Stories/ News Alerts

Uncategorised

तिरुवनंतपुरम से इन्दौर, कोरबा, शालीमार, निजामुद्दीन के बीच चलनेवाली गाड़ियोंमे एवं केरल एक्सप्रेस के कोच संरचना में बदलाव होगा।

18 अप्रैल 2025, शुक्रवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

22641/42 तिरुवनंतपुरम शालीमार तिरुवनंतपुरम द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के चार कोच लग रहे थे जिसे कम कर तीन एवं स्लिपर के पाँच कोच को बढ़ाकर छह किया जा रहा है। यह बदलाव 22641 तिरुवनंतपुरम शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 21 जून 2025 से और 22642 शालीमार तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में दिनांक 24 जून 2025 से लागू होगा।

22648/47 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) कोरबा तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के आठ कोच लग रहे थे जिसे घटा कर तीन एवं वातानुकूलित थ्री टियर कोच जो पहले कोच संरचना में एक भी नही थे, उन्हें अब शामिल कर, चार किया जा रहा है। साथ ही स्लिपर कोच भी पाँच से बढ़ाकर छह किए जाएंगे। यह बदलाव 22648 तिरुवनंतपुरम कोरबा एक्सप्रेस में दिनांक 19 जून 2025 से और 22647 कोरबा तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में दिनांक 21 जून 2025 से लागू होगा।

कोच संरचना के यही बदलाव 22646/45 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) इन्दौर तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेळी) साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12643/44 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लागू किए जाएंगे। उपरोक्त बदलाव की तिथियाँ निम्नलिखित है।

22646 एक्सप्रेस में तिरुवनंतपुरम नार्थ से दिनांक 21 जून एवं 22645 एक्सप्रेस में इन्दौर से 23 जून 2025 से लागू होंगे तथा ।

12143 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 24 जून एवं 12144 हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 27 जून 2025 से लागू होंगे।

12625/26 तिरुवनंतपुरम नई दिल्ली तिरुवनंतपुरम केरल प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित थ्री टियर के कोच पाँच से घटा कर चार एवं वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के कोच एक से बढ़ाकर दो किए जाएंगे। यह बदलाव 12625 एक्सप्रेस में तिरुवनंतपुरम से 20 जून एवं 12626 में नई दिल्ली से 22 जून 2025 से होगा।

यात्रीगण को सूचना है, कोच संरचना को उपरोक्त बदलावों के मद्देनजर अपने रेल आरक्षण करवाए।

Uncategorised

नई गाड़ी : चेन्नई – जोधपुर के बीच, सप्ताह में पाँच दिन चलेगी

13 अप्रैल 2025, रविवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

दक्षिण भारत से राजस्थान जोधपुर के बीच रेल यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए बड़ी राहत भरी खबर है। वर्षोँपुरानी उनकी माँग पूरी होने जा रही है। रेल विभाग ने उनकी जालौर, भीलड़ी, मोदरान समदड़ी होकर चेन्नई – जोधपुर के बीच एक सीधी गाड़ी की मांग, सप्ताह में पाँच दिन चलवाने की अनुमति दे दी है।

रेल विभाग ने इस विषय को लेकर एक परिपत्रक जारी किया है, जो निम्नलिखित है,

20625/26 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – भगत की कोठी (जोधपुर) पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट

परिचालन तिथी: 20625 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – भगत की कोठी सुपरफास्ट सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चेन्नई से शाम 19:45 को रवाना होगी।

20626 भगत की कोठी (जोधपुर) पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को भगत की कोठी से प्रातः 05:30 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

स्टोपेजेस : सैलूरूपेटे, गुडूर, नेल्लोर, ओङ्गल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जळगाँव, नंदुरबार, उधना, भरूच, अंकलेश्वर, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, पाटण, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, समदड़ी, लुणी

संक्षिप्त समयसारणी :

इन गाड़ी की विस्तृत समयसारणी एवं शुभारम्भ की तिथि, दक्षिण रेल द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

अमूमन एक ग्रीष्मकालीन विशेष इसी रेल मार्ग एवं इसी शेड्यूल में दक्षिण रेल द्वारा चल रही है, हो सकता है की यही समयसारणी उस नई गाड़ी की भी रहेगी। आपके अवलोकनार्थ उस विशेष गाड़ी की समयसारणी भी हम यहाँ दे रहे है।

Uncategorised

दक्षिण रेल SR की चेन्नई एवं मदुरै से जोधपुर के बीच दो विशेष गाड़ियाँ

10 अप्रैल 2025, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

06067/68 मदुरै – भगत की कोठी – मदुरै सुपरफास्ट विशेष (1-1 फेरा)

06067 विशेष दिनांक 14 एप्रिल सोमवार को मदुरै से सुबह 10:45 को रवाना होगी और बुधवार दिनांक 16 को दोपहर 12:30 को भगत की कोठी पहुँचेंगी। वापसी में 06068 विशेष दिनांक 17 एप्रिल गुरुवार को भगत की कोठी से सुबह 05:30 को रवाना होगी और शनिवार दिनांक 19 को सुबह 08:30 को मदुरै पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : डिंडिगल, तिरुचिरापल्ली, वृद्धाचलम, विल्लुपुरम, चेंगलपुट, ताम्बरम, चेन्नई एग्मोर, सैलूरूपेटे, गुडूर, नेल्लोर, ओङ्गल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जळगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाणा, पाटण, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लुणी

कोच संरचना : 12 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 20 LHB कोच

06057/58 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – भगत की कोठी – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष (1-1 फेरा)

06057 विशेष दिनांक 13 एप्रिल रविवार को चेन्नई सेंट्रल से शाम 19:45 को रवाना होगी और मंगलवार दिनांक 15 को दोपहर 12:30 को भगत की कोठी पहुँचेंगी। वापसी में 06058 विशेष दिनांक 16 एप्रिल बुधवार को भगत की कोठी से सुबह 05:30 को रवाना होगी और शुक्रवार दिनांक 18 को रात 23:15 को चेन्नई सेंट्रल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : सैलूरूपेटे, गुडूर, नेल्लोर, ओङ्गल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जळगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाणा, पाटण, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लुणी

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 16 स्लिपर,  02 एसएलआर कुल 21 कोच

यात्रीगण से निवेदन है, उक्त विशेष गाड़ियोंका अवश्य लाभ लेवे।

Uncategorised

काचीगुड़ा – हिसार के बीच, अकोला, भुसावल, वडोदरा, रतलाम, अजमेर होकर वातानुकूलित ग्रीष्मकालीन विशेष के 11-11 फेरे

09 अप्रैल 2025, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

07717/18 काचीगुड़ा हिसार काचीगुड़ा साप्ताहिक विशेष (11-11 फेरे)

07717 काचीगुड़ा से दिनांक 17 एप्रिल से 26 जून तक, प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 16:00 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। वापसी में 07718 हिसार से दिनांक 20 एप्रिल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को रात 23:00 बजे काचीगुड़ा के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 22 LHB कोच।

स्टोपेजेस : मलकाजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, जळगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारु, सादुलपुर

Uncategorised

दमरे SCR के ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग पर सत्रह दिनोंका रेल ब्लॉक!

07 अप्रैल 2025, सोमवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

दक्षिण मध्य रेल द्वारा मुख्य रेल मार्ग बल्हारशाह – काजीपेट के रेचनी रोड – बेलमपल्ली स्टेशन के बीच रेल तिहरीकरण कार्य हेतु जून के 04 से 20 तक अर्थात सत्रह दिनोंका रेल ब्लॉक प्रस्तवित किया है। चूँकि ब्लॉक की मांग, यात्री गाड़ियोंके ARP अग्रिम आरक्षण तिथियोंके पहले आई है, रेल मुख्यालय से इस प्रस्ताव को मान्यता मिल सकती है। यात्रीगण से निवेदन है, उक्त अवधि में इस मार्ग से यात्रा का नियोजन तदनुसार करें।

रद्द की गई यात्री गाड़ियाँ :-

नियमित मार्ग से परावर्तित होकर चलनेवाली गाड़ियाँ :-

निम्नलिखित गाड़ियाँ काजीपेट स्टेशन से टर्मिनेट करने का प्रस्ताव है :-

निम्नलिखित गाड़ियाँ उक्त ब्लॉक अवधिमें बेलमपल्ली स्टेशन पर ठहराव स्टॉपेज नही लेंगी।