Stories/ News Alerts

Uncategorised

बड़ी खबर : 17 जून को पुणे साईं नगर शिर्डी के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस का शुभारंभ

15 जून 2026, सोमवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति

साई भक्तों के लिए पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक रेल सेवा – माननीय रेल मंत्री दिनांक 17.06.2026 को पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव दिनांक 17.06.2026 को 15:30 बजे विभिन्न गणमान्य अतिथियों के गरिमामई उपस्थिति में पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-साईनगर शिर्डी दैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

पुणे जंक्शन – साईंनगर शिर्डी (फोटो http://www.indiarailinfo.com से साभार)

यह पुणे से साईनगर शिर्डी के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।

पुणे :“पूर्व का ऑक्सफोर्ड” के नाम से प्रसिद्ध पुणे, महाराष्ट्र का एक प्रमुख शैक्षिक, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल केंद्र है। पुणे में कई प्रतिष्ठित संस्थान, अनुसंधान केंद्र और हिंजवाड़ी आईटी पार्क और चाकन ऑटो क्लस्टर जैसे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जो इसे देश भर से छात्रों, पेशेवरों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए आकर्षक बनाते हैं। शहर का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है, जिसमें शनिवार वाडा, आगा खान पैलेस जैसे स्थल और लोनावला और महाबलेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों से निकटता शामिल है।

साईनगर शिर्डी : अहिल्यानगर जिले में स्थित शिर्डी , भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, क्योंकि यह श्री साईबाबा का समाधि स्थल है। साईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों से साल भर में लाखों श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान करता है जो इस पवित्र तीर्थस्थल पर दर्शन करने आते हैं। पुणे से नई सीधी कनेक्टिविटी तीर्थयात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी और इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।

पुणे-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस :

लाभ
• यह पुणे से शिर्डी के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी।
• यह सेवा साईबाबा मंदिर दर्शन करने वाले यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, परिवारों और समूह यात्राओं के लिए एक सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं की थकान कम होगी।

  • यह सेवा अहिल्यानगर और शिर्डी के निवासियों के लिए पुणे की शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में सुधार करेगी, साथ ही होटलों, टैक्सियों और विक्रेताओं की बढ़ती आवाजाही के माध्यम से शिर्डी के आसपास की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।
  • मार्ग में प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं :
    दौंड कॉर्ड केबिन – पुणे-दौंड लाइन और उत्तर की ओर जाने वाली दौंड-मनमाड लाइन के बीच स्थानीय यात्रियों के लिए निर्बाध तीव्र परिवहन सुनिश्चित करता है।
  • श्रीगोंदा – स्थानीय किसानों, व्यापारियों और छात्रों को किफायती और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
  • अहिल्यानगर – एक विशाल प्रशासनिक, सैन्य और वाणिज्यिक केंद्र है जो प्रतिदिन हजारों यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों और सैन्य कर्मियों को संभालता है।
  • राहुरी – एक प्रसिद्ध शैक्षणिक और कृषि केंद्र है, जहां राज्य का सबसे बड़ा कृषि विश्वविद्यालय, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ स्थित है। यहां ठहराव से विश्वविद्यालय आने-जाने वाले सैकड़ों छात्रों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को बहुत लाभ होगा। इससे स्थानीय किसानों की यात्रा भी सुगम होगी। यह प्रसिद्ध शनि शिंगापुर मंदिर का प्रमुख प्रवेश द्वार है।
  • बेलापुर : में इस क्षेत्र की कुछ अग्रणी चीनी मिलें स्थित हैं।

इन सेवाओं के शुरू होने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।

Uncategorised

साबरमती वेरावल साबरमती वन्देभारत एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा

13 जून 2026, शनिवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2083

26901/02 साबरमती वेरावळ साबरमती वन्देभारत एक्सप्रेस का नियमित रेल मार्ग वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर, राजकोट, जूनागढ़ होकर चल रही है, उसे बदलकर गांधीग्राम, ढोलका, धांधुका, बोटाद, ढोला, ढसा, जूनागढ़ होकर वेरावळ ले जाया जाएगा। रेलवे मुख्यालय ने इस संदर्भ में सूचना जारी कर दी है। अग्रिम आरक्षण अवधि या आरक्षण बुकिंग न हो इनमें जो भी तिथि जल्द आए उस दिन से इस गाड़ी को बदले हुए नियोजित मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा। परिचालन के दिन यथावत रहेंगे।

परावर्तित मार्ग की समयसारणी :

26901/02 वन्देभारत एक्सप्रेस के विद्यमान मार्ग का मैप,
26901/02 वन्देभारत एक्सप्रेस के नियोजित मार्ग को हाईलाइट किया है। यह गाड़ी बोटाद, ढ़सा होकर चलाई जाएगी।

Map courtesy : http://www.indiarailinfo.com

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के वड़ोदरा स्टेशन पर 16 से 24 जून तक रेल ब्लॉक के चलते कई गाड़ियाँ परावर्तित, रद्द, आंशिक रद्द की जाएगी।

10 जून 2026, बुधवार, अधिक जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083

वड़ोदरा में रेल सिग्नलिंग एवं इलेक्ट्रिफिकेशन का उन्नतिकरण कार्य जारी है, अतः एकतानगर की यात्रा करनेवाली निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशित प्रस्थान तिथियों को, अपने नियमित मार्ग एकतानगर – वड़ोदरा – मियागाम की जगह एकतानगर – डभोई – कायावरोहण – मियागाम होकर चलेंगी। उक्त परावर्तित मार्ग में यह गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप करेंगी।

वड़ोदरा स्टेशन पर रेल ब्लॉक के चलते कई गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप कर छायापुरी, विश्वामित्री, बाज़वा स्टेशन पर ठहराव लेगी, वड़ोदरा स्टेशन पर नही रुकेगी।

उक्त ब्लॉक कार्यक्रम तिथिनुसार दिया गया है,

निम्नलिखित गाड़ियाँ मंगलवार दिनांक 16 जून को वड़ोदरा पहुँचने वाली है, वडोदरा की जगह छायापुरी स्टेशन में स्टॉपेज लेगी।

बुधवार दिनांक 17 जून :

वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

गुरुवार दिनांक 18 जून :

वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

शुक्रवार दिनांक 19 जून :

वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

शनिवार दिनांक 20 जून :

वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

दिनांक 21 जून, रविवार :

वड़ोदरा की जगह छायापुरी में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

वड़ोदरा की जगह विश्वामित्री में स्टॉपेज ले कर आगे बढ़ेंगी।

दिनांक 22 जून, सोमवार :

निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, प्रतापनगर, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 22 जून सोमवार को नही चलाई जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 22 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।

दिनांक 23 जून, मंगलवार :

निम्नलिखित एकतानगर वाली गाड़ियाँ निर्देशित प्रस्थान तिथियों को, अपने नियमित मार्ग एकतानगर – वड़ोदरा – मियागाम की जगह एकतानगर – डभोई – कायावरोहण – मियागाम होकर चलेंगी। उक्त परावर्तित मार्ग में यह गाड़ियाँ वड़ोदरा स्टेशन स्किप करेंगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 23 जून मंगलवार को नही चलाई जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 23 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।

दिनांक 24 जून, बुधवार :

एकतानगर वाली निम्नलिखित तीन गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग से चलेगी, वड़ोदरा होकर नही जाएगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ वड़ोदरा की जगह छायापुरी, विश्वामित्री एवं बाज़वा स्टेशन का स्टॉपेज लेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ दिनांक 24 जून बुधवार को नही चलाई जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेट : 12929 वलसाड वड़ोदरा एक्सप्रेस JCO दिनांक 24 जून, विश्वामित्री में समाप्त कर दी जाएगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट : 69110 वड़ोदरा भरूच मेमू दिनांक 24 जून को मकरपुरा से प्रारम्भ करेगी।

Uncategorised

कोंकण रेलवे मान्सून समयसारणी की पीड़ीएफ

31 मई 2026, रविवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083

कोंकण रेलवे में मॉनसून की एक अलग समयसारणी चलती है। हमेशा यह 10 जून से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक लागू रहती है। इस बार शायद सुपर अल-नीनो इफ़ेक्ट कोंकण रेलवे की समयसारणी पर भी छाया हुवा है। ख़ैर, इस बार मॉनसून समयसारणी की अवधि 15 जून से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक रहने वाली है।

निम्नलिखित पीड़ीएफ फाइल दक्षिण रेलवे की ओर से जारी की गई है।

Uncategorised

उ प रेल NWR क्षेत्र की तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियाँ नियमित होंगी।

28 मई 2026, गुरुवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083

उत्तर पश्चिम रेल ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत परिचालित तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस, सवारी/डेमू गाड़ियोंमें बदलने की घोषणा की है। उक्त बदलाव दिनांक 01 जून से लागू हो जाएंगे।

इन तेरह जोड़ी विशेष गाड़ियोंको बारह नियमित सवारी/डेमू और एक जोड़ी को एक्सप्रेस श्रेणी में बदला जाएगा। इससे यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी मे यात्रा करते हुए, अब नियमित किराया श्रेणी से ही किराया देना होगा और विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंकी चपत नही लगेगी।

1: 74835/36 सीकर जयपुर सीकर प्रतिदिन डेमू (04801/02 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : सीकर, गोरिया, राणोली शिशु, पलसाना, बोरी ठिकरिया, सोंठलिया, रिंगस जंक्शन, छोटा गुढ़ा, गोविंदगढ़ मालिकपुर, लोहरवाड़ा, चौमूं सम्मोद, भाटों की गली, निन्दर बेनार, ढहर के बालाजी, जयपुर

2: 54879/80 बाड़मेर मुनबाव बाड़मेर प्रतिदिन सवारी (04879/80 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 07 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 09 कोच

स्टोपेजेस : बाड़मेर, जसाई, बचभार, रामसर, गगरिया, गड़रा रोड़, लीलमा, जैसिंदर, मुनबाव

3: 59709/10 जयपुर भिवानी जयपुर प्रतिदिन सवारी (09733/34 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 09 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 11 कोच

स्टोपेजेस : जयपुर, ढहर के बालाजी, निन्दर बेनार, चौमूं सम्मोद, गोविंदगढ़ मालिकपुर, रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मोण्डा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी जंक्शन, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी

4: 59633/34 रेवाड़ी रिंगस रेवाड़ी द्विसाप्ताहिक सवारी (09637/38 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 13 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 15 कोच

स्टोपेजेस : रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मोण्डा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी जंक्शन

5: 74827/28 मेड़ता रोड रतनगढ़ मेड़ता रोड प्रतिदिन डेमू (04851/52 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : मेड़ता रोड, खेड़ली, जालसू, जालसू नानक, डेगाना जंक्शन, किरोडा, बड़ी खाटू, छोटी खाटू, पिरवा, खुनखुना, मारवाड़ बलिया, डीडवाना,सांवराद, बालसंमद, लाडनूं, सुजानगढ़, तालछापर, परिहार, लोहा, रतनगढ़

6: 74829/30 रतनगढ़ चुरू रतनगढ़ प्रतिदिन डेमू (04849/50 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : रतनगढ़, मोलिसर, श्री मकड़ी नाथ नगर, जुहारपुर, देप्लसर, चुरू

7: 54767/68 हनुमानगढ़ सादुलपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04778/77 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, शेरेकन, सालमगढ़ मन्साई, टिब्बी, तलवाड़ा झील, इलेनाबाद, सुरेण, खिनानिया, भूकरका, नोहर, दिपलाना, श्री रामगढ़ हॉल्ट, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, हँसियावास, नरवासी, पहाड़सर, सादुलपुर

8: 54757/58 हनुमानगढ़ सादुलपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04776/75 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, शेरेकन, सालमगढ़ मन्साई, टिब्बी, तलवाड़ा झील, इलेनाबाद, सुरेण, खिनानिया, भूकरका, नोहर, दिपलाना, श्री रामगढ़ हॉल्ट, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, हँसियावास, नरवासी, पहाड़सर, सादुलपुर

9: 54769/70 श्रीगंगानगर सूरतगढ़ श्रीगंगानगर प्रतिदिन सवारी (04773/80 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 10 कोच

स्टोपेजेस : श्रीगंगानगर, पृथ्वीराजपुर, केसरी सिंहपुर, दलपतसिंहपुर, श्रीकरनपुर, जोरावरपुरा, गजसिंहपुर, रायसिंगनगर, मोहननगर, मसानीवाला, बगिया होल्ट, जैतसर, सरूपसर, सरदारगढ़, साहुवाला, भगवानसर, सूरतगढ़

10: 74833/34 सीकर लोहारू सीकर प्रतिदिन डेमू (04853/54 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 08 डेमू कोच

स्टोपेजेस : सीकर, नवलगढ़, बलवन्तपुर चेलसी, धुँधलोद मुकुंदगढ़, नुवा, झुंझुनूं, रतनशहर, चिड़ावा, सुजानगढ़, लोहारू

11: 59530/29 फुलेरा रेवाड़ी फुलेरा प्रतिदिन सवारी (09635/36 जयपुर रेवाड़ी जयपुर विशेष का विस्तार एवं नियमितीकरण)

कोच संरचना : 13 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 15 कोच

स्टोपेजेस : फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गेटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनिया, बांदीकुई जंक्शन, बस्वा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर जंक्शन, खैरथल, हरसौली, अजराका, बावल, रेवाड़ी

12: 54751/52 हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ प्रतिदिन सवारी (04703/04 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण, 01 स्लिपर अनारक्षित, 02 एसएलआर कुल 14 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, धोलिपाल, सादुलशहर, बनवाली, श्रीगंगानगर

13: 14709/10 हनुमानगढ़ जयपुर हनुमानगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस (04705/06 विशेष का नियमितीकरण)

कोच संरचना : 11 द्वितीय साधारण, 01 स्लिपर अनारक्षित, 02 एसएलआर कुल 14 कोच

स्टोपेजेस : हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, इलेनाबाद, नोहर, दिपलाना, गोगामेड़ी, तहसील भद्र, कलाना, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर जंक्शन, रामपुरा बेड़ी, लोहारू, सुजानगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, नुवा, धुँधलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर जंक्शन, पलसाना, रिंगस जंक्शन, गोविंदगढ़ मालिकपुर, चौमूं सम्मोद, ढहर के बालाजी, जयपुर