक्स में यात्रिओंको क्या भुगतना पड़ता है और उनसे किस तरह से सामना करना चाहिए इसके लिए है।
मित्रों, गाड़ियाँ रद्द घोषित हो जाती है तब तो इतनी ज्यादा दिक्कत नही होती, जितनी गाड़ियोंके रिशेड्यूल, डाईवर्ट और शार्ट टर्मिनेशन में है। इन स्थितियोंमे यात्री को यह समझ ही नही आता की ऊँट किस करवट बैठने वाला है? मतलब वह कहाँ तक पोहोंचने वाला है और कब तक? उसे रास्ते मे खाने – पीने के लिए कुछ मिल पाएगा भी या नही? हमने हमारी पोस्ट में पहले भी इन परेशानियों का समाधान देने का प्रयत्न किया था। यात्री अपने साथ पैक फूड, या बिस्किट्स जरूर रखे, पानी की बोतल रखे।
अब इस तरह की परिस्थितियों की जानकारी आपको पहले मिल जाती है तो सबसे पहले हो सके तो अपनी यात्रा रद्द करे या उसे रिशेड्यूल याने पुनर्निर्धारित करे। यदि यात्रा के दौरान आप अचानक ऐसे परेशानी में फंस जाते है तो आप को अपना धैर्य नही खोना है। जब तक अधिकृत सूचना न मिले अपनी गाड़ी न तो छोड़ना है और न ही उसमेंसे उतर कर इधर उधर भागदौड़ करना है। ज्यादा से ज्यादा समय का नुकसान आपको होगा लेकिन हड़बड़ी में गलत निर्णय से यह नुकसान आपके जान माल पर भी पड़ सकता है। अतः बने रहिए, बचे रहिए।
गाड़ी शार्ट टर्मिनेट हो जाए तो रेल प्रशासन आपके टिकट के रिफण्ड से लेकर “अलाउड बाय आदर अवेलेबल ट्रेन” याने दूसरी उपलब्ध गाडीसे यात्रा करने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको स्टेशन मास्टर से सम्पर्क करना होता है। इन स्थितियोंमे वह आपको न सिर्फ उचित मार्गदर्शन कर सकता है बल्कि वह आपको अपनी सुयोग्य यात्रा का परमिट भी जारी करता है। यदि आपको स्टेशन पर रुकना पड़े तो स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय या विश्रामकक्ष की व्यवस्था भी उपलब्ध कराना स्टेशन मास्टर के दायरे में ही आता है।
भारतीय रेल पर जगह जगह पुनर्विकास के कार्य शुरू है। यात्री यह बात ध्यान रखे की इन सब कामोंसे आनेवाले दिनोंमें उनकी यात्रा ही सुखद और सुरक्षित होने जा रही है। तो कुछ दिनोंकी परेशानी है, बस रेलवे द्वारा जो भी सूचनाएं मिलती है उस पर ध्यान दे और अपनी यात्रा का नियोजन करे।
मेगा ब्लॉक कल्याण – टीटवाला मार्गावर अप – डाउन लाईन वर मेगा ब्लॉक असल्याने मनमाड़, जळगाव, भुसावळ कडून येणाऱ्या तसेच त्या मार्गाला जाणाऱ्या गाड्या खालील प्रमाणे बाधित राहतील.
मध्य रेलवेच्या मुंबई मंडल कडून विशेष ट्रैफिक आणि पॉवर ब्लॉक कल्याण ते कसारा मार्गावर घेण्यात येणार आहे तसेच टीटवाळा येथे पादचारी पुलाचे गर्डर चे काम करण्यात येणार असून या निमिताने काही गाड्या रद्द व मार्ग परिवर्तन होणार आहे . सदर ब्लॉक् दिनांक – 13/ 14.03.2020 रात्री 02.00 वाजता पासून ते सकाळी 06.00 पर्यत अप डाउन मार्गावर ब्लॉक चे काम होणार आहे.
रद्द गाड्या
1) गाड़ी क्रमांक – 17612 मुंबई – नांदेड राज्यरानी एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे.
2) गाड़ी क्रमांक – 17611 नांदेड – मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस ही दिनांक – 13.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे.
3) गाड़ी क्रमांक – 12117 मनमाड – लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
4)गाड़ी क्रमांक – 12118 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मनमाड गोदावरी एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
5) गाड़ी क्रमांक – 12112 अमरावती – मुंबई एक्सप्रेस ही दिनांक – 13.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
6) गाड़ी क्रमांक – 12111 मुंबई – अमरावती एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
7) गाड़ी क्रमांक – 11402 नागपूर – मुंबई एक्सप्रेस ही दिनांक – 13.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
8) गाड़ी क्रमांक – 11401 मुंबई – नागपूर एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
9) गाड़ी क्रमांक – 51154 भुसावल – मुंबई पैसेंजर ही दिनांक – 13.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे .
10) गाड़ी क्रमांक – 51153 मुंबई – भुसावल पैसेंजर ही दिनांक – 14.03.2020 ला प्रस्थान स्टेशन पासून रद्द करण्यात आली आहे.
मार्ग परिवर्तन और उसकी वजह से निम्नलिखित गाड़ियाँ कुछ देरीसे चल सकती है।
1) गाड़ी क्रमांक – 11062 मुजफ्फरपुर – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक – 12.03.2020 ला जलगाँव – वसई रोड या मार्गे जाणार आहे .
2) गाड़ी क्रमांक – 11058 अमृतसर – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक – 12.03.2020 ला मनमाड – दौंड या मार्गे जाणार आहे .
3) गाड़ी क्रमांक – 12541 गोरखपुर – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक – 12.03.2020 ला जलगाँव – वसई रोड या मार्गे जाणार आहे .
4) गाड़ी क्रमांक – 11016 गोरखपुर – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक – 12.03.2020 ला मनमाड – दौंड या मार्गे जाणार आहे .
5) गाड़ी क्रमांक – 11025 भुसावल – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला मनमाड – दौंड या मार्गे जाणार आहे .
उशिरा धावणाऱ्या गाड्या या गाड्या रेग्युलेट केल्याने उशिरा चालतील
1) गाड़ी क्रमांक – 12541 लोकमान्य टिलक टर्मिनल – गोरखपुर एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल वरुण 11:10 ऐवजी 12:05 वा. सुटेल.
2) गाड़ी क्रमांक – 11061 लोकमान्य टिलक टर्मिनल – गोरखपुर पवन एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल वरुण 12:15 ऐवजी 15:50 वा. सुटेल.
मार्गामध्ये थांबवण्यात येणाऱ्या गाड्या.
1) गाड़ी क्रमांक – 18030 शालीमार – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल ऐवजी कसारा स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
2) गाड़ी क्रमांक – 12810 हावड़ा – मुंबई मेल ही दिनांक – 14.03.2020 ला मुंबई ऐवजी इगतपुरी स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
3) गाड़ी क्रमांक – 12102 हावड़ा – लोकमान्य टिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस ही दिनांक – 14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल ऐवजी इगतपुरी स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
4) गाड़ी क्रमांक – 12545 रक्सोल – लोकमान्य टिलक टर्मिनल कर्मभूमि एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
5) गाड़ी क्रमांक – 12106 गोंदिया – मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला मुंबई ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
6) गाड़ी क्रमांक – 17058 सिकंदराबाद – मुंबई देवगिरी एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला मुंबई ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
7) गाड़ी क्रमांक – 12138 फिरोजपुर – मुंबई पंजाब मेल ही दिनांक –14.03.2020 ला मुंबई ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
8) गाड़ी क्रमांक – 12154 हबीबगंज – लोकमान्य टिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला लोकमान्य टिलक टर्मिनल ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
9) गाड़ी क्रमांक – 12290 नागपूर – मुंबई दुरान्तो एक्सप्रेस ही दिनांक –14.03.2020 ला मुंबई ऐवजी इगतपुरी स्टेशनच्या अगोदर सुविधा जनक स्टेशन वर थांबवन्यात येणार आहे.
आप कहीं पर्यटन, तीर्थयात्रा या किसी जरूरी कार्य की वजह से यात्रा कर रहे हो, चाहे कोई साधन हो, कैसी व्यवस्था हो, भले ही रेलवे के वातानुकूलित कक्ष में आपकी टिकट आरक्षित हो आप एक बात हमेशा ध्यान में रख लीजिए या यूं कहिए गांठ बांध लीजिए, अपने साथ मे अपना दाना पानी जरूर रखे कमसे कम एक ग्लूकोज बिस्किट का पैक और एक पीने के पानी की बोतल अवश्य होना चाहिए। फिर आपका सफर चाहे एक घंटे का हो या एक दिन का।
हाल की घटना है, 12157 पुणे सोलापुर हुतात्मा एक्सप्रेस जो पुणे से शाम 18:00 को निकलती है और रात 22:00 को सोलापुर पोहोंचती है। सैकडों यात्री इस गाड़ी में रोजाना सफर करते है। दिनांक 07 मार्च को यह गाड़ी हमेशा की तरह पुणे स्टेशनसे शाम छह बजे सोलापुर के लिए चल पड़ी। पहला स्टोपेज था दौंड जो की निर्धारित समयानुसार शाम सात बजे आना था। मगर यह गाड़ी दौंड को पहुंची रात 01:20 पर। याने एक घंटे के सफर के लिए उसे सवा सात घंटे लग गए। आगे सोलापुर पहुंचने के लिए उसे दूसरे दिन की सुबह 4:20 हो गयी थी।
इस अनहोनी घटना की वजह रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया एखाद घंटे का इंजीनियरिंग ब्लॉक था। क्या हुवा था, ब्लॉक खोलने में कैसे देरी हो गयी यह संशोधन के विषय है। सोचने का विषय यह है, जब जब इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाता है, तब रेलवे उस मार्ग के आसपास के सभी इंजीनियरिंग कार्य निपटने का प्रयत्न करती है। समय का पालन बाकायदा सख़्ती से, अनुशासन के साथ किया जाता है। मार्ग के सभी अधिकारी वर्ग, परिचालन एवं सुरक्षा कर्मचारी हाई अलर्ट मोड़ पर रहते है। सम्बंधित इंजीनियरिंग विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी कार्यस्थल पर उपस्थित होते है। लेकिन यह यांत्रिक कार्य है, कुछ ऐसी अवांछित, अपरिहार्य परिस्थिति खड़ी हो जाती है, की ब्लॉक को रिटर्न नही किया जा सकता है। आप कुछ इस तरह समझिए, न उगले बने न निगले बने। ऊपर से नीचे तक सारा की सारा प्रशासन अपनी एडियोंपे आ जाता है। गाड़ियाँ बीच रास्ते मे खड़ी हो जाना याने तमाम कर्मचारियोकी जान हलक में आ जाती है।
इधर यात्री एकदम बेहाल हो जाते है। पूरी गाड़ी का सफर गिन कर चार घंटे का है और कई यात्री तो बस एक घंटे में दौंड स्टेशन के लिए ही सवार हुए थे। बमुश्किल से किसी यात्री के पास खाने के लिए कुछ था या शायद ही कोई पीने के पानी की व्यवस्था ले कर चला था। छोटे छोटे बच्चे थे, बीमार, बूढ़े, कोई ड्यूटी से लौटा कर्मचारी तो कोई रोजगारी पर काम करने वाला श्रमिक। सब के सब बेहाल, बेदम। गाड़ी कब चले इसका पता नही। क्या हुवा है इसका भी पता नही। रेल कर्मचारी अपने आप मे परेशान, उंन्हे ही पता नही चल रहा की गाड़ी कब चल पड़ेगी।
भाइयों, मित्रों एक बात का अवश्य ध्यान रखे, अक्सर इस तरह के रेलवे ब्लॉक इतवार छुटियोंके दिन लिए जाते है क्योंकी इस दिन समय से प्रतिबंधित दफ्तर, बैंक में काम करनेवाले यात्री, स्कूल कॉलेजेस को जानेवाले विद्यार्थी गाड़ियोंमे न के बराबर रहते है। रेल प्रशासन की कोशिश यही रहती है, कम से कम तकलीफ़ यात्रिओंको को हो। रेल प्रशासन के भरकस प्रयासोंके बावजूद कभी ऐसे दुःखद और परेशानियों भरे पलोंसे यात्रिओंको सामना करना पड़ सकता है।
ईश्वर न करे लेकिन कभी आप ऐसे परेशानी में फंस गए तो हमेशा अपना थोड़ा बहोत खाना- पानी साथ रखे। गाड़ी से जब तक अधिकृत सूचना न मिले तब तक गाड़ी से न उतरे। अपना और अपने सहयोगी यात्रिओंका धैर्य बांधे रखे। आपाधापी में कोई भी गलत कदम न उठाए।
रेल प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा ततपरता से जुटा रहता है। हर सम्भव प्रयास किए जाते है की यात्री को उचित मार्गदर्शन किया जा सके। तो हमेशा सजग रहे, सुरक्षित रहे।
19717/19718 जयपुर चंडीगढ़ जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 08/09 मार्च से चंडीगढ़ से आगे दौलतपुर चौक तक विस्तरित की जा रही है। इस विस्तार से हिमाचल में जानेवाले पर्यटकों और सेना के जवानोंको काफी सुविधा होगी।

पश्चिम मध्य रेलवे की 06 मार्च से 3 गाड़ियोंको स्पीड अप किया गया है। 15206 मदनमहाल लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस, 12181 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्सप्रेस, 20827 जबलपुर सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस यह वे तीन गाड़ियाँ है।



22191 इन्दौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के समयसारणी में 07 मार्च से बदलाव किया गया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे: 16513/16514 और 16523/16524 बंगालुरु कारवार एक्सप्रेस गाड़ियोंके परिचालन को रद्द कर 16595 / 16596 यशवंतपुर कारवार एक्सप्रेस और आगे कारवार वास्कोडिगामा के बीच इसी गाडीको 06551 / 06552 विशेष गाड़ी बनाकर चलाया जाएगा।
आइए परिपत्रक देखते है,




