Uncategorised

सूरत – भुसावल रेल यातायात जलभराव के चलते रोकी गई

26 जुलाई 2024, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

उधना-नंदुरबार सेक्शन के चिंचपाड़ा और कोळदे स्टेशन के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

निम्नलिखित ट्रेनों को सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया है:

15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस व्यारा स्टेशन पर।

12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस मधी स्टेशन पर।

19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस टिंबरवा स्टेशन पर।

09049 दादर-भुसावल एक्सप्रेस बारडोली स्टेशन पर।

19425 नंदुरबार एक्सप्रेस गंगाधरा स्टेशन पर।

09096 नंदुरबार-सूरत मेमू खलगांव स्टेशन पर।

# यात्रीगण ध्यान दें: मुंबई मंडल के चिंचपाड़ा-कोळदे सेक्शन में भारी बारिश के कारण ट्रेन संख्या 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस उधना-छपरा दिनांक 26/07/24 का निर्धारित प्रस्थान समय 10:21 बजे परिवर्तित किया गया है तथा यह 26/07/24 को उधना से 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। हुई असुविधा के लिए हमें बहुत खेद है।@drmbct

यात्रीगण, उपरोक्त खण्ड पर पश्चिम रेल, रेल यातायात पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रहे है। आगे कोई सूचना प्राप्त होती है, तो इसी पोस्ट पर अपडेट की जाएगी।

# निम्नलिखित अप एवं डाउन ट्रेनें विनियमित एवं आंशिक रूप से रद्द हैं

:- विनियमित:- (रेग्युलेट – अर्थातरोकी गई है, नियंत्रित कर चलाई जा रही है।)

1) 19484 (बरौनी जंक्शन-अहमदाबाद) JCO दिनांक 24.07.24 को नंदुरबार में 05.32 बजे से

2) 09096 (नंदुरबार-सूरत) JCO दिनांक 26.07.24 को खतगांव में 05.43 बजे से

3) 19106 (भुसावल-उधना) JCO दिनांक 25.07.24 को गंगाधारा में 06.25 बजे से

4) 09095 (सूरत-नंदुरबार) JCO दिनांक 26.07.24 को एससीएच प्रस्थान 18.15 बजे से

5) 19105 (उधना-पालधी) JCO दिनांक 26.07.24 एसएच डीईपी 12.45 बजे।

आंशिक रूप से रद्द:- 1) 09096 (नंदुरबार-सूरत) दिनांक 26.07.24 खटगांव आगमन समय 05.43, खटगांव-सूरत के बीच रद्द।

# भारी बारिश और जलभराव के कारण उधना-नंदुरबार सेक्शन के चिंचपाड़ा और कोल्डे स्टेशन के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित हुई हैं:

रद्दीकरण

09377/78 उधना – नंदुरबार मेमू स्पेशल JCO

मार्ग परिवर्तन

15068 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस JCO 26/07 का वड़ोदरा – संत हिरदाराम नगर,

12833 अहमदाबाद – हावड़ा एक्सप्रेस JCO 26/07 का वड़ोदरा – रतलाम – संत हिरदाराम नगर – इटारसी – नागपुर,

19483 अहमदाबाद – बरौनी एक्सप्रेस JCO 26/07 का वड़ोदरा – रतलाम – संत हिरदाराम नगर,

20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस JCO 25/07 को वडोदरा-रतलाम-संत हिरदाराम नगर -भोपाल -इटारसी-नागपुर के रास्ते

12656 चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस JCO 25/06 भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-गोधरा-छायापुरी-आनंद के रास्ते – नडियाद – अहमदाबाद

12834 हावड़ा – अहमदाबाद एक्सप्रेस JCO 24/07 को भुसावल – खंडवा – इटारसी – भोपाल – रतलाम – गोधरा – छायापुरी – आनंद – नडियाद – अहमदाबाद के रास्ते से

07055 काचीगुडा – हिसार स्पेशल JCO 25/07 को भुसावल – खंडवा – इटारसी – भोपाल – रतलाम – गोधरा – छायापुरी – आनंद – नदियाद – उचित मार्ग के माध्यम से

#

Uncategorised

मुम्बई से अहमदाबाद के बीच चलनेवाली वन्देभारत एवं तेजस की समयसारणी में होगा बदलाव!

25 जुलाई 2024, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081

22961 मुम्बई – अहमदाबाद वन्देभारत एक्सप्रेस और 82901 मुम्बई – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के समय में दिनांक 24/08/2024 से संशोधन किया जा रहा है। यात्रीजी6 से निवेदन है, उक्त बदलाव निम्नलिखित परिपत्रक में दिया गया है, विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

परिपत्रक में दर्ज WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल। यात्रिओंके लिए PTT समयसारणी प्रचलन में रहती है और WTT रेल परिचालन विभाग के लिए।

82901 तेजस एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट देरी से की गई है।
22961 वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट नियमित समयसारणी से पहले की गई है।
Uncategorised

दौंड यार्ड रिमॉडलिंग हेतु सात दिनों का रेल ब्लॉक

23 जुलाई 2024, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वितीया/तृतीया, विक्रम संवत 2081

दौंड जंक्शन और दौंड कॉर्ड स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग हेतु दिनांक 27 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान दौंड स्टेशन से गुजरने वाली कई गाड़ियाँ रद्द, आँशिक रद्द और गाड़ियोंका नियमित मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। निम्नलिखित परिपत्रक में तिथिनुसार गाड़ियोंके परिचालन का बदलाव दिया जा रहा है,

Uncategorised

काँवड़ मेला विशेष गाड़ियाँ

21 जुलाई 2024, रविवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस माह में कावडियों की सुविधा हेतु हरिद्वार से दिल्ली, लखनऊ, बरैली के बीच और लक्सर – मुरादाबाद के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। दिल्ली से शामली, सहारनपुर के बीच चलनेवाली नियमित गाड़ियोंका हरिद्वार तक विस्तार, 11 गाड़ियोंमे सामान्य कोच बढ़ाए जा रहे है।

Uncategorised

प म रेल WCR के, खिरकिया स्टेशन पर पाँच गाड़ियों का छह माह तक प्रायोगिक ठहराव

19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

रेल मुख्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल के खिरकिया स्टेशन पर अगले छह महीने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है|

  1. गाड़ी संख्या 12149 पुणे – दानापुर सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 08:00 बजे पहुँचकर, 08:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

2 गाड़ी संख्या 12150 दानापुर – पुणे सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 15:15 बजे पहुँचकर, 15:17 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

  1. गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद – हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 10:26 बजे पहुँचकर, 10:28 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

4.गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद – बरौनी सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 14:35 बजे पहुँचकर, 14:37 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

5.गाड़ी संख्या 19484 बरौनी – अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 23:05 बजे पहुँचकर, 23:07 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ठहरावों का अधिकतम उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।