Stories/ News Alerts

Uncategorised

नई गाड़ियाँ, नये विस्तार : IRTTC 2022 के दक्षिण रेलवे SR और द पु रेल SER के प्रस्ताव

मित्रों, IRTTC का अर्थ है इंडियन रेलवे टाइमटेबल कमिटी। सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक प्रति वर्ष अपने क्षेत्र के समयसारणी में समुचित बदलावोंके सन्दर्भ में होने वाली बैठक। विविध क्षेत्रीय रेलवे के प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र के लिए नई गाड़ियाँ, चल रही गाड़ियोंका विस्तार, उनके फेरे बढाना इत्यादि मांग लेकर विचारविमर्श करते है। एखाद क्षेत्रीय रेलवे की नई गाड़ी चलाने की पुरजोर इच्छा रही तो भी सम्बंधित अन्य क्षेत्रीय रेल ने भी उसकी मान्यता देना आवश्यक रहता है। गाड़ी के पार्किंग, रखरखाव, परिचालन और खाली समय का स्लॉट को लेकर बड़ी समस्याएं रहती है। खास कर मुम्बई, दिल्ली इत्यादि बड़े शहरोंको जोड़नेवाली गाड़ियोंकी मांग बहुतांश रेल विभाग करते है।

इनमें अंतरक्षेत्रीय गाड़ियोंको मान्यता मिलने की बड़ी समस्या रहती है, वहीं क्षेत्रान्तर्गत गाड़ियोंको चलाने और उसके रखरखाव की पूर्णतः तैयारी सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे करने वाला होता है अतः उन्हें मान्यता मिलने में ज्यादातर समस्याएं नही रहती।

चूंकि यह सारे प्रस्ताव ही होने के कारण आम जन को किन प्रस्तावों को मान्यता मिली है यह जानने के लिए नए समयसारणी की प्रतीक्षा करनी होती है। क्योंकि रेल बोर्ड से सभी सम्बन्धित क्षेत्रीय रेल विभागोंकी बाधाओं को पार करने के बाद ही कुछ प्रस्ताव मंज़िल तक पहुंच पाते है और मूर्त स्वरूप के सकते है।

IRTTC में, दक्षिण रेलवे के 11 और दक्षिण पूर्व रेलवे के 17 प्रस्ताव सोशल मीडिया में वायरल हुये है, उन्ही को आपके सामने रख रहे है।

दक्षिण रेल SR के प्रस्ताव : –

  1. तांबाराम – सेंगोट्टई के बीच त्रिसाप्ताहिक नई सेवा
  2. एर्णाकुलम – वेलांकिनी के बीच द्विसाप्ताहिक नई सेवा
  3. मंगालुरु – भावनगर टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट नई सेवा
  4. मंगालुरु – रामेश्वरम के बीच साप्ताहिक नई सेवा
  5. माईलादुत्तुराई – कराईकुड्डी के बीच प्रतिदिन नई एक्सप्रेस
  6. 20601/02 चेन्नई सेंट्रल – मदुरै के बीच चलनेवाली त्रि साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मदुरै से आगे बोदीनायकण्णुर तक विस्तार करना
  7. 16343/44 थिरुवनंतपुर – मदुराई के बीच चलनेवाली प्रतिदिन अमृता एक्सप्रेस का विस्तार मदुराई से आगे रामेश्वरम तक करना
  8. 16791/92 तिरुनेलवेली – पालाक्कड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली पुलारवी एक्सप्रेस को तिरुनेलवेली से आगे तूतीकोरिन तक विस्तारित करना
  9. 16511/12 बेंगालुरु – कण्णुर प्रतिदिन एक्स्प्रेस को कण्णुर से आगे कोझिकोड़े तक विस्तारित करना
  10. 16328/27 गुरुवायुर – पुनालूर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस मे 56733/34 मदुराई – सेंगोट्टई – मदुराई सवारी और 56337/38 सेंगोट्टई – कॉलम – सेंगोट्टई सवारी गाड़ियोंको विलीन कर 16328/27 एक्स्प्रेस को गुरुवायुर से मदुराई के बीच सीधी सेवा मे विस्तारित करना।
  11. 16346 थिरुवननंतपुरम से लोकमान्य तिलक टर्मिनस नेत्रावती प्रतिदिन एक्सप्रेस की समयसारणी मे बदलाव कर के, उस के रैक का 12620/19 मंगालुरु – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मंगालुरु मस्यगंधा प्रतिदिन एक्स्प्रेस रैक शेयरिंग बनाना।

दक्षिण पूर्व रेल SER के प्रस्ताव : –

  1. शालीमार – ढहर के बालाजी (जयपुर) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी मुरवाड़ा होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  2. हटिया – ढहर के बालाजी (जयपुर) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी मुरवाड़ा होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  3. हटिया – हड़पसर (पुणे) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, नागपूर होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  4. राऊरकेला – जाजपुर क्योंझर रोड के बीच टाटानगर, भद्रख होते हुए नई सेवा
  5. शालीमार – न्यू जलपाईगुरी के बीच भटनगर, मालदा टाउन होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  6. शालीमार – योगनगरी ऋषिकेश के बीच टाटानगर, राँची, टोरी, वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  7. शालीमार – तिरुनेलवेली / कोचुवेली के बीच भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  8. टाटानगर – यशवंतपुर के बीच झारसुगुड़ा, भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  9. टाटानगर – भागलपुर के बीच मूरी, डॉलटोनगंज, जसीडीह होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  10. हटिया – इतवारी के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए नई त्रिसाप्ताहिक सेवा
  11. हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच टोरी, भोपाल, उज्जैन, जलगांव होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  12. हटिया – यशवंतपुर के बीच झारसुगुड़ा, भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा

नियमित परिचालित यात्री सेवाओंका विस्तार :-

  1. 18183/84 टाटानगर दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस को बक्सर तक
  2. 18611/12 राँची बनारस राँची एक्सप्रेस को सप्ताह मे चार दिन लखनऊ तक विस्तारित करना
  3. 12222/21 हावडा – पुणे – हावडा द्विसाप्ताहिक दुरांतों एक्सप्रेस का मडगांव तक विस्तार
  4. 18640/39 राँची – आरा – राँची एक्सप्रेस का छपरा तक विस्तार
  5. 18611/12 राँची बनारस राँची एक्सप्रेस को देहरादून तक विस्तारित करना
Uncategorised

रेल गाड़ियोंके रैक का मानकीकरण ; द प रेल SWR की 13 जोड़ी गाड़ियोंमे द्वितीय श्रेणियोंके कोच होंगे कम

रेलगाड़ियोंके मानकीकरण करने में द्वितीय श्रेणी सवारियोंकी सुविधाओंपर बड़ी आफ़त आ रही है। यह रैक मानकीकरण का आदेश SWR द प रेल ने रेल बोर्ड की सूचना नुसार ही निकाला है। यात्रीगण से निवेदन है, यदि वह द्वितीय श्रेणी शयनयान मे आरक्षण कर यात्रा करना चाह रहे है तो जल्द अपना आरक्षण सुनिश्चित करा ले अन्यथा कोच की कमी के कारण उन्हे अगस्त के पहले सप्ताह से होनेवाले मानकीकरण के बदलावों के चलते बड़ी असुविधा होने वाली है।

1) 16587/88 यशवंतपुर बीकानेर यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस मे 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 1 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16587 यशवंतपुर बीकानेर एक्सप्रेस मे दिनांक 05 अगस्त से एवं 16588 बीकानेर यशवंतपुर एक्सप्रेस मे 07 अगस्त से लागू हो जाएगा।

2) 16543/44 यशवंतपुर हुबली यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस मे 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 1 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16543 यशवंतपुर हुबली एक्सप्रेस मे दिनांक 05 अगस्त से एवं 16544 हुबली यशवंतपुर एक्सप्रेस मे 06 अगस्त से लागू हो जाएगा।

3) 16571/72 यशवंतपुर बीदर यशवंतपुर सप्ताह मे चार दिन चलनेवाली एक्सप्रेस मे 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच और 2 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच और 1 वातानुकूल टू टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16571 यशवंतपुर बीदर एक्सप्रेस मे दिनांक 07 अगस्त से एवं 16572 बीदर यशवंतपुर एक्सप्रेस मे 08 अगस्त से लागू हो जाएगा।

4) 16583/84 यशवंतपुर लातूर यशवंतपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस मे 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच और 2 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच और 1 वातानुकूल टू टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16583 यशवंतपुर लातूर एक्सप्रेस मे दिनांक 05 अगस्त से एवं 16584 लातूर यशवंतपुर एक्सप्रेस मे 06 अगस्त से लागू हो जाएगा।

5) 16526/25 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु कन्याकुमारी क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु प्रतिदिन एक्सप्रेस मे 4 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 3 वातानुकूल थ्री टियर कोच और 1 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16526 बेंगालुरु कन्याकुमारी एक्सप्रेस मे दिनांक 05 अगस्त से एवं 16525 कन्याकुमारी बेंगालुरु एक्सप्रेस मे 07 अगस्त से लागू हो जाएगा।

6) 12295/96 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु दानापुर क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु प्रतिदिन संघमित्रा एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच और 1 वातानुकूल टू टियर की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच और 1 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 12295 बेंगालुरु दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस मे दिनांक 06 अगस्त से एवं 12296 दानापुर बेंगालुरु संघमित्रा एक्सप्रेस मे 08 अगस्त से लागू हो जाएगा।

7) 16508/07 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु जोधपुर क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16508 बेंगालुरु जोधपुर एक्सप्रेस मे दिनांक 08 अगस्त से एवं 16507 जोधपुर बेंगालुरु एक्सप्रेस मे 11 अगस्त से लागू हो जाएगा।

8) 16506/05 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु गांधीधाम क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16506 बेंगालुरु गांधीधाम एक्सप्रेस मे दिनांक 13 अगस्त से एवं 16507 गांधीधाम बेंगालुरु एक्सप्रेस मे 16 अगस्त से लागू हो जाएगा।

9) 16573/74 यशवंतपुर पुददुचेरी यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16573 यशवंतपुर हुबली एक्सप्रेस मे दिनांक 12 अगस्त से एवं 16574 पुददुचेरी यशवंतपुर एक्सप्रेस मे 13 अगस्त से लागू हो जाएगा।

10) 16532/31 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु अजमेर क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु साप्ताहिक गरीब नवाज एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16532 बेंगालुरु अजमेर एक्सप्रेस मे दिनांक 12 अगस्त से एवं 16531 अजमेर बेंगालुरु एक्सप्रेस मे 15 अगस्त से लागू हो जाएगा।

11) 16534/33 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु जोधपुर क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस मे 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 16534 बेंगालुरु जोधपुर एक्सप्रेस मे दिनांक 14 अगस्त से एवं 16533 जोधपुर बेंगालुरु एक्सप्रेस मे 17 अगस्त से लागू हो जाएगा।

12) 12658/57 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु पुरुच्ची थलाईवार डॉ एम जी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु प्रतिदिन मेल मे 4 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच, 1 वातानुकूलित टू टियर कोच और 1 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 12658 बेंगालुरु चेन्नई सेंट्रल मेल मे दिनांक 11 अगस्त से एवं 12657 चेन्नई सेंट्रल बेंगालुरु मेल मे 12 अगस्त से लागू हो जाएगा।

13) 12627/28 क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु नई दिल्ली क्रांतिविर सांगोली रायणा बेंगालुरु प्रतिदिन कर्नाटक एक्सप्रेस मे 4 द्वितीय श्रेणी शयनयान अर्थात स्लीपर कोच की जगह बदलकर 2 वातानुकूल थ्री टियर कोच, 1 वातानुकूलित टू टियर कोच और 1 द्वितीय श्रेणी जनरल कोच लगाया जा रहा है। यह बदलाव 12627 बेंगालुरु नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस मे दिनांक 07 अगस्त से एवं 12628 बेंगालुरु नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस मे 09 अगस्त से लागू हो जाएगा।

Uncategorised

FTR म्हणजे काय रे भाऊ?

सध्या पंढरपुर ची वारीचे वातावरण आहे आणि रेलवे प्रशासनाने त्या निमित्त जवळपास 12 – 14 जोड़ी परतीच्या गाड्यांची घोषणा देखील केलेली आहे. नागपुर येथून 2, नवी अमरावती, खामगांव, भुसावळ, औरंगाबाद इत्यादि ठिकाणावरुन पंढरपुर साठी परतीच्या विशेष गाड्या रेलवे प्रशासन सोडणार आहे. या सर्व विशेष गाड्या आरक्षित वा अनारक्षित असून अर्थातच योग्य ते रेलवे टिकिट खरेदी करून प्रवास करावा लागणार आहे. मात्र काही दिवसांपूर्वी चाळीसगाव येथील आमदार मा. चव्हाण यांनी चाळीसगाव ते पंढरपुर अशी परतीची विशेष FTR गाड़ी बुक करून परिसरातील जवळपास 1500 वारकरयांना देवाची वारी घडवून आणली. या निमित्ताने बऱ्याच जणा ना हे FTR म्हणजे काय असते याचा प्रश्न पडला, त्यासाठीच हा खटाटोप.

FTR म्हणजे फूल टेरिफ रेट अर्थात सम्पूर्ण गाड़ी, परतीचे देखील आगावू भाड़े देवून बुक करणे. या पद्धति मधे सम्पूर्ण गाड़ी तसेच एखादा डबा सुद्धा बुक करता येतो. मा. आमदार साहेबांनी या करीता जवळपास 24 लाख रुपये रेलवे भाड़े खर्च केले आणि स्वखर्चाने परिसरातील भाविकांना पंढरपुर ची वारी घडवून आणली.

FTR योजनेत किमान 6 महीने आधी तर जास्तीत जास्त 30 दिवसापूर्व आपली मागणी नोंदवावी लागते. सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे च्या FA & CAO कड़े रु 50,000 प्रति डबा प्रमाणे किमान 18 डब्यांची रु 9,00,000 लाख अनामत रक्कम रोख अथवा डिमाण्ड ड्राफ्ट द्वारे जमा करावी लागते. साधारणतः प्रवासाच्या 72 तास आधी रेल्वेचे कन्फर्मेशन मिळते आणि आपल्या मागणी नुसार 48 तासांपूर्वी सर्व रेलवे भाड़े रेलवे विभागात टिकिट खरेदी करून जमा केले जाते.

चाळीसगाव – पंढरपुर FTR ची प्रत

सदर प्रवासात एकेरी प्रवास कमीत कमी 500 किलोमीटर ग्राह्य समजला जातो. परतीच्या प्रवासा सहित देय भाड़े + 30% सेवा कर + रु 900/- प्रति तास थाम्बा चार्ज + 200 किलोमीटर चे एम्प्टी हाउलेज चार्ज अशी भाड़े मोजणी केली जाते.

लग्नाची वरात किंवा खाजगी पर्यटन साठी FTR सेवा अतिशय उपयुक्त आहे.

Uncategorised

वाह रे, द म रे SCR! किस कदर यात्री सुविधाओं मे कटौती कीये जा रही है!

रेल विभाग अपनी यात्री सुविधाओं किस कदर ख्याल रखती है, नमूना देख लीजिए। 17613/14 पनवेल नांदेड पनवेल प्रतिदिन एक्स्प्रेस जो 1 वातानुकूल प्रथम, 1 वातानुकूल टू टियर, 2 वातानुकूल थ्री टियर, 2 द्वितीय श्रेणी 2 एसएलआर और 14 स्लीपर शयनयान कुल 22 कोच के साथ चलती है उस की संरचना को अचानक 22 कोच से घटाकर 15 कोच की करने जा रहा है। यह बदलाव 17614 नांदेड पनवेल एक्स्प्रेस मे दिनांक 06 से और 17613 पनवेल नांदेड एक्सप्रेस मे दिनांक 07 जुलाई से लागू हो रहे है। इसका कारण नांदेड मण्डल यह दे रहा है, दरअसल 12729/30 नांदेड हड़पसर द्विसाप्ताहिक गाड़ी मे बदलाव कर उसे 17629/30 किया गया है, नांदेड हड़पसर एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह मे दो दिन की जगह पूरे सातों दिन करना और उसके रैक की लिंकिंग इस 17613/14 नांदेड पनवेल नांदेड एक्सप्रेस से करना बताया जाता है। इस संबंध मे जारी नांदेड मण्डल का परिपत्रक देखिए,

अब जरा 17613/14 पनवेल नांदेड पनवेल प्रतिदिन एक्सप्रेस की स्लीपर बुकिंग की तस्वीर भी देख लीजिए। 17613 पनवेल नांदेड एक्सप्रेस मे दिनांक 05 और 06 को RAC लगे हुए है जबकी गाड़ी मे 14 स्लीपर कोच लगाए गए है और दिनांक 07 से बुकिंग स्टेटस देखें वेटिंग 314! क्यों न हों? क्यू की दिनांक 07 जुलाई से स्लीपर के 14 डिब्बों की जगह मात्र 05 डिब्बे रह जाएंगे। लगभग यही स्थिति 17614 नांदेड पनवेल एक्सप्रेस मे भी बन रही है दिनांक 05 को मात्र 6 वेटिंग तो दिनांक 06 से लगभग 50 वेटिंग।

रेल प्रशासन का इस तरह अजीबोगरीब फैसला बिल्कुल समझ से परे है, की किस कदर यात्री सुविधाओं को मनमाने तरीके से बदल दिया जाता है। कहाँ 22 कोच की गाड़ी जिसमे 14 स्लीपर अर्थात 71 x 14 याने 1008 यात्री, यात्रा करते है वहीं 15 कोच की गाड़ी चलाई जाएगी जिसमे केवल 05 स्लीपर कोच रहेंगे याने LHB के 80 x 5 याने 400 यात्री, यात्रा कर पाएंगे। भला ऐसा कतई नहीं है की यात्री बुकिंग खाली जा रही हो, हम आपके सामने रेल्वे टिकट बुकिंग का ताजा चित्र दे रहे है।

रेल प्रशासन पता नहीं किस अंदाज मे काम कर रही है, 1008 यात्री शायिकाओं की जगह 400 यात्री शयिका की गाड़ी चलाने की हिमाकत कर रही है? जहाँ लगातार गाडियाँ बढ़ाने की मांग की जा रही हो, यात्री सुविधाओ के लिए जनता आक्रोशित हो ऐसे मे इस तरह के आसमानी – सुलतानी फैसले किस तरह लिए जा सकते है? यह न सिर्फ आश्चर्य की अपितु बेहद खेदजनक बात है।

Uncategorised

द म रेल के नान्देड़ मण्डल की दो प्रतिदिन चलनेवाली गाड़ियोंकी समयसारणी मे दिनांक 05 जुलाई से बदलाव

17614 नान्देड़ पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 05 जुलाई से बदले समयसारणी से चलाई जाएगी। निम्नलिखित परिपत्रक में बाईं ओर पुरानी विद्यमान समयसारणी है और दायीं ओर दिनांक 05 जुलाई से प्रस्तावित समयसारणी दी गयी है।

दूसरी बदलाव वाली गाड़ी है, 01413 निझामाबाद पंढरपुर विशेष एक्सप्रेस।

यात्रीगण ज्ञात रहे, यह समय के बदलाव स्थायी रूप से किये जा रहे है।