Stories/ News Alerts

Uncategorised

और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ…

07 अप्रैल 2025, सोमवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

रेलवे द्वारा बेलगाम – मऊ/वास्को डी गामा – मुजफ्फरपुर और पुणे – नागपुर के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन

ग्रीष्मकालीन भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बेलगाम से मऊ, वास्को डी गामा से मुजफ्फरपुर एवं पुणे से नागपुर के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

विवरण निम्नानुसार है:

भिवण्डी रोड से सांकरेल गुड्स टर्मिनल/सान्तरागाछी भिवण्डी रोड साप्ताहिक अनारक्षित विशेष वाया भुसावल, नागपुर, बिलासपुर

01079/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे)

02187/88 राँची – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – राँची साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

09043/44 बान्द्रा टर्मिनस – बढनी – बान्द्रा टर्मिनस (12-12 फेरे)वाया वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा

09183/84 मुम्बई सेंट्रल – वाराणसी – मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे) वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, टूण्डला, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, जंघई, भदोही

अन्य विशेष गाड़ियाँ –

बेलगाम – मऊ साप्ताहिक विशेष (12 फेरे)
गाड़ी संख्या 07327 विशेष ट्रेन दिनांक 06.04.2025 से 11.05.2025 तक प्रत्येक रविवार को बेलगाम से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 10:30 बजे मऊ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07328 विशेष ट्रेन दिनांक 09.04.2025 से 14.05.2025 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 17:00 बजे बेलगाम पहुंचेगी।
स्टेशनों पर ठहराव – लोणडा, धारवाड़, हुबली, बादामी, बागलकोट, आलमट्टी, विजयपुरा, सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जंघई, शाहगंज, आजमगढ़।
कोच संरचना – 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 5 एसी तृतीय श्रेणी, 10 स्लीपर, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर।

वास्को डी गामा – मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष (18 फेरे)
गाड़ी संख्या 07311 विशेष ट्रेन दिनांक 07.04.2025 से 02.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को वास्को डी गामा से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 12:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07312 विशेष ट्रेन दिनांक 10.04.2025 से 05.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 14:45 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 14:55 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी।
स्टेशनों पर ठहराव – मडगांव, थिवीम, सावंतवाड़ी, रत्नागिरी, चिपलून, रोहा, पनवेल, कल्याण, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर।
कोच संरचना – 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 5 एसी तृतीय श्रेणी, 12 स्लीपर, 1 एसएलआर।

नागपुर – पुणे साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष (14 फेरे)
गाड़ी संख्या 01440 विशेष ट्रेन दिनांक 13.04.2025 से 25.05.2025 तक प्रत्येक रविवार को नागपुर से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 07:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01439 विशेष ट्रेन दिनांक 12.04.2025 से 24.05.2025 तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से 19:55 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 14:45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
स्टेशनों पर ठहराव – दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा।
कोच संरचना – 8 एसी द्वितीय श्रेणी, 10 एसी तृतीय श्रेणी, 2 जनरेटर कोच।

इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय एवं ठहराव की जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

06211/12 मैसूरु  – दरभंगा – मैसूरु साप्ताहिक विशेष (10-10 फेरे) वाया बेंगलुरु, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, मिराज, पुणे, भुसावल, इटारसी

मैसूरु से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक अप्रैल की 8,15,22,29 मई की 6,13,20,27 जून की 3,10 को चलेगी।

दरभंगा से प्रत्येक शनिवार दिनांक अप्रैल की 12,19,26  मई की 3,10,17,24,31 और जून की 7,14 को चलेगी।

Uncategorised

पश्चिम रेल से उत्तर भारत के लिए और भी चल रही, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ।

03 अप्रैल 2025, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082

पश्चिम रेल द्वारा उत्तर भारत के लिए अनेक विशेष गाड़ियाँ पहले ही घोषित की गई है। जिस तरह यात्रिओंकी माँग बढ़ते जा रही है, अन्य क्षेत्रीय रेल जैसे की उमरे NCR द्वारा भी कुछ गाड़ियाँ चलाई गई है। आइए, देखते है यह सूची

04125/26 सूबेदारगंज – बान्द्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष वाया गोविन्दपुरी, टूण्डला, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत (13 – 13 फेरे)

04125 विशेष प्रत्येक सोमवार को दिनांक 07 अप्रैल से 30 जून तक सूबेदारगंज से रवाना होगी। वापसी में 04126 विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 11 स्लीपर, 07 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बान्द्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष वाया ग्वालियर, गुना, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत (13-13 फेरे)

02199 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 03 अप्रैल से 26 जून तक झाँसी से रवाना होगी। वापसी में 02200 विशेष प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05 अप्रैल से 28 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लीपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

01905/06 कानपुर सेंट्रल – असरवा (अहमदाबाद) – कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष (13-13 फेरे) वाया टूण्डला, बयाना, सवाई माधोपुर, बून्दी, चन्देरिया, मावली, उदयपुर सिटी, हिम्मतनगर

01905 विशेष प्रत्येक सोमवार को दिनांक 07 अप्रैल से 30 जून तक कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। वापसी में 01906 विशेष प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक असरवा से रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 स्लीपर, 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 20 ICF कोच

01919/20 आगरा कैंट – असरवा (अहमदाबाद) – आगरा कैंट प्रतिदिन विशेष (91-91 फेरे) वाया बयाना, सवाई माधोपुर, बून्दी, चन्देरिया, मावली, उदयपुर सिटी, हिम्मतनगर

01919 विशेष दिनांक 01 अप्रैल से 30 जून तक प्रतिदिन आगरा कैंट से असरवा के लिए रवाना होगी। वापसी में 01920 विशेष दिनांक 02 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रतिदिन असरवा से आगरा कैंट के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 10 स्लीपर, 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

09029/30 बान्द्रा टर्मिनस – बनारस – बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे) वाया भेस्तान, चल्थान, भुसावल, इटारसी, मदनमहल, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

09029 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 10 अप्रैल से 26 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वापसी में 09030 विशेष प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 11 अप्रैल से 27 जून तक बनारस से रवाना होगी।

09033/34 उधना – बरौनी जंक्शन – उधना साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे) वाया भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकामा

09033 विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 09 अप्रैल से 25 जून तक उधना से रवाना होगी। वापसी में 09034 विशेष प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 11 अप्रैल से 27 जून तक बरौनी जंक्शन से रवाना होगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उक्त सेवाओंका लाभ लेवे।

Uncategorised

नई गाड़ी : ताम्बरम – रामेश्वरम के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस

02 अप्रैल 2025, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

रेल मुख्यालय द्वारा ताम्बरम रामेश्वरम के बीच एक नई, प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी शुरू किए जाने के प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है। इस गाड़ी का उद्धाटन दिनांक 06 अप्रैल को, माननीय प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऐसी खबर है।

रेल मुख्यालय से किसी भी नई गाड़ी के प्रस्ताव को जब अनुमति दी जाती है तब उस गाड़ी की प्रस्तवित समयसारणी जारी की जाती है। बादमे सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे उसे उनके कार्यक्षेत्र अनुसार यदि आवश्यक हो तो कुछ बदलाव के साथ शुरू करने की तिथि और फाइनल समयसारणी के साथ घोषित करती है। आज हमारे पास रेल मुख्यालय की समयसारणी है, जिसे आपके लिए प्रस्तुत कर रहे है।

16103/04 ताम्बरम – रामेश्वरम – ताम्बरम प्रतिदिन एक्सप्रेस

समयसारणी में आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को संशोधन हुवा है, यह नई समयसारणी है।

Uncategorised

राजस्थान से चल रही और विशेष गाड़ियाँ : बान्द्रा से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर से कटरा, फारबिसगंज और मदार से राँची

02 अप्रैल 2025, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

04827/28 भगत की कोठी – बान्द्रा टर्मिनस – भगत की कोठी साप्ताहिक विशेष (13-13 फेरे) वाया मारवाड़, अबू रोड, साबरमती, सूरत

04827 विशेष प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05 अप्रैल से 28 जून तक भगत की कोठी से दोपहर 14:30 को रवाना होगी। वापसी में 04828 विशेष प्रत्येक रविवार को दिनांक 06 अप्रैल से 29 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10:30 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 22 LHB कोच

04713/14 बीकानेर – बान्द्रा टर्मिनस – बीकानेर साप्ताहिक विशेष (13-13 फेरे) वाया मेड़ता रोड, जोधपुर, लुणी, समदड़ी, जालौर, भीलड़ी, साबरमती, सूरत

04713 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 03 अप्रैल से 26 जून तक बीकानेर से शाम 17:20 को रवाना होगी। वापसी में 04714 विशेष प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 04 अप्रैल से 27 जून तक बान्द्रा टर्मिनस से शाम 16:00 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 21 ICF कोच

09603/04 उदयपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – उदयपुर सिटी साप्ताहिक विशेष (12-12 फेरे) वाया चन्देरिया, अजमेर, फुलेरा, रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना, जम्मूतवी

09603 विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 09 अप्रैल से 25 जून तक उदयपुर सिटी से प्रातः 01:50 को रवाना होगी। वापसी में 09614 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 10 अप्रैल से 26 जून तक कटरा से सुबह 10:50 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 22 LHB कोच

09623/24 उदयपुर सिटी – फारबिसगंज – उदयपुर सिटी साप्ताहिक विशेष (04-04 फेरे) वाया चन्देरिया, अजमेर, जयपुर, टूण्डला, प्रयागराज जंक्शन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन, कटिहार

09623 विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 08 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उदयपुर सिटी से दोपहर 16:05 को रवाना होगी। वापसी में 09624 विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 10 अप्रैल से 01 मई तक फारबिसगंज से सुबह 09:00 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर/एसएलआर कुल 16 LHB कोच

09619/20 मदार जंक्शन – राँची – मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष (13-13 फेरे) वाया जयपुर, सवाई माधोपुर, सोघरिया, रुठियाई, गुना, मुंगावली, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सिंगरौली, चोपन, गरवा रोड, टोरी

09619 विशेष प्रत्येक रविवार को दिनांक 06 अप्रैल से 29 जून तक मदार जंक्शन से दोपहर 13:50 को रवाना होगी। वापसी में 09620 विशेष प्रत्येक सोमवार को दिनांक 07 अप्रैल से 30 जून तक राँची से रात 23:55 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

यात्रीगण से निवेदन है, उक्त विशेष गाड़ियोंका लाभ लें।

Uncategorised

नई गाड़ी : इंदौर – नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन सुपरफास्ट

01 अप्रैल 2025, मंगलवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

20156/55 नई दिल्ली – डॉ आंबेडकर नगर (महू) – नई दिल्ली प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20156 सुपरफास्ट नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 23:25 को दिनांक 14 अप्रैल से चलना शुरू होगी तो वापसी में 20155 सुपरफास्ट दिनांक 15 अप्रैल से प्रतिदिन डॉ आंबेडकर नगर महू से दोपहर 15:30 को चल पड़ेगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच

समयसारणी : यात्रीगण के लिए PTT अर्थात पब्लिक टाइम टेबल के समय माने जाएंगे। WTT यह रेल परिचालन विभाग की समयसारणी होती है, इससे यात्रिओंका कोई वास्ता नही होता।