Uncategorised

मध्य रेल, नागपुर मण्डल के सेलु रोड स्टेशनपर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए विशेष ब्लॉक

अजनी हमसफ़र, अमरावती वातानुकूल, जबलपुर एक्सप्रेस, अजनी इण्टरसिटी, नागपुर हमसफ़र के फेरे हो रहे रद्द!

30 जुलाई 2024, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

नागपुर मंडल के सेलू रोड स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ-साथ तीसरी लाइन और चौथी लाइन , वर्धा – नागपुर के बीच लंबी दूरी की लूप लाइन को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है।

प्री नॉन इंटरलॉकिंग तिथि 29.07.2024 से 10.08.2024 तक
नॉन इंटरलॉकिंग दिनांक 11.08.2024

भुसावल मंडल से चलने वाली ट्रेनों में नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण परिवर्तन इस प्रकार हैं:

निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की जा रही है,
1) ट्रेन नंबर 12119 अमरावती – अजनी एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 01.08.2024 से 03.08.2024 तक और 05.08.2024, 06.08.2024, 10.08.2024 और 11.08.2024 को रद्द
2) ट्रेन नंबर 12120 अजनी – अमरावती एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 01.08.2024 से 03.08.2024 तक और 05.08.2024, 06.08.2024, 10.08.2024 और 11.08 2024 को रद्द।
3) ट्रेन नंबर 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 04.08.2024, 05.08.2024, 09.08.2024 और 10.08.2024 को रद्द।
4) ट्रेन नंबर 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक
05.08.2024, 06.08.2024, 10.08.2024 और 11.08.2024 को रद्द।
5) ट्रेन नंबर 22124 अजनी – पुणे हमसफर एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 06.08.2024 को रद्द।
6) ट्रेन नंबर 22117 पुणे -अमरावती एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 07.08.2024 को रद्द।
7) ट्रेन नंबर 22141 पुणे-नागपुर हमसफ़र एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 08.08.2024 को रद्द।
8) ट्रेन नंबर 22118 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 08.08.2024 को रद्द।
9) ट्रेन नंबर 22142 नागपुर – पुणे हमसफ़र एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 09.08.2024 को रद्द।
10) ट्रेन नंबर 22139 पुणे – अजनी हमसफर एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 10.08.2024 को रद्द।
11) ट्रेन नंबर 22140 अजनी – पुणे हमसफ़र एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 11.08.2024 को रद्द।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का विनियमन – –
1) ट्रेन नंबर 12140 नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस यात्रा शुरुवात दिनांक 05.08.2024 को नागपुर मंडल में 01.45 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।

Uncategorised

हादसा : 12810 हावड़ा मुम्बई मेल वाया नागपुर की चक्रधरपुर के पास मालगाड़ी से भिडंत

30 जुलाई 2024, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

⚡️ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा- मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल JCO 29 जुलाई 2024, चक्रधरपुर के पास, राजखरसावां पश्चिम आउटर और बड़ाबाम्बो के बीच चक्रधरपुर डिवीजन में आज सुबह करीब 3:45 बजे खड़ी एक मालगाड़ी से जा भिड़ी। यात्री गाड़ी के दस से बारह कोच पटरी से उतर जाने की खबर है। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नही, 5 से 6 यात्री घायल बताए जा रहे है।

कुछ तस्वीरें meghupdates के टेलीग्राम चैनल से,

Uncategorised

जोधपुर से हरिद्वार एवं मऊ के बीच विशेष गाड़ियोंका आयोजन

30 जुलाई 2024, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

भगत की कोठी (जोधपुर) से हरिद्वार के बीच 04821/22 साप्ताहिक विशेष पहली अगस्त से 27 सितम्बर तक चलाई जाएगी। साथ ही जोधपुर से मऊ के बीच 04815/16 यह भी साप्ताहिक विशेष चलाई जाएगी। दोनों गाड़ियोंके 9 – 9 फेरे सुनिश्चित किए गए है।

04821 भगत की कोठी हरिद्वार साप्ताहिक विशेष दिनांक 01 अगस्त 2024 से 26 सितम्बर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:00 बजे रवाना होगी। वापसी में 04822 हरिद्वार भगत की कोठी साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 अगस्त 2024 से 27 सितम्बर 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे रवाना होगी।

कोच संरचना : 04 वातानुकूल थ्री टियर, 10 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

स्टापेजेस : भगत की कोठी, जोधपुर, गोटण, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम उधमसिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, रूड़की, हरिद्वार

04815 जोधपुर मऊ साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 अगस्त 2024 से 29 सितम्बर 2024 तक प्रत्येक रविवार को शाम 17:30 बजे रवाना होगी। वापसी में 04816 मऊ जोधपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 अगस्त 2024 से 01 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 04:00 बजे रवाना होगी।

कोच संरचना : 04 वातानुकूल थ्री टियर, 10 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी की है, अतः नियमित किराया दर से अतिरिक्त किराया लगाया जाएगा।

Uncategorised

रतलाम मंडल से गुजरने वाली,  14 विशेष गाड़ियों के फेरे बढ़ाये

29 जुलाई 2024, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही 14 ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे को पुन: विस्‍तारित किया जा रही है। इसमे अहमदाबाद से आग्रा एवं अहमदाबाद से कानपुर के बीच, बान्द्रा से झाँसी एवं बान्द्रा से सूबेदारगंज के बीच, झाँसी से पुणे के बीच पांच जोड़ी गाड़ियोंके फेरे बढ़े है।

वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के अनुसार ट्रेनों के पुन: विस्‍तारित फेरों का विवरण निम्‍नानुसार है:-   

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट – अहमदाबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 01 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलेगी

अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 01920 अहमदाबाद – आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 02 अगस्त 2024 से 01 सितंबर  2024 तक चलेगी

कानपुर सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 01905 कानपुर – अहमदाबाद  साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 05 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024 तक चलेगी

अहमदाबादसे चलने वाली गाड़ी संख्या 01906 अहमदाबाद – कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्‍ट स्पेशल06 अगस्त 2024 से 27 अगस्त 2024 तक चलेगी

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04165 आगरा कैंट – अहमदाबाद  साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 07 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक चलेगी

अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 04166 अहमदाबाद – आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक चलेगी

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04167 आगरा कैंट – अहमदाबाद  साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 04 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक चलेगी

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04168 अहमदाबाद – आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 05 अगस्त 2024 से 26 अगस्त 2024 तक चलेगी

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक चलेगी

बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 03 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलेगी

वीरांगनालक्ष्मीबाई झाँसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 07 अगस्त 2024 से 28 अगस्त 2024 तक चलेगी

पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 01921 पुणे – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक चलेगी यह गाड़ी भुसावल, मनमाड होकर चलेगी।

सूबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 5 अगस्त 2024 से 26 अगस्त2024 तक चलेगी

बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  06 अगस्त 2024 से 27अगस्त 2024 तक चलेगी

गाड़ी संख्‍या 01920, 01906, 04166, 04168, 02200 एवं 04126 के विस्तारित फेरो की बुकिंग 31 जुलाई 2024 से सभी पीआरएस एवं आईआरसीसीसी कीवेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव,कोच कंपोजिशन सहित अन्‍य जानकारियों के लिए कृपया  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।  

Uncategorised

नई गाड़ी : रीवा – भोपाल – रीवा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

29 जुलाई 2024, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

भोपाल से रीवा के बीच एक नई सेवा शुरू करने को रेल मुख्यालय ने अनुमति दे दी है। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी।

भोपाल से रीवा के लिए यह गाड़ी, प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को रात 23:00 को चलेगी और सुबह 9:15 को रीवा पहुँचेंगी। वापसी में रीवा से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रात 22:30 को भोपाल के लिए रवाना होकर अगली सुबह 8:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम/वातानुकूल टू टियर, 01 वातानुकूल टू ईयर, 01 वातानुकूल टू ईयर/वातानुकूल थ्री टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

गाड़ी शुरू होने के तिथि की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।