Stories/ News Alerts

Uncategorised

भारतीय रेल बजट 2026 – 27 : पिंक बुक

03 अप्रैल 2026, शुक्रवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल

पूर्व रेल

उत्तर रेलवे

पूर्वोत्तर रेलवे

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे

दक्षिण रेलवे

दक्षिण मध्य रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे

पश्चिम रेलवे

पूर्व मध्य रेलवे

पूर्व तटिय रेलवे

उत्तर मध्य रेलवे

उत्तर पश्चिम रेलवे

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

दक्षिण पश्चिम रेलवे

पश्चिम मध्य रेलवे

मेट्रो रेलवे

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री

रेल व्हील फैक्ट्री

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला

मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली

रेल व्हील प्लान्ट बेला

रेल इलेक्ट्रिफिकेशन

रेल अनुसंधान केन्द्र

मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट चेन्नई

रेलवे बोर्ड

Uncategorised

शेगाँव, वर्धा, उरुली में गाड़ियोंको मिले स्टॉपेज

02 अप्रैल 2026, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083

रेल प्रशासन ने नागपुर दुरन्तो, कर्णाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस और अन्य दो एक्सप्रेस गाड़ियोंको नए स्टोपेजेस देने का निर्णय लिया है।

12289/90 छत्रपति शिवाजी महाराज मुम्बई नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई दुरन्तो एक्सप्रेस अब वर्धा स्टोपेज लेगी। इसके साथ ही 12629/30 और 22685/86 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन, चंडीगढ़ यशवंतपुर सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस एवं 12135/36 पुणे नागपुर पुणे अब उरुली स्टेशन पर रुकेगी। 22109/10 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शेगाँव रूकेंगी।

निम्नलिखित परिपत्र देखिए,

क्या इससे ऐसी धारणा नही बनती की भारतीय रेल ने कन्सेप्चुअल ट्रेन्स अर्थात संहितायुक्त रेल गाड़ियाँ चलाना छोड़ दिया है या रेल प्रशासन के नियोजन से अब यह व्यवस्था बाहर हो गई है?

दुरन्तो एक्सप्रेस की संहिता थी, राज्य के महत्वपूर्ण शहर या राजधानी को किसी तीव्र गति, बिना रुके, कम समय मे पहुँचना।

सम्पर्क क्रान्ति गाड़ियाँ भी लगभग इसी संहिता में शुरू की गई थी। इनका उद्देश्य राज्य की राजधानी से देश की राजधानी से सम्पर्क कराना। यह गाड़ियाँ जिस राज्य के नाम से निकलती केवल उसी राज्य के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनोंपर रुकती थी, अन्य राज्य के किसी भी महत्वपूर्ण स्टेशनों, जंक्शनपर इन्हें स्टोपेज नही दिया गया था।

मगर यात्रिओंकी पुरजोर माँग या राजनियकों की इच्छा अनुसार इन गाड़ियोंके स्टोपेजेस बिना किसी संहिता के बढ़ते चले गए। केवल वातानुकूल थ्री टियर वाली हमसफ़र गाड़ियोंमें अब स्लिपर, वातानुकूल टू टियर कोच लगने लगे है। महामना एक्सप्रेस गाड़ियोंमे अलग किराया श्रेणी के अलावा कुछ भी अलग नही होता। गतिमान की गति दिनोंदिन घटाई ही जा रही है।

इन विशिष्ट गाड़ियोंकी कोच संरचना, उनकी यूनिक लाइवरी, साजसज्जा के प्रति भी रेल प्रशासन गम्भीर नही है। अब डेक्कन क्वीन की बात ही लीजिए, बड़े चाव से NID नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद को साथ रख कर बनवाई थी मगर आए दिन को अलग ही डिजाइन के कोच जोड़ कर चलती नजर आती है। दुरन्तो गाड़ियोंकी डिजाइन तत्कालीन रेल मंत्री ममता बैनर्जी की प्रेरणा से बनी थी, मगर अब दुरन्तो सर्वसाधारण LHB कोच के लाल डिब्बों से चलती है। राजधानी, शताब्दी, गरीबरथ ऐसी कई गाड़ियाँ है, जिनकी कोई विशेषताओं को रेल विभाग ने बिल्कुल सम्भाला सहेजा नही है।

दिक्कतें नही है, किसी कोच से, कोई रंगों से, किसी कन्सेप्ट के साथ चले भारतीय रेल, किसी को कोई फर्क नही पड़ता। न यात्री को न ही रेल प्रशासन को क्योंकि रेल विभाग ने अपनी गाड़ियोंके विशेषताओं की गरिमा को कहीं खो दिया है। बस सिर्फ नामों तक ही सीमित रह गई सारी विशेषताएं।

Uncategorised

आखिरकार… जबलपुर – पुणे, जबलपुर – बांद्रा विशेष के भाग भी जागे ☺️

29 मार्च 2026, रविवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2083

वर्षों वर्षों से विशेष के रूप में चलती पश्चिम मध्य रेल की यह जबलपुर – पुणे और जबलपुर – बांद्रा विशेष गाड़ियोंको नियमित किए जाने की सूचना आई है। जल्द ही यह गाड़ियाँ नियमित सुपरफास्ट के अवतार में चलाई जाएगी। इन दोनों विशेष के साथ रीवा मुम्बई रीवा विशेष का भी नियमितीकरण होने की सूचना है।

1) 02187/88 रीवा मुम्बई रीवा को 20153/54 रीवा मुम्बई रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट

20153 सुपरफास्ट रीवा से प्रत्येक गुरुवार को 15:50 पर रवाना होकर शुक्रवार को 12:20 पर मुम्बई पहुँचेंगी वापसी में 20154 सुपरफास्ट मुम्बई से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:30 को चलकर शनिवार सुबह 10:30 पर रीवा पहुँचाएगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

स्टोपेजेस : रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, नासिक रोड, कल्याण, दादर, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

2) 02132/31 जबलपुर पुणे जबलपुर को 20162/61 जबलपुर पुणे जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट

20162 सुपरफास्ट जबलपुर से प्रत्येक रविवार को दोपहर 13:50 पर रवाना होकर सोमवार की सुबह 6:25 पर पुणे पहुँचेंगी। वापसी में 20161 सुपरफास्ट पुणे से प्रत्येक सोमवार को 11:20 को चलकर मंगलवार की सुबह 6:00 जबलपुर पहुँचाएगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF कोच

स्टोपेजेस : जबलपुर, मदनमहल, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, बुरहानपुर, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड, पुणे

3) 02134/33 जबलपुर बांद्रा जबलपुर को 20164/63 जबलपुर बांद्रा जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट

20164 सुपरफास्ट जबलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 17:00 पर रवाना होकर शनिवार की दोपहर 14:10 पर बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 20163 सुपरफास्ट बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को 17:15 को चलकर रविवार की दोपहर 15:10 जबलपुर पहुँचाएगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

स्टोपेजेस : जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, सन्त हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस

Uncategorised

दादर – गोरखपुर, दादर – बलिया, पुणे दानापुर समेत 5 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ नियमित हो रही है।

28 मार्च 2026, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083

प म रेल द्वारा एक परिपत्र मीडिया में आया है, जिसमे प म रेल से गुजरने वाली पांच जोड़ी विशेष गाड़ियाँ जल्द ही नियमित होने जा रही है, ऐसी सूचना है। यह गाड़ियाँ निम्नलिखित है,

17363/64 (07363/64) हुब्बाली योगनगरी ऋषिकेश हुब्बाली साप्ताहिक एक्सप्रेस

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर एवं 02 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच

स्टोपेजेस : श्री सिध्धरुढ स्वामीजी हुब्बाली जंक्शन, धारवाड़, लोंडा, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, दौंड कॉर्ड, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हज़रत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, टपरी, रूड़की, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश

14723/24 (04717/18) हिसार तिरुपति हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 08 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर एवं 02 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

स्टोपेजेस : हिसार, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, शिरपुर कागजनगर, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगल, नेल्लूर, गुडूर, रेनिगुंटा, तिरुपति

11431/32 (01449/50) पुणे दानापुर पुणे साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

कोच संरचना : अमृतभारत के स्लिपर एवं द्वितीय साधारण कोच का रैक

स्टोपेजेस : चूँकि विशेष गाड़ी 01449/50 फिलहाल साधारण ICF रैक से संचालित की जा रही है और नियमितीकरण में इसे अमृतभारत रैक मिलने जा रहा है अतः इसके स्टोपेजेस का भी पुनः निर्धारण हो सकता है। इस गाड़ी के स्टोपेजेस की प्रतीक्षा रहेगी।

11043/44 (01025/26) दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर एवं 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF कोच

स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खड़गपुर, महाराजा छत्रसाल छत्तरपुर, खजुराहो, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया

11047/48 (01027/28) दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिन परिचालित एक्सप्रेस

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर एवं 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF कोच

स्टोपेजेस : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खड़गपुर, महाराजा छत्रसाल छत्तरपुर, खजुराहो, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया, गोरखपुर