21 जनवरी 2024, रविवार, पौष, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080
आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह चौथी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल, दक्षिण मध्य रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र, मराठवाड़ा से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। आज हम WCR पश्चिम मध्य रेल याने मध्यप्रदेश से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची दे रहे है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।
सभी गाड़ियोंमें कोच संरचना 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच की रहेंगी।
20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
आस्था विशेष गाड़ियोंकी यह तीसरी कड़ी है। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेल, दक्षिण पश्चिम रेल अर्थात राजस्थान और कर्नाटक, गोवा से अयोध्याधाम की आस्था विशेष गाड़ियोंकी सूची हमारे ब्लॉग में आ चुकी है। फिर से सारी नियमावली दोहराने की अब जरूरत नही, पर यह विशेष गाड़ियाँ आने – जाने की ‘राउंड टिकट’ याने आईआरसीटीसी की ओर से सम्पूर्ण अयोध्याधाम टूर पैकेज समझिए। टिकट किराए में खानपान शुल्क और रेलवे के नियमित शुल्क जैसे की आरक्षण, सुपरफास्ट, जी एस टी इत्यादि सम्मिलित है। टिकटोंकी बुकिंग केवल IRCTC के ई-टिकिटिंग वेबसाइट, ऍप पर ही उपलब्ध की गई है।
20 जनवरी 2024, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080
“मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है। आज की कड़ी में आप के लिए लाए है, कर्नाटक राज्य से अयोध्याधाम के बीच चलने वाली आस्था विशेष गाड़ियाँ।
मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,
1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।
2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।
3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।
4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।
5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।
6: चूँकि यह प्रस्तावित गाड़ियाँ है अतः गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है। यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज के लिए IRCTC के टिकट बुकिंग ऍप/वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा।
आस्था विशेष गाड़ियोंकी संक्षिप्त सूची :
1: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – अयोध्याधाम – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरुआस्था विशेष वाया होसापेटटे, होटगी, सोलापुर, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज
गाड़ी की कोच संरचना : 20 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 22 कोच
19 जनवरी 2024, शुक्रवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
“मेरे राम आयेंगे, प्रभु श्री राम आएंगे” पूरे देशभर में श्री रामजी के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लहर चल रही है। हर कोई अपने इष्टदेव के दर्शन को लालायित हो रहे है। भारतीय रेल सभी भक्तगणों की विशेष व्यवस्था कर रही है। देशभर के 66 स्टेशनोंसे करीबन 200 विशेष गाड़ियाँ चलाने का नियोजन आईआरसीटीसी के माध्यम से ‘आस्था विशेष’ के नाम से किया जा रहा है।
मित्रों, इन आस्था विशेष गाड़ियोंकी विशेषता पहले समझ लीजिए,
1: इन गाड़ियोंकी टिकट बुकिंग PRS पर उपलब्ध नही की जा रही है। केवल आईआरसीटीसी के बुकिंग ऍप, वेबसाइट पर ही बुकिंग उपलब्ध रहेगी।
2: यह टिकट “राउंड ट्रिप” अर्थात जाने-आने की रहेगी।
3: टिकट किराया में खानपान शुल्क, (खानपान विशेष रूप से शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा) आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, सेवा शुल्क और जीएसटी सम्मिलित हैं।
4: उक्त समयसारणी में दर्शाए गए सभी स्टोपेजेस केवल तकनीकी स्टोपेजेस रहेंगे, अर्थात गाड़ी में केवल प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन की ही बुकिंग की जाएगी। सम्भवतः बीच के किसी स्टेशन से बुकिंग उपलब्ध नही रहेंगी।
5: गाड़ी पूर्णतः आरक्षित रहेंगी।
6: गाड़ियोंके बुकिंग्ज शुरू होने की तिथि दर्ज नही है।
इस कड़ी में आज हम NWR उत्तर पश्चिम रेलवे से निकलने वाली आस्था विशेष का ब्यौरा दे रहे है। यात्रीगण कृपया गाड़ियोंकी तिथि पर ध्यान दीजिएगा।
1: 09603 उदयपुर अयोध्या धाम उदयपुर आस्था विशेष
2: 09701 जयपुर अयोध्या धाम जयपुर आस्था विशेष
3: 04815 पाली मारवाड़ अयोध्या धाम पाली मारवाड़ आस्था विशेष
4: 04817 भगत की कोठी अयोध्या धाम भगत की कोठी आस्था विशेष
16 जनवरी 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080
यात्रीगण की बढ़ती माँग को देखते हुए पश्चिम रेल प्रशासन ने सप्ताह में पाँच दिन, बान्द्रा टर्मिनस – उधना के बीच विशेष गाड़ी की घोषणा की है।
09056 उधना – बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष दिनांक 16 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बान्द्रा टर्मिनस के लिए दोपहर 16:15 को रवाना होगी और शाम 20:30 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
09055 बान्द्रा टर्मिनस – उधना सुपरफास्ट विशेष दिनांक 17 जनवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से उधना के लिए सुबह 09:50 को रवाना होगी और दोपहर 14:05 को उधना पहुँचेंगी।
गाड़ी को कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय श्रेणी साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 16 कोच
स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस से उधना के बीच यह विशेष गाड़ी, दोनों ओर से बोरीवली, विरार, बोइसर, वापी, वलसाड, बिलीमोरा, नवसारी स्टेशनोंपर रुकेगी।
समयसारणी :
चूँकि यह विशेष गाड़ी TOD विशेष है, अतिरिक्त यात्री किराया दर से चलाई जाएगी।