16 जून 2026, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
रेल यात्रिओंकी बहुत समय से अहिल्यानगर पुणे के बीच एक दैनंदिन एक्सप्रेस की माँग थी। रेल प्रशासन ने इस माँग के मद्देनजर पुणे – साईंनगर शिर्डी प्रतिदिन एक्सप्रेस चलाकर कई यात्रिओंकी माँग को पूरा किया है। साथ ही श्रीगोन्दा, बेलापुर, राहुरी स्टोपेज के कारण, किसानों, राहुरी कृषि विद्यापीठ के विद्यार्थियों और श्री क्षेत्र शनि शिंगणापुर के रेल सम्पर्कता के लिए बड़ी उपलब्धि हुई है।
11423/24 पुणे साईंनगर शिर्डी पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस
11423 एक्सप्रेस पुणे से प्रतिदिन सुबह 6:55 को रवाना होकर दोपहर 12:00 साईंनगर शिर्डी पहुँचेंगी। वापसी में 11424 एक्सप्रेस साईंनगर शिर्डी से प्रतिदिन शाम 18:10 को चलकर रात 23:55 पर पुणे पहुँचेंगी।
16 जून 2026, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
19407/08 साबरमती लालगढ़ साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस
दरअसल यह पहले घोषित 21909/10 साबरमती बीकानेर साबरमती सुपरफास्ट की सुधारित आवृति है जो मार्ग के रेल यात्रिओंके लिए किफायती यात्रा का सबब बनेगी।
19407 एक्सप्रेस साबरमती से प्रतिदिन शाम 17:55 पर रवाना हो कर अगले दिन सुबह 8:10 पर लालगढ़ पहुँचेंगी। वापसी में 19408 एक्सप्रेस लालगढ़ से रात 21:05 पर रवाना हो कर अगले दिन सुबह 11:30 पर साबरमती पहुँचेंगी।
कोच संरचना : वातानुकूलित प्रथम श्रेणी 01, वातानुकूलित टू टियर 03, वातानुकूलित थ्री टियर 05, वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 02, स्लिपर 06, द्वितीय साधारण जनरल 04, जनरेटर कार 02 कुल 23 LHB कोच
15 जून 2026, सोमवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति
साई भक्तों के लिए पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक रेल सेवा – माननीय रेल मंत्री दिनांक 17.06.2026 को पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव दिनांक 17.06.2026 को 15:30 बजे विभिन्न गणमान्य अतिथियों के गरिमामई उपस्थिति में पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह पुणे से साईनगर शिर्डी के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।
पुणे :“पूर्व का ऑक्सफोर्ड” के नाम से प्रसिद्ध पुणे, महाराष्ट्र का एक प्रमुख शैक्षिक, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल केंद्र है। पुणे में कई प्रतिष्ठित संस्थान, अनुसंधान केंद्र और हिंजवाड़ी आईटी पार्क और चाकन ऑटो क्लस्टर जैसे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जो इसे देश भर से छात्रों, पेशेवरों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए आकर्षक बनाते हैं। शहर का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है, जिसमें शनिवार वाडा, आगा खान पैलेस जैसे स्थल और लोनावला और महाबलेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों से निकटता शामिल है।
साईनगर शिर्डी : अहिल्यानगर जिले में स्थित शिर्डी , भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, क्योंकि यह श्री साईबाबा का समाधि स्थल है। साईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों से साल भर में लाखों श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान करता है जो इस पवित्र तीर्थस्थल पर दर्शन करने आते हैं। पुणे से नई सीधी कनेक्टिविटी तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी और इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।
पुणे-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस :
लाभ • यह पुणे से शिर्डी के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी। • यह सेवा साईबाबा मंदिर दर्शन करने वाले यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, परिवारों और समूह यात्राओं के लिए एक सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं की थकान कम होगी।
यह सेवा अहिल्यानगर और शिर्डी के निवासियों के लिए पुणे की शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में सुधार करेगी, साथ ही होटलों, टैक्सियों और विक्रेताओं की बढ़ती आवाजाही के माध्यम से शिर्डी के आसपास की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।
मार्ग में प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं : दौंड कॉर्ड केबिन – पुणे-दौंड लाइन और उत्तर की ओर जाने वाली दौंड-मनमाड लाइन के बीच स्थानीय यात्रियों के लिए निर्बाध तीव्र परिवहन सुनिश्चित करता है।
श्रीगोंदा – स्थानीय किसानों, व्यापारियों और छात्रों को किफायती और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
अहिल्यानगर – एक विशाल प्रशासनिक, सैन्य और वाणिज्यिक केंद्र है जो प्रतिदिन हजारों यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों और सैन्य कर्मियों को संभालता है।
राहुरी – एक प्रसिद्ध शैक्षणिक और कृषि केंद्र है, जहां राज्य का सबसे बड़ा कृषि विश्वविद्यालय, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ स्थित है। यहां ठहराव से विश्वविद्यालय आने-जाने वाले सैकड़ों छात्रों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को बहुत लाभ होगा। इससे स्थानीय किसानों की यात्रा भी सुगम होगी। यह प्रसिद्ध शनि शिंगापुर मंदिर का प्रमुख प्रवेश द्वार है।
बेलापुर : में इस क्षेत्र की कुछ अग्रणी चीनी मिलें स्थित हैं।
इन सेवाओं के शुरू होने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।
13 जून 2026, शनिवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083
26901/02 साबरमती वेरावळ साबरमती वन्देभारत एक्सप्रेस का नियमित रेल मार्ग वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर, राजकोट, जूनागढ़ होकर चल रही है, उसे बदलकर गांधीग्राम, ढोलका, धांधुका, बोटाद, ढोला, ढसा, जूनागढ़ होकर वेरावळ ले जाया जाएगा। रेलवे मुख्यालय ने इस संदर्भ में सूचना जारी कर दी है। अग्रिम आरक्षण अवधि या आरक्षण बुकिंग न हो इनमें जो भी तिथि जल्द आए उस दिन से इस गाड़ी को बदले हुए नियोजित मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा। परिचालन के दिन यथावत रहेंगे।
परावर्तित मार्ग की समयसारणी :
26901/02 वन्देभारत एक्सप्रेस के विद्यमान मार्ग का मैप,26901/02 वन्देभारत एक्सप्रेस के नियोजित मार्ग को हाईलाइट किया है। यह गाड़ी बोटाद, ढ़सा होकर चलाई जाएगी।
10 जून 2026, बुधवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083
वड़ोदरा में रेल सिग्नलिंग एवं इलेक्ट्रिफिकेशन का उन्नतिकरण कार्य जारी है, अतः एकतानगर की यात्रा करनेवाली निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशित प्रस्थान तिथियों को, अपने नियमित मार्ग एकतानगर – वड़ोदरा – मियागाम की जगह एकतानगर – डभोई – कायावरोहण – मियागाम होकर चलेंगी। उक्त परावर्तित मार्ग में यह गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप करेंगी।
वड़ोदरा स्टेशन पर रेल ब्लॉक के चलते कई गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप कर छायापुरी, विश्वामित्री, बाज़वा स्टेशन पर ठहराव लेगी, वड़ोदरा स्टेशन पर नही रुकेगी।
उक्त ब्लॉक कार्यक्रम तिथिनुसार दिया गया है,
निम्नलिखित गाड़ियाँ मंगलवार दिनांक 16 जून को वड़ोदरा पहुँचने वाली है, वडोदरा की जगह छायापुरी स्टेशन में स्टॉपेज लेगी।
बुधवार दिनांक 17 जून :
वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
गुरुवार दिनांक 18 जून :
वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
शुक्रवार दिनांक 19 जून :
वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
शनिवार दिनांक 20 जून :
वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
दिनांक 21 जून, रविवार:
वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।
दिनांक 22 जून, सोमवार :
निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, प्रतापनगर, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 22 जून सोमवार को नही चलाई जाएगी।
शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।
शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 22 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।
दिनांक 23 जून, मंगलवार :
निम्नलिखित एकतानगर वाली गाड़ियाँ निर्देशित प्रस्थान तिथियों को, अपने नियमित मार्ग एकतानगर – वड़ोदरा – मियागाम की जगह एकतानगर – डभोई – कायावरोहण – मियागाम होकर चलेंगी। उक्त परावर्तित मार्ग में यह गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप करेंगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 23 जून मंगलवार को नही चलाई जाएगी।
शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।
शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 23 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।
दिनांक 24 जून, बुधवार :
एकतानगर वाली निम्नलिखित तीन गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेगी, वड़ोदरा होकर नही जाएगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।
निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 24 जून बुधवार को नही चलाई जाएगी।
शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 24 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।
शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 24 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।