Stories/ News Alerts

Uncategorised

उ प रेलवे NWR के सभी और मप्र के बुरहानपुर की यात्रा के लिए संक्रमण की जाँच रिपोर्ट अनिवार्य

उक्त मामले में भुसावल मंडल के सभी स्टेशनोसे उत्तर पश्चिम रेल्वे NWR और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्टेशन के लिए यात्रा करनेवाले सभी यात्रियोंकी RT-PCR Negative रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गयी है।
यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त स्टेशनोंके लिए यदि यात्रा करनी हो तो 72 घंटे पहले की कोविड संक्रमण की RT-PCR Negative रिपोर्ट यात्रा के दौरान अपने साथ रखना आवश्यक है।

ऐसी सूचनां भुसावल रेल मण्डल ने यात्रिओंके सुविधा हेतु जारी की है।

इसी संदर्भ में, बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय की भी सूचना हमे प्राप्त हुई है।

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बुरहानपुर | 07-मार्च-2021
मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग भोपाल द्वारा महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 के प्रकरणों में तेजी से वृद्धि को दृष्टिगत रखते कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने अनुविभागीय दंडाधिकारी बुरहानपुर/नेपानगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा, खंड चिकित्सा अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर/नगर परिषद शाहपुर, चेक पोस्ट प्रभारी, अध्यक्ष ग्राम पंचायत प्रशासकीय समिति, ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।
जारी निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में महाराष्ट्र राज्य से आने वाले समस्त नागरिकों को जिले की सीमा में प्रवेश के पूर्व आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। महाराष्ट्र राज्य से आने वाले समस्त नागरिकों जो कि बस, ट्रेन एवं दो पहिया वाहन से आ रहे हैं उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उनको प्रवेश दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में उनका जिले में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इसका पालन किया जाये जो भी लोग शहर और गांव में बाहर से आ रहे हैं, वे आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं या नहीं इसकी जिम्मेदारी शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी/वार्ड मुंशी और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के अमले की रहेगी। इस कार्य के नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेंगे और शहरी क्षेत्र के आयुक्त नगर पालिक निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहेंगे।
सभी एसडीएम और तहसीलदार ग्रामों में कोटवारों से मुनादी करायेगे तथा उनकी ड्यूटी लगाएंगे कि वे महाराष्ट्र राज्य से ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले नागरिकों की निगरानी रखेंगे के बिना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के कोई नागरिक सीमा के अंदर तो नहीं आ गया है। ग्राम में जो भी आने वाले छोटे-छोटे रास्ते हैं उनको बंद करने की जिम्मेदारी सरपंच सचिव और वहां के कोटवार की होगी। गांव में काम करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और ए.एन.एम. की ड्यूटी होगी कि बाहर से आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की निगरानी करेगी लक्षण पाए जाने पर बीएमओ से बात करेगी और बाहर से आने वाले नागरिकों के 14 दिन होम क्वारेंटइन सुनिश्चित करेंगे।
सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारी चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि टीम काम कर रही है अथवा नहीं। इसका आकस्मिक निरीक्षण करेंगे उपरोक्त निर्देशो का पालन सुनिश्चित करें। निर्देशो की अवहेलना करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यात्रीगण से निवेदन है, अपनी असुविधा न हो इसीलिए आवश्यक निर्देशों का पालन करें। साथ ही संक्रमण कालीन जारी किए गए सभी नियमोंके आधीन रहकर ही रेल में यात्रा करे

Uncategorised

बड़ी खबर : द पु रेल की 29 जोड़ी गाड़ी चल पड़ने के लिए तैयार है।

द पु रेल की फ़िलहाल 43 जोड़ी गाड़ी भारतीय रेल नेटवर्क में चल रही है। मुख्यालय से इस बात की पुरजोर कोशिश की जा रही है, और भी गाड़ियाँ यात्री सेवाओं में लायी जाए। इसी कार्यक्रम में अपनी कोच, रैक की अद्यतनीकरण किया गया, जिसमे अलग अलग सूचियां बनाई गई। सूची में पहली 29 जोड़ी गाड़ियाँ है, जो बिल्कुल तैयार है और एक आदेश पर चलाई जा सकती है।

इन गाड़ियोंमे 12262/61 हावडा मुम्बई हावडा वातानुकूलित दुरन्तो, 12817/18 और 12873/74 हटिया आनंदविहार हटिया 2 जोड़ी, 12825/26 राँची नई दिल्ली राँची, 12847/48 हावडा दिघा हावडा, 12870/69 हावडा मुम्बई हावडा साप्ताहिक, 22753/54 शालीमार विशाखापट्टनम शालीमार, 12871/72 हावडा टिटलागढ़ हावडा, 12837/38 हटिया एर्नाकुलम हटिया, 18637/38 हटिया बेंगलुरु कैंट हटिया, 20828/27 सांतरागाछी जबलपुर, 22841/42 सांतरागाछी चेन्नई, 22857/58 सांतरागाछी आनंदविहार, 22884/83 हावडा शिर्डी, 18628/27 राँची हावडा, 22897/97 हावडा दिघा, 18097/08 शालीमार भांजपुर, 18103/04 टाटा यशवंतपुर, 18101/02 टाटा जम्मूतवी, 18611/12 राँची मंडुआडीह, 17631/32 राँची अजमेर, 12841/42 हावडा चेन्नई, 22817/18 हावडा मैसूरु, 22849/50 शालीमार सिकन्दराबाद, 12885/86 शालीमार भोजूडीह, 18047/48 हावडा वास्को, 18645/46 हावडा हैदराबाद, 18635/36 राँची सासाराम, 18622/21 हटिया पटना यह गाड़ियाँ है। इनका विस्तृत वर्णन निम्नलिखित पत्रक में है।

सूची में दूसरे क्रमांक पर 18 जोड़ी वह गाड़ियाँ है, जिनके रैक पूरी तरह से उपलब्ध नही है अतः उन गाड़ियोंके फेरे पूर्णतयः नही चलाए जा सकते।

18 जोड़ी वह गाड़ियाँ है, जिनके लिए रैक उपलब्ध नही है। इसमें प्रमुख 18029/30 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन, 22830/29 शालीमार भुज, 18005/06 हावडा जगदलपुर, 18009/10 सांतरागाछी अजमेर, 22825/25 शालीमार चेन्नई, 22851/52 शालीमार मंगालुरु, टाटा कटिहार, छपरा फर्रूखाबाद, राँची चोपन, राँची भागलपुर, राउरकेला जगदलपुर, राँची आरा, राँची गुनूपुर, टाटा यशवंतपुर, हावडा तिरुपति, हावडा यशवंतपुर, हावडा सत्य साईं निलयम, सांतरागाछी तिरुपति यह गाड़ियाँ शुरू करने में रैक की उपलब्धता नही है।

दपुरे कुछ छोटे दूरी की गाड़ियाँ भी चलवा सकता है। जिनके रैक की उपलब्धता जानी गयी। इसमें यह पाया गया की 6 जोड़ी सवारी गाड़ियोंके रैक उपलब्ध है और उन्हें कभी भी शुरू किया जा सकता है। वहीं 9 सवारी गाड़ियोंके रैक तैयार करने में दिक्कतें है।

6 जोड़ी सवारी गाड़ियोंके रैक उपलब्ध है, और कभी भी शुरू की जा सकती है। वह है, हावडा आद्रा, हटिया शंकी, खड़गपुर टाटा, टाटा बरकाकाना, राउरकेला पूरी

वहीं 9 जोड़ी सवारी गाड़ियोंके रैक अनुपलब्ध है, जिनमे खड़गपुर खुर्दा रोड, टाटा चाकुलिया, खड़गपुर हटिया, टाटा गुआ, टाटा इतवारी, टाटा बिलासपुर, इतवारी भिमालगोंदी, इतवारी केलोद और खुर्दा रोड पुरी यह गाड़ियाँ है।

Uncategorised

पूर्व मध्य रेलवे 11 जोड़ी मेमू विशेष गाड़ियाँ और 05203/04 बरौनी लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस विशेष

निम्नलिखित मेमू गाड़ियोंमे मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित किराया श्रेणी के अनुसार किराया लिया जाएगा। 05203/04 बरौनी लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस विशेष जो 22 मार्च से चलनेवाली है, पूर्णतयः आरक्षित व्यवस्थाओंके साथ चलाई जाएगी।

Uncategorised

भुसावल मण्डल में भी नामित स्टेशनोंपर मिलेगी प्लेटफॉर्म टिकट

संक्रमण काल से भारतीय रेलवे की टिकट खिड़कियां बन्द थी। खास कर मध्य रेल मे केवल आरक्षित टिकट विशेष गाड़ियोंका परिचालन होने की वजह से तो आजतक बन्द ही थी। परंतु 06 मार्च से सूरत भुसावल और नंदुरबार भुसावल के बीच अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस सेवा शुरू की गई है अतः यह काउंटर्स खोले जा रहे है। साथ ही साथ रेल बोर्ड ने प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाने को भी मंजूरी दी है। संक्रमण काल अभी थमा नही है इसीलिए स्टेशनोंपर यात्रिओंकी अनावश्यक भीड़ न हो, यात्रिओंके व्यर्थ स्टेशनपर आने के लिए हतोत्साहित करने हेतु प्लेटफॉर्म टिकट के दर अस्थायी रूपसे बढाए गए है। यह अस्थायी अवधि 11 मार्च से 10 जुन तक रहेगी। आइए जानते है, भुसावल मण्डलोंपर अलग अलग स्टेशनोंके प्लेटफॉर्म टिकटोंका क्या शुल्क रहेगा।

नाशिक रोड, मनमाड, जलगाव, भुसावल, शेगाव, अकोला, बडनेरा, अमरावती, खंडवा इन स्टेशनोंपर प्लेटफॉर्म टिकट शुल्क ₹50/- रहेगा।

सूरत नंदुरबार भुसावल के बीच दो जोड़ी आरक्षित विशेष गाड़ियाँ, अंशतः अनारक्षित विशेष में चलाने का निर्णय

गाड़ी क्रमांक 09077/09078 भुसावल नंदुरबार भुसावल और गाड़ी क्रमांक – 09007/09008 भुसावल – सूरत भुसावल, डिब्बा संरचना के द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच अनारक्षित माने जाएंगे।

उपरोक्त दोनों जोड़ी गाड़ियोंके लिए मेल एक्सप्रेस यात्री किराया दर लागू होगा।

गाड़ी डिब्बा संरचना में 3 स्लिपर कोच आरक्षित श्रेणी के रहेंगे, जिन्हें आरक्षित टिकट दर लगेंगे।

मध्य रेलवे भुसावल मण्डलमें फ़िलहाल केवल यही दो गाड़ियाँ है, जिनमे अनारक्षित वर्ग शुरू किया गया है। यात्रिओंसे निवेदन है, अनारक्षित टिकट इन्ही दो गाड़ियोंके लिए आबंटित किए जाएंगे, किसी भी अन्य गाड़ियोंमे यात्रा किए जाने के लिए मान्य नही रहेंगे।

उपरोक्त सूचनाएं भुसावल मण्डल की ओरसे जनप्रसार हेतु प्रेषित की गई है।

Uncategorised

जबलपुर चान्दा फोर्ट विशेष का मुहूर्त अब 08 मार्च को

02274/73 जबलपुर चान्दा फोर्ट जबलपुर सुपरफास्ट विशेष का उद्घाटन रीवा इतवारी रीवा के साथ ही होना था, जो तकनीकी कारणोंसे टल गया था। अब यह गाड़ी का शुभारंभ 08 मार्च को, शाम 16:30 को रेल मंत्री पीयूष गोयल वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर होने जा रहा है।

यह गाड़ी के नियमित फेरे इस प्रकार से रहेंगे। 02273 चान्दा फोर्ट दिनांक 09 मार्च से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जबलपुर के लिए दोपहर 14:50 को रवाना की जाएगी। वही वापसी यात्रा मे 02274 जबलपुर से चान्दा फोर्ट के लिए नियमित सेवाएं दिनांक 11 मार्च से शुरू की जाएगी। यह सेवाएं, प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 5:25 से रवाना होगी।