Stories/ News Alerts

Uncategorised

खुशखबर : पुणे हावडा पुणे आज़ाद हिन्द और मुम्बई जालना मुम्बई जनशताब्दी 14 फरवरी से चल पड़ेगी

मुम्बई जालना मुम्बई जनशताब्दी बदले समय और गाड़ी क्रमांक से शुरू होने जा रही है। यह गाड़ी 14 फरवरी से चल पड़ेगी। इसमें खास बात यह है, इस गाड़ी का रैक शेयरिंग पंचवटी एक्सप्रेस से करनेसे पंचवटी एक्सप्रेस के आधुनिक LHB कोचेस का फायदा तो मिलेगा ही पर समय भी सुविधाजनक हो रहा है।

पुणे जानेवाले यात्रिओंकी चहेती गाड़ी, पुणे हावडा आज़ाद हिन्द 14 फरवरी से प्रतिदिन एवं हावडा पुणे आज़ाद हिन्द स्पेशल हावडा से 16 फरवरी से प्रतिदिन चल पड़ेगी। यात्रीगण कृपया ध्यान दे, गाडीके समय और गाड़ी क्रमांक बदल गया है। यह गाड़ी अब 02279/80 नम्बर से चलेगी।

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेल SECR में बिलासपुर रायपुर दुर्ग डोंगरगढ़ के बीच शुरू होगी मेमू गाड़ियाँ

यात्रीगण ज्ञात रहे उक्त गाड़ियाँ अभी भी संक्रमण कालीन नियमोंके आधारपर आरक्षित स्पेशल ही रहनेवाली है।

08703/04 रायपुर दुर्ग रायपुर मेमू स्पेशल और 08717/08708 रायपुर दुर्ग रायपुर मेमू स्पेशल

08705 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल, 08706 डोंगरगढ़ बिलासपुर मेमू स्पेशल और 8709/10 रायपुर डोंगरगढ़ रायपुर मेमू स्पेशल

08261/62 बिलासपुर रायपुर बिलासपुर सवारी स्पेशल और 8227/28 बिलासपुर रायपुर बिलासपुर मेमू स्पेशल

और यह है पूरी 6 जोड़ी गाड़ियोंका लेखाजोखा, जिससे आप जान सकें कौनसी गाड़ी किस दिनसे शुरू होने जा रही है।

Uncategorised

वातानुकूलित थ्री टियर का नया कोच। RCF कपूरथला में बनाया जा रहा है।

वातानुकूलित थ्री टियर का नया कोच, जिसकी क्षमता 83 बर्थ की रहेगी, (RCF) कपूरथला कोच फैक्टरी में तैयार हो रहा है।

आपको ज्ञात होगा हाल ही में हमने इन कोचेस के ड्रॉइंग अपलोड किए थे। चलिए ज्यादा खंगालने की जरूरत नही है, आज फिरसे डाल देते है।

यह तो ड्रॉइंग है, लेकिन कोच कितने प्यारे बने है वह भी देख लीजिए।

यह कोचेस रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना का एक भाग है। एक ऐसा प्रयोग जिसमे गाड़ियोंके सभी स्लिपर और सेकेंड क्लास डिब्बों की जगह वातानुकूलित डिब्बे लगाए जायेंगे। इनसे गाड़ियोंकी गति बढ़ाई जा सकेगी।

Photo courtesy : RailPost.in

Uncategorised

अगरतला राजधानी अब चलेगी तेजस के आधुनिक रैक से

02501/02 अगरतला आनंदविहार टर्मिनस अगरतला साप्ताहिक राजधानी दिनांक 15/17 से तेजस के अत्याधुनिक डिब्बों से संचालित की जाएगी। यह तेजस एक्सप्रेस का रैक सिर्फ सिटिंग संरचना वाला नही है अपितु इस मे वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की शायिका याने स्लिपर बर्थ वाला है। समयसारणी भी बदली है, यात्रीगण कृपया नोट कर ले।

Uncategorised

मुम्बई गोरखपुर के बीच चलनेवाली 3 जोड़ी गाड़ियाँ, काशी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप्रैल से अपने बदले गाड़ी क्रमांक, समयसारणी और रंगरूप में हाज़िर हो रही है।

05017/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी, 02541/42 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर सुपरफास्ट, 01015/16 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर यह गाड़ियाँ अप्रैल से बदले रंगरूप में LHB डिब्बों के साथ यात्री सेवाओं में फिरसे आने वाली है। आइए देखते है परीपत्रक में क्या है।

02542/02541 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर का गाड़ी क्रमांक दिनांक 11/12 अप्रैल से 02103/02104 यह होगा। और जब यात्री गाड़ियाँ नियमित हो जाएगी तब यह गाड़ी क्रमांक 20103/20104 हो जायेंगे।

05017/18 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस अप्रेल 09और 11 से LHB रैक से चलेगी, गाड़ी क्रमांक में फ़िलहाल तो बदलाव नही है, मगर गाड़ियाँ नियमित होगी तब वही पुराना 15017/18 नम्बर शुरू हो जाएगा।

01015/16 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक दिनांक 11/13 अप्रैल से 02538/37 यह हो जाएगा और गाड़ियाँ नियमित किए जानेपर 22538/22537 ऐसा हो जाएगा। यह गाड़ी सुपरफास्ट बनाई गई है। स्टापेजेस में भी इगतपुरी, नेपानगर रद्द किए गए है।