Stories/ News Alerts

Uncategorised

रेल आरक्षण टिकट प्रणाली में जबरदस्त बदलाव : बहुतायत प्रतीक्षा सूची, अनलिमिटेड वेटिंग लिस्ट टिकटोंके दिन लद गए!

18 जून 2025, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

आजकल में आपने आरक्षण करने के लिए आईआरसीटीसी के ऍप या वेबसाइट पर लॉग इन किया होगा तो एक बड़ा बदलाव जरूर महसूस किया होगा, लगभग सभी गाड़ियोंमे ‘रिग्रेट’ या ‘नो रूम’ लगा है।

दरअसल यह बदलाव सोमवार दिनांक 16 जून से लागू हो गया है। नए नियमावली अनुसार गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से लेकर गन्तव्य स्टेशन तक मार्ग के सभी कोटा स्टेशन के लिए जितनी भी बर्थ, सीट नामित की गई है उससे केवल 25% बर्थ या सीट्स ही प्रतिक्षासूची में बुक की जाएगी। कोटा और प्रतिक्षासूची की संख्या पूर्ण होते ही सबन्धित वर्ग की बुकिंग बन्द हो जाएगी। अर्थात नो रूम या रिग्रेट दिखाई देने लग जाएगा।

*रेल विभाग का परिपत्रक*

उदाहरण के तौर पर, 12106 गोन्दिया मुम्बई विदर्भ एक्सप्रेस लीजिए। इस गाड़ी में गोन्दिया, नागपुर, बड़नेरा एवं भुसावल स्टेशनोंको कोटा दिया गया है। अनुमानित समझते है, गोन्दिया में स्लिपर में 80, एसी इकोनॉमी 20, एसी थ्री टियर 30, एसी टू टियर 20 और एसी प्रथम में 4 बर्थ का कोटा है। यदि उपरोक्त सारी जगह बुक हो गई तो इनके 25% अर्थात स्लिपर में 20, एसी इकोनॉमी 5, एसी थ्री टियर 7/8, एसी टू टियर 5 और एसी प्रथम में 1 बर्थ तक वेटिंग टिकट दिया जाएगा और यह भी बुक हो जाता है तो उपरोक्त श्रेणी की टिकटें बुकिंग होना बन्द हो जाएगी और बुकिंग के प्रयत्न किए जाने पर ‘नो रूम’ या ‘रिग्रेट’ दिखाई देने लगेगा।

मित्रों, प्रतिक्षासूची टिकटों की अनलिमिटेड बुकिंग 800, 900 वेटिंग टिकटें अब कभी दिखाई नही देंगी। आपको बुकिंग में रिग्रेट दिखाई दे रहा है तो अब केवल ‘तत्काल’ टिकट खरीदने का ही आसरा है। अन्यथा अपनी यात्रा की तिथी बदलना या अन्य किसी यातायात साधन का प्रयोग करना होगा।

रेल विभाग बहुतायत प्रतिक्षासूची टिकट लेकर आरक्षित कोचों में जबरन घुसपैठ करने वालों पर अंकुश लगाने पर गम्भीर हो गई है। यह सब चौबीस घण्टे पहले चार्टिंग किए जाने के प्राथमिक उपचार है। यात्री को अमूमन एक दिन पहले ही अपने टिकट की स्थिति पता चल जाएगी और टिकट कन्फ़र्म न होने की स्थिति में वह अन्य साधन पर विचार कर पाएगा।

Uncategorised

कोंकण रेलवे की मॉनसून समयसारणी – 2025

16 जून 2025, सोमवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, पँचमी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल समयसारणी में, कोंकण रेलवे ऐसा विभाग है जहाँपर प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में दिनांक 16 जून से 10 अक्टूबर तक विशेष समयसारणी के अनुसार यात्री गाड़ियाँ चलाई जाती है। इसे मॉनसून समयसारणी कहा जाता है।

इस वर्ष की मॉनसून समयसारणी निम्नलिखित है,

संक्षिप्त समयसारणी :

विस्तृत समयसारणी :

1: 12432/31 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन त्रिसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस

2: 12133/34 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई मंगालुरु छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस

3: 16333/32 वेरावळ तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस

4 : 16335/36 गांधीधाम नागरकोइल गांधीधाम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

5 : 16337/38 ओखा एर्नाकुलम ओखा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 19260/59 भावनगर टर्मिनस तिरुवनंतपुरम नार्थ भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 22654/53 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

8 : 22656/55 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

9 : 12978/77 अजमेर एर्नाकुलम अजमेर मरूसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस

10: 12618/17 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस

11: 12218/17 चंड़ीगढ़ तिरुवनंतपुरम नार्थ चंड़ीगढ़ केरल सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

12 : 22660/59 योगनगरी ऋषिकेश तिरुवनंतपुरम नार्थ योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस

13 : 12484/83 अमृतसर तिरुवनंतपुरम नार्थ अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस

Uncategorised

खुशख़बर : नान्देड़ से चलेगी, जालना वन्देभारत!

13 जून 2025, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

20705/06 जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जालना वन्देभारत एक्सप्रेस का हुजुरसाहिब नान्देड़ तक विस्तार किया जा रहा है। रेल मुख्यालय ने नान्देड़ के लिए एक बहुत अर्से से चली माँग को अनुमति दे दी है और जल्द ही इस पर कार्रवाई करने के आदेश सम्बन्धित रेलवे को दे दिए है।

वन्देभारत एक्सप्रेस जालना की जगह नान्देड़ से चले की वजह से 20705 जालना मुम्बई वन्देभारत एक्सप्रेस की विद्यमान समयसारणी में व्यापक बदलाव भी हो रहा है, जो निम्नप्रकार रहेगा।

20705 वन्देभारत एक्सप्रेस नान्देड़ से प्रातः 5:00 बजे रवाना होकर परभणी 5:40, जालना 7:22, औरंगाबाद 8:15, मनमाड़ 10:03, नासिक रोड 11:02, कल्याण 13:30, दादर 14:08 होते हुए मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को दोपहर 14:25 को पहुँचेंगी।

वापसी में 20706 वन्देभारत एक्सप्रेस की मुम्बई से औरंगाबाद की समयसारणी यथावत रहेगी। जालना 19:10, परभणी 21:43 होते हुए रात 22:50 को हुजुरसाहिब नान्देड़ पहुँचेंगी।

समयसारणी :

Uncategorised

रेल प्रशासन ने ‘तत्काल’ टिकट प्रणाली में सामान्य यात्रिओंके लिए, किया बदलाव! वक्त ही बताएगा, सुलझे या और ज्यादा उलझ गए!

11 जून 2025, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा/प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

तमाम विवादोंके बाद रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण यात्रिओंके लिए ‘तत्काल’ टिकिटिंग में सकारात्मक बदलाव किया है।

दिनांक 01 जुलाई 2025 से केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पायेंगे, जिन्होंने अपना आधार क्रमांक आईआरसीटीसी ऍप/वेबसाइट पर सत्यापित किया हुवा है। इसके साथ ही दिनांक 15 जुलाई 2025 से आधार द्वारा भेजे गए OTP वन टाइम पासवर्ड को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बुक किए जाएंगे।

दिनांक 15 जुलाई 2025 से, PRS (रेल आरक्षण खिड़की) पर अर्थात यात्री अथवा अधिकृत एजंटों को भी आधार प्रणाली द्वारा आए OTP, जो उनके द्वारा आरक्षण माँग पत्र में दर्ज मोबाइल क्रमांक पर भेजे जाएंगे, उस को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बनाया जा सकेगा।

तत्काल प्रणाली में शुरवात के आधे घण्टे, याने 30 मिनट तक किसी भी रेल विभाग द्वारा नियुक्त किए गए अधिकृत एजंटोंको तत्काल टिकट निकालने की अनुमति नही रहेंगी। वातानुकूलित टिकटों की तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है और ग़ैरवातानुकूलित टिकटों की बुकिंग 11:00 बजे शुरू की जाती है। इसका अर्थ यह है, कोई भी अधिकृत रेल टिकट बुकिंग एजेंट सुबह 10:30 से पहले वातानुकूलित और 11:30 से पहले ग़ैरवातानुकूलित श्रेणी के ‘तत्काल’ टिकट की बुकिंग नही कर पाएगा।

रेल विभाग ने इस सम्बंध में निम्नलिखित सूचना जारी की है।

कुल मिलाकर यह समझ लें, आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ साथ अब आधार की वेबसाइट भी दिनके  दस और ग्यारह बजे जाम होने वाली है। चूँकि एक मिनट में अमूमन तीस हजार टिकट आईआरसीटीसी से निकलते है और करीबन दस गुना लोग उस वक्त तत्काल टिकट हेतु झुझते है तो …. ☺️

Uncategorised

पुंडलिक वरदे हरी विठ्ठल, श्री ज्ञानदेव तुकाराम! पंढरीनाथ भगवान की जय!!

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी निमित्त, रेल विभाग की ‘वारी विशेष’ गाड़ियाँ!

10 जून 2025, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2082

हेडिंग में दरअसल यह वारी में होनेवाला जयघोष लिखा गया है। सारे वारकरी वारी में जगह जगह से पैदल चलते हुए, यह जयघोष करते हुए पांडुरंग माउली के दर्शन हेतु देवशयनी एकादशी को पंढरपुर पहुंचने की चाह रखते है। मध्य रेल प्रशासन पंढरपुर के लिए आठ जोड़ी ‘वारी विशेष’ गाड़ियाँ चला रहा है। इन सेवाओं में कुछ गाड़ियाँ अनारक्षित भी चलाई जायेंगी।

1 : 01205/06 नागपुर – मिरज – नागपुर विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर

01205 विशेष नागपुर से दिनांक 4, 5 जुलाई को मिरज के लिए सुबह 08:50 रवाना होगी और सुबह 8:00 बजे पंढरपुर, 11:35 को मिरज पहुँचेंगी। वापसी में 01206 विशेष मिरज से दिनांक 5, 6 जुलाई को नागपुर के लिए दोपहर 12:55 रवाना होगी, शाम 17:00 बजे पंढरपुरसे रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 12:25 को नागपुर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, चांदूर, बड़नेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, चालीसगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोळा, म्हसोबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महाँकाल, सालागरे, अरग

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

2 : 01119/20 नई अमरावती – पंढरपुर – नई अमरावती विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01119 विशेष नई अमरावती से दिनांक 2, 5 जुलाई को पंढरपुर के लिए 14:40 पर रवाना होगी और सुबह 9:10 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01120 विशेष पंढरपुर से दिनांक 3, 6 जुलाई को नई अमरावती के लिए 19:30 पर रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 12:50 को नई अमरावती पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : बड़नेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगाव, जलम्ब, नंदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

3 : 01121/22 खामगांव – पंढरपुर – खामगांव विशेष के 2 – 2 कुल 4 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01121 विशेष खामगांव से दिनांक 3, 6 जुलाई को पंढरपुर के लिए 13:30 पर रवाना होगी और प्रातः 3:30 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01122 विशेष पंढरपुर से दिनांक 4, 7 जुलाई को खामगांव के लिए 05:00 पर रवाना होगी और अगले दिन, शाम 19:30 को खामगांव पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जलम्ब, नंदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

4 : 01159/60 भुसावल – पंढरपुर – भुसावल अनारक्षित विशेष के 1 – 1 कुल 2 फेरे वाया भुसावल, मनमाड़, दौंड, कुर्डुवाड़ी

01159 विशेष भुसावल से दिनांक 7 जुलाई को पंढरपुर के लिए 13:30 पर रवाना होगी और प्रातः 3:30 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01160 विशेष पंढरपुर से दिनांक 8 जुलाई को भुसावल के लिए रात 22:30 पर रवाना होगी और अगले दिन, दोपहर 13:00 को भुसावल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी

कोच संरचना : 16 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच

5 : 01101/02 लातूर रोड – पंढरपुर – लातूर रोड अनारक्षित विशेष के 5 – 5 कुल 10 फेरे वाया उस्मानाबाद, बार्शी टाउन, कुर्डुवाड़ी

01101 विशेष लातूर रोड से दिनांक 2, 4, 7, 8 और 9 जुलाई को पंढरपुर के लिए 07:30 पर रवाना होगी और 12:50 बजे पंढरपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01102 विशेष पंढरपुर से दिनांक 2, 4, 7, 8 और 9 जुलाई को 13:50 पर रवाना होगी और शाम 19:30 को लातूर रोड पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 18 ICF कोच (04 वातानुकूलित कोच बन्द अवस्था मे)

6 : 01107/08 मिरज – कलबुर्गी मिरज प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 10 – 10 कुल 20 फेरे वाया पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर

01107 विशेष मिरज से दिनांक 01 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन पंढरपुर के लिए प्रातः 05:00 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 13:30 बजे कलबुर्गी पहुँचेंगी। वापसी में 01108 विशेष कलबुर्गी से उसी तिथि को दोपहर 15:30 पर रवाना होगी और रात 23:50 को मिरज पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच

7 : 01209/10 कोल्हापुर – कुर्डुवाड़ी –  कोल्हापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 10 – 10 कुल 20 फेरे वाया मिरज, पंढरपुर

01209 विशेष कोल्हापुर से दिनांक 01 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन पंढरपुर के लिए प्रातः 06:10 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 13:30 बजे कुर्डुवाड़ी पहुँचेंगी। वापसी में 01210 विशेष कुर्डुवाड़ी से उसी तिथि को दोपहर 16:30 पर रवाना होगी और रात 22:30 को कोल्हापुर पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच

8 : 01207/08 पुणे – मिरज –  पुणे प्रतिदिन अनारक्षित विशेष के 8 – 8 कुल 16 फेरे वाया दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, पंढरपुर

01207 विशेष पुणे से दिनांक 03 से 10 जुलाई तक प्रतिदिन मिरज के लिए प्रातः 08:40 पर रवाना होगी और पंढरपुर होते हुए 18:45 बजे मिरज पहुँचेंगी। वापसी में 01208 विशेष मिरज से उसी तिथि को 19:30 पर रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 04:30 को पुणे पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 12 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर, कुल 14 ICF कोच