Uncategorised

रेलवे में आरक्षण प्रीपोन, पोस्टपोन और बोर्डिंग चेंज करवाना।

आप रेलवे में अपनी रेल यात्राके आरक्षण तो कई बार करते होंगे, सिटें कन्फर्म हुई है या नही इसके लिए PNR चेक करते होंगे। क्या आपको PNR याने क्या यह पता है? टिकट ले लेने के बाद यदि आपको अपनी यात्रा का दिन चेंज करना हो तो क्या हो सकता है?चलो आज कुछ ऐसी ही जानकारी लेते है।

सबसे पहले PNR याने पैसेंजर नेम रिकॉर्ड, जो आपके टिकट दाहिने कोने में दस आकड़ोंमें छपा होता है। यह यूनिक नम्बर है, जिससे आपकी रेल यात्रा में पहचान की जाती है। बाकी गाड़ी नम्बर, यात्रा की तारीख, बुकिंग स्टेटस, यात्री की उम्र, टिकट नम्बर, टिकट निकालने की डिटेल्स आदी चीजें छपी होती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होता है PNR नम्बर।

अब टिकट तो ले लिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ख्याल आता है, आपको फलाँ दिन कुछ वजह से नही जाना है तो क्या यात्रा की तारीख बदल करा कर कुछ दिन पहले ( प्रीपोनमेन्ट ऑफ जर्नी) या बादमे ( पोस्टपोनमेन्ट ऑफ जर्नी ) करा सकते है? तो उत्तर है जी हाँ। मगर कुछ नियमोंके अधीन रहते। क्या है यह नियम, देखते है।

यह सेवा केवल PRS याने टिकट खिड़की वाले टिकटपर मिलती है, फिलहाल e-टिकट पर, IRCTC में यह सुविधा उपलब्ध नही है।

पोस्टपोनमेन्ट ऑफ जर्नी यह सुविधा, टिकट कन्फर्म, RAC या वेटिंग लिस्ट हो, किसी भी क्लास का, किसी भी गाड़ी का हो आप उसे गाड़ी में जगह की उपलब्धता के अनुसार, दूसरे किसी भी क्लास, ट्रेन और तारीख में बदल सकते है।

आपके गाड़ी के छूटने के समयसे कमसे कम 48 घंटे पहले, आरक्षण कार्यालय के कामोंके समयमे आपको अपनी टिकट में बदल करवाने जमा करानी होगी।

जिस किसी गाड़ीमे आप अपना आरक्षण बदल कर, लेना चाहते है, उसमे टिकट उपलब्ध होना चाहिए फिर वह कन्फर्म, RAC या WL ही क्यों न हो।

यह बदल किया हुवा टिकट, नया टिकट रहेगा, जिसके आरक्षण शुल्क आपको यथावत देने होंगे और आपके पुराने टिकट कन्फर्म रहेंगे तो फ्रेश आरक्षण शुल्क देना होंगा और यदि RAC / WL रहेगा तो क्लर्केज चार्ज़ेस का भुगतान करना होगा।

पुराने और नए टिकट के कीमत के फर्क में जो भी एक्स्ट्रा भुगतान करना हो या पैसा वापस लेना हो, आरक्षण के रिफण्ड नियमानुसार लिया जाएगा।

पोस्टपोनमेन्ट/ प्रीपोनमेन्ट किसी भी टिकट में केवल एक बार ही मान्य की जायेगी।

तत्काल टिकट में / के लिए यह सुविधा नही दी जायेगी।

इन सुधारित टिकटोंके रद्दीकरण के लिए वहीं नियम लागू रहेंगे जो स्थिति ओरिजिनल टिकट के वक्त थी।

चेंज ऑफ बोर्डिंग

यात्री अपनी आरक्षित टिकट में, टिकट बुक होनेपर, केवल एक बार अपने यात्रा के स्टार्टिंग स्टेशन को बदल सकता है, जिसे चेंज ऑफ बोर्डिंग स्टेशन कहते है। टिकट बुकिंग करते वक्त का बोर्डिंग चेंज पहला नही माना जाएगा।

यह सुविधा PRS काउंटर और IRCTC के e-टिकटपर उपलब्ध है, I-टिकट, करंट आरक्षित टिकट, सेकंड क्लास अनारक्षित टिकट और तत्काल टिकटोंपर चेंज ऑफ बोर्डिंग टिकट के बन जानेपर नही किया जा सकता है।

टिकट में के पहले स्टार्टिंग स्टेशन के छूटने के समयसे कमसे कम 24 घंटे पहले आपको आपका बोर्डिंग स्टेशन चेंज करते आएगा।

बोर्डिंग स्टेशन चेंज करने के बाद पहले के स्टेशन से यात्रा करनेपर आपको विदाउट टिकट माना जा सकता है और न ही आप अपनी छोड़ दी गयी यात्रा किराए पर रिफण्ड का दावा कर सकते है।

चेंज ऑफ बोर्डिंग होने पर भी आपका PNR और बुकिंग कोटा वही के वही रहेगा।

आजकल टिकट कन्फर्म हो इसलिए यात्री ट्रेन स्टार्टिंग स्टेशनसे अपनी टिकट आरक्षित करवाते है और टिकट बनने के बाद अपनी इच्छानुसार अपने स्टेशन से बोर्डिंग चेंज करते है।

तो मित्रों यह थी आज की रेल टिकटोंकी जानकारी। आप को किसी और भी विषयोंपर रेल टिकटोंके बारे में जानकारी चाहिए तो हमे हमारे वॉट्स एप पर लिख भेजिए। हम आपकी जिज्ञासा का जरूर समाधान करने का प्रयत्न करेंगे।

Uncategorised

नान्देड डिवीजन में 4 जोड़ी गाड़ियोंके टेंपररी स्टॉपेज की मोहलत बढ़ायी गयी। जयपुर रेनिगुंटा स्पेशल गाड़ी।

नान्देड डिवीजन में 11403 / 11404 नागपुर कोल्हापुर नागपुर एक्सप्रेस वाया अकोला, पूर्णा और 11405 / 11406 पुणे अमरावती पुणे एक्सप्रेस वाया अकोला, पूर्णा गाड़ियोंका बसमत में स्टॉपेज दिया गया है। कृपया परिपत्रक देखें।

नान्देड डिवीजन में 17687 / 17688 मनमाड़ निज़ामाबाद मनमाड़ मराठवाड़ा एक्सप्रेस गाड़िका रांजणी में स्टॉपेज दिया गया है। कृपया परिपत्रक देखें।

नान्देड डिवीजन में 12715 / 12716 नान्देड अमृतसर नान्देड सचखंड एक्सप्रेस गाडीका सेलु रोड़ में स्टॉपेज दिया गया है। कृपया परिपत्रक देखें।

जयपुर से रेनिगुंटा के बीच चलेगी स्पेशल गाड़ी, यह गाड़ी नागदा, भोपाल, इटारसी, नरखेड़, न्यू अमरावती, वर्धा, बल्हारशाह, विजयवाडा, गुडुर होते हुए चलेगी।

Uncategorised

रसगुल्ले, भुजिया और अब ट्रेन भी।

मित्रों,

अब तक आप रसगुल्ले, भुजिया खा रहे थे, अब हल्दीराम की गाड़ी भी देख लीजिए।

दरअसल रेलवे के रेवेन्यू बढ़ाने के प्रोग्राम के तहत लोको पर एडवरटाइजिंग की जा रही है। आपको याद होगा पहले अमूल का भी लोको रेलवे में चल रहा है।

यह फोटो अजनी लोको शेड के है।

(Indiarailinfo से साभार)

Uncategorised

पश्चिम रेलवे से होकर चलनेवाली 49 पॉप्युलर ट्रेनोंमे लगेंगे एक्स्ट्रा कोचेस।

इन ख्रिसमस की छुट्टियोंमे आपके टिकट जरूर कन्फर्म हो इसके लिए रेल प्रशासन ने पश्चिम रेल्वेसे गुजरनेवाली 49 गाड़ियोंके डिब्बों में बढ़ोतरी की है। पूरे दिसम्बर और जनवरी के पहले सप्ताह तक यह एक्स्ट्रा कोचेस की सुविधा चलती रहेगी। निम्नलिखित लिस्ट देख लीजिए, हो सकता है आपकी टिकट भी इन्ही गाड़ियोंमे हो।

Uncategorised

17063 अजन्ता एक्सप्रेस के समयसारिणी में बदलाव

17063 मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता एक्सप्रेस के समयसारिणी में 10 जनवरी से बदलाव होने जा रहा है। नान्देड डिवीजन ने एक परिपत्रक जारी किया है, जिसमे वर्तमान समय (present timings ) और (revised timings ) दोनों दिये गए है। यात्रिओंसे निवेदन है की निम्नलिखित समयसारिणी का उपयोग कर अपनी यात्रा का नियोजन करे।