Stories/ News Alerts

Uncategorised

मुम्बई पुणे मुम्बई प्रगति एक्सप्रेस 25 जुलाई से शुरू

मध्य रेल CR लगातार अपनी रुकी हुई गाड़ियोंको पुनर्स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में अब प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 25 जुलै से प्रतिदिन सेवा में बहाल की जा रही है।

Uncategorised

पुणे सिकंदराबाद पुणे शताब्दी भी अगले माह से यात्री सेवा मे

चलिए यात्रिओंकी एक और मांग पूरी हो रही है। 10 अगस्त से 12025/26 पुणे सिकंदराबाद पुणे शताब्दी एक्सप्रेस यात्री सेवा में रुजुवात कर देगी। गाड़ी सप्ताह में 6 दिन, (मंगलवार छोड़कर) चलाई जाएगी।

Uncategorised

प्रवासी सावधान! पुणे – सोलापुर इंद्रायणी चे पुनःअवतरण होत आहे!

मध्य रेल CR ने 12169/70 पुणे सोलापुर पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस दिनांक 18 जुलै पासून सुरु होत आहे. गाड़ीचे वेळापत्रक सोबत आहे.

Uncategorised

अम्बिकापुर वासियोंकी हसरत होगी पूरी, दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन, मगर…

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य का खनिज समृद्ध और ऐतिहासिक शहर है। बिलासपुर – कटनी मुख्य रेल मार्ग पर अनूपपुर जंक्शन से अम्बिकापुर ब्रांच लाइन जाती है। अम्बिकापुर याने एक छोटासा, 1 प्लेटफार्म और 3 गाड़ियोंका प्रस्थान/गन्तव्य वाला स्टेशन। यहाँसे दिल्ली के लिए एक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह गाड़ी ‘ट्रेन ऑन डिमाण्ड’ योजनांतर्गत शुरू की जाएगी अतः इस गाड़ी में यात्री किराया नियमित किराया दरों से 1.3 ज्यादा तय किया जा सकता है।

Courtesy : wikipedia

गुरुवार दिनांक 14 जुलाई को मा. रेल मन्त्री, उद्धाटन विशेष गाड़ी 00864 अम्बिकापुर हज़रत निजामुद्दीन विशेष को विडियो लिंक द्वारा रवाना करेंगे।

हज़रत निजामुद्दीन – अम्बिकापुर – हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन निम्नलिखित रहेगा।

04044 हज़रत निजामुद्दीन – अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और वापसीमे 04043 अम्बिकापुर – हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को चलना शुरू करेगी।

Uncategorised

दूधसागर फॉल्स, ब्रिगेन्झा घाट का आनन्द लेना है, चलिए रेल विभाग इसकी व्यवस्था कर रहा है।

दिनांक 14 जुलै : मित्रों, इस वीक एन्ड पर्यटन गाड़ो के परिपत्रक को लेकर SWR दपरे रेल प्रशासन ने सत्य अथवा उनके द्वारा दिये जाने की खबर से इन्कार कर दिया है। यह ‘फेक न्यूज’ है ऐसा उनका कहना है। आगे इसकी इन्क्वायरी की जायेगी यह भी रेल प्रशासन का कहना है।

भारतीय रेल कई पहाड़ों, झरनों और वादियोंसे गुजरती है। देश के अलग अलग भागोंमें रेल से बेहतरीन नजारे दिखाई देते है। हिमाचल की वादियोंमे कालका – शिमला, दक्षिण की नीलगिरी रेल, दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन इनकी तो बात ही कुछ और हर मगर कुछ ऐसे मार्ग भी है जो मुख्य रेल को प्राकृतिक दृष्योंसे अद्भूत बना देते है। चाहे वह मुम्बई पुणे के बीच के भोर घाट के नजारे हो या मुम्बई नासिक के बीच थल घाट के। इटारसी – भोपाल, इटारसी – नागपुर मार्गों पर भी ऐसे सुंदर दृश्य देखे जा सकते है।

Pic courtesy : mufid kannur @indiarailinfo.com

इसी कड़ी में दूधसागर फॉल्स (हिन्दी फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस फेम) और ब्रिगेन्झा घाट है। यह घाट हुबली मडगाँव के बीच पड़ता है और द प रेल विभाग इस अनुपम प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए एक वीकेंड साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव लेकर आया है। इस रेल गाड़ी मे ‘विस्टा डोम’ कोच लगाया जाएगा, जिससे सारे नजारे बड़ी सुगमतासे देखे जा सकेंगे। यूँ तो आप दूधसागर, ब्रिगेन्झा घाट सर्च करोगे तो सैकड़ों तस्वीरे, वीडियो आपके सामने आ जाएंगे, इसीलिए हम उन्हें यहाँपर नही ला रहे है। तो चलिए गाड़ी की खबर लेते है।

Pic courtesy : venki63~ @indiarailinfo.com
SWR दपरे का प्रस्ताव

आप उपरोक्त परिपत्रक में देख सकते है, यह गाड़ी इसी सप्ताह दिनांक 16 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को फ़ेरा शुरू कर सकती है। रेलवे ने इसे मॉनसून काल मे 9 फेरे चलाने का प्रस्ताव रखा है।