19 फरवरी 2023, रविवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2079
उत्तर रेल्वे NR के लखनऊ मण्डल में डालीगंज – मल्हौर स्टेशनों के मध्य रेल दोहरीकरण कार्य हेतु प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक व रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के परिपेक्ष में गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण व पुनर्निधारण किया गया है।
गाड़ियोंका पूर्णतः निरस्त्रीकरण :-
मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :-
अंशतः रद्द अर्थात शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट रहनेवाली गाड़ियाँ :-
निर्धारित समय बदलकर या बीच स्टेशनोंपर रोक कर चलाये जानेवालीगाड़ियाँ :-
यात्रीगण से निवेदन है, अपनी रेल यात्रा का नियोजन रेल हेल्पलाइन 139, रेल्वेकी अधिकृत वेबसाइट NTES पर देखकर, पूछताछ कर कीजिएगा।
18 फरवरी 2023, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2079
1: पश्चिम मध्य रेलवे WCR ने कोटा मंडल के बयाना स्टेशन पर सेंट्रल इंटरलॉकिंग चालू करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित यात्री सेवाओं को रद्द करने की सूचना दी है।
• 22 फरवरी, 2023 को एर्नाकुलम जंक्शन से 05.15 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 22655 एर्नाकुलम – हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
• 24 फरवरी, 2023 को हजरत निजामुद्दीन से 05.00 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 22656 हजरत निजामुद्दीन – एर्नाकुलम जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
• 22 फरवरी, 2023 को 14.40 बजे को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से छूटने वाली ट्रेन संख्या 22633 तिरुवनंतपुरम – हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
• 24 फरवरी, 2023 को 22.15 बजे हजरत निजामुद्दीन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 22634 हजरत निजामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
• 25 फरवरी, 2023 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 00.50 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
• 27 फरवरी, 2023 को हजरत निजामुद्दीन से 05.00 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 22654 हजरत निजामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
2: दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR ने बेंगलुरु मंडल के हीलालिगे-कार्मेलाराम सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग / इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण निम्नलिखित यात्री सेवाओं के परिचालन में बदलाव को अधिसूचित किया है।
ट्रेन नंबर 16529 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – कराइकल एक्सप्रेस 19 और 20 फरवरी, 2023 को 07.30 बजे सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु से रवाना होगी, इसे बैयप्पनहल्ली, बंगारपेट, जोलारपेट्टई जंक्शन, तिरुपत्तूर और सेलम के रास्ते चलाया जाएगा। बेलान्दूर रोड, होसुर, केलामंगलम, पेरियानागथुनई, रायक्कोट्टई, मारंडहल्ली, पालक्कोडु, धर्मपुरी, सिवाडी, मुत्तमपट्टी, तोपुर, करुवल्ली, सेम्मनदपट्टी और ओमालुर यह स्टोपेजेस रद्द होंगे।
19 और 20 फरवरी 2023 को 05.20 बजे कराईकल जंक्शन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 16530 कराईकल – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु एक्सप्रेस को सलेम, तिरुपत्तूर, जोलारपेट्टई जंक्शन, बंगारापेट और बैयप्पनहल्ली के रास्ते ओमालुर, सेम्मनदपट्टी, करुवल्ली, तोपुर पर रोक कर चलाया जाएगा। मुट्टमपट्टी, सिवाडी, धर्मपुरी, पलक्कोडु, मारनदहल्ली, रायक्कोट्टई, पेरियानागथुनै, केलामंगलम, होसुर, अनेकल रोड, हीलालिगे, कार्मेलाराम और बेलंदूर रोड यह स्टोपेजेस रद्द होंगे।
ट्रेन नंबर 12677 क्रांतिवीर सांगोल्ली रायण्णा बेंगलुरु – एर्नाकुलम जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 और 20 फरवरी, 2023 को केएसआर बेंगलुरु से 06.10 बजे छूटने के बाद बैयप्पनहल्ली, बंगारपेट, जोलारपेट्टई जंक्शन, तिरुपत्तूर और सलेम के रास्ते चलेगी और कार्मेलाराम, होसुर और धर्मपुरी स्टोपेजेस रद्द रहेंगे।
ट्रेन नंबर 12678 एर्नाकुलम जंक्शन- क्रांतिवीर सांगोल्ली रायण्णा बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 और 20 फरवरी, 2023 को एर्नाकुलम जंक्शन से 09.10 बजे प्रस्थान करती है, इसे सलेम, तिरुपत्तूर, जोलारपेट्टई जंक्शन, बंगारापेट और बैयप्पनहल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। धर्मपुरी, होसुर और कार्मेलाराम यह स्टोपेजेस रद्द रहेंगे।
3: पुदुकाड और त्रिशूर स्टेशनों में इंजीनियरिंग कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित यात्री सेवाओं के परिचालन में बदलाव किए गए हैं।
ट्रेन सेवाओं का पूर्ण रद्दीकरण: 26 फरवरी, 2023 को 14.50 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से छूटने वाली ट्रेन संख्या 12082 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – कन्नूर जन शताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
27 फरवरी, 2023 को कन्नूर जंक्शन से 04.50 बजे छूटने वाली ट्रेन संख्या 12081 कन्नूर – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल जनशताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।
26 फरवरी, 2023 को 17.35 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 06018 एर्नाकुलम – शोरानूर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल पूरी तरह रद्द रहेगी।
26 फरवरी, 2023 को 19.40 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 06448 एर्नाकुलम – गुरुवयूर एक्सप्रेस स्पेशल पूरी तरह रद्द रहेगी।
4: पहले यह घोषणा की गई थी कि, मैंगलोर जंक्शन के पास किए जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों की सुविधा के लिए, ट्रेन नंबर 22476 कोयम्बटूर – हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस 18.02.2023 को परावर्तित मार्ग – सालेम, बंगारपेट, कृष्णराजपुरम, येलहंका, धर्मावरम, गुंटकल, रायचूर, वाडी, सोलापुर, पुणे और वसई रोड के रास्ते चलेगी मगर आंध्र प्रदेश में चिगिचेर्ला – धर्मावरम रेलवे स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग कार्यों के कारण इस प्रस्तावित मार्ग को बदल दिया गया है।
तदनुसार, ट्रेन संख्या 22476 कोयंबटूर-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस 18.02.2023 को सालेम, बंगारपेट, धर्मावरम मार्ग के बदले सलेम, जोलारपेट्टई, रेनिगुंटा, गुंतकल, वाडी, सोलापुर, पुणे और वसई रोड के रास्ते चलाया जाएगा।
17 फरवरी 2023, शुक्रवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2079
हाल ही में 12779/80 वास्को डि गामा हज़रत निजामुद्दीन वास्को डि गामा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के LHB करण और गाड़ी संरचना के मानकीकरण की खबर आई थी। 15 जून 2023 से यह कोच मानकीकरण लागू होगा। मानकीकरण में गोवा एक्सप्रेस के 09 स्लीपर और 03 द्वितीय श्रेणी की संख्या घटकर मात्र 02 स्लीपर और 02 ही द्वितीय श्रेणी कोच रह जायेगी।
ठीक इसी तरह की कोच संरचना 12289/90 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – नागपुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली दुरन्तो एक्सप्रेस और 121121/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई – अमरावती के बीच चलनेवाली प्रतिदिन अम्बा एक्सप्रेस के साथ होने जा रहा है। 15 जून 2023 से यह कोच मानकीकरण लागू होगा। मानकीकरण में दुरन्तो एक्सप्रेस के 08 स्लीपर की संख्या घटकर मात्र 02 स्लीपर कोचरह जायेगी।12111/12 अम्बा एक्सप्रेस में 08 स्लीपर और 02 द्वितीय श्रेणी कोच की संरचना बदलकर मात्र 02 स्लीपर एवं 04 द्वितीय श्रेणी कोच की की जा रही है। निम्नलिखित परिपत्रक देखें,
मित्रों, क्या आपको नही लगता साधारण यात्रिओंकी सस्ती रेल यात्रा के दिन अब लदने लगे है? सबसे पहले संक्रमण काल मे बन्द की गई सवारी गाड़ियाँ काल की आगोश में चली गयी। गाड़ियोंके स्टोपेजेस वहीं के वहीं मगर उनके कपाल पर ठप्पा लग गया एक्सप्रेस का और किराये दनदनाते बढ़ गए। न्यूनतम ₹10/- से सीधे तिगुने न्यूनतम ₹30/- हो गए। जिन लोकप्रिय और सुविधाजनक गाड़ियोंमे स्लीपर के आरक्षण 120 पहले खुलते ही प्रतिक्षासूची लग जाती है, उनके स्लीपर कोच की आसन क्षमता 75% घटा दी गयी। यह कैसा तर्क है? क्या भारतीय रेल अपनी सारी मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियाँ लगभग पूर्णतः वातानुकूलित करने जा रही है?
आगे यह हाल है, यात्री द्वितीय श्रेणी टिकट लेकर यात्रा करने निकल पडते है और द्वितीय श्रेणी कोच की कमी के चलते मज़बूरन ही सही मगर आरक्षित स्लीपर कोच में चढ़ जाते है। स्लीपर कोच के आरक्षित यात्रिओंको परेशानियों का सामना करना पड़ता है, मगर क्या इसका हल यह है, की रेल प्रशासन नॉन एसी कैटेगरी के कोच संरचनाओं से ही हटा दें? एक आम रोजाना रेल यात्रा करनेवाले यात्री की मजबूरी है की वह मजबूरन लम्बी दूरी की गाड़ियोंमे में कम अन्तर की यात्रा करने के लिए बाध्य है। क्योंकी ग़ैरउपनगरीय क्षेत्रोंमें कम अंतर चलनेवाली गाड़ियोंकी आवृत्ति, बारम्बारता बेहद कमजोर है। सवारी गाड़ियोंके स्थान पर जो मेमू/डेमू गाड़ियाँ एक्सप्रेस के तौर पर लाई गई, उनकी आसन क्षमता पुरानी ICF गाड़ियोंसे सीधी आधी हो गयी है और यात्रिओंके बहुत असुविधाजनक सिध्द हो रही है। मेमू/डेमू गाड़ियोंके कोच मात्र 8 रहते है और वह भी केवल सीट्स। वहीं पारम्परिक ICF कोचेस बड़े और ऊपर बर्थ वाले होने से ज्यादा यात्री धारण क्षमता के होते है। कई स्थानोंपर रेल प्रशासन को नई मेमू/डेमू गाड़ियोंको बदलकर पुरानी ICF गाड़ियाँ लानी पड़ी है।
यह बात तय दिखती है, की रेल प्रशासन अब लम्बी दूरी की गाड़ियोंसे नॉन एसी कोचेस कम करते जा रही है। इसका कारण गाड़ियोंकी गति बढाना, लम्बी दूरी की रेल यात्रा को आरामदायक बनाया यह हो सकता है। मगर उनको चाहिए की सर्वप्रथम कम दूरी के स्थानीय यात्रिओंके गाड़ियोंकी आवृत्तियोंका अभ्यास किया जाए। कम दूरी की सवारी गाड़ियाँ भले ही वह अब एक्सप्रेस के रूप में आये या 300 से 500 किलोमीटर अन्तरों में चलनेवाली इंटरसिटी गाड़ियोंको अनिवार्य रूप से लाया जाये, ताकि कम अंतर के यात्री इन लम्बी दूरी की गाड़ियोंके तरफ अपने कदम न मोड़े।
16 फरवरी 2023, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2079
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें :
10 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 12920 कटड़ा – डॉ आंबेडकर नगर महू एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
15 व 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12924 नागपुर – डॉ आंबेडकर नगर महू एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
12 व 19 फरवरी को गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या – डॉ आंबेडकर नगर महू वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
17 फरवरी को गाड़ी संख्या 19308 चंडीगढ़ – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
15, 17 व 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 19314 राजेन्द्र नगर पटना – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
15 व 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 19319 वेरावल – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
13 व 20 फरवरी को गाड़ी संख्या 19322 राजेन्द्र नगर पटना – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद इंदौर चलेगी।
16 व 19 फरवरी को गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
12 व 19 फरवरी को गाड़ी संख्या 20915 लिंगमपल्ली – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद चलेगी।
16 फरवरी को गाड़ी संख्या 20918 पुरी – इंदौर एक्सप्रेस वाया वाया उज्जैन – फतेहाबाद चलेगी।
17 फरवरी को गाड़ी संख्या 20931 कोच्चुवेली – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
11 व 18 फरवरी को गाड़ी संख्या 22646 कोच्चुवेली – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद इंदौर चलेगी।
11 से 20 फरवरी तक गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा – इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
15 व 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 22942 उधमपुर – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
11 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 09506 उज्जैन – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
18 फरवरी को गाड़ी संख्या 12227 मुंबई सेंट्रल – इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
18 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली – इंदौर वाया वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर – इंदौर एक्सप्रेस वाया नागदा – रतलाम – फतेहाबाद चलेगी।
20 फरवरी को गाड़ी संख्या 12914 नागपुर – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
18 से 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल – इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस वाया उज्जैन -फतेहाबाद -इंदौर चलेगी।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 12974 जयपुर – इंदौर एक्सप्रेस वाया रतलाम – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर – डॉ आंबेडकर नगर महू एक्सप्रेस वाया उज्जैन -फतेहाबाद -इंदौर चलेगी।
18 से 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर कैपिटल – इंदौर शांति एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर चलेगी।
18 से 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 19330 उदयपुर सिटी – इंदौर एक्सप्रेस वाया रतलाम – फतेहाबाद -इंदौर चलेगी।
20 फरवरी को गाड़ी संख्या 20935 गांधीधाम – इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद -इंदौर चलेगी।
18 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 22943 दौंड- इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन – फतेहाबाद -इंदौर चलेगी।
11 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12919 डॉ आंबेडकर नगर महू- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
16 व 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 19305 डॉ आंबेडकर नगर महू- कामाख्या एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
13 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 19313 इंदौर- राजेंद्र नगर पटना एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
11 व 18 फरवरी को गाड़ी संख्या 19321 इंदौर राजेन्द्र नगर पटना एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
11 व 18 फरवरी को गाड़ी संख्या 20916 इंदौर- लिंगमपल्ली एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद -उज्जैन चलेगी।
12 व 19 फरवरी को गाड़ी संख्या 20936 इंदौर- गांधीधाम एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
11 से 21 फरवरी तक गाड़ी संख्या 22911 इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
13 व 20 फरवरी को गाड़ी संख्या 22941 इंदौर- उधमपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद -रतलाम चलेगी।
11 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 09507 इंदौर- उज्जैन स्पेशल वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 12228 इंदौर – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12415 इंदौर- नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद -रतलाम चलेगी।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 12913 इंदौर- नागपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 12923 डॉ आंबेडकर नगर महू- नागपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12962 इंदौर- मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
20 फरवरी को गाड़ी संख्या 12973 इंदौर- जयपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – रतलाम चलेगी।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 19301 डॉ आंबेडकर नगर महू -यशवंतपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी।
23 फरवरी को गाड़ी संख्या 19307 इंदौर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 19310 इंदौर- गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 19320 इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 19325 इंदौर – अमृतसर एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 19329 इंदौर – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – रतलाम चलेगी। -19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12465 इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद -रतलाम -नागदा चलेगी।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20917 इंदौर- पुरी एक्सप्रेस वाया इंदौर -फतेहाबाद- उज्जैन चलेगी। -21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20932 इंदौर – कोच्चुवेली एक्सप्रेस वाया इंदौर – फतेहाबाद – उज्जैन चलेगी।
ये ट्रेनें होगी शार्ट टर्मिनेट
12 से 21 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11703 रीवा – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और उज्जैन से डॉ आंबेडकर नगर महू के बीच निरस्त।
18 फरवरी को गाड़ी संख्या 14318 देहरादून – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और उज्जैन से इंदौर के बीच निरस्त। -18 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और उज्जैन से इंदौर के मध्य निरस्त। -22 फरवरी को गाड़ी संख्या 14320 बरेली – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और उज्जैन से इंदौर के मध्य निरस्त।
21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर टर्मिनेट और उज्जैन से इंदौर के मध्य निरस्त।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी – इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और उज्जैन से इंदौर के मध्य निरस्त रहेगी।
18 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर- इंदौर एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और मक्सी से इंदौर के मध्य निरस्त।
13 से 22 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11704 डॉ आंबेडकर नगर महू- रीवा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट टर्मिनेट और डॉ आंबेडकर नगर महू से उज्जैन के मध्य निरस्त।
19 फरवरी को गाड़ी संख्या 14317 इंदौर – देहरादून एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट और इंदौर से उज्जैन के मध्य निरस्त।
23 फरवरी को गाड़ी संख्या 14319 इंदौर – बरेली एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट और इंदौर से उज्जैन के मध्य निरस्त। -19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर -बिलासपुर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट और इंदौर से उज्जैन के मध्य निरस्त।
22 फरवरी को गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट ओरिजीनेट और इंदौर से उज्जैन के मध्य निरस्त। -20 फरवरी को गाड़ी संख्या 20416 इंदौर- वाराणसी एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन से शार्ट ओरिजीनेट और इंदौर से उज्जैन के मध्य निरस्त। -19 से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 22191 इंदौर- जबलपुर एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन से शार्ट ओरिजीनेट और इंदौर से मक्सी के मध्य निरस्त।
15 फरवरी 2023, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2079
काजीपेट – बल्हारशहा खण्डपर विरुर – माकुडी स्टेशन के बीच रेल तिहरी करण कार्य हेतु रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इन नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है।
परावर्तित मार्ग से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ : यूँ चार अलग अलग मार्गोंसे गाड़ियाँ परावर्तित की जाने वाली है। यात्रीगण कृपया JCO जर्नी कमिनसिंग डे अर्थात गाड़ी के शुरुवाती स्टेशन से छूटने की तिथि पर ध्यान दे कर अपनी यात्रा का नियोजन करें। कृपया JCO और स्किपिंग स्टेशन परीपत्रक से जांच ले।
परावर्तित मार्ग 1 :रायागड़ा होकर 6 गाड़ियाँ
20805/06 विशाखापट्टनम नई दिल्ली विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश प्रतिदिन एक्सप्रेस दोनों ही दिशाओंसे दिनांक 15 फरवरी से 24 फरवरी तक, 20803/04 विशाखापट्टनम गांधीधाम विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 16 एवं 23 फरवरी को विशाखापट्टनम से एवं 19 फरवरी को गांधीधाम से, 20819 पुरी ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 फरवरी को पुरी से और 20820 ओखा पुरी साप्ताहिक एक्स्प्रेस दिनांक 15 एवं 22 फरवरी को ओखा से परावर्तित मार्ग से चलेंगी। यह गाड़ियाँ विजयवाड़ा, दुवाड़ा, सिम्हाचलम नार्थ, विजयनगरम, रायागड़ा, टीटीलागढ़, रायपुर, गोंदिया, नागपुर होकर परावर्तित की जाएगी। कृपया गाड़ियोंके JCO तिथि पर और स्किपिंग स्टेशनोंपर ध्यान दीजिएगा।
22737 सिकंदराबाद हिसार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 15, 21 एवं 22 फरवरी को और 22738 हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17, 19 एवं 24 फरवरी अपने नियमित मार्ग काजीपेट, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपूर, वर्धा, बड़नेरा के स्थान पर विकाराबाद, परली, अकोला होकर चलेगी। 07256 सिकंदराबाद पटना साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 एवं 24 फरवरी, 03253 पटना सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 15, 20 एवं 22 फरवरी को, 04121 सफदरगंज सिकंदराबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 एवं 23 फरवरी को अपने नियमित मार्ग काजीपेट, पेड़पल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह के जगह नागपूर, वर्धा, अकोला, पूर्णा, परली विकाराबाद होकर चलेगी।
12656/55 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद चेन्नई सेंट्रल नवजीवन प्रतिदिन एक्स्प्रेस jco दिनांक 15 फरवरी से 24 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग मंचारियाल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपूर, वरोरा, हिंगनघाट, वर्धा, पुलगाव, धामनगाव, बड़नेरा के स्थान पर पेडापल्ली, निजामाबाद, पूर्णा, अकोला होकर चलेगी। 22663 चेन्नई एग्मोर जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस jco 18 फरवरी और 22664 जोधपुर चेन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस jco 15 एवं 21 फरवरी को अपने नियमित मार्ग बल्हारशाह, चंद्रपूर, वर्धा, बड़नेरा के स्थान पर पेडापल्ली, निजामाबाद, पूर्णा, अकोला होकर चलेगी। 09715 ढाहर का बालाजी तिरुपति साप्ताहिक विशेष जेसीओ दिनांक 18 फरवरी को अपने नियमित मार्ग इटारसी, नागपूर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर के स्थान पर इटारसी, खंडवा, अकोला, पूर्णा, निजामाबाद होकर चलेगी।
परावर्तित मार्ग 4 : सिकंदराबाद, निजामाबाद, मुदखेड़, पिम्पलकुट्टी, माजरी
09 गाडियाँ उपरोक्त मार्ग से परावर्तित होकर चलने वाली है जिसमे प्रमुख 12791/92 सिकंदराबाद दानापुर सिकंदराबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस jco दिनांक 15 फरवरी से 24 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग काजीपेट, मंचारियाल,, पेडापल्ली, रामागुन्डम, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपूर के स्थान पर मेडचाल, निजामाबाद, मुदखेड़, अदिलाबाद माजरी होकर चलेगी।
परावर्तित मार्ग 5 : विकाराबाद – परली वैजनाथ – अंकाई
इस मार्ग से 7 गाडियाँ परावर्तित रहने वाली है। जिनमे 6 गाडियाँ पार्सल गाड़ी है, 12286 हजरत निजामुद्दीन सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक दुरांतों जेसीओ दिनांक 20 फरवरी को अपने नियमित मार्ग इटारसी नागपूर बल्हारशाह की जगह इटारसी खंडवा, मनमाड, अंकाई, परली विकाराबाद होकर चलेगी।
परावर्तित मार्ग 5 : पेडापल्ली – निजामाबाद – नांदेड – औरंगाबाद – अंकाई
इस मार्ग से 5 गाडियाँ परावर्तित होनेवाली है। जिसमे 09716 तिरुपति ढहर का बालाजी साप्ताहिक विशेष, 07197/98 काजीपेट दादर काजीपेट साप्ताहिक विशेष और 22151/22152 पुणे काजीपेट पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस है। 22151 काजीपेट पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक 19 फरवरी और 22152 पुणे काजीपेट साप्ताहिक एक्सप्रेस जेसीओ दिनांक 17 एवं 24 फरवरी अपने नियमित मार्ग भुसावल, बड़नेरा, वर्धा, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर की जगह मनमाड से परावर्तित हो कर अंकाई, औरंगाबाद, नांदेड, निजामाबाद, पेडापल्ली होकर काजीपेट जाएगी।
परावर्तित मार्ग 5 : वाडी
इस मार्ग से 8 गाडियाँ परावर्तित की जा रही है। 12649/50 यशवंतपुर – हजरत निजामुद्दीन यशवंतपुर सप्ताह पाँच दिन चलनेवाली संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस, 22533/34 गोरखपुर यशवंतपुर गोरखपुर साप्ताहिक एक्स्प्रेस, 12213 यशवंतपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक दुरांतों, 12591/92 गोरखपुर यशवंतपुर गोरखपुर साप्ताहिक एक्स्प्रेस और 15023 गोरखपुर यशवंतपुर साप्ताहिक एक्स्प्रेस शामिल है।
यात्री गण से नम्र निवेदन है, परावर्तित गाड़ियोंकी प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि से अर्थात JCO से अपनी गाड़ी की स्थिति समझे, परिपत्रक मे दिए गए स्किप स्टेशन जाने और रेल्वे की हेल्पलाइन 139 से अथवा रेल्वे की अधिकृत वेबसाइट से अपनी गाड़ी का परिचालन समझकर ही रेल यात्रा का नियोजन करे।