Stories/ News Alerts

Uncategorised

पेंट्री कार की ₹70/- के चाय का मामला सुलझ गया; रेल विभाग ने जारी की रेट लिस्ट

हाल ही में एक चाय के बिल की पोस्ट बड़ी वायरल हुई थी। उक्त पोस्ट में बन्दे ने शताब्दी एक्सप्रेस में पेंट्री कार से चाय मंगाई थी जिसका बिल उसे ₹70/- का वसूला गया। उस पर रेल विभाग की ओरसे टिप्पणी भी की गई थी की जो यात्री अपने टिकट बुकिंग के वक्त नाश्ता, चाय, लंच या डिनर बुक नही कराता उसे प्रत्येक मांग पर ₹50/- अतिरिक्त चुकाना होगा।

काफी हंगामे के बाद रेल विभाग नई रेट लिस्ट जारी कर दी है और उसमें सारी बातें स्पष्ट कर दी गयी है। निम्नलिखित दर पत्रक में प्रीबुकिंग की स्थिति के रेट्स भी स्पष्ट कर दिए गए है। सारे दर GST कर सम्मिलित है। हालांकि अभी भी जो यात्री बुकिंग करते वक्त अपने खानपान की बुकिंग नही करता उसे ₹50/- अतिरिक्त जोड़कर ही मूल्य चुकाना है, बस चाय को उस अतिरिक्त मूल्य देने से बख्शा गया है।

तो चलिए, चाय पर चर्चा करने में आगे जेब कटने का डर नही रहेगा। ☺️☺️

Uncategorised

पश्चिम रेलवे का मुम्बई – दिल्ली मार्ग हुवा पुनर्स्थापित

रेल कर्मियोंके अथक प्रयास और दिन-रात एक कर ट्रैक से गिरे डिब्बे हटाना रंग लाया है। आज मुख्य रेल मार्ग से गाड़ियाँ निकलना शुरू हो गया है। यज्ञपी कुछ गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर चलाये जाने से उनके रैक समयपर अपने गन्तव्यों पर नही पहुंच सके और उस कारण रैक शेयरिंग वाली गाड़ियाँ रद्द करनी पड़ी या उन्हें देरीसे छोड़ा जाएगा। इस सम्बंध में रतलाम मण्डल का एक परिपत्रक जारी हुवा है, उसे यहां प्रस्तुत कर रहे है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे, रतलाम मण्डल : वड़ोदरा – रतलाम मुख्य रेल मार्ग अवरुद्ध होने से रेल गाड़ियोंका परिचालन ठप्प

यात्री गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर निकाला जा रहा है या रद्द किया जा रहा है। रेल प्रशासन अपने यात्रिओंके लिए सहायता केंद्र चला रहा है। यात्रिओंसे निवेदन है, रेलवे हेल्पलाइन 139, वेबसाइट trainenquiry.indianrail.gov.in या ntes ऐप का उपयोग कर जानकारी प्राप्त करें।

यात्रीगण ध्यान रहे JCO का अर्थ है, जर्नी कमिन्स ऑन याने गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन के प्रस्थान की तिथि। अतः JCO और गाड़ी की नियमित समयसारणी से अपने स्टेशन की तिथि देखकर गाड़ियोंकी चलस्थिति समझे।

15 गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलाई जा रही है।

20 गाड़ियाँ रद्द की जा चुकी है।

Uncategorised

प रे के रतलाम मण्डल में मालगाड़ी बेपटरी, नियमित यात्री गाड़ियाँ अन्य मार्ग पर मोड़ी गयी।

कल देर रात को रतलाम के पास मंगल महूदी – लिमखेड़ा के बीच मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। वडोदरा – दिल्ली के बीच रेल यातायात पर इसका गहरा असर पड़ा है। मार्ग की सभी गाड़ियोंको अन्य मार्ग से निकालने की कवायद शुरू हो गयी है। पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने इस सम्बंध में बुलेटिन जारी किए है।

इस मार्ग से यात्रा करनेवाले सभी यात्रिओंसे निवेदन है, अपनी गाड़ी की ताजा स्थिति जानने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 का उपयोग करे।

रतलाम से वडोदरा, अहमदाबाद एवं मुम्बई की ओर जाने वाली 10 गाड़ियोंको चित्तौड़गढ़, अजमेर, पालनपुर, अहमदाबाद मार्ग से आगे लाया जा रहा है तो वडोदरा से रतलाम की ओर जानेवाली गाड़ियोंको भी अहमदाबाद, पालनपुर अजमेर होकर चलाया जा रहा है।