03 मार्च 2026, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2082
रेल प्रशासन ने निम्नलिखित परिपत्र जारी कर 52 जोड़ी यात्री गाड़ियोंको पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR क्षेत्र में, असम राज्य के रेलवे स्टेशनोंपर स्टोपेजेस देने की सूचना प्रस्तुत की है। यह सभी स्टोपेजेस प्रायोगिक तौर पर दिए गए है और इन स्टेशनोंकी टिकट बिक्री पर निगरानी रखने की भी सूचना सम्बंधित रेल विभाग को दी जा रही है।
01 मार्च 2026, रविवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
जाहिर सी बात है, लाभार्थी चुनाव क्षेत्र ही है। 😊
पहले यह समझ लें की TOD याने क्या और इन्हें नियमित गाड़ियोंमे बदला गया याने यात्रिओंका कैसा लाभ हुवा है?
TOD, ट्रेन ऑन डिमाण्ड अर्थात कुल मिलाकर ऐसी विशेष गाड़ी जिसका यात्री किराया सीधे तत्काल रेट से लगाया जाता है और समयसारणी का समय पालन, लगभग न के बराबर। अब जब इन्हें नियमित किया जा रहा है तो विशेष किराए घट कर सर्वसाधारण किराया तालिका के अनुसार किराए लगेंगे। समयपालन अचूकता से होगा, गाड़ी समयपर चलने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। निम्नलिखित सभी TOD गाड़ियाँ उनके अग्रिम आरक्षण अवधी या उक्त क्षेत्रीय रेलवे को जो उपयुक्त हो उस तिथीसे शुरू कर दी जाएगी।
1: पूर्व विशेष गाड़ी 04653/54 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर TOD एक्सप्रेस को 14663/64 न्यु जलपाईगुड़ी अमृतसर न्यु जलपाईगुड़ी अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।
2 : पूर्व विशेष गाड़ी 07225/26 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली TOD एक्सप्रेस को 17065/66 चारलापल्ली शालीमार चारलापल्ली अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।
3 : पूर्व विशेष गाड़ी 08007/08 शालीमार भाँजपुर शालीमार TOD एक्सप्रेस को 18015/16 शालीमार भाँजपुर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।
4: पूर्व विशेष गाड़ी 08011/12 भाँजपुर पुरी भाँजपुर TOD एक्सप्रेस को 18017/18 भाँजपुर पुरी भाँजपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जा रहा है।
5: पूर्व विशेष गाड़ी 08539/40 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम TOD एक्सप्रेस को 18501/02 विशाखापट्टनम कोलम विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदला जारहा है।
6: पूर्व विशेष गाड़ी 07229/30 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद TOD विशेष को 17069/70 हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदलाजारहा है।
28 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082
20705/06 हुजुरसाहिब नान्देड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हुजुरसाहिब नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी में जल्द ही सकारात्मक बदलाव किया जाने वाला है।
उक्त बदलाव से 20705 नान्देड़ मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार सुबह 5:00 बजे नान्देड़ से चलकर दोपहर 14:25 को मुम्बई पहुँचती है, जो बदलाव के बाद नान्देड़ से सुबह 5:20 को रवाना होकर 14:15 को मुम्बई पहुँचेंगी।
वापसी में 20706 मुम्बई नान्देड़ वन्देभारत एक्सप्रेस भी 1800 सेकण्ड स्पीड-अप होंगी। वर्तमान समयसारणी के अनुसार दोपहर 13:10 बजे मुम्बई से चलकर रात 22:50 को नान्देड़ पहुँचती है, जो बदलाव के बाद मुम्बई से दोपहर 13:15 को रवाना होकर रात 22:25 को नान्देड़ पहुँचेंगी।
वर्तमान समयसारणी के साथ ही मुख्यालय द्वारा स्वीकृत समयसारणी निम्नप्रकार से है,
गौरतलब यह है, समयसारणी के उपरोक्त बदलाव ARP अर्थात अग्रिम आरक्षण अवधि याने अमूमन 60 दिनोंके बाद लागू की जा सकती है। यूँ समझिए की 01 मई 2026 से यह बदलाव लागू हो सकते है।
24 फरवरी 2026, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082
भाईसाहब, 26401/02 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच चलनेवाली वन्देभारत को दिनांक 01 मार्च से जम्मूतवी से श्रीनगर के बीच चलाया जाएगा। और और जरा रुकिए खबर और भी बाकी है। यह वन्देभारत जो अब तक 08 कोच के संरचना के साथ चल रही थी वह भी यात्रिओंकी पुरजोर माँग के मद्देनजर दिनांक 01 मार्च से20 कोच संरचना से चलेगी।
चलिए अब 01 मार्च से लागू होने वाली समयसारणी देख लीजिए,
है की नही होली के शुभ अवसर पर धमाकेदार, रंगारंग खबर!
21 फरवरी 2026, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082
11631/32 भोपाल धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस और 11633/34 भोपाल चोपन भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस इन गाड़ियोंके शुभारंभ के फेरे का ब्यौरा निम्नप्रकार से है,
01631 भोपाल धनबाद शुभारंभ विशेष दिनांक 24 फरवरी को भोपाल से शाम 19:30 को रवाना होगी और वापसी में 01632 धनबाद भोपाल शुभारंभ विशेष दिनांक 25 फरवरी को रात 23:00 बजे रवाना होगी।
नियमित फेरे :
11631 भोपाल धनबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 फरवरी से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी और 11632 धनबाद भोपाल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं रविवार को रवाना होगी।
11633 भोपाल चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से प्रत्येक रविवार को रवाना होगी और 11634 चोपन भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 मार्च से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी।
उपरोक्त दोनों गाड़ियोंकी कोच संरचना निम्नलिखित रहेगी।
कोच संरचना :- 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच