Stories/ News Alerts

Uncategorised

खान्देशला पण ‘देव’ पावला!

भुसावळ विभागातुन नवी अमरावती, खामगांव ते पंढरपुर आशा दोन गाड्या आणि नागपुर – मिरज, नागपुर – पंढरपुर या भुसावळ मार्गे जाणाऱ्या दोन गाड्या वारी विशेष म्हणून आषाढी साठी सोडण्यात येणार आहेत. अर्थात याची सविस्तर बातमी आम्ही आधीच दिलेली आहे.

आता आजच भुसावळ हुन देखील 01129/30 ही आषाढी यात्रा एक फेरी विशेष गाडीची घोषणा झाली आहे.

01129 भुसावळ पंढरपुर अनारक्षित विशेष 09 जुलै शनिवार ला दुपारी 13:30 ला भुसावळ येथून मनमाड़, दौंड, कुरडूवाड़ी मार्गे दी5 10 जुलै ला पहाटे 3:30 ला पंढरपुर येथे पोहोचणार आहे. परतीचा प्रवास 01130 पंढरपुर भुसावळ अनारक्षित विशेष दिनांक 10 जुलै रविवारी रात्री 22:30 ला पंढरपुर येथून निघुन सोमवारी दिनांक 11 जुलै ला दुपारी 13:00 ला भुसावळ ला पोहोचेल. सदर गाडीला 14 जनरल, 2 स्लीपर आणि 2 एसएलआर असे एकूण 18 डबे राहतील आणि भुसावळ येथून सुटून जलगांव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुरडू वाड़ी आणि पंढरपुर ऐसे थाम्बे राहतील. वेळा पत्रक सोबत जोडलेले आहे.

Uncategorised

29 जून से रेल यात्री सुविधा मे इजाफा : अनारक्षित टिकटें फिर से बहाल

भारतीय रेल प्रशासन ने 28 फरवरी को अपने आदेश CC0 No. 06/2022 के तहत अनारक्षित टिकट सुविधाओं को संक्रमणपूर्व काल की स्थिति मे लाने की घोषणा की थी। चूंकि उस दिन तक द्वितीय श्रेणी अर्थात जनरल सीटींग मे 2S श्रेणी के भांति प्रति यात्री रु15/- आरक्षण शुल्क लेकर यात्रा की अनुमति दी गई थी और आनेवाले 120 दिनों तक बुकिंग खुली थी, यात्रीओंने कर भी रखी थी। इन्ही कारणों से परिपत्रक मे अनारक्षित टिकटों को 120 दिन बाद खोले जाने की बात हुई। अब कई यात्रीओंके मन मे यह विचार आएगा की उ म रेल, प म रेल और अन्य अन्य क्षेत्रीय रेलों ने अपने क्षेत्र मे अनारक्षित टिकटें 29 जून से पहले ही कैसे जारी कर दी? तो उसका उत्तर भी यहीं ARP अग्रिम आरक्षण अवधि ही है। जिन क्षेत्र मे द्वितीय श्रेणियों मे अग्रिम आरक्षण 29 जून तक नहीं हुवा था, उन्होंने अपनी आरक्षण बुकिंग 28 फरवरी से ही लॉक करना शुरू कर दिया और उससे उन्हे कहीं 1 मई, 1 जून ऐसी तिथियाँ मिल गई की वहाँ अनारक्षित टिकिटें खोली जा सकती थी। पश्चिम रेल, मध्य रेल और अन्य व्यस्ततम क्षेत्रीय रेल्वे को यह 120 दिनों की ARP की अवधि के लिए पूरा ही इंतजार करना पड़ा। खैर, इंतजार की घड़ियाँ हुई समाप्त और 29 जून से लेकर सप्ताह भर मे पूरे देशभर मे बहुतांश मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट गाड़ियोंमे द्वितीय श्रेणी अनारक्षित टिकटें शुरू हो जाएगी। इसी कड़ी मे पश्चिम रेल प्रशासन ने अपनी अनारक्षित आसन व्यवस्था उपलब्ध गाड़ियोंकी सूची जारी की है। आइए नजर डालते है,

यह कुल 274 गाड़ियोंकी ऐसी सूची है, सभी गाड़ियाँ पश्चिम रेल क्षेत्र से गुजरती है। इसमें राजधानी, शताब्दी, दूरन्तो, हमसफ़र, तेजस, युवा, डबल डेकर और क्लोन गाड़ियाँ भी शामिल है जो सम्पुर्ण आरक्षित, वातानुकूलित गाडीयाँ है या ऐसी गाड़ियाँ जिनमे द्वितीय श्रेणी उपलब्ध ही नही है, अर्थात सूची में उन्हें ”नॉट ऐप्लिकेबल” ऐसा मार्क किया गया है। यात्री गण यह समझ लें जो जो गाड़ियाँ नॉन ऐप्लिकेबल मार्क है उन में आपको अनारक्षित टिकटें नही मिलेंगी। सूची में 22903/04 बान्द्रा टर्मिनस भुज बान्द्रा टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस भी है जिसमे द्वितीय श्रेणी अनारक्षित उपलब्ध नही है।

Uncategorised

जबलपुर – चान्दा फोर्ट इन्टरसिटी की होगी पुनर्बहाली

22174/73 जबलपुर – चान्दा फोर्ट जबलपुर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट इन्टरसिटी दोनोंही दिशाओंसे 30 जून को यात्री सेवा में दाखिल हो रही है।

22174 जबलपुर चान्दा फोर्ट सुपर दिनांक 30 जून से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को जबलपुर से सुबह 5:45 को निकलेगी। वापसीमे 22173 चान्दा फोर्ट जबलपुर सुपर दिनांक 30 जून से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को चान्दा फोर्ट से दोपहर 14:50 को निकलेगी।

यात्रा के दौरान मदनमहल, नैनपुर, बालाघाट एवं गोंदिया यह स्टोपेजेस लेंगी। गाड़ी डिब्बा संरचना इस प्रकार है, 2 एसएलआर, 6 सामान्य द्वितिय श्रेणी, 4 द्वितीय सिटिंग (2S), 1 वातानुकूलित चेयर कार कुल 13 कोच

गाड़ी की समयसारणी निम्नलिखित है,

भोपाल बीना के बीच 30 जून से प्रतिदिन मेमू गाड़ी 61633/34 चलाने की घोषणा की गई है। विस्तृत समयसारणी अभी उपलब्ध नही है। मेमू का किराया मेल/एक्सप्रेस दर से लागू रहेगा।

Uncategorised

“विठ्ठल विठ्ठल, जय हरी विठ्ठल!” रेल्वेने वारकऱ्यांसाठीआणखी सोडल्यात ‘देवाच्या गाड्या’

परवाच आम्ही नागपुर, नवी अमरावती आणि खामगांव हुन पंढरपुर वारीच्या गाड्यांची सूचना दिली होती. याच यादी मधे आणखी ही रेलवे गाड्या खालीलप्रमाणे आहेत. चला तर मग, जय हरी विठ्ठल च्या गजराने पंढरी दुमदुमवु या.

1) 01101 लातूर पंढरपुर एक्सप्रेस दिनांक 5, 6, 8, 11, 12 आणि 13 जुलैला लातूर येथून 2 एसएलआर, 4 जनरल, 8 स्लीपर, 2 वातानुकूलित थ्री टियर, 1 वातानुकूलित टू टियर अश्या 18 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01102 पंढ़रपुर लातूर एक्सप्रेस दिनांक 5, 6, 8, 11, 12 आणि 13 जुलैला पंढ़रपुर येथून सुटेल.

2) 01107/08 मिरज पंढरपुर मिरज अनारक्षित विशेष दिनांक 05 जुलै ते 14 जुलै दोन्ही दिशेने दररोज धावेल. या गाडीत 12 जनरल द्वितीय श्रेणी आणि 2 एसएलआर डबे असतील.

3) 01109/10 कुरडुवाडी पंढरपुर कुरडुवाडी अनारक्षित विशेष दिनांक 05 जुलै ते 14 जुलै दोन्ही दिशेने दररोज धावेल. या गाडीत 12 जनरल द्वितीय श्रेणी आणि 2 एसएलआर डबे असतील.

4) 01111 पंढरपुर मिरज एक्सप्रेस दिनांक 04, 05, 09 आणि 11 जुलै ला पंढ़रपुर येथून 2 एसएलआर, 4 जनरल, 6 स्लीपर, 1 वातानुकूलित थ्री टियर, 1 वातानुकूलित टू टियर/ वातानुकूलित थ्री टियर अश्या 14 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01112 मिरज पंढ़रपुर एक्सप्रेस दिनांक 04, 05, 09 आणि 11 जुलै ला मिरज येथून सुटेल.

5) 01113/14 सोलापूर पंढरपुर अनारक्षित विशेष डेमू दिनांक 05 जुलै ते 14 जुलै दोन्ही दिशेने दररोज धावेल. या गाडीत अनारक्षित 10 डबे असतील.

6) 01115 नागपूर मिरज एक्सप्रेस दिनांक 06 आणि 09 जुलै ला नागपूर येथून 2 एसएलआर, 6 जनरल, 8 स्लीपर, 2 वातानुकूलित थ्री टियर अश्या 18 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01116 मिरज नागपूर एक्सप्रेस दिनांक 07 आणि 10 जुलै ला मिरज येथून सुटेल.

7) 01117 नागपूर पंढ़रपुर एक्सप्रेस दिनांक 07 आणि 10 जुलै ला नागपूर येथून 2 एसएलआर, 6 जनरल, 8 स्लीपर, 2 वातानुकूलित थ्री टियर अश्या 18 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01118 पंढ़रपुर नागपूर एक्सप्रेस दिनांक 08 आणि 11 जुलै ला पंढ़रपुर येथून सुटेल.

8) 01119 नवी अमरावती पंढ़रपुर एक्सप्रेस दिनांक 06 आणि 09 जुलै ला नवी अमरावती येथून 2 एसएलआर, 4 जनरल, 8 स्लीपर, 4 वातानुकूलित थ्री टियर अश्या 18 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01120 पंढ़रपुर नवी अमरावती एक्सप्रेस दिनांक 07 आणि 10 जुलै ला पंढ़रपुर येथून सुटेल.

9) 01121 खामगाव पंढ़रपुर एक्सप्रेस दिनांक 07 आणि 10 जुलै ला नागपूर येथून 2 एसएलआर, 4 जनरल, 8 स्लीपर, 4 वातानुकूलित थ्री टियर अश्या 18 डब्यांची गाड़ी चालणार आहे. परतीला 01122 पंढ़रपुर खामगाव एक्सप्रेस दिनांक 08 आणि 11 जुलै ला पंढ़रपुर येथून सुटेल.

या यादी मधील क्रमांक 6, 7, 8, आणि 9 या गाड्यांचे वेळापत्रक आधीच दिलेले आहे. आपणा सर्व वारी भक्तांना नम्र विनंती आहे, रेल्वे च्या हेल्पलाइन 139 किंवा रेल्वेच्या अधिकृत वेबसाइट वरुन वेळापत्रकाची माहिती घ्यावी. तसेच अनारक्षित गाड्यांमधे जसे सर्व डबे सामान्य तिकीट साठी असतील आणि आरक्षित गाड्यांचे एसएलआर आणि जनरल डबे ही अनारक्षित आहेत. यातील आरक्षित डब्यांचे आरक्षण 27 जून पासून सुरु केले जात आहे. जय हरी।।

Uncategorised

सूरत – भुसावल – सूरत और कटनी – भुसावल – कटनी एक्सप्रेस गाड़ियोंके मर्जर की चर्चा

19005/06 सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस जिसकी हाल ही में पुनर्बहाली हुई है और कटनी – भुसावल – कटनी एक्सप्रेस से रैक शेयरिंग के विवादों के चलते इसकी बहाली 10- 12 दिन टली भी थी।

अब आगे चर्चा यह हो रही है, 19005/06 सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस जो 11127/28 रैक शेयरिग कर चलाई जा रही है, जल्द ही एकदूसरे में विलीन की जाएगी और इस तरह सूरत से कटनी के बीच सीधी गाड़ी मिलने का मार्ग साफ होगा। गौरतलब यह है, भुसावल से खण्डवा, हरदा के बीच स्टेशनोंकी वर्षोंसे मांग थी भुसावल में टर्मिनेट की जाने वाली सूरत भुसावल गाड़ियोंको खण्डवा तक विस्तारित किया जाए ताकी उनका सूरत से सीधा रेल सम्पर्क हो। चूँकि दोनों गाड़ियोंका रैक शेयरिंग चल ही रहा है तो यह बहुत सम्भव है, रेल विभाग इस मर्जर को सम्मति दे दें।

रैक शेयरिंग में सूरत से भुसावल सुबह 7:55 पर आने के बाद यह गाड़ी तकरीबन सवा तीन घंटे भुसावल में खड़ी रहती है और 11:10 को कटनी एक्सप्रेस बन कर चल पड़ती है। यही कहानी लौटते वक्त भी दोहराई जाती है। 11128 कटनी भुसावल एक्सप्रेस भुसावल में 18:35 को पहुंचती है और भुसावल से 19006 सूरत एक्सप्रेस बन 19:35 को आगे बढ़ती है। इस मर्जर से भुसावल स्टेशन पर इन गाड़ीयोंका, सीधे चलनेवाले यात्रियोंका जो समय जाया होता है वह तो बचेगा ही अपितु सबसे महत्वपूर्ण बात, यात्रिओंको सीधे टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।

रैक शेयरिंग सूचना के लिए मध्य रेल का निम्नलिखित परिपत्रक देखे, उसके आगे 11127/28 भुसावल कटनी भुसावल जो 01/4/2022 से पुनर्बहाल की गई उसका परिपत्रक भी जोड़ा गया है। हालांकि तब 19005/06 की न ही चलने की सुगबुगाहट थी और न ही ऐसे रैक शेयरिंग की।

19005/06 सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस, रैक शेयरिंग 11127/28 भुसावल कटनी भुसावल से है इसका उल्लेख इंट्रो के कैटेगरी में स्पष्ट किया गया है।