Stories/ News Alerts

Uncategorised

वन्देभारत, अमृतभारत ट्रेनसेट गाड़ियोंकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

28 अगस्त 2025, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल की प्रीमियम पेशकश ‘वन्देभारत’ ट्रेनसेट एवं आम यात्रिओंके लिए किफायती सेवा ‘अमृतभारत’ जिसे दोनों सिरे पर लोको लगाकर ट्रेन सेट का स्वरूप दिया गया है, यात्रिओंके बीच लोकप्रिय हो रही है। इसका उदाहरण आपको निम्नलिखित परिपत्रक से मिलेगा।

दरअसल रेल विभाग ने निम्नलिखित सात जोड़ी वन्देभारत गाड़ियोंके कोच में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

दक्षिण रेल SR :

20631/32 मंगालुरु सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – मंगालुरु सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस 16 कोच से 20 कोच और 20665/66 चेन्नई एगमोर – तिरुनेलवेली – चेन्नई एगमोर वन्देभारत एक्सप्रेस, 20671/72 मदुरै – बंगालुरु कैंट – मदुरै वन्देभारत एक्सप्रेस इन दोनों गाड़ियोंमे 8 कोच से 16 कोच की वृद्धि की जाएगी।

दक्षिण मध्य रेल SCR :

20701/02 सिकंदराबाद – तिरुपति – सिकंदराबाद वन्देभारत एक्सप्रेस को 16 कोच से 20 कोच

उत्तर रेल NR :

22499/500 देवघर – वाराणसी – देवघर वन्देभारत एक्सप्रेस को 8 कोच से 16 कोच

दक्षिण पूर्व रेल SER :

20871/72 हावड़ा – राउरकेला – हावड़ा वन्देभारत एक्सप्रेस को 8 कोच से 16 कोच

पश्चिम रेल WR :

20911/12 इन्दौर – नागपुर – इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस को 8 कोच से 16 कोच

मित्रों, जब यह वन्देभारत गाड़ियाँ शुरू हुई तब आम रेल यात्रिओंको इन गाड़ियोंके महंगे किराए देखते हुए इन्हें लोकप्रियता मिलेगी इस बात पर संदेह था मगर हमारे देश मे रेल ही सबसे सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम साधन है। युँ तो इन ट्रेनसेट गाड़ियोंमे उनकी आरामदायक आसन व्यवस्था और सुन्दर साजोसज्ज़ा के साथ ही अनेकों प्लस पॉइंट्स के अलावा सबसे मुख्य कारण, यात्रिओंकी मांग के मुकाबले यात्री सेवा की कमी और वन्देभारत गाड़ियाँ तो यह कमी यात्रिओंके सुविधाजनक टाइम स्लॉट्स में चलकर पूरा करती है। भले किराए ज्यादा लेती है, मगर उनके प्रीमियम स्टेट्स के चलते उन्हें अचूक समयपर, तेज गति से चलाया जाता है और इनकी यही प्रीमियम नेस यात्रिओंको इसकी ओर खींच लाती है। वैसे अमृतभारत गाड़ियाँ भी तेज गति से चलने के लिए बनी है, मगर उनकी यह उपयोगिता के बजाए उन्हें ग़ैरवातानुकूलित किफायती किराए की विशेषता को ज्यादा उभारा गया है।

वन्देभारत गाड़ियोंकी माँग पूरे भारतीय रेल नेटवर्क में यात्रिओं द्वारा की जा रही है। शुरू में रेल विभाग भी अपने आठ कोच वाले ट्रेन सेट से उन्हें शुरू कर जायज़ा लेता है और यात्री माँग अनुसार कोचेस बढाकर पूर्तता करता है। हाल ही शुरू की गई अजनी – पुणे – अजनी वन्देभारत इसका उदाहरण है। यह गाड़ी पहले दिन से यात्रिओंके बीच लोकप्रिय हुई है और लगातार प्रतिक्षासूची में चल रही है। इस में भी जल्द ही कोच वृद्धि की अपेक्षा है।

रेल विभाग ने उपरोक्त परिपत्रक नुसार संबंधित क्षेत्रीय रेल विभागोंको जल्द ही ज्यादा कोच वाले नए ट्रेन सेट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जब यह प्रचलित रैक नए रैक से बदल दिए जायेंगे तो अन्य रेल मार्ग पर भी नई वन्देभारत सेवाएं चलाई जा सकती है।

Uncategorised

निजामाबाद – कामारेड्डी रेल मार्ग बाधित; गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएगी।

27 अगस्त 2025, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

उक्त रेल मार्गपर जलभराव से गाड़ियोंको अन्य मार्ग से निकाला जा रहा है।

Photo and video courtesy : south central railway info whatsapp channel

17609 भगत की कोठी – काचेगुड़ा एक्सप्रेस, 17057 मुम्बई – लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस, 16734 ओखा – रामेश्वरम एक्सप्रेस, 17058 लिंगमपल्ली – मुम्बई देवगिरी एक्सप्रेस यह गाड़ियाँ निजामाबाद, अरमुर, करीमनगर, पेड़ापल्ली, काजीपेट, मौला अली होकर चलेगी।

12794 निजामाबाद तिरुपति रलायासीमा सुपरफास्ट JCO 27 अगस्त रद्द की गई है।

57301 काचेगुड़ा मोडक सवारी JCO 27 अगस्त आँशिक रद्द कर, अब काचेगुड़ा से मिर्झापल्ली चलेगी।

17642 नरखेड़ काचेगुड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO 27 अगस्त,  पूर्णा, परली, विकाराबाद होकर काचेगुड़ा जाएगी।

12787/88 नरसापुर नागरसोल नरसापुर JCO 27 अगस्त, निजामाबाद, करीमनगर, पेड़ापल्ली, वरंगल होकर जाएगी।

17064 काचेगुड़ा मनमाड़ अजन्ता एक्सप्रेस JCO 27 अगस्त, सिकंदराबाद, विकाराबाद, परली, परभणी होकर मनमाड़ जाएगी।

77649 काचेगुड़ा करीमनगर डेमू जको 27 अगस्त, भिकनूर तक, 77605 काचेगुड़ा पूर्णा डेमू JCO 27 अगस्त, क्वेरली बैरेक से पूर्णा के बीच चलेगी। 57411 गुंतकल बोधन सवारी JCO 27 अगस्त, गुंतकल से काचेगुड़ा तक चलेगी। 20811 विशाखापट्टनम नान्देड़ सुपरफास्ट JCO 26 अगस्त, अकंपेट में समाप्त कर दी जाएगी। 77606 नान्देड़ मेड़चाल डेमू JCO 27 अगस्त, नान्देड़ से कामारेड्डी तक चलेगी।

12720 हैदराबाद जयपुर सुपरफास्ट JCO 26 अगस्त सिकंदराबाद, काजीपेट, पेड़ापल्ली, करीमनगर, अरमुर, निजामाबाद होकर आगे बढ़ेगी।

17405 तिरुपति आदिलाबाद कृष्णा एक्सप्रेस JCO 27 अगस्त, वरंगल, पेड़ापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद होकर आगे बढ़ेगी।

20812 नान्देड़ विशाखापट्टनम सुपरफास्ट JCO 27 अगस्त चारलापल्ली से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी।

12793 तिरुपति निजामाबाद रयालासीमा JCO 28 अगस्त रद्द की गई है।

इस मार्ग से रेल यात्रा करनेवाले यात्रिओंको सूचित किया जाता है, कृपया रेल विभाग की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर अपनी निर्धारित गाड़ियोंकी जानकारी ले।

अपडेट्स :

अद्यतन संख्या: 235/2025
दिनांक: 27 – 08 – 2025

निज़ामाबाद और कामारेड्डी के बीच पटरी बह जाने के कारण ट्रेनों का रद्दीकरण और आंशिक रद्दीकरण।

ट्रेनों का रद्दीकरण

  1. गाड़ी संख्या 77650 करीमनगर – काचीगुडा डेमू पैसेंजर (JCO 27.08.25) पूरी तरह से रद्द है।
  2. गाड़ी संख्या 77643 काचीगुडा – निज़ामाबाद डेमू पैसेंजर (JCO 27.08.25) पूरी तरह से रद्द है।
  3. गाड़ी संख्या 57302 मेडक – काचीगुडा पैसेंजर (JCO 27.08.25) पूरी तरह से रद्द है।
  4. गाड़ी संख्या 77603 काचीगुडा – मेडक डेमू पैसेंजर (JCO 27.08.25) पूरी तरह से रद्द है।
  5. गाड़ी संख्या 77604 मेडक – काचीगुडा डेमू पैसेंजर, दिनांक 28.08.25 को पूर्णतः रद्द है।
  6. गाड़ी संख्या 57414 बोधन – काचीगुडा पैसेंजर, दिनांक 28.08.25 को पूर्णतः रद्द है।
  7. गाड़ी संख्या 17406 आदिलाबाद – तिरुपति कृष्णा एक्सप्रेस, दिनांक 27.08.25 को पूर्णतः रद्द है।
  8. गाड़ी संख्या 77644 निजामाबाद – काचीगुडा डेमू पैसेंजर, दिनांक 28.08.25 को पूर्णतः रद्द है।

ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण

  1. गाड़ी संख्या 77642 महबूबनगर – काचीगुडा डेमू पैसेंजर, दिनांक 28.08.25 को शादनगर में ही समाप्त कर दी गई है। शादनगर – काचीगुडा के बीच आंशिक रूप से रद्द है।

अद्यतन संख्या:. 238/2025
तारीख:। 27 – 08 – 2025

निज़ामाबाद और कामारेड्डी खंड के बीच ट्रैक बह जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

ट्रेनों का डायवर्जन

  1. टी. नंबर 17663 रायचूर – परभणी एक्सप्रेस जेसीओ 27.08.25 को विकाराबाद – परली वैजनाथ – पूर्णा के रास्ते डायवर्ट किया गया है। विकाराबाद-पूर्णा के बीच डायवर्जन के कारण सभी स्टॉपेज समाप्त हो गए हैं।
  2. टी. नंबर 17664 हजूर साहिब नांदेड़ – रायचूर एक्सप्रेस जेसीओ 27.08.25 को नांदेड़ – पूर्णा – परली वैजनाथ – विकाराबाद के रास्ते डायवर्ट किया गया है। नांदेड़-विकाराबाद के बीच डायवर्जन के कारण सभी स्टॉपेज समाप्त हो गए हैं।
  3. टी. नंबर 07054 बीकानेर – काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल जेसीओ 26.08.25 को पूर्णा – परभणी – परली वैजनाथ – विकाराबाद – सिकंदराबाद के रास्ते डायवर्ट किया गया है। पूर्णा-काचीगुडा के बीच डायवर्जन के कारण सभी स्टॉपेज समाप्त हो गए हैं।
  4. टी. नंबर 17019 हिसार-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस जेसीओ 26.08.25 को परभणी-परली वैजनाथ-विकाराबाद-हुसैन सागर जेएन केबिन-हैदराबाद के रास्ते डायवर्ट किया गया है। परभणी-हैदराबाद के बीच डायवर्जन के कारण सभी स्टॉपेज समाप्त हो गए हैं।
  5. टी. नंबर 17063 मनमाड – काचीगुडा अजंता एक्सप्रेस जेसीओ 27.08.25 को परभणी – परली वैजनाथ – विकाराबाद – सिकंदराबाद के रास्ते डायवर्ट किया गया है। परभणी-काचेगुडा के बीच डायवर्जन के कारण सभी स्टॉपेज समाप्त हो गए हैं।

अद्यतन संख्या: 240/2025
दिनांक: 27 – 08 – 2025

निज़ामाबाद और कामारेड्डी के बीच रेल पटरी बह जाने के कारण ट्रेनों का रद्दीकरण। चूँकि कामारेड्डी ज़िले में भारी बारिश जारी है और मरम्मत कार्य में समय लगेगा।

ट्रेनों का रद्दीकरण

  1. गाड़ी संख्या 17684 पूर्णा – अकोला एक्सप्रेस (JCO 27.08.25) पूरी तरह रद्द है।
  2. गाड़ी संख्या 77607/08 अकोला – अकोट – अकोला डेमू पैसेंजर (JCO 28.08.25) पूरी तरह रद्द है।
  3. गाड़ी संख्या 77609/10 अकोला – अकोट – अकोला डेमू पैसेंजर (JCO 28.08.25) पूरी तरह रद्द है।
  4. गाड़ी संख्या 77611/12 अकोला – अकोट – अकोला डेमू पैसेंजर ट्रेन 28.08.25 को पूर्णतः रद्द है।
  5. गाड़ी संख्या 17661/62 काचीगुडा – नागरसोल – काचीगुडा एक्सप्रेस 28.08.25 को केसीजी से और 29.08.25 को एनएसएल से पूर्णतः रद्द है।
  6. गाड़ी संख्या 17641/42 काचीगुडा – नरखेर – काचीगुडा इंटरसिटी एक्सप्रेस 28.08.25 को केसीजी से और 29.08.25 को एनआरकेआर से पूर्णतः रद्द है।
  7. गाड़ी संख्या 77649/50 काचीगुडा – करीमनगर – काचीगुडा डेमू पैसेंजर 28.08.25 को केसीजी से और केआरएमआर से पूर्णतः रद्द है।
  8. टी. नं. 77606 नांदेड़ – मेडचल डेमू पैसेंजर जेसीओ 28.08.25 पूरी तरह रद्द है।

अद्यतन संख्या: 241/2025
दिनांक: 27 – 08 – 2025

रायलसीमा एक्सप्रेस का आंशिक रद्दीकरण

  1. गाड़ी संख्या 12793 तिरुपति – निज़ामाबाद रायलसीमा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (JCO 27.08.25) सिकंदराबाद में ही समाप्त हो जाएगी। सिकंदराबाद – निज़ामाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द।
  2. गाड़ी संख्या 12794 निज़ामाबाद – तिरुपति रायलसीमा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (JCO 28.08.25) सिकंदराबाद से ही चलेगी। निज़ामाबाद – सिकंदराबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द।

अद्यतन संख्या: 242/2025
दिनांक: 27 – 08 – 2025

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और आंशिक रद्दीकरण।

ट्रेन का मार्ग परिवर्तन।

  1. गाड़ी संख्या 17418 साईं नगर शिरडी – तिरुपति एक्सप्रेस (JCO 27.08.25) को परभणी – परली वैजनाथ – विकाराबाद के रास्ते मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन के कारण परभणी – विकाराबाद के बीच सभी ठहराव समाप्त कर दिए गए हैं।

गाड़ी का आंशिक रद्दीकरण।

  1. गाड़ी संख्या 20811/12 विशाखापत्तनम – नांदेड़ – विशाखापत्तनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (JCO 27.08.25) विशाखापट्टनम से और 28.08.25 चर्लापल्ली पर/से ही अपनी यात्रा समाप्त/प्रारंभ करेगी। चर्लापल्ली – नांदेड़ – चर्लापल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्दीकरण।
Uncategorised

रेल यात्रा में एक्स्ट्रा लगेज, मन्त्रीजी ने कहा नियम यथावत!

26 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

मित्रों, आजकल एक ट्रेंड, प्रवृत्ति चल रही है। किसी भी नियम, कानून को इस तरह से पेश करने की, की पढ़ने वाला चौंक जाए, शीर्षक को देखकर उस वेबसाइट या उक्त लिंक पर जाने के लिए मजबूर हो जाए। यही उस वेबसाइट कर्ता की इच्छा भी होती है के किसी तरह से लोग उस की वेबसाइट तक पहुँचे और उसकी हिट्स बढ़े। दरअसल सच्चाई क्या है, हम आपके सामने ला रहे है।

एक प्रथितयश दैनिक ने रेलवे लगेज के बारे में एक खबर प्रकाशित की। खबर युँ थी, रेल यात्रा के दौरान यात्री के लगेज, सामान का हवाई यात्रा की तरह मूल्यमापन होगा। हवाई यात्रा के दौरान एक्स्ट्रा लगेज अर्थात अतिरिक्त यात्री सामान को अतिरिक्त शुल्क के ऐवज में ढोया जाता है और वह शुल्क यात्री को अखरने जितना महंगा होता है। चूँकि यह सब औपचारिकता, फार्मेलिटी यात्री के ‘चेक इन’ अर्थात यात्रा शुरू करने से पहले होती है और रेलवे में अब तक तो ‘चेक इन’ ऐसा कोई प्रावधान नही है। अब उक्त खबर में उत्तर मध्य रेलवे NCR का हवाला दे कर कहा था, उमरे में अब ‘चेक इन’ जैसी व्यवस्था ला कर यात्री सामान का मूल्यांकन किया जाएगा और यात्रा के पहले ही अतिरिक्त सामान पर दण्ड की रकम लगाकर उसे यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

इस खबर से यात्रिओंमें तहलका मच गया। उमरे के अधिकांश स्टेशन जैसे प्रयागराज जंक्शन से अनेकों ग्रामीण या मजदूर वर्ग के यात्री अपनी रेल यात्रा शुरू करते है। इनके पास यात्री सामान के नाम पर कोई सूट केस या ब्रीफ केस नही होते, अपितु बड़े बड़े झोले, बोरे, डिब्बे, रंग की खाली बाल्टियाँ जिनमे इनके रोजमर्रा का सामान रखा रहता है, इस तरह के सामान होते है। यह निश्चित ही रेल विभाग द्वारा प्रमाणित आकार में नही रहते और रेल कोच में आवाजाही की जगहों को घेरे रहते है।

चूँकि खबर बहुत वायरल हुई और रेल मन्त्रीजी तक यह प्रश्न पहुँच गया। उन्होंने कहा, रेलवे के प्रचलित लगेज नियमावली में कोई भी नया बदलाव नही किया गया है, सारे नियम यथावत है। इसका अर्थ यह कदापि नही है, की एक्स्ट्रा लगेज, अतिरिक्त यात्री सामान को दण्डित नही किया जाएगा।

रेल विभाग के ‘लगेज रूल्स’ यात्री सामान नियमावली में साफ लिखा गया है, अतिरिक्त सामान या प्रमाणित आकार से बड़े सामान को दण्डित किया जाएगा। IRCA के टैरिफ, चैप्टर VIII के नियम क्रमांक 825 में “यदि कुल वजन निःशुल्क सामान तथा सीमांत छूट से भी अधिक है, तो निःशुल्क सामान की छूट दी जाएगी तथा शेष सभी वजन के लिए सामान दर का छह गुना शुल्क लिया जाएगा।” इस तरह साफ साफ लिखा है।

यात्री सामान ले जाने की छूट :

ऊपर दर्शाए गए चार्ट के अनुसार यात्री को अपना सामान ले रेल कम्पार्टमेंट में साथ ले कर चलने की छूट रहती है। इससे अतिरिक्त सामान ले जाना हो तो उसे अपनी यात्रा प्रारम्भ करने से पहले, लगेज एवं पार्सल कार्यालय में जाकर उसका मुल्यमापन करा कर यथावत पैकिंग कर के बुक कराना होगा। बुक किया गया सामान यदि प्रमाणित आकारमान में न हो तो उसे अपने साथ कम्पार्टमेंट में नही ले जाते आएगा बल्कि उसे गार्ड चार्ज में सौपना होगा। जिसे यात्री के गाड़ी के गार्ड कोच के लगेज कम्पार्टमेंट में ढोया जाएगा।

बल्कि लगेज की परिभाषा : 100 किलो से ज्यादा या 100x100x70 cm से ज्यादा का आकारमान को बल्कि लगेज समझा जाता है। जिसके बुकिंग रेट ज्यादा होते है और केवल गार्ड के साथ ही ले जाया जाता है।

मित्रों, लगेज नियमावली में कोई बदलाव नही किया गया है। यदि आपके साथ रेल यात्रा दौरान ज्यादा सामान है तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले ही लगेज एवं पार्सल कार्यालय में जाकर उसे प्रमाणित कर लीजिए। छूट से ज्यादा सामान हो तो मुल्यमापन कर उसे यथावत बुक कराए और दण्डित होने से बचे। अतिरिक्त यात्री सामान को आज भी रेल यात्रा के दौरान बिना बुकिंग के पाया गया तो दण्डित किया जाता है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR ने छुट्टी और त्यौहारों के लिए प्रस्तवित की 29 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ

24 अगस्त 2025, रविवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

उत्तर रेलवे ने छुट्टी और त्यौहारों के लिए देशभर के शहरों को साधने के लिए ढेरों विशेष गाड़ियाँ चलाने का प्रस्ताव रखा है। चूँकि यह प्रस्ताव है, उक्त गाड़ियोंकी समयसारणी में, परिचालन में थोड़ा बहुत बदलाव कर यह गाड़ियाँ चल सकती है। समय रहते इनकी आरक्षण खुलने की तिथियाँ भी जारी हो जाएगी।

1: 04604/03 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक TOD विशेष

2: 04606/05 जम्मूतवी बरौनी जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष

3: 04608/07 अमृतसर छपरा अमृतसर साप्ताहिक TOD विशेष

4: 04202/01 वाराणसी जम्मूतवी वाराणसी साप्ताहिक TOD विशेष

5: 04203/04 लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ आरक्षित साप्ताहिक TOD विशेष

6: 04008/07 आनन्द विहार टर्मिनस जोगबनी आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित साप्ताहिक विशेष

7: 04010/09 दिल्ली जंक्शन सीतामढ़ी दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक TOD विशेष

8: 04022/21 नई दिल्ली गोरखपुर नई दिल्ली साप्ताहिक TOD विशेष

9: 04060/59 आनन्द विहार टर्मिनस जयनगर आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष

10: 04070/69 आनन्द विहार टर्मिनस राजगीर आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक TOD विशेष

11: 04504/03 चंडीगढ़ पटना चंडीगढ़ आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक TOD विशेष

12: 04064/63 दिल्ली जंक्शन भागलपुर दिल्ली जंक्शन आरक्षित साप्ताहिक TOD विशेष

13: 04221/22 वाराणसी बठिण्डा वाराणसी आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

14: 04224/23 वाराणसी चंडीगढ़ वाराणसी आरक्षित त्रिसाप्ताहिक TOD सुपरफास्ट विशेष

15: 04610/09 अमृतसर दरभंगा अमृतसर आरक्षित त्रिसाप्ताहिक TOD सुपरफास्ट विशेष

16: 04602/01 फिरोजपुर पटना फिरोजपुर  द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

17: 04508/07 सरहिन्द – सहरसा / सहरसा – अम्बाला कैंट आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

18: 04618/17 अमृतसर – सहरसा – अमृतसर आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

19: 04612/11 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गौहाटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

20: 04614/13 जम्मूतवी कोलकाता जम्मूतवी साप्ताहिक TOD विशेष

21: 04312/11 योगनगरी ऋषिकेश कोलकाता योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

22: 04314/13 योगनगरी ऋषिकेश मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित द्विसाप्ताहिक TOD विशेष

23: 04207/08 लखनऊ सीकर लखनऊ प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

24: 04209/10 लखनऊ उज्जैन लखनऊ प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

25: 04211/12 सुल्तानपुर श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुल्तानपुर प्रतिदिन आरक्षित TOD विशेष

26: 04214/14 लखनऊ टाटानगर लखनऊ द्विसाप्ताहिक आरक्षित TOD विशेष

27: 04205/06 अयोध्या कैंट दिल्ली जंक्शन अयोध्या कैंट त्रिसाप्ताहिक आरक्षित विशेष

28: 04525/26 सहारनपुर अम्बाला कैंट सहारनपुर प्रतिदिन अनारक्षित TOD विशेष

29: 04219/20 शाहगंज अयोध्या धाम शाहगंज अनारक्षित प्रतिदिन विशेष TOD

Uncategorised

🚨 मुम्बई में रेल यात्रा सम्बन्धी आवश्यक सलाह 🚨

19 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082

मुंबई में आज भारी बारिश हो रही है, जिससे जलभराव और परिवहन संबंधी समस्याएँ पैदा हो रही हैं। इस वजह से, मुंबई आने वाली एवं जानेवाली सभी यात्री गाड़ियोंके रास्ते में काफी देरी होने की संभावना है।

कृपया अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएँ और अपडेट के लिए ट्रेन की लाइव स्थिति देखते रहें।

मुम्बई स्थित मध्य एवं पश्चिम रेल ने कुछ गाड़ियोंकी चल स्थिती के बारे मे निम्नलिखित परिपत्रक जारी किए है,

मध्य रेल :

निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की गई है।

निम्नलिखित गाड़ियाँ रिशेड्यूल की जा रही है,

पश्चिम रेल :