Stories/ News Alerts

Uncategorised

उदयपुर – अहमदाबाद गेज कन्वर्जन के बाद अब लम्बी दूरी की गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

28 फरवरी 2023, मंगलवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2079

कोटा – असरवा, इन्दौर – असरवा और जयपुर असरवा इन स्टेशनोंके बीच चलनेवाली गाड़ियाँ निम्नलिखित तिथियोंसे शुरू की जा रही है।

कोटा असरवा कोटा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस घोषित की गई है और जल्द ही इनकी परिचालन तिथि भी आ जायेगी।

09329 उदयपुर सिटी – असरवा एक दिवसीय विशेष गाड़ी रैक व्यवस्था के लिए दिनांक 04 मार्च को चलाई जाएगी।

19329/30 इन्दौर उदयपुर सिटी इन्दौर वीर भूमि प्रतिदिन एक्सप्रेस का उदयपुर सिटी से आगे असरवा तक विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी दोनोंही दिशाओं से दिनांक 04 मार्च से असरवा और इन्दौर की बीच चलना शुरू हो जाएगी। वीर भूमि एक्सप्रेस के प्रतिदिन परिचालन में इंदौर से उदयपुर सिटी तक कोई समय परिवर्तन नही किया गया है।

12981/82 जयपुर असरवा जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 03 मार्च से जयपुर से एवं 04 मार्च से असरवा से अपनी सेवा शुरू कर देगी।

Uncategorised

मध्य रेल CR की ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष पुणे – बरौनी – पुणे गाड़ियाँ और कुछ विशेष गाड़ियोंकी विस्तारित अवधि

27 फरवरी 2023, सोमवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2079

गर्मी की छुट्टियों के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेल प्रशासन ने चल रही विशेष गाड़ियोंके संचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। उक्त सेवा विस्तार, निम्नलिखित है,

1) 05279 – बरौनी-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस गुरुवार दिनांक -09.03.2023 और 16.03.2023 को बरौनी से 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

2) 05280 पुणे बरौनी साप्ताहिक विशेष शनिवार दिनांक 11.03.2023 और 18.03.2023 को पुणे से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को दोपहर 13.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में उपरोक्त विशेष गाड़ियोंके स्टोपेजेस : दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर यह रहेंगे।

डिब्बा संरचना: 16 शयनयान श्रेणी और 06 सामान्य द्वितीय श्रेणी 02 एसएलआर

आरक्षण: 05280 होली स्पेशल ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 26.02.2023 से सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

07198 दादर – काजीपेट साप्ताहिक विशेष वाया मनमाड़, , परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मुदखेड़, पिम्पलकुट्टी दिनांक 26.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब 25.06.2023 तक विस्तारित की गई है

07197 काजीपेट – दादर साप्ताहिक विशेष वाया पिम्पलकुट्टी, मुदखेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड़ दिनांक 25.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी अब दिनांक 24.06.2023 तक विस्तारित की गई है

07195 काजीपेट – दादर साप्ताहिक विशेष वाया पेड़ापल्ली, निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड़, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड़ दिनांक 22.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब दिनांक 28.06.2023 तक विस्तारित की गई है

07196 दादर – काजीपेट साप्ताहिक विशेष वाया पेड़ापल्ली, निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड़, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड़ दिनांक 23.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित अब दिनांक 29.06.2023 तक विस्तारित की गई है।

07638 साईनगर शिर्डी – तिरुपति साप्ताहिक विशेष दिनांक 27.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब दिनांक 26.06.2023 तक विस्तारित की गई है

07637 तिरुपति – साईनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष को दिनांक 26.02.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 25.06.2023 तक विस्तारित की गई है।

07427 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – नांदेड़ साप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, अकोला दिनांक 28.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब दिनांक 27.06.2023 तक विस्तारित की गई है।

07426 नांदेड़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष वाया अकोला, भुसावल दिनांक 27.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित की गईं थी अब 26.06.2023 विस्तारित की गई है

07429 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – नांदेड साप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, अकोला दिनांक 23.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित थी। अब दिनांक 29.06.2023 विस्तारित कीगई है

07428 नांदेड़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष वाया अकोला, भुसावल दिनांक 22.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित। थी, अब दिनांक 28.06.2023 तक विस्तारित की गई है।

Uncategorised

महाराष्ट्र एक्सप्रेस सम्बंधित महत्वपूर्ण सूचना

23 फरवरी 2023, गुरुवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, तृतीया/चतुर्थी, विक्रम संवत 2079

पुणे मंडल में सातारा – कोरेगांव स्टेशन के बिचम तकनिकी कार्य के चलते गाड़ी क्र 11040/11039 को रद्द की गया है

रद्द की गई ट्रेनें

1) ट्रेन संख्या -11040 – गोंदिया – कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस दिनांक -27.02.2023 गोंदिया से निकलनेवाली गोंदिया से पुणे तक ही चलेगी , पुणे से कोल्हापुर तक रद्द कर दी गई है

2)ट्रेन संख्या -11039 – कोल्हापुर – गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस दिनांक 28.02.2023 कोल्हापुर से निकलनेवाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे से गोंदिया तक चलेगी , कोल्हापुर से पुणे तक रद्द कर दी गई है

Uncategorised

भारतीय रेल के 63 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, जो NPG नैशनल प्लानिंग ग्रुप अर्थात गति-शक्ति विभाग के तहत साकार किये जाएंगे।

22 फरवरी 2023, बुधवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2079

Uncategorised

और दो जोड़ी गाड़ियोंमे मानक कोच संरचना के चलते ग़ैरवातानुकूलित वर्ग की बलि

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

17206 काकीनाड़ा पोर्ट साइ नगर शिर्डी त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 मार्च से और 17205 साईं नगर शिर्डी काकीनाड़ा पोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 मार्च से 11 द्वितीय श्रेणी शयनयान स्लीपर की जगह मात्र 02 स्लीपर रह जाएंगे।

ठीक इसी रैक, कोच संरचना के साथ 12755/56 काकीनाड़ा पोर्ट – भावनगर टर्मिनस – काकीनाड़ा पोर्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस भी मार्च के 02 और 03 तारीख से मात्र 02 शयनयान स्लीपर के साथ चलेंगी।

मित्रों, रेल प्रशासन लगातार स्लीपर कोच गाड़ियोंकी संरचना से कम करते जा रही है। सर्व साधारण यात्री जो कम दूरी की यात्रा करता है, ऐसी संरचनाओं में इन गाड़ियोंमे यात्रा कतई नही कर पाएगा।

वातानुकूलित कोचोंमे न्यूनतम किराये ₹470/- से ₹625/- और न्यूनतम दूरी 300 किलोमीटर के रहते बताए भला कौन सा कम दूरी का यात्री इस तरह की संरचना में टिकट आरक्षित कर पाएगा और यात्रा भी कर पाएगा?

सही बात तो यह है, कम दूरी के यात्रिओंको लम्बी दूरी की गाड़ियोंसे दूर रखने का रेल प्रशासन का शायद यही तरीका है। हर्ज नही, मगर कम अन्तर की डेमू/मेमू, सवारी गाड़ियाँ, इंटरसिटी गाड़ियाँ इनकी बारम्बारता का ख्याल अवश्य रखा जाना चाहिए! अन्यथा फिलहाल जिस तरह आरक्षित स्लीपर कोचों की जनरल हालत हो रही है, कहीं वातानुकूलित कोचों की न होना शुरू हो जाये।