23 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082
यात्रिओंकी ओडिशा से गुजरात के लिए, खास कर पुरी – सूरत इस मार्ग के बीच पुरजोर माँग को देखते हुए रेल प्रशासन ने ब्रम्हपुर से उधना के बीच एक साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ी चलाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है, इस गाड़ी का शुभारंभ दिनांक 27 सितम्बर को ब्रम्हपुर से होगा। रेल परिपत्रक से इस सम्बन्धी संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध हुई है,
19021/22 उधना ब्रम्हपुर उधना साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
19021 अमृतभारत एक्सप्रेस उधना से प्रत्येक रविवार को 7:10 पर निकल कर सोमवार को 13:55 को ब्रम्हपुर पहुँचेंगी। वापसी में 19022 अमृतभारत एक्सप्रेस ब्रम्हपुर से प्रत्येक सोमवार को रात 23:45 को निकल कर बुधवार सुबह 8:45 पर उधना पहुँचेंगी।
19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
26481/82 जोधपुर दिल्ली कैंट जोधपुर सप्ताह में छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस
26481 जोधपुर दिल्ली कैंट वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:25 को जोधपुर से रवाना होगी और दोपहर 13:30 पर दिल्ली कैंट पहुँचेंगी। वापसी में 26482 दिल्ली कैंट जोधपुर वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोपहर 15:10 को दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 23:20 पर जोधपुर पहुँचेंगी।
26471/72 बीकानेर दिल्ली कैंट बीकानेर सप्ताह में छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस
26471 बीकानेर दिल्ली कैंट वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 5:40 को बीकानेर से रवाना होगी और दोपहर 11:55 पर दिल्ली कैंट पहुँचेंगी। वापसी में 26472 दिल्ली कैंट बीकानेर वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोपहर 16:45 को दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 23:05 पर बीकानेर पहुँचेंगी।
रेल मुख्यालय से जारी यह परिपत्रक पर जल्द ही सम्बंधित क्षेत्रीय रेल विभाग काम करेंगे और गाड़ियोंके शुभारम्भ की तिथियोंकी घोषणा की जाएगी।
15 सितम्बर 2025, सोमवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082
आज यह आदेश निकाला है, रेल प्रशासन ने।
आरक्षण के सामान्य बुकिंग दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से, रेलवे की ऑनलाइन आरक्षण टिकट प्रणाली, आईआरसीटीसी वेबसाइट, ऍप पर, पहले 15 मिनट तक केवल आधार प्रमाणित उपभोक्ता ही टिकट बुक करा पाएंगे। उदाहरण के तौर पर अग्रिम आरक्षण अवधि की टिकट, जो 60 दिन पहले खुलती है, उसमे सुबह 8:00 से 8:15 तक केवल आधार प्रमाणित पंजीकृत यूजर्स ही टिकट आरक्षण करा पाएंगे।
यह नियम सभी तरह के सामान्य आरक्षण बुकिंग पर लागू रहेगा।
रेलवे के PRS काउंटर्स के खुलने/बन्द होने के समय मे कोई बदलाव नही किया गया है। (चूँकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग 0:20 पर खुल जाती है और देर रात 23:30 तक चलती है।)
उसी तरह अधिकृत टिकट एजेण्ट पर जारी किए गए प्रतिबन्ध भी यथावत रहेंगे।
तत्काल टिकट के संदर्भ में आधार वैरिफिकेशन का नियम 01 जुलाई से लागू किया जाना था। इस संदर्भ में, आईआरसीटीसी के वेबसाइट, ऍप पर नोटिफिकेशन आता है, जिसमे शायद अब भी कोई निर्णय नही हुवा है। टिकट बुकिंग्ज सामान्य तौर पर चल रही है अर्थात आधार वैरिफिकेशन का बन्धन अभी भी लागू नहीं हुवा है।
13 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082
पश्चिम रेल के अहमदाबाद, सूरत स्टेशनोंपर स्टेशन पुनर्विकास कार्योंके चलते कुछ नियमित मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ियोंके स्टोपेजेस को अहमदाबाद की जगह असरवा, वटवा एवं साबरमती पर स्थानांतरित किया गया था। इनमें से पाँच गाड़ियोंके अहमदाबाद टर्मिनल स्टेशन को दिनांक 13 सितम्बर से पुनर्स्थापित किए जा रहे है।
12931 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस जो अहमदाबाद की जगह वटवा स्टेशन पर समाप्त की जा रही थी, दिनांक 13 से 19 सितम्बर तक मणिनगर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
अभी भी निम्नलिखित 19 यात्री गाड़ियोंके अहमदाबाद स्टोपेज निम्नप्रकार से अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर जारी रहेंगे।
सूरत स्टेशन के स्टोपेजेस जिन्हें उधना स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया था, उन्हें दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
निम्नलिखित 25 यात्री अप गाड़ियाँ, जो वडोदरा से सूरत, उधना होकर मुम्बई, नंदुरबार की दिशा में चलती है, उनका सूरत स्टोपेज निम्नप्रकार से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
निम्नलिखित 25 यात्री डाउन गाड़ियाँ, जो मुम्बई, नंदुरबार से चलकर उधना, सूरत होते हुए वडोदरा की दिशा में चलती है, उनका सूरत स्टोपेज निम्नप्रकार से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।
निम्नलिखित पांच जोड़ी यात्री गाड़ियाँ, जो सूरत की जगह उधना से अपनी यात्रा शुरू/समाप्त कर रही थी, अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दी गई तिथियोंके अनुसार सूरत स्टेशन से शुरू/समाप्त की जाएगी।