Uncategorised

Rail block in Hubballi division

Due to Block in Hubballi division train no. 11047 Miraj – Hubballi Exp. leaving Miraj on 04/02/20 and from 06/02/20 to 11.02.2020 total 7 days will be cancelled Ex.Miraj.

11048 Hubballi Miraj Express leaving Hubballi on 03/02/2020 and from 05/02/2020 to 10/02/2020 total 7 days will be cancelled.

51411 / 51412 Ballarry Hubballi Ballarry Passenger will be cancelled on 04/02/2020 and from 06/02/2020 to 12/02/2020.

Please refer circular –

Uncategorised

बजट में रेल

2016 में अलगसे रेल बजट आखरी रेल बजट था, उसके बाद 2017 से आम बजट में ही रेल के लिए बजट निधि की घोषणा की जाती है। किस विभाग को कितना निधि मिला है इसके लिए पिंक बुक का इंतजार करना होगा। फिर भी मुख्य घोषणाओंके सहारे रेलवे को इस बजट से क्या मिला यह हम समझ सकते है।

रेलवे को सौर ऊर्जा के जरिए अपनी कॉस्ट कटिंग का संदेश दिया गया है। रेलवे की अपनी खाली जगहोंमें, ट्रैक के बाजुमे सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का उत्पादन करने कहा गया है।

चार स्टेशनोंका, ग्वालियर, नागपुर, गांधीनगर और अमृतसर बुनियादी विकास करके उन्हें वर्ल्ड क्लास बनाना और 150 गाड़ियाँ तेजस या हमसफ़र गाड़ियोंके तर्ज पर चलाना और यह सब काम PPP मॉड्यूल पर करना है। यह भी कॉस्ट कटिंग का एक तरीका है।

बंगालुरु के लिए 148 km मार्ग की उपनगरीय परिवहन योजना, मुम्बई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन वर्ष 2023 तक कार्यान्वित करना, देश के प्रमुख तीर्थस्थलोंको तेजस जैसी गाड़ियोंके जरिए जोड़ना इस तरह की घोषणाएं की गई है।

मित्रों रेल्वेज के कई सारे प्रोजेक्ट शुरू है, चूँकि बजट संयुक्त रहता है इसलिए कौनसे प्रोजेक्ट को क्या निधि मिलेगा यह जानने के लिए समय लगेगा। फिरभी मनमाड़ – इंदौर रेल प्रोजेक्ट, भुसावल – जलगाँव – इगतपुरी तीसरी लाइन, भुसावल – वर्धा तीसरी लाइन, कश्मीर में रेल का विकास, उत्तराखंड में चार धाम रेल लाइन, पूर्वोत्तर में काठमांडू नेपाल रेल्वेसे जोड़ना, फार ईस्ट के राज्योंमें रेल विकास करना प्रोजेक्ट ही प्रोजेक्ट्स है।

150 गाड़ियाँ जो PPP मॉड्यूल में शुरू की जाएगी। यह समझ लीजिए की रियायतोंका दौर खत्म होने जा रहा है। इन प्राइवेट गाड़ियोंके किरायोंमे न तो कोई रियायत होगी और न ही अनावश्यक स्टोपेजेस। सीधे सीधे कमर्शियल अप्रोच रहेगा। जहाँ ट्रैफिक पोटेंशियल है, वहीं यह गाड़ियाँ चलेगी, वहीं स्टोपेजेस लेंगी। जैसे यात्रिओंकी जरूरत रहेगी, डिमांड्स रहेगी वैसे इनके टाइमटेबल रहेंगे।

आइए, देखते है आने वाले दिनोंमें भारतीय रेलवे का प्रोफेशनल एप्रोच क्या रंग लाता है।

Uncategorised

फरवरी में चार दिन महाराष्ट्र एक्सप्रेस वर्धा में शार्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट रहेंगी। नागपुर, गोंदिया तक नही जाएगी।

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस, कोल्हापुर से चलने का दिनांक फरवरी 03, 10, 17 एवं 24 वर्धा को शार्ट टर्मिनेट की जाएगी। याने यह गाड़ी दिनांक 04, 11, 18, एवं 25 को वर्धा तक ही जाएगी आगे नागपुर और गोंदिया नही जाएगी।


उसी प्रकार 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस गोंदिया से चलने का दिनांक फरवरी 05, 12, 19, और 26 को गोंदिया के बजाय वर्धा से चलेगी।


हालांकी DRM PUNE के ट्वीट में केवल 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस के वर्धा में शॉर्ट टर्मिनेशन की ही बात की गई है। अभी डिटेल परिपत्रक आने को हे।

कृपया DRM PUNE का ट्वीट देखे।

@RailwaySeva @Central_Railway Due to Block in NGP div..T,no. 11039 KOP-GONDIA Maharashtra exp. leaving KOP on 03/02/20,10/02/20,17/02/20 and 24/02/20 is PARTIALLY CANCELLED between WARDHA and GONDIA . It will short terminate at WARDHA station. Inconvenience regretted.

Uncategorised

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर : भारतीय रेल की महत्वकांक्षी परियोजना

DFCCIL याने डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड भारतीय रेल की उपकम्पनी है। यह कम्पनी भारतीय रेलवे के लिए ऐसा महत्वकांक्षी फ्रेट कॉरिडोर बना रही है जो पूरे भारतीय रेलवे के ट्रैफिक के मायने बदल देगा।

इस कॉरिडोर पर 120 km प्रति घंटे से मालगाड़ियाँ चलाई जाएगी। इससे न सिर्फ मालगाड़ियोंकी मुव्हमेंट तेजीसे होगी बल्कि मौजूदा लाइनपर जो अतिरिक्त ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और अलगसे यात्री गाड़ियाँ भी जरूरत के हिसाब से चलाई जा सकेगी।

DFC का पूर्व कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से बेंगाल के कोलकाता दानकुनी तक 1839 km का है। पंजाब, लुधियाना से चलकर हरियाणा, दादरी होते हुए खुर्जा उत्तरप्रदेश बिहार, झारखण्ड तक होते हुए बंगाल तक जाएगा। लुधियाना से खुर्जा 400 km का विद्युतीकरण वाला ट्रैक पर गाड़ियाँ चल पड़ी है। इसमें जो दादरी स्टेशन है वह WDFC याने पश्चिम फ्रेट कॉरिडोर का एक सिरा है। वहाँसे WDFC की शुरुवात होती है जो देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुम्बई से जोड़ता है। यह 1483 km का मार्ग दादरी हरियाणा से राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र मुम्बई के JNPT तक आएगा। आइये कुछ तस्वीरों से समझे,

पश्चिम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दादरी से JNPT मुम्बई
पूर्व डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लुधियाना से दानकुनी
EDFC पर एक लम्बी फ्रेट ट्रेन
WDFC न्यू फुलेरा स्टेशन, जयपुर के पास, रेलवे यार्ड का दृश्य
अबु रोड़ – मेहसाणा के बीच WDFC काम जारी है।
WDFC न्यू हरिपुर – न्यू बागुरग्राम ब्रिज
मुम्बई – सूरत के बीच वैतरना – सचिन लाइन WDFC