Uncategorised

नागपुर – छिन्दवाड़ा, गोंदिया – जबलपुर, अकोला – खंडवा – इन्दौर गेज कन्वर्शन के हालचाल।

” आँखे तरस गयी बाबूजी, बीसियों साल बीत गए रेलगाड़ी की आवाज सुने” समनापुर, लामटा मार्गपर अक्सर सुनाई देनेवाली बात है। तकरीबन यही हाल इन सभी छोटी लाइनवाले, गेज कन्वर्शन कार्य के सुस्ती पीड़ित लोगोंके है।

नागपुर इलाके में कई मार्ग छोटी लाइनसे बड़ी लाइन में तब्दील होने जा रहे है। नागपुर – छिन्दवाड़ा – नैनपुर बड़ी लाइन, गोंदिया – बालाघाट – जबलपुर बड़ी लाइन, अकोला – आकोट – खंडवा – सनावद – इंदौर बड़ी लाइन इन प्रोजेक्ट्स के ताजा हालचाल जान लेते है। चूँकि यह सारे प्रोजेक्ट्स उन जगहोंकी चलती हुई छोटी लाइन बन्द करके शुरू किए गए है और छोटी लाइनोंको को भी बन्द होकर 18 से 20 वर्षोँका लम्बा अवधी बीत चुका है। इन लाइनोंसे जुड़ी सारी जनता हर रोज़ नई खुशखबर का इंतजार करते रहती है की आखिर वह कौनसा दिन आएगा और यह स्टेशन बड़े नेटवर्कसे जुड़ेंगे।

नागपुर – छिन्दवाड़ा – नैनपुर

इस गेज कन्वर्शन प्रोजेक्ट में, नागपुर – छिन्दवाड़ा लाइन पूरी हो चुकी है बस CRS इंस्पेक्शन ही बाकी रह गया है। ताजा जानकारी यह है कि किसी छोटेसे रिटेनिंग वॉल के अधूरे काम की वजह से 13 दिसम्बर को होनेवाला CRS टल गया है और जनता को जनवरी अंत तक इंतजार करना होगा।
वैसे यह पूरा नागपुर – छिन्दवाड़ा – नैनपुर – मण्डला और छिन्दवाड़ा – गाडरवाड़ा – सागर – बान्दा ऐसा लम्बा और बडा प्रोजेक्ट है जो की उत्तर – दक्षिण रेग्युलर रेल कॉरिडोर बीना – भोपाल – इटारसी – नागपुर को पर्यायी बन सकता है। इसमें नागपुर छिन्दवाड़ा लगभग बन चुका है और छिन्दवाड़ा – सिवनी – नैनपुर मार्ग में से छिन्दवाड़ा – चौराई मार्ग पर बड़ी पटरी डलना शुरू हो गया है। छिन्दवाड़ा गाडरवाड़ा सागर बान्दा मार्ग का सर्वेक्षण कराने की मंजूरी हाल ही आ गयी है।

गोंदिया – बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर

1996 -97 में मंजूरी मिल चुका 229km यह प्रोजेक्ट जो उस वक्त 511 करोड़ की परियोजना थी अब बढ़कर 1750 करोड़ की बन चुकी है। इस पूर्ण प्रोजेक्ट में जबलपुर से नैनपुर और गोंदियासे समनापुर तक दोनों छोर से बड़ी लाइन की सवारी गाड़ियाँ चल रही है। केवल नैनपुर – समनापुर सेक्शन जो की 52km का है, वन विभाग की अनुमति के चलते विलंबित हो रहा है उसमें नैनपुर – लामटा 36km का CRS 13 दिसम्बर को होने जा रहा है और बचे 16km लामटा – समनापुर का काम मार्च 2020 तक पूरा होकर यह पूर्ण प्रोजेक्ट जबलपुर – गोंदिया बड़ी लाइन, रेलवे नेटवर्क पर यात्रिओंको सेवा देने के लिए तैयार हो जाएगा।

अकोला – आकोट – खंडवा – सनावद – इंदौर

इस प्रोजेक्ट में अकोला – आकोट 45km का मार्ग बड़ी लाइन में बदल चुका है, छिटपुट काम बाकी है। उसके बाद जल्दही CRS निरीक्षण करवाकर मार्च 2020 तक आकोट अकोला गाड़ी शुरू हो सकती है। दूसरा खांडवा स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग का टेण्डर निकल चुका है, इसका काम भी जल्दही शुरू हो जाएगा। इस दरम्यान खण्डवा – इटारसी मुख्य रेल मार्ग में मथेला स्टेशन से निमाड़खेड़ी, NTPC खरगोन का सेल्दा पॉवर प्रोजेक्ट के लिए 54km की बड़ी लाइन पूर्ण हो चुकी है, कुछ मालगाड़ियाँ भी इस मार्ग पर ट्रायल बेसिस पर चलाई गई है। जहाँ तक अंदाजा है खण्डवा – सनावद मार्ग पर भी मार्च 2020 यही डेडलाइन रहेगी, और इस मार्ग पर भी बड़ी लाइनकी गाड़ियाँ हमे जल्द ही देखने मिल सकती है। आगे ओम्कारेश्वर रोड़ स्टेशन बड़ा और भव्य बनने जा रहा है, जिसपर फिलहाल मीटर गेज की 3 जोड़ी, छोटी गाड़ी डॉ आंबेडकर नगर तक चलायी जा रही है।

Map courtesy: indiarailinfo

Uncategorised

बंगलुरू एरिया में 11 तारीख तक रेल ब्लॉक।

गुंटकल धर्मावरम बंगलुरू लाइनपर रेल अनुरक्षण का कार्य शुरू है, इसके चलते इस मार्गसे चलनेवाली गाड़ियाँ रद्द / परावर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।

रद्द गाड़ियाँ

06565 / 06566 बंगलुरु हिन्दुपुर बंगलुरु मेमू स्पेशल JCO 10 दिसम्बर रद्द रहेगी

06521 / 06522 बंगलुरु कैंट धर्मावरम बंगलुरु कैंट डेमू स्पेशल JCO 10 दिसम्बर रद्द रहेगी

परावर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ

18463 भुवनेश्वर बंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 09 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुंटकल, धर्मावरम, बंगलुरु कैंट की जगह गुंटकल, गुत्ति, कडाप्पा, जोलारपट्टी, बंगलुरु कैंट के रास्ते चलेगी।

18464 बंगलुरु भुबनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 10 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुंटकल, धर्मावरम, बंगलुरु कैंट की जगह बंगलुरु कैंट, केगुंटकल, गुत्ति, कडाप्पा, रेनिगुंटा, जोलारपट्टी, गुंटकल के रास्ते चलेगी।

17211 मछलीपट्टनम यसवंतपुर कोण्डाविदु एक्सप्रेस JCO 09 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुत्ति, धर्मावरम की जगह जोलरपट्टी, रेनिगुंटा, कडाप्पा, गुत्ति के रास्ते चलेगी।

17212 यसवंतपुर मछलीपट्टनम कोण्डाविदु एक्सप्रेस JCO 10 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुत्ति, धर्मावरम जगह जोलरपट्टी, रेनिगुंटा, कडाप्पा, गुत्ति के रास्ते चलेगी।

17603 काचेगुड़ा यसवंतपुर एक्सप्रेस JCO 09 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुत्ति, धर्मावरम, एलहंका की जगह गुंटकल, बल्लारी, रायदुर्ग, चिकजाजुर, अरसीकेरे, तुमकुरु के रास्ते चलेगी।

17604 काचेगुड़ा यसवंतपुर एक्सप्रेस JCO 10 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग एलहंका, गुत्ति, धर्मावरम जगह तुमकुरु, अरसीकेरे, चिकजाजुर, रायदुर्ग, बल्लारी, गुंटकल के रास्ते चलेगी।

12628 नई दिल्ली बंगलूरु कर्नाटक एक्सप्रेस JCO 08 दिसम्बर अपने निर्धारित मार्ग गुंटकल, धर्मावरम, बंगालुरु कैन्ट की जगह गुंटकल, कडाप्पा, रेनिगुंटा, जोलरपट्टी होते हुये चलेगी।

@Central_Railway

Tr no-17416 KOP-TPTY Exp of 10/12/19 and 11/12/19 is diverted via Miraj, Pandharpur, Solapur, Hotgi, Gadag thus skipping Kudachi, Raybag, belgavi, Londa, Dharwar, Hubballi stations.

टाईम रेग्युलेट की जाने वाली गाड़ियाँ

12650 हजरत निजामुद्दीन बंगालुरु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस JCO 09 दिसम्बर और 11014 कोयम्बटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 10 दिसम्बर दोनों गाड़ियाँ, अपने सफर में करीबन 60 मिनट रेग्युलेट याने कम ज्यादा देरीसे चलाई जाएगी।

कृपया परिपत्रक समझ ले, औऱ अनुसार अपनी यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

नागपुर पुणे नागपुर के बीच चलेगी स्पेशल गाड़ी

01287 पुणे नागपुर विशेष गाड़ी दिनांक 20 दिसम्बर से 03 जनवरी तक हर शुक्रवार को रात 20.30 को पुणे से नागपुर के लिए चलेगी और दूसरे दिन याने शनिवार को दोपहर 14.30 को नागपुर पोहोंचेगी।

01288 नागपुर पुणे विशेष गाड़ी दिनांक 22 दिसम्बर से 05 जनवरी तक हर रविवार को शाम 16.00 को नागपुर से पुणे के लिए चलेगी और दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10.15 को पुणे पोहोंचेगी।

इस गाड़ी में सेकंड क्लास जनरल, स्लिपर एवं वातानुकूलित 3 टियर के कोचेस रहेंगे। पुणे और नागपुर के बीच, अपनी दोनों ओर से यात्रा में, अहमदनगर, बेलापुर, मनमाड़, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा इन स्टेशनोपर रुकेगी।

Uncategorised

क्रिसमस की छुट्टियोंमे सफर कीजिए आरामसे।

छुट्टियोंमे कोंकण रेलवेने हॉलिडे स्पेशल गाड़ियोंका इंतजाम किया है, तो रिजर्वेशन करवाइये और घूमिए आरामसे।

बांद्रा टर्मिनस से झांसी के बीच चलाई जानेवाली हॉलिडे स्पेशल के फेरे बढाए जा रहे है। यह गाड़ी अब मार्च एन्ड तक चलेगी।

Uncategorised

बाबूजी, कुछ तो लिहाज़ कीजिए।

सड़क की बाईं ओरसे चलना यह हमारे यहाँ ट्रैफिक नियम और नैतिकता है। फिरभी रास्तेपर चलनेवाले कई लोग इसे मानते ही नही। बीना वजह सड़क के बीचों बीच से चलते या अपने वाहन चलाते रहते है। अब आप समझ सकते है की भला ऐसे अनैतिक, अनियमित आचरण को हर बार, हर जगह क्या दण्डित किया जा सकता है?

समाज मे रहने के, सार्वजनिक जगहोंपर घूमने के, इस्तेमाल करने के भी इथिक्स, तौर तरीक़े होते है। लाख नियम बना लीजिए, जब इन्सान अपने तौर तरीकोंपर काबू नही रख सकता, नियमोंकी अनदेखी करता रहेगा तब तक सार्वजनिक जगहों, वाहनों में आनन्द और खुशनुमा वातावरण की अपेक्षा नही कर सकेगा।

रेलवे में टिकट लेने की जगह कतार लगाना, उपनगरीय लोकल ट्रेनोंमें चढ़ने के लिए कतार लगाना यह सही तरीका है गड़बड़ी और रेलमपेल से बचने का। जब डिब्बा दिव्यांग जन के लिए, महिलाओंके लिए सुरक्षित, संरक्षित किया गया है, तो क्यों भला आम आदमी उसमे चढ़ जाता है, क्यों उसे उसकी नैतिकता याद नही आती?

शयनयान स्लिपर में कई यात्री अनारक्षित टिकट, सीजन पास धारक, प्रतिक्षासूची के यात्री TTE से बिना इजाजत लिए घुस जाते है और फिर या तो इधर-उधर खड़े रहते है या अप्पर बर्थ पर चढ़ बैठते है। यह लोग किससे छिपते है, TTE से या अपनी नैतिकता से?

गाड़ी में भीख मांगना, झाड़ू लगाकर पैसे इकठ्ठा करना, तृतीयपंथी लोगोंकी यात्रिओंसे जबरन वसूली, गैरकानूनी रूपसे चलनेवाली और बेचे जानेवाली अवैध खाद्यसामग्री, पानी की बोतलें यह सारे व्यापार, व्यवहार रेलवे के अधिकृत व्यक्तियों के सामने, जी हाँ उनके आँखोंके सामने धड़ल्ले से चलते और बे रोकटोक पनपते रहते है। क्या छठे, सांतवे वेतन आयोग में तनख्वाह के साथ थोड़ी भी नैतिकता नही मिली उनको?

जैसे कर्मचारी, अफसर, राजनीतिज्ञ, प्रशासन वैसी ही जनता। सब के सब एक जैसे। रेलवे के अहाते में जैसे पालतू पशु घूमते रहते है, उसी तरह लोग भी बिना उचित टिकट या परमिट लिए प्लेटफॉर्मो, गाड़ियोंमे घूमते रहते है। क्योंकी नियम और नैतिकता तो पशुओंके लिए है ही नही। जिस तरह 4 पैरोंके प्राणी कहीं गोबर, गंदगी कर देते है, उसी प्रकार कुछ मानवप्राणी भी कहीं सार्वजनिक जगहोंपर थूकते और गंदगी करते है। कोई फर्क है भला, बताइए?

किस किस पर नज़र रखे, किस किस को दण्डित करे? भाई, यह आपकी अपनी जगह है, आपकी अपनी सम्पत्ति, अपना राष्ट्र, अपना देश है। कुछ तो लिहाज़ करे।