7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
उ रेल NR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 563 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल ही चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 563 गाड़ियोंकी सूची,
7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081
सूरत रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य 10 जून 2024 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए 3 माह की अवधि ली गयी है। प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर यह कार्य किया जाएगा अतः सूरत स्टेशन से प्रारम्भ करने वाली 8 गाड़ियाँ / समाप्त होने वाली 9 गाड़ियोंके टर्मिनल प्वाइंट को बदलकर उधना किया जा रहा है।
यात्रीगण से निवेदन है निम्नलिखित परिपत्रक को देखें,
इस अस्थायी परिवर्तन की अवधि तीन माह के लिए निर्धारित की गई है। जो 10 जून 2024 से शुरू हो कर 07 सितम्बर 2024 तक चलेगी।
निम्नलिखित 8 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन से रवाना किया जाएगा।
1: 19002 सूरत विरार प्रतिदिन इंटरसिटी
2: 12936 सूरत बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन इंटरसिटी
3: 19007 सूरत भुसावल एक्सप्रेस
4: 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस
5: 09065 सूरत छपरा साप्ताहिक विशेष
6: 19045 सूरत छपरा पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
7: 22947 सूरत भागलपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट
8: 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी
निम्नलिखित 9 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन पर समाप्त कर दियाजाएगा।
1: 19006 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस
2: 19008 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस
3: 09096 नंदुरबार सूरत प्रतिदिन सवारी
4: 12935 बान्द्रा टर्मिनस सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी
5: 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी
6: 19001 विरार सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी
7: 09066 छपरा सूरत साप्ताहिक विशेष
8: 19046 छपरा सूरत पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
9: 22948 भागलपुर सूरत द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट
यात्रीगण से निवेदन है, अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।
6 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081
04230/29 वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी विशेष
04230 विशेष वाराणसी से दिनांक 04, 08 एवं 12 जून 2024 को रात 22:20 को रवाना होगी एवं दिनांक 06, 10, एवं 14 की सुबह 10:30 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुँचेंगी।
04229 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 06, 10 एवं 14 जून 2024 को दोपहर 13:00 को रवाना होगी एवं दिनांक 07, 11, एवं 15 की रात 23:45 को वाराणसी पहुँचेंगी।
गाड़ी की संरचना में वातानुकूल, स्लिपर एवं साधारण कोच रहेंगे।
समयसारणी :
04005/06 दिल्ली जंक्शन बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली जंक्शन वातानुकूलित विशेष
04005 विशेष दिल्ली जंक्शन से दिनांक 04, 06, 08 एवं 10 जून 2024 को रात 23:50 को रवाना होगी एवं दिनांक 06, 08, 10, एवं 12 की अल-सुबह 01:55 को बान्द्रा टर्मिनस को पहुँचेंगी।
04006 विशेष बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06, 08, 10 एवं 12 जून 2024 को सुबह 04:00 को रवाना होगी एवं दिनांक 07, 09, 11, एवं 13 की सुबह 06:00 को दिल्ली जंक्शन पहुँचेंगी।
गाड़ी की संरचना में 16 गरीब रथ वातानुकूल कोच रहेंगे।
समयसारणी :
यात्रीगण अधिक जानकारी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट/ऍप का उपयोग करें।
6 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081
उ प रेल NWR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 90 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 90 गाड़ियोंकी सूची,
ज्ञात रहे, पहले यही विशेष गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस किराया श्रेणी से चलाई जा रही थी, जिसे बीते कुछ महीने पहले ही रेल मुख्यालय ने आदेश पारित कर सवारी गाड़ियोंके किरायोंमे तब्दील किया था। अब इन्हें पुराने नियमित गाड़ी क्रमांक मिलने से यात्रिओंको भी गाड़ियोंकी पहचान करने में राहत मिलेगी।
6 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081
हम कभी भी पोलिटिकल खबरों में नही जाते है और ना ही रेलवे के इस ब्लॉग को किसी अन्य दिशा में जाने देंगे। चूँकि विद्यमान मन्त्री मण्डल बर्खास्त हो चुका है और नए मंत्रिमंडल का इन्तजार किया जा रहा है। तमाम रेल प्रेमियोंके बीच नए रेल मन्त्री के नामों की अटकलें तेज है। इसी बीच आप यकीन मानिए, रेल मंत्रालय इस बार किसे मिलने वाला है, हमारे नए रेल मंत्री कौन होंगे यह हमें सूत्रों से पता चला है। कौन इस बार रेल मन्त्री बनने वाले है, इस बात का राज़ हम खोले इससे पहले यात्रियों, रेल प्रेमियोंके बीच क्या चर्चाएं है, जरा उसे समझते है।
वैसे तो बीते दस वर्षोँसे जिस पार्टी गठबंधन का मंत्रिमंडल बनता था, समझा जाता है इस पँचवार्षिक मे भी वही लोग मंत्रिमंडल बनाने जा रहे। हालाँकि परिस्थितियाँ थोड़ी सी बदली है मगर भिन्न भिन्न तर्कों के घनघोर बादल, सावन की बदली भी शरमा जाए इतने तेजी से गहरा रहे है। टॉप टेन चैनल सर्च कर लीजिएगा, प्रत्येक मिनट पर ब्रेकिंग न्यूज का टैग लगा कर एक नयी माँग और किसी दूसरे चैनल पर माँग करते उसी दल की केवल शिद्दत से साथ निभाने का वादा जताने की खबरें दिखाई दे रही है। हम रेल प्रेमियोंकी हालत तो इतनी खराब है, जैसे फ़िल्म “चख दे इंडिया” में कोच सर की थी। वह अपने टीम के गोली को स्ट्राइकर किस दिशा में स्ट्रोक लगाने वाली है इस का अंदाजा देने वाले थे।
कोई कह रहा है, इस बार रेल मंत्रालय तो सिर्फ और सिर्फ बिहार ही ले जाएगा। बड़के बाबू ज़िद लिए बैठ गए है। अब सोचिए पहले भी सम्भाले हुए है, यह मंत्रालय। 9 क्षेत्र के टुकड़े कर उन्हें 16 कर किए थे, अब लौटेंगे तो क्या 16 से भी ज्यादा करा देंगे? सम्पर्क क्रान्ति गाड़ियाँ इनकी ही देन थी, वन्दे, नमो, अमृत इन नामों की आदत हो चुके रेल यात्रिओंको अब क्या बदली हुई सीरीज मिलने जाएंगी?
रेल मंत्रालय प्रधान सेवक जी के दिल के करीब का मामला है, अतः यह मंत्रालय शायद ही अलायन्स में जाता नजर आएगा। पुराने मन्त्री जी, हो सकता है, उनके पुराने कार्यक्षेत्र उड़ीसा राज्य की कमान सम्भालने चले जाए इसलिए उनका नाम पीछे पड़ गया है। राज्य मन्त्री जी को प्रमोट कर आगे लाते तो वह पहले ही डिस्क्वालिफाई हो चुके है। कुछ लोग नागपुर वाले हाई वे फैक्ट्री की भी वकालत कर रहे है। उनका मानना है, जिस तरह इन्होंने धड़ाधड़ (खटाखट, ठकाठक नही हं😊) हाइवे बनवाए है, रेलवे इन्हें ही सौपना चाहिए ताकि रेल भी झटपट डलवा कर दनादन नई गाड़ियाँ चलाई जा सके। मगर उनका स्वास्थ्य थोड़ा नरम चल रहा है और सड़क में उनके मुकाबले कोई और दिखाई नही दे रहा अतः उन्हें वही रहने देने की भी चर्चाएं है। एक नाम इसी विभाग में पहले मन्त्री रह चुके सी ए साहब की भी चर्चाएं जोरों पर है। मगर उन्हें रेल की जगह अर्थ का अर्थ ज्यादा समझ मे आता है।
कुल मिलाकर सार यह है, अनार एक है और ललचाए कई। क्यूँ न हो? रेल मंत्रालय वह जगह है जो सीधे जनता के दिलों में उतरने का दरवज्जा खोलता है। एक नई गाड़ी चला दीजिए या सीधी निकलती गाड़ी को दो मिनट के लिए बीच वाले स्टेशन पर रुकवा दीजिए, लाखों वोटर खुश।
मित्रों, सूत्रों के भी सारे पीड़ खुल गए अब कोई न कोई अप्रत्याशित और नया नाम ही सामने आएगा। जल्दी ही ‘सूत्रों’ से यह बात हमे पता चलेगी और हम फौरन आपको बताएंगे। तब तक टॉप टेन चैनल्स की ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की खबरें लेते रहिए। 😊
लेख में उधृत चित्र के लिए हम times group और fundamatics के आभारी है।