Stories/ News Alerts

Uncategorised

पटना बनासवाड़ी पटना हमसफ़र बदले समय और गाड़ी क्रमांक से चलेगी

22353/54 पटना बनासवाड़ी पटना साप्ताहिक हमसफ़र दोबारा अपना सफर शुरू करने जा रही है। गाड़ी क्रमांक बदलकर 03253/54 हो गया है और गाड़ी अब तिरुपति/रेनिगुंटा होकर न जाते हुए चेन्नई के उपनगर पैरमबुर होकर जाएगी। साथ ही गाड़ी के समय मे भी व्यापक बदलाव हुवा है।

ब्लैक डायमण्ड एक्सप्रेस का भी गाड़ी क्रमांक बदलेगा, चलेगी 13/14 फ़रवरी से

22388/87 धनबाद हावडा धनबाद ब्लैक डायमण्ड एक्सप्रेस प्रतिदिन स्पेशल श्रेणी में 03388/87 क्रमांक से प्रतिदिन धनबाद से 13 और हावडा से 14 फ़रवरी को चलना शुरू हो जाएगी।

Uncategorised

मालवा एक्सप्रेस और भावनगर एक्सप्रेस अब चलेंगी प्रतिदिन

02919/20 डॉ आंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच फ़िलहाल त्रिसाप्ताहिक चलनेवाली मालवा एक्सप्रेस 16/18 फरवरी से प्रतिदिन चलना शुरू हो जाएगी। उसी प्रकार 02971/72 बांद्रा भावनगर के बीच त्रिसाप्ताहिक स्पेशल भी प्रतिदिन की जा रही है।

Uncategorised

04115/16 डॉ आंबेडकर नगर प्रयागराज डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस दिनांक 12 से फतेहाबाद होकर चलेगी।

उज्जैन फतेहाबाद मीटर गेज रेलमार्ग का ब्रॉड गेज में रूपांतरण हो गया है और 11 फरवरी को इसका सुरक्षा निरीक्षण होने वाला है। इसके साथ ही यह गाड़ी बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी याने बढ़े हुए फेरोंके साथ चलेगी। अब सप्ताह में 3 के बजाय 4 दिन चलाई जाएगी और वह भी अत्याधुनिक LHB कोच व्यवस्थाओंके के साथ।

यूँ तो इसका परीपत्रक जुलाई 2020 का है, लेकिन तभी से यह तय था की जब भी फतेहाबाद का गेज कन्वर्जन हो जाएगा तब से यह गाड़ी उस मार्ग से चलेगी। आप परीपत्रक देख लीजिए।

Uncategorised

दादर तिरुनेलवेली, पुड्डुचेरी स्पेशल्स जल्द शुरू की जा रही है।

01021 दादर तिरुनेलवेली द्विसाप्ताहिक दिनांक 20 फरवरी से हर शनिवार एवं बुधवार को चलेगी उसीप्रकार 01022 तिरुनेलवेली दादर द्विसाप्ताहिक स्पेशल दिनांक 22 फ़रवरी से हर सोमवार एवं शुक्रवार को चल पड़ेगी।

01005 दादर पुड्डुचेरी साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 21 फ़रवरी से हर रविवार को और 01006 पुड्डुचेरी दादर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 23 फरवरी से हर मंगलवार को चलनेवाली है।

इन गाड़ियोंमे संक्रामणकालीन सभी नियम लागू रहेंगे और अनारक्षित यात्रा को अनुमति नही रहेगी।