Uncategorised

भारतीय रेलवे की सवारी गाड़ियाँ

भारत मे देश के किसी कोने से किसी भी कोने तक पहुंचने का मूल्य 50 पैसे। चौंक गए न? यह भारतीय डाक के पोस्टकार्ड का मूल्य है। पोस्टकार्ड हमारे भारत देश की ग्रामीण व्यवस्था का मूलभूत संपर्क का साधन है। चाहे कितनाही बिकट पता हो, भारतीय डाक विभाग अपने इस पोस्टकार्ड को लिखित पते पर बराबर पोहोंचाही देता है। पोस्टकार्ड हमारे देश में आम जनता की सबसे सुलभ, सस्ती और सुयोग्य सेवा के दायरे में आता है। चूँकि पोस्टकार्ड ‘ओपन मेसेज’ स्वरूप में होता है, तो लिखित मेसेज की जानकारी भी सेवा की महत्वता और जरूरी तीव्रता बढ़ाती थी।

आज रेलवे के लेख में पोस्टकार्ड का उदाहरण देने का कारण है, भारतीय रेल की सवारी गाड़ियाँ। यह ठीक डाक विभाग के पोस्टकार्ड की सेवा से मिलती जुलती है। यह सभी गाड़ियाँ देश के ग्रामीण जनता को शहरोंसे सम्पर्क करने की बेहद अहम कड़ी है। जिस तरह मामुली शुल्क लेकर भारत सरकार पोस्टकार्ड की सेवा देती है उसी तरह भारतीय रेल भी निम्नमात्र किराया 17 पैसे से 25 पैसे प्रति किलोमीटर से ग्रामीण यात्रिओंको शहर से जोड़े रखने का शुल्क लेती है। ऐसी कोई मेन लाइन, ब्रांच लाइन नही की जिसमे यह सवारी गाड़ी न चलती हो। ब्रिटिश काल मे यही सवारी गाड़ियोंसे मार्ग के छोटे छोटे स्टेशनोके जमा हुवा रेवेन्यू अपने मुख्यालय तक पोहोंचाने का जरिया थी। पूरे भारतीय रेलवे का नेटवर्क देखा जाये तो सवारी गाडीसे पूरे देशभर में घुमा जा सकता है, बस उतना आपमे धैर्य, पेशंस होना जरूरी है।

देश की सबसे लंबी दूरी की सवारी गाड़ी है काचेगुड़ा से गुंटूर के बीच चलनेवाली 57305 गुंटूर पैसेंजर जो की 623km का लंबा रन करीबन 18 घंटे में पूरा करती है और किराया लेती है 105 रुपए प्रति व्यक्ति। याने महज 17 पैसे प्रति किलोमीटर या यह कहिए यात्रा में लगने वाले समय के हिसाबसे 6 रुपए से कम प्रति घंटा।

इन सवारी गाड़ियोंकी किफायती रेट की बात करें तो, आज शहरोंमें किसी को 2-5 km ऑटो, टेक्सीसे कहीं जाना पड़ जाए तो 40-50 रुपए किराएके लगना सीधी बात है। शहर की सिटी बस, पब्लिक सर्विस भी कमसे कम 2 से 3 रुपए प्रति किलोमीटर तो चार्ज करती ही है।

यह तो है, की पैसेंजर गाड़ियोंकी सेवा कितनी जरूरी है, लेकिन क्या रेलवे प्रशासन इसे पोस्टकार्ड वाली ट्रीटमेंट देते है क्या? तो इसका उत्तर बेशक नही ऐसा आएगा। आम यात्रिओंके लिए यह सवारी गाड़ियोंके सफर कितने मुश्क़िलोंभरे रहते है। आपने देखा की 623km के लिए 18 घंटे याने एवरेज 34km प्रति घंटा गती तय होती है। यह भी गाड़ियाँ उसी ट्रेक पर चलती है जिसपर राजधानी और बाकी मेल / एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलती है। डिब्बे, लोको, लोको पायलट, ओपरेटिंग स्टाफ़ सारे के सारे वहीं लेकिन गाड़ी को समयपर चलाने की बात जब देखते है हमेशा फिसड्डी। हमेशा यह सवारी गाड़ियाँ बेटाइम चलते रहती है। प्रायॉरिटी की तो मांग ही नही लेकिन शेड्यूल टाईम में तो चलना चाहिए, क्या यात्रिओंकी यह मांग वाजिब नही? छोटे छोटे गाँव की यह गाड़ियाँ दिनभर में ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 होती है जो गाँव के लोगोंका शहर जाने के लिए एकमात्र साधन होती है। गाँव से कई छात्र पढ़ने के लिए शहर जाते है, बीमार लोग इलाज के लिए, तो बहोत से लोग अपने रोजगार के लिए शहर जाने के लिए इन्ही गाड़ियोंके सहारे रहते है।

सवारी गाड़ियोंके यात्रिओंकी अपेक्षा किराया कम देने की बिल्कुल नही अपितु गाड़ी समयसे चले यह है। गाड़ी 1 – 1 घंटे किसी बडे स्टेशन से 2 – 4 किलोमीटर दूर आउटर इलाके में सिग्नल का इंतजार करते खड़ी कर दी जाती है तो अंदर बैठे मरीज यात्री, छात्रों, बड़े स्टेशन जाकर दूसरी गाड़ी पकड़ने वाले यात्री, रोजी पर जानेवाले कर्मियोंपर क्या बीतती होगी, क्या प्रशासन इसके बारे में कभी सोचता है?

माना की बड़े स्टेशनोंसे आसपास के गावोंके लिए EMU, DEMU जैसी लोकल्स चलाई जा रही है, लेकिन लम्बी दूरी की पैसेंजर गाड़ियोंका अस्तित्व प्रशासन नकार नही सकता, इन गाड़ियोंका जरूरी है की समयपर चलाया जाना चाहिए। जब गन्तव्य स्टेशनके आगमन समय मे ढेर सारा मार्जिन समय लेने के बावजूद रेल अधिकारीयों की लापरवाही के चलते इसे प्लेटफार्म नसीब नही होता और यात्री हमेशा की तरह इन गाड़ियोंको कोसते अपने कामोंकी ओर रुख करते है।

Uncategorised

पूर्व मध्य रेलवे में गाडियोंकी गती बढ़ने से समय मे बदलाव

धनबाद – पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्गपर गाड़ियोंकी गती बढ़ाई जाने से 19 गाड़ियोंके समय मे 10 से 30 मिनट तक स्थायी रूपसे परिवर्तन किया जा रहा है। कृपया परिपत्रक देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

विशेष गाड़ियाँ :

विशेष गाड़ियाँ : कानपुर काचीगुड़ा स्पेशल, बांद्रा झांसी स्पेशल, डॉ. अम्बेडकर नगर महू इलाहाबाद स्पेशल, राजकोट नागपुर स्पेशल, पुणे जयपुर स्पेशल, पुणे बल्हारशाह वन वे स्पेशल, बडनेरा पुणे वन वे स्पेशल, दादर अमरावती वन वे स्पेशल।

Uncategorised

2-3 दिसम्बर की कालरात्रि

आज हम स्व. हरीश धुर्वे और उनके 44 साथी कर्मचारियोंको उनकी शहादत पर नमन करते है और श्रद्धांजलि देते है। आप ने शायद ही इनके नाम सुने होंगे, ऐसे लोग बेनाम शहिद होते है जिन्हें ज्यादा प्रसिद्धि नही मिलती। लेकिन इन्होंने रेलवे में अपनी सेवा में अच्युत शिखर को छुवा।

वह 2-3 दिसम्बर 1984 की भयानक रात थी, भोपाल जंक्शन पर हरीश धुर्वे अपनी स्टेशन मास्टर की ड्यूटी निभा रहे थे। स्टेशन के करीब यूनियन कार्बाइड के प्लान्ट से अचानक मिथैल आयसोसिएट नामक विषैले वायु का रिसाव शुरू हो गया। प्लाट के आजुबाजुमे लोग दम घुटने से मरने लगे। स्टेशन पर भी यात्रिओंको इस विषैले वायु से साँस लेने में तकलीफ होने लगी। हरीशजी और बाकी भोपाल स्टेशन पर, ड्यूटी में हाजिर अलग अलग कर्मचारिओंकी से मदत से यात्रिओंको सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए।

अचानक उंन्हे यह ख्याल आया, जो लोग स्टेशन पर है उंन्हे तो यहाँ से निकाला जा सकता है या इस इलाके से दूर भी रखा जा सकता है, लेकिन उन यात्रिओंका क्या होगा जो गाड़ियोंमे भोपाल स्टेशन की ओर आ रहे है। वो तो यहाँ की त्रासदी, तकलीफ से बिल्कुल बेखबर, अन्जान है। कई यात्री तो सोये ही होंगे।

भोपाल बड़ा और मेन लाइन का स्टेशन है, मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई की ओरसे लगातार गाड़ियाँ आती जाती रहती है। उस वक्त इटारसी, बीना, उज्जैन की ओरसे गाड़ियोंकी कतार एक एक करके भोपाल की ओर आने जा रही थी। उसमें हजारों यात्री, महिलाएँ, बुढ़े, बच्चे, सोचकर हरीशजी का दिल काँप गया। उनको क्या करना चाहिए, यह तुरन्त समझ आ गया। चाहे तो वह और उनके साथी स्टेशनपर के यात्रिओंको स्टेशन से निकाल कर किसी सुरक्षित स्थानोंपर जा सकते थे लेकिन उन्होंने अपने जान की परवाह न करते, अपने फर्ज पर ध्यान दिया और फौरन अपने कंट्रोल से बात करते हुए सारी परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया।

कंट्रोल विभाग आपातकालीन स्थिति को देखते, तुरन्त ही हरकत में आया। इटारसी की ओरसे आनेवाली गाड़ियाँ एक एक करके पीछे के स्टेशनों मिसरोड़, मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज, बुदनी और बीना की ओरसे आनेवाली गाड़ियाँ सलामतपुर, विदिशा में रोक दी गयी। कुल 24 गाड़ियाँ थी जो भोपाल आने से रोकी गयी थी। सोचिए इन 24 गाड़ियोंमेके यात्रिओंका क्या हाल होता यदि यह गाड़ियाँ सीधे भोपाल आ जाती।

मध्यप्रदेश सरकार के आंकड़े कहते है उस दिन की गैस त्रासदी से 3787 लोगोंकी मृत्यु हुई, लेकिन अखबारों और स्थानिक सुत्रोंके आँकड़े कुछ और कहते है उस दिन से लेकर दो सप्ताह के भीतर गैस त्रासदी से मरनेवालोंकी संख्या 8000 से ज्यादा थी।

स्टेशन मास्टर हरीशजी धुर्वे का अपने कर्तव्योंको निभाते हुए ड्यूटी के दौरान, देहान्त हो गया, उनके साथी 44 कर्मचारी भी उस खतरनाक विषैले गैस के प्रादुर्भाव से साँस की बीमारियों से चल बसे।

आज भोपाल स्टेशनपर, जाँबाज, कर्तव्यनिष्ठ हरीशजी धुर्वे और 44 कर्मचारियोंके स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जा रहा है। यह स्मारक सभी रेल कर्मियोंके लिए, अपनी सेवा के प्रति निष्ठा का अटूट प्रेरणास्रोत है।