Stories/ News Alerts

Uncategorised

सराहनीय पहल : दक्षिण रेलवे की ग़ैरवातानुकूलित यात्रिओंके लिए अनुपम सुविधा!

28 नवम्बर 2025, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेलवे के वातानुकूलित शयनयानों में यात्रिओंको बेड रोल उपलब्ध कराए जाते है। इसमे दो चद्दर, एक कम्बल, एक तकिया उसके खोल के साथ किराए के समाहित उपलब्ध कराया जाता है। मगर यह बेडरोल की सुविधा वातानुकूलित शयनयान तक मर्यादित थी, अब दक्षिण रेलवे के चेन्नई मण्डल ने ग़ैरवातानुकूलित शयनयान के यात्रिओंके लिए एक अनुपम सुविधा लाने पर विचार किया है।

चेन्नई मण्डल की दस जोड़ी गाड़ियोंके ग़ैरवातानुकूलित यान के यात्री अब अपनी यात्रा के दौरान नाममात्र सेवा शुल्क देकर बेडरोल का उपयोग कर सकते है। रेल विभाग के ‘नॉन फेयर रेवेन्यू आइडिया’ के तहत इस व्यवस्था को लाया जा रहा है। इस व्यवस्था में यात्री ‘ऑन डिमाण्ड – ऑन पेमेंट’ अर्थात यात्री की माँग एवं शुल्क अदायगी पर उपलब्ध कराया जाएगा।

दक्षिण रेलवे की इस व्यवस्था से रेल विभाग को लगभग अठ्ठाइस लाख रुपयोंकी आमदनी होगी। यह करार तीन वर्ष के लिए किया जाएगा। करार के अंतर्गत सेवा देने वाली संस्था यात्रिओंको स्वच्छ मशीन से धुले एवं व्यवस्थित पैक किए गए बेडरोल उपलब्ध कराएगी। साथ ही बेडरोल का सारा रखरखाव भी उन्ही के जिम्मे होगा।

यात्री को एक चद्दर एवं खोल सहित तकिए के लिए ₹50/-, केवल खोल सहित तकिए के लिए ₹30, एवं केवल चद्दर के लिए ₹20/- इस तरह शुल्क देने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए दक्षिण रेलवे द्वारा जारी किया गया निम्नलिखित परिपत्र देखे,

निम्नलिखित गाड़ियोंमे यह सेवा वर्ष 2026 के पहली जनवरी से प्रायोगिक तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है।

1: 12671/72 नीलगिरी एक्सप्रेस

2: 1285/86 मंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस

3: 16179/80 मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस

4: 20605/06 थिरुचेन्दूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

5: 22651/52 पालघाट सुपरफास्ट एक्सप्रेस

6: 20681/82 सिलाम्बु सुपरफास्ट एक्सप्रेस

7: 22657/58 नागरकोईल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

8: 12695/96 तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस

9: 22639/40 अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

10: 16159/60 मंगालूरु एक्सप्रेस

Uncategorised

लीजिए, अब प्रतिदिन चलेंगी उधना – ब्रम्हपुर अमृतभारत

25 नवम्बर 2025, मंगलवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

हाल ही में 19021/22 उधना ब्रम्हपुर उधना अमृतभारत एक्सप्रेस के साप्ताहिक फेरे को त्रिसाप्ताहिक में बदला गया था और यात्रिओंकी बेहतर माँग के चलते इस गाड़ी को अब पश्चिम रेलवे के अनुरोधपर रेल मुख्यालय ने त्रिसाप्ताहिक से बढ़ाकर प्रतिदिन करने का निर्णय जारी किया है।

ओडिशा के ब्रम्हपुर क्षेत्र से लगभग 3 लाख से ज्यादा कारीगर सूरत के कपड़ा मिलों में काम करते है। प्रवासी कर्मियोंके लिए रेलवे की ओरसे यह अनुपम उपहार है।

Uncategorised

नई गाड़ी : दिल्ली से जैसलमेर के बीच प्रतिदिन

24 नवम्बर 2025, सोमवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

12249/50 शकूरबस्ती जैसलमेर शकूरबस्ती प्रतिदिन एक्सप्रेस

यात्रिओंकी पुरजोर माँग के मद्देनजर रेल विभाग दिल्ली के शकूरबस्ती से जैसलमेर के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस घोषित कर रहा है। यह गाड़ी जयपुर, जोधपुर होकर चलेंगी।

12249 शकूरबस्ती जैसलमेर एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 17:10 को शकूरबस्ती से रवाना हो कर अगले दिन सुबह 9:00 बजे जैसलमेर पहुँचेंगी। वापसी में 12250 जैसलमेर शकूरबस्ती एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 17:00 को जैसलमेर से रवाना हो कर अगले दिन सुबह 9:30 बजे शकूरबस्ती पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच रहने की संभावना है। चूँकि यह गाड़ी 14041/42 मसूरी एक्सप्रेस के रैक से संचालित की जानी है, अतः उपरोक्त कोच संरचना वही गाड़ी की दी गई है।

स्टोपेजेस :  शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नाँवा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाणा, मेड़ता रोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी, रामदेवरा, आशापुरा गामोट, जैसलमेर

इन्दौर नागपुर इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस की यात्री क्षमता दुगुनी

20 नवम्बर 2025, गुरुवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2082

20911/12 इन्दौर नागपुर इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस की यात्री क्षमता दिनांक 24 नवम्बर से दुगुनी अर्थात आठ कोच के रैक से बढ़ाकर सोलह कोच के रैक तक की जाएगी।

कोच संरचना के कोड :

TS: वन्देभारत ट्रेनसेट

DTC2: ड्राइविंग ट्रेलर कोच सेकण्ड जनरेशन

MC2 : मोटर कोच सेकण्ड जनरेशन

TSTC : ट्रेलर कोच, यह चेयर कार कोच है, जिनकी यात्री क्षमता 78 यात्रिओंकी होती है।

TSNDTC : नॉन ड्राइविंग ट्रेलर कोच, यह एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच है जिनकी यात्री क्षमता 52 होती है।

दुगुनी यात्री क्षमता के साथ चलनेवाली इस वन्देभारत गाड़ी से नागपुर एवं इन्दौर वासियों सहित मार्ग के सभी यात्रिओंको बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।