Stories/ News Alerts

Uncategorised

अब मध्य रेल के नागपुर मण्डल में और 16 गाड़ियाँ रद्द, 07 गाड़ियोंके मार्ग परिवर्तन कर चलने की सूचना

नागपूर मण्डल में वर्धा जंक्शन के यार्ड रिमोडलिंग और सिग्नल अनुरक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कार्य के चलते मध्य रेल प्रशासन ने निम्नलिखित यात्री गाड़ियोंका परिचालन रद्द/मार्ग परिवर्तन किया है।

रद्द की गई गाड़ियाँ :–

01315/16 वर्धा बल्हारशहा वर्धा प्रतिदिन मेमू दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक दोनोंही दिशाओंसे नहीं चलाई जाएगी, संपूर्णतया रद्द रहेगी।

01371/72 अमरावती वर्धा अमरावती प्रतिदिन मेमू दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक दोनोंही दिशाओंसे नहीं चलाई जाएगी, सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

01373/74 वर्धा नागपूर वर्धा प्रतिदिन मेमू दिनांक 12 अगस्त से 17 अगस्त तक दोनोंही दिशाओंसे नहीं चलाई जाएगी, संपूर्णतया रद्द रहेगी।

11039 कोल्हापूर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15, 16 और 17 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन कोल्हापूर से नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी। वापसीमे 11040 गोंदिया कोल्हापूर महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16, 17 एवं 18 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन गोंदिया से नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी।

11404 कोल्हापूर नागपूर द्विसाताहिक एक्सप्रेस वाया अकोला, पूर्णा, परभणी दिनांक 15 अगस्त को और 11403 नागपूर कोल्हापूर एक्सप्रेस द्विसाताहिक एक्सप्रेस वाया परभणी, पूर्णा अकोला दिनांक 16 अगस्त को अपने अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी।

18029/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 16 अगस्त को अपने अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी।

01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशहा विशेष दिनांक 16 अगस्त को और 01128 बल्हारशहा लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 17 अगस्त को अपने अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी।

12120 अजनी अमरावती इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 15, 16 एवं 17 को और 12119 अमरावती अजनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16, 17 एवं 18 को अपने अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे नहीं चलेगी और पूर्णतया रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाडियाँ :-

12405 भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 16 अगस्त को भुसावल से रवाना होने वाली है, बड़नेरा से आगे मार्ग परिवर्तन कर अमरावती नरखेड़ होते हुए इटारसी पहुचेगी और आगे हजरत निजामुद्दीन की ओर रवाना होगी। बड़नेरा से आगे नरखेड़ तक के सारे नियमित मार्ग के स्टेशन धामनगाव, पुलगाव, वर्धा और नागपूर स्टेशन स्किप करते हुए पांढूरणा से नियमित मार्ग से आगे बढ़ेगी।

22664 जोधपुर चेन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 15 अगस्त को जोधपुर से चलेगी, बड़नेरा से आगे मार्ग परिवर्तन कर अमरावती, नरखेड़, नागपूर होते हुए बल्हारशहा पहुचेगी और आगे चेन्नई एग्मोर की ओर रवाना होगी। बड़नेरा से आगे बल्हारशहा तक के सारे नियमित मार्ग के स्टेशन वर्धा और चंद्रपूर स्टेशन स्किप करते हुए बल्हारशहा से नियमित मार्ग से आगे बढ़ेगी।

22737 सिकंदराबाद हिसार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 16 एवं 17 अगस्त को सिकंदराबाद से रवाना होगी, बल्हारशहा से आगे नियमित मार्ग से परावर्तित हो कर नगापुर, नरखेड़ होते हुए बड़नेरा आएगी और तत्पश्चात अपने नियमित मार्ग से आगे हिसार जाएगी। नियमित मार्ग के स्टेशन वर्धा और चंद्रपूर स्टेशन स्किप होंगे

00913/14 पोरबन्दर साँकरेल पोरबन्दर पार्सल विशेष और 00113/14 भिवंडी रोड साँकरेल भिवंडी रोड पार्सल विशेष भी इन दिनों मे मार्ग परिवर्तन कर चलेगी।

यात्री गण से निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखें या रेल्वे हेल्पलाइन 139 की मदत ले कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

मध्य रेल CR भुसावल मण्डल, पाचोरा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 14 एवं 15 अगस्त को भुसावल इगतपुरी मेमू, सेवाग्राम, अमरावती मुंबई समेत कुछ गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

रद्द गाड़ियाँ

12112 अमरावती मुम्बई प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 14 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी। वापसीमे 12111 मुम्बई अमरावती दिनांक 15 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी।

12136 नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 13 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी। वापसीमे 12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 14 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी।

11120 भुसावल इगतपुरी मेमू दिनांक 14 एवं 15 को सम्पूर्ण तयः रद्द रहेगी वहीं वापसीमे 11119 इगतपुरी भुसावल मेमू दिनांक 15 एवं 16 अगस्त को नही चलेगी।

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 14 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी। वापसीमे 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्णतया रद्द रहेगी।

दिनांक 14/15 अगस्त को नियन्त्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :-

भुसावल की ओर आनेवाली डाउन गाड़ियाँ :- 12627 बेंगलुरु नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट, 12715 नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस 20 मिनट, 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर पवन एक्सप्रेस 20 मिनट नियन्त्रित कर चलाई जाएंगी।

भुसावल से मनमाड़ की ओर चलनेवाली अप गाड़ियाँ :- 22456 कालका साईं नगर शिर्डी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, 22512 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूलित साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, 12108 सीतापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, 17324 बनारस हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, 11072 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, 11058 अमृतसर मुम्बई एक्सप्रेस 50 मिनट, 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 50 मिनट, 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस 25 मिनट नियन्त्रित कर चलाई जाएगी।

Uncategorised

दपुमरे SECR नागपुर मण्डल में कन्हान यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य के चलते निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन 14 अगस्त तक बाधित रहेंगे।

अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि JCO से पूर्णतयः रद्द

इसके अलावा निम्नलिखित गाड़ियाँ अंशतः रद्द की गई है।

Uncategorised

वन्देभारत गाड़ियोंकी जोरदार दौड़ सिर्फ सोशल मीडिया मे 😄 😄

कभी इंदौर – जयपुर, कहीं जबलपुर – वडोदरा तो कोई कहे अहमदाबाद – मुम्बई सेंट्रल 3 – 3 वन्देभारत गाड़ियाँ सोशल मीडिया बड़ी तेजी से दौड़ रही है। बस! 15 अगस्त को कोई तो माननिय हरी झंडी लेकर खड़े है, और इन तीनों गाड़ियोंको रवाना करने जा रहे है। पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे में रेल प्रेमियों की तो स्टोपेजेस पर तेरी-मेरी वाली बहस भी शुरू हो गयी है।

हक़ीकत कुछ और है। वन्देभारत के केवल दो प्रोटोटाइप बनाने का आदेश पारित हुवा था और उसीके अनुसार दो रैक बनाये गए है। अब इन दो रैकोंके ट्रायल रन्स पमरे के कोटा मण्डल में शुरू होने जा रहे। इसका मतलब यह है, की कोई वन्देभारत गाड़ी के वाणिज्यिक परिचालन के घोषणा निकटतम समय मे अर्थात 15 अगस्त तक नही होनी है।

वन्देभारत गाड़ियाँ यह हमारे देश के आत्मनिर्भरता का गौरवचिन्ह है। देश मे कहीं भी चले, किसी भी क्षेत्रीय रेलवे के किन्ही स्टेशनोंके बीच चले, हम भारतीयों के लिए गौरव की बात है। चूंकि सोशल मीडिया में जिस तरह कुछ रेल ग्रुप अपने अपने वॉटरमार्क लगाकर थोथी पब्लिसिटी स्टंट के खेल कर रहे है इससे उनकी ही विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगता है। वैसे वन्देभारत गाड़ियोंके परिचालन की घोषणा होना यह एक बड़ा इवेंट रहेगा और यह बात किसी से छुपी रहने का कोई प्रश्न ही नही रहेगा। ☺️

तो मित्रों, आज मित्रता दिवस है। आप सभी को शुभकामनाएं। अच्छे, सच्चे मित्र बनिये और अपनी मित्रता बढाइये।

Uncategorised

नागपुर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते; म रे CR की कुछ गाड़ियाँ रद्द की जा रही है।

निम्नलिखित 15 जोड़ी गाड़ियाँ भुसावल मण्डल से चलने वाली है। यात्रीगण ज्ञात रहे, पत्रक में JCO का अर्थ है, गाडीके प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि।

1: 18030/29 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार प्रतिदिन एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे दिनांक 08 अगस्त से 13 अगस्त तक नही चलेगी, पूर्णतः रद्द रहेगी।

2: 22846 हटिया पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 08 एवं 12 अगस्त को और 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10 एवं 14 अगस्त अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे पूर्णतः रद्द रहेगी।

3: 13425 मालदा टाउन सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 06 एवं 13 अगस्त को और 13426 सूरत मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 08 एव 15 अगस्त अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे पूर्णतः रद्द रहेगी।

4: 20823 पूरी अजमेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 08 एवं 11 अगस्त को और 20824 अजमेर पूरी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 एवं 16 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे पूर्णतः रद्द रहेगी।

5: 22894 हावड़ा साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त को और 22893 साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 13 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

6: 12849 बिलासपुर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 अगस्त को और 12850 पुणे बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

7: 22905 ओखा शालीमार साप्ताहिक दिनांक 07 अगस्त को और 22906 शालीमार ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

8: 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी साप्ताहिक दिनांक 07 अगस्त को और 12146 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

9: 12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12 एव 13 को और 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 14 एवं 15 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

10: 22973 गांधीधाम पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10 अगस्त को और 22974 पुरी गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 13 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

11: 12905 पोरबन्दर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10 एवं 11 अगस्त को और 12906 शालीमार पोरबन्दर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12 एवं 13 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से परिचालित नही की जाएगी, रद्द रहेगी।

12: 12809/10 मुम्बई हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल वाया नागपुर अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे दिनांक 08 अगस्त से 13 अगस्त तक नही चलेगी, पूर्णतः रद्द रहेगी।

13: 12833/34 अहमदाबाद हावड़ा अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस वाया नागपुर अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे दिनांक 08 अगस्त से 13 अगस्त तक नही चलेगी, पूर्णतः रद्द रहेगी।

14: 12129/30 पुणे हावड़ा पुणे आजादहिन्द प्रतिदिन एक्सप्रेस वाया नागपुर अपने प्रारम्भिक स्टेशनोंसे दिनांक 08 अगस्त से 13 अगस्त तक नही चलेगी, पूर्णतः रद्द रहेगी।

15: 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे दिनांक 06, 08 एव 09 अगस्त और 12102 हावड़ा लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशनसे दिनांक 08, 10 एव 11 अगस्त को नही चलेगी, पूर्णतः रद्द रहेगी।

इसी प्रकार दमरे SCR की निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। निम्नलिखित तिथियों गाड़ियोंका परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त तिथियों में नागपुर होकर रेल यात्रा का नियोजन रेलवे हेल्पलाइन 139 से यथास्थित जानकर ही करें।

Courtesy : दैनिक भास्कर Bhopal