Stories/ News Alerts

Uncategorised

अब ऊंट किस करवट बैठेगा? ये आखिर हो क्या रहा है?☺️

एक और परीपत्रक, और नीतियां, नियम बदले गए।

भाईसाहब कल मन मे लड्डू फूटा और आज उसका चूर चूर करवा दिया। कल पश्चिम रेलवे दिनांक 04 से अपनी सारी 65 गाड़ियोंमे से 29 जोड़ी याने 58 गाड़ियोंके किराए अनारक्षित सवारी श्रेणी का करने का परीपत्रक जारी किया था। बहुतों ने अपने टिकट अग्रिम आरक्षण कर रखे थे। एक परीपत्रक के चलते उनके ऑनलाइन टिकट रद्द हो गए या PRS के टिकट की कीमतें लगभग आधी हो गयी।

रतलाम मण्डल में यह बवाल थम ही नही रहा था की टिकट रद्द करे या ना करे। एक तरफ परीपत्रक कहता है, टिकट रद्दीकरण में कर्मचारी मदत करे या यात्री टिकट नही रद्द कराना चाहे तो उसे अग्रक्रम मे गाड़ी में बिठाया जाए और दूसरी ओर मण्डल के अधिकारी ट्वीट कर कग रहे है, टिकट कैंसल हो गयी, नई अनारक्षित टिकट खरीदे फिर यात्रा करें।

अब यह नया फ़रमान आ गया, माफ कीजिए परीपत्रक आ गया, दिनांक 06 से अनारक्षित विशेष गाड़ियोंको मेल/एक्सप्रेस का किराया लगेगा, जो न्यूनतम देय किराया ₹30/- होगा।

अब यात्री फिर सोच में, अग्रिम आरक्षित PRS टिकट का क्या करे? क्योंकि अब तो शायद उसका टिकट का मूल्य कम है, जबकी नए हिसाब के टिकट का मूल्य ज्यादा होगा। बड़ी उलझन है।

दरअसल यह उलझन प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत से हुई है। प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य ₹10/- से बढ़ाकर ₹30/-,₹50/- तक कर देने से कोई भी यात्री उसे क्यों कर खरीदता? वह सवारी गाड़ी का ₹10/- का टिकट ही खरीद कर प्लेटफॉर्म पर हो आता। कभी भी न्यूनतम यात्री किराए का मूल्य, ग़ैरउपनगरिय क्षेत्र में प्लेटफॉर्म टिकट से कम हो ही नही सकता।

Uncategorised

तिरुपति अमरावती तिरुपति के 2 फेरे और रामेश्वरम ओखा एक दिन परावर्तित मार्ग से चलेगी।

तिरुपति रेनिगुंटा रेल मार्ग पर तकनीकी कार्य चल रहा है, अतः 02765 तिरुपति अमरावती विशेष दिनांक 06 और 09 मार्च को नही चलेगी और वापसीमे 02766 अमरावती तिरुपति विशेष दिनांक 08 एवं 11 मार्च को रद्द रहेगी। इसी कारण के चलते 06733 रामेश्वरम ओखा विशेष को दिनांक 05 को रामेश्वरम से चलनेवाली गाड़ी को परावर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। परावर्तित मार्ग काटपाडी मेलपक्कम रेनिगुंटा इस तरह रहेगा। यह गाड़ी तिरुपति स्टेशन नही जाएगी।

Uncategorised

पूर्वोत्तर रेलवे की 5 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू हो रही है। समयसारणी निम्नलिखित है।

05356/55 मैलानी बहराईच मैलानी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस दिनांक 07 मार्च से दोनों ओरसे शुरू हो रही है।

05357/58 बहराईच नेपालगंज रोड बहराईंच अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस दिनांक 08 मार्च से दोनों ओरसे शुरू हो रही है।

05126/25 गोरखपुर छपरा गोरखपुर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस दिनांक 07 मार्च से दोनों ओरसे शुरू हो रही है।

05035/36 गोरखपुर नरकटियागंज गोरखपुर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस दिनांक 10 मार्च से दोनों ओरसे शुरू हो रही है।

05142/41 गोरखपुर सिवान गोरखपुर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस दिनांक 07 मार्च से दोनों ओरसे शुरू हो रही है।

Uncategorised

पूर्व मध्य रेल में सोनपुर मण्डल के मुजफ्फरपुर स्टेशनपर रेलवे का तकनीकी कार्य चल रहा है, अतः 03 मार्चसे 19 मार्च तक 33 गाड़ियाँ रद्द, 4 गाड़ियाँ आंशिक रद्द, 19 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन और 15 गाड़ियोंका नियन्त्रण अलग अलग दोनोंमें किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेल ने इस मामले में विस्तारपूर्वक परिपत्र जारी किया है। यात्रीगण को सूचित किया गया है, निम्नलिखित परिपत्र अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

जोधपुर साबरमती जोधपुर विशेष प्रतिदिन चलेगी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, जोधपुर साबरमती के बीच प्रतिदिन विशेष गाड़ी मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर होकर शुरू की जा रही है।

04821 जोधपुर से दिनांक 05 मार्च से चलने लगेगी। वही वापसीमे 04822 साबरमती से दिनांक 06 से यह गाड़ी जोधपुर के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी पहले 54803/54804 जोधपुर अहमदाबाद के बीच सवारी गाड़ी के रूप में चल रही थी। जिसे परावर्तित कर नए नम्बर और मेल/एक्सप्रेस के श्रेणी में 14821/22 किया गया है। फिलहाल यह गाड़ी विशेष श्रेणी में मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित विशेष और गाड़ी क्रमांक 04821/22 बनकर चलेगी। उक्त गाड़ी का समय परिवर्तन भी किया गया है। कृपया निम्नलिखित समयसारणी देखे।

परिचालन परीपत्रक