Stories/ News Alerts

Uncategorised

196 जोड़ी ‘उत्सव स्पेशल’ गाड़ियोंकी सूची हिन्दी मे, स्टेशनोंके पूर्ण नामों सहित

हमारे पाठकोंने विशेष आग्रह किया, बहोत सारी गाड़ियाँ है और स्टेशनोंके कोड है, देखने मे, समझने में परेशानी हो रही है। अतः आपके लिए सब कुछ ‘डिकोड’ कर के दे रहे है।

1 से 8 जोड़ी गाड़ियाँ पूर्व रेलवे की है

1: 02343/44 सियालदाह न्यूजलपाईगुड़ी सियालदाह डेली

2: 02331/32 हावडा जम्मूतवी हावडा डेली

3: 02351/52 हावडा राजेन्द्रनगर हावडा डेली

4: 03185/86 सियालदाह जयनगर सियालदाह डेली

5: 03021/22 हावडा रक्सौल हावडा डेली

6: 03141/42 सियालदाह न्यू अलीपुरद्वार सियालदाह डेली

7: 05047/48 कोलकाता गोरखपुर कोलकाता, सप्ताह में 4 दिन

8: 03019/20 हावडा काठगोदाम हावडा बाघ डेली

9 से 24 तक उत्तर पश्चिम रेलवे

9: 02988/87 अजमेर सियालदाह अजमेर डेली

10: 02989/90 अजमेर दादर अजमेर, सप्ताह में 3 दिन

11: 09601/02 उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर साप्ताहिक

12: 09707/08 श्रीगंगानगर बांद्रा श्रीगंगानगर डेली

13: 02495/96 बीकानेर कोलकाता बीकानेर साप्ताहिक

14: 02473/74 बीकानेर बांद्रा बीकानेर साप्ताहिक

15: 02489/90 बीकानेर दादर बीकानेर द्विसाप्ताहिक

16: 02458/57 बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर प्रतिदिन

17: 02482/81 श्रीगंगानगर दिल्ली जंक्शन श्रीगंगानगर प्रतिदिन

18: 04520/19 बठिंडा दिल्ली जंक्शन बठिंडा प्रतिदिन

19: 02940/39 जयपुर पुणे जयपुर द्विसाप्ताहिक

20: 02974/73 जयपुर इन्दौर जयपुर द्विसाप्ताहिक

21: 09717/18 जयपुर दौलतपुर चौक जयपुर त्रिसाप्ताहिक

22: 04817/18 भगत की कोठी बांद्रा भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक

23: 04887/88 बाड़मेर ऋषिकेश बाड़मेर प्रतिदिन

24: 04854,64,66/04853,63,65 जोधपुर वाराणसी जोधपुर मरुधर प्रतिदिन (अलग अलग नम्बरोंसे अलग अलग मार्गोंसे)

25 से 50 तक पूर्व तटीय रेलवे

25: 02880/70 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुवनेश्वर द्विसाप्ताहिक

26: 02819/20 भुबनेश्वर आनंदविहार भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक

27: 08479/80 भुवनेश्वर तिरुपति भुबनेश्वर साप्ताहिक

28: 02830/29 भुबनेश्वर चेन्नई भुबनेश्वर साप्ताहिक

29: 02845/46 भुबनेश्वर बंगालुरु कैंट भुबनेश्वर साप्ताहिक

30: 02892/91 भुवनेश्वर बांगरिपोसी भुबनेश्वर प्रतिदिन

31: 02898/97 भुवनेश्वर पुड्डुचेरी भुबनेश्वर साप्ताहिक

32: 08496/95 भुबनेश्वर रामेश्वरम भुवनेश्वर साप्ताहिक

33: 08449/50 पूरी पटना पूरी साप्ताहिक

34: 02896/95 पूरी हावडा पूरी साप्ताहिक

35: 08419/20 पूरी जयनगर पूरी साप्ताहिक

36: 02827/28 पूरी सूरत पूरी साप्ताहिक

37: 02866/65 पूरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूरी साप्ताहिक

38: 02859/60 पूरी चेन्नई पूरी साप्ताहिक

39: 08416/14 पूरी बरबिल पूरी त्रिसाप्ताहिक

40: 08414/13 पूरी पारादीप पूरी प्रतिदिन

41: 02803/04 विसाखापट्टनम हज़रत निजामुद्दीन विसाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक

42: 02807/08 विसाखापट्टनम हज़रत निजामुद्दीन विसाखापट्टनम, सप्ताह में 5 दिन

43: 02869/70 विसाखापट्टनम चेन्नई विसाखापट्टनम साप्ताहिक

44: 02847/48 विसाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम साप्ताहिक

45: 08501/02 विसाखापट्टनम गांधीधाम विसाखापट्टनम साप्ताहिक

46: 07488/86 विसाखापट्टनम कडाप्पा विसाखापट्टनम तिरुमला प्रतिदिन

47: 02701/02 विसाखापट्टनम विजयवाड़ा विसाखापट्टनम, सप्ताह में 5 दिन

48: 08306/05 संबलपुर हावडा संबलपुर साप्ताहिक

49: 08311/12 संबलपुर मंडुआडीह सम्बलपुर द्विसाप्ताहिक

50: 08303/04 सम्बलपुर पूरी सम्बलपुर प्रतिदिन

51 से 56 तक पूर्वी सीमान्त रेलवे (NFR)

51: 02518/17 गौहाटी कोलकाता गौहाटी त्रिसाप्ताहिक

52: 02520/19 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक

53: 2552/51 कामाख्या यशवंतपुर कामाख्या साप्ताहिक

54: 02505/06 कामाख्या आनंदविहार कामाख्या प्रतिदिन

55: 02514/13 गौहाटी सिकन्दराबाद गौहाटी साप्ताहिक

56: 05611/12 गौहाटी सिल्चर गौहाटी साप्ताहिक

57 से 68 दक्षिण मध्य रेलवे

57: 07229/30 सिकन्दराबाद तिरुवनंतपुरम सिकन्दराबाद प्रतिदिन

58: 02733/34 सिकन्दराबाद तिरुपति सिकन्दराबाद प्रतिदिन

59: 02737/38 सिकन्दराबाद काकीनाड़ा पोर्ट सिकन्दराबाद गौतमी प्रतिदिन

60: 07255/56 सिकन्दराबाद नरसापुर सिकन्दराबाद प्रतिदिन

61: 02759/60 सिकन्दराबाद चेन्नई सिकन्दराबाद प्रतिदिन

62: 02785/86 काचेगुड़ा मैसूरु काचेगुड़ा प्रतिदिन

63: 07609/10 पूर्णा पटना पूर्णा साप्ताहिक

64: 07017/18 सिकन्दराबाद राजकोट सिकन्दराबाद त्रिसाप्ताहिक

65: 07225/26 विजयवाडा हुब्बाल्ली विजयवाड़ा प्रतिदिन

66: 02719/20 हैदराबाद जयपुर हैदराबाद द्विसाप्ताहिक

67: 07005/06 हैदराबाद रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक

68: 02765/66 तिरुपति अमरावती तिरुपति द्विसाप्ताहिक

69 से 72 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

69: 05160/59 दुर्ग छपरा दुर्ग सारनाथ त्रिसाप्ताहिक

70: 08237/38 कोरबा अमृतसर कोरबा छत्तीसगढ़ त्रिसाप्ताहिक

71: 02823/24 दुर्ग जम्मूतवी दुर्ग त्रिसाप्ताहिक

72: 08215/16 दुर्ग हज़रत निजामुद्दीन दुर्ग त्रिसाप्ताहिक

73 से 86 तक पूर्व मध्य रेल (ECR)

73: 02551/52 दरभंगा जालंधर कैंट दरभंगा साप्ताहिक

74: 02397/98 गया नई दिल्ली गया प्रतिदिन

75: 03293/94 राजेन्द्रनगर नई दिल्ली राजेन्द्रनगर प्रतिदिन

76: 22355/56 पाटलिपुत्र चंडीगढ़ पाटलिपुत्र द्विसाप्ताहिक

77: 02355/56 राजेन्द्रनगर जम्मूतवी राजेन्द्रनगर द्विसाप्ताहिक

78: 02545/46 रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल साप्ताहिक

79: पटना मुम्बई पटना द्विसाप्ताहिक

80: 02395/96 राजेन्द्रनगर अजमेर राजेन्द्रनगर साप्ताहिक

81: 02577/78 दरभंगा मैसूरु दरभंगा साप्ताहिक

82: 02521/22 बरौनी एर्नाकुलम बरौनी साप्ताहिक

83: 22351/52 पाटलिपुत्र यशवंतपुर पाटलिपुत्र साप्ताहिक

84: 22353/54 पटना बनासवाड़ी पटना साप्ताहिक

85: 02389/90 गया चेन्नई एगमोर गया साप्ताहिक

86: 02351/52 राजेन्द्रनगर हावडा राजेन्द्रनगर प्रतिदिन

87 से 96 तक मध्य रेलवे (CR)

87: लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावडा लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक

88: लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक

89: पुणे गोरखपुर पुणे साप्ताहिक

90: लोकमान्य तिलक टर्मिनस मंडुआडीह लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक

91: पुणे मंडुआडीह पुणे साप्ताहिक

92: पुणे लखनऊ पुणे द्विसाप्ताहिक

93: नागपुर मडगांव नागपुर साप्ताहिक

94: पुणे मडगांव पुणे साप्ताहिक

95: लोकमान्य तिलक टर्मिनस दरभंगा लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक

96: पुणे दरभंगा पुणे साप्ताहिक

97 से 118 उत्तर रेलवे (NR)

97: नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक

98: बठिंडा वाराणसी बठिंडा साप्ताहिक

99: आनंदविहार लखनऊ आनंदविहार साप्ताहिक

100: श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक

101: चंडीगढ़ गोरखपुर चंड़ीगढ़ साप्ताहिक

102: आनंदविहार जोगबनी आनंदविहार साप्ताहिक

103: हज़रत निजामुद्दीन पुणे हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक

104: आनंदविहार गौहाटी आनंदविहार प्रतिदिन

105: आनंदविहार राँची आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

106: सरहिन्द सहरसा सरहिन्द साप्ताहिक

107: आनंदविहार मुजफ्फरपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

108: आनंदविहार दरभंगा आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

109: आनंदविहार बरौनी आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

110: आनंदविहार जयनगर आनंदविहार साप्ताहिक

111: फिरोजपुर पटना फिरोजपुर साप्ताहिक

112: आनंदविहार भागलपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

113: आनंदविहार पूर्णिया कोर्ट आनंदविहार साप्ताहिक

114: दिल्ली सहरसा दिल्ली द्विसाप्ताहिक

115: आनंदविहार पटना आनंदविहार त्रिसाप्ताहिक

116: अमृतसर सहरसा अमृतसर साप्ताहिक

117: आनंदविहार भागलपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक

118: दिल्ली सहरसा दिल्ली द्विसाप्ताहिक

118 से 134 तक दक्षिण पूर्व रेलवे (SER)

119: सांतरागाछी पुड्डुचेरी सांतरागाछी साप्ताहिक

120: हावडा एर्नाकुलम हावडा साप्ताहिक

121: सांतरागाछी पुणे सांतरागाछी साप्ताहिक

122: सांतरागाछी पूरी सांतरागाछी साप्ताहिक

123: हावडा दीघा हावडा प्रतिदिन

124: हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया साप्ताहिक

125: हटिया यशवंतपुर हटिया साप्ताहिक

126: टाटानगर यशवंतपुर टाटानगर साप्ताहिक

127: राँची हावडा राँची प्रतिदिन

128: सांतरागाछी चेन्नई सांतरागाछी द्विसाप्ताहिक

129: टाटानगर हावड़ा टाटानगर प्रतिदिन

130: हावडा पुरी हावडा प्रतिदिन

131: शालीमार गोरखपुर शालीमार

132: राँची पटना राँची

133: राँची जयनगर राँची

134: टाटानगर पटना टाटानगर

135 से 141 उत्तर मध्य रेलवे (NCR)

135: 04152/51 कानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर द्विसाप्ताहिक

136: 04185/86 झाँसी बांद्रा झाँसी साप्ताहिक

137: 04183/84 झाँसी पुणे झाँसी साप्ताहिक

138: 04131/32 प्रयागराज ऊना हिमाचल प्रयागराज द्विसाप्ताहिक

139: 04133/34 प्रयागराज बंगालुरु प्रयागराज साप्ताहिक

140: 04117/18 प्रयागराज आनंदविहार प्रयागराज

141: 04181/82 ग्वालियर छपरा ग्वालियर प्रतिदिन

142 से 145 दक्षिण रेलवे (SR)

142: 02641/42 तिरुवनंतपुरम शालीमार तिरुवनंतपुरम द्विसाप्ताहिक

143: 02666/65 कन्याकुमारी हावडा कन्याकुमारी साप्ताहिक

144: 02631/32 मदुराई बीकानेर मदुराई साप्ताहिक

145: 02657/58 चेन्नई एगमोर नागरकोईल चेन्नई एगमोर

146 से 161 उत्तर पूर्व रेलवे (NER)

146: 02511/12 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम गोरखपुर त्रिसाप्ताहिक

147: 02587/88 और 05097/98 गोरखपुर जम्मूतवी और भागलपुर जम्मूतवी साप्ताहिक

148: 05115/16 छपरा दिल्ली छपरा साप्ताहिक

149: 05018/17 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर प्रतिदिन

150: 05045/46 गोरखपुर ओखा गोरखपुर साप्ताहिक

151: 05159/60 छपरा दुर्ग छपरा प्रतिदिन

152: 05047/48 गोरखपुर कोलकाता गोरखपुर, सप्ताह में 4 दिन और 05049/50 गोरखपुर कोलकाता गोरखपुर साप्ताहिक

153: 05101/02 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा साप्ताहिक

154: 02597/98 गोरखपुर मुम्बई गोरखपुर साप्ताहिक

155: 02529/30 लखनऊ पाटलिपुत्र लखनऊ, सप्ताह में 5 दिन

156: 02595/96 गोरखपुर आनदविहार गोरखपुर त्रिसाप्ताहिक

157: 02581/82 मंडुआडीह नई दिल्ली मंडुआडीह प्रतिदिन

158: 05029/30 गोरखपुर पुणे गोरखपुर साप्ताहिक

159: 05021/22 गोरखपुर शालीमार गोरखपुर साप्ताहिक

160: 05055/56 रामनगर आग्रा फोर्ट रामनगर त्रिसाप्ताहिक

161: 05119/20 मंडुआडीह रामेश्वरम मंडुआडीह साप्ताहिक

162 से 182 दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR)

162: 02251/52 यशवंतपुर कोरबा यशवंतपुर साप्ताहिक

163: 02253/54 यशवंतपुर भागलपुर यशवंतपुर साप्ताहिक

164: 02539/40 यशवंतपुर लखनऊ यशवंतपुर साप्ताहिक

165: 02607/08 चेन्नई बंगालुरु चेन्नई प्रतिदिन

166: 02657/58 चेन्नई बंगालुरु चेन्नई प्रतिदिन

167: 06231/32 माइलादुतुराई मैसूरु माइलादुतुराई प्रतिदिन

168: 06235/36 तूतीकोरिन मैसूरु तूतीकोरिन प्रतिदिन

169: 06229/30 मैसूरु वाराणसी मैसूरु द्विसाप्ताहिक

170: 06501/02 अहमदाबाद बंगालुरु अहमदाबाद साप्ताहिक

171: 06505/06 गांधीधाम बंगालुरु गांधीधाम साप्ताहिक

172: 06525/26 कन्याकुमारी बंगालुरु कन्याकुमारी प्रतिदिन

173: 06527/28 यशवंतपुर कन्नूर यशवंतपुर प्रतिदिन

174: 07317/18 हुब्बाल्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बाल्ली प्रतिदिन

175: 02683/84 यशवंतपुर लखनऊ यशवंतपुर साप्ताहिक

176: 02863/64 हावडा यशवंतपुर हावडा प्रतिदिन

177: 07301/02 मैसूरु धारवाड़ मैसुरु प्रतिदिन

178: 02741/42 वास्को पटना वास्को साप्ताहिक

179: 06507/08 जोधपुर बंगालुरु जोधपुर द्विसाप्ताहिक

180: 07319/20 हुब्बाल्ली सिकन्दराबाद हुब्बाल्ली प्रतिदिन

181: 06209/10 अजमेर मैसूरु अजमेर द्विसाप्ताहिक

182: 07323/24 हुब्बाल्ली वाराणसी हुब्बाल्ली साप्ताहिक

183 से 196 पश्चिम रेलवे (WR)

183: 09271/72 बांद्रा पटना बांद्रा साप्ताहिक

184: बांद्रा सहरसा बांद्रा साप्ताहिक

185: 22931/32 बांद्रा जैसलमेर बांद्रा साप्ताहिक

186: 19027/28 बांद्रा जम्मूतवी बांद्रा साप्ताहिक

187: 09017/18 बांद्रा हरिद्वार बांद्रा साप्ताहिक

188: 09424/23 तिरुनेलवेली गांधीधाम तिरुनेलवेली साप्ताहिक

189: 09313/14 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर द्विसाप्ताहिक

190: 09321/22 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर साप्ताहिक

191: 02905/06 ओखा हावडा ओखा साप्ताहिक

192: 09205/06 पोरबंदर हावडा पोरबंदर द्विसाप्ताहिक

193: 09057/58 उधना मंडुआडीह उधना साप्ताहिक

194: 09031/32 बांद्रा बरौनी बांद्रा साप्ताहिक

195: 09451/52 गांधीधाम भागलपुर गांधीधाम साप्ताहिक

196: 09019/20 उधना छपरा उधना साप्ताहिक

यात्रीगण कृपया उपरोक्त सभी गाड़ियाँ, उत्सव स्पेशल गाड़ियाँ है। सभी गाड़ियाँ पुर्णतयः आरक्षित एवं सुपरफास्ट श्रेणी में सम्मिलित है। सभी गाड़ियोंमे टिकट बुकिंग्ज हेतु डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन्स जारी किए गए है और विशेष किराया तालिका भी लागू रहेगी। साथ ही साथ गाड़ी में यात्रा करने से पहले, बुकिंग्ज के पहले रेलवे हेल्पलाइन 139

Uncategorised

‘उत्सव स्पेशल’ गाड़ियोंका संयुक्त परीपत्रक, किराया भी होगा ‘स्पेशल’

हाल ही के लेख में हमने कहा था, की सभी गाड़ियोंकी संयुक्त सूची, रेल प्रशासन ने यात्रिओंके लिए उपलब्ध कराना चाहिए। आज यह सभी क्षेत्रीय रेल विभाग की ओरसे घोषित उत्सव, पूजा, हॉलिडे विशेष गाड़ियोंकी सूची जारी हुई है। कुल 196 जोड़ी गाड़ियोंकी सूची दी गयी है। यह गाड़ियाँ 20 अक्टूबर से लेकर 30 नवम्बर तक चलाई जाएगी। सभी गाड़ियाँ “उत्सव स्पेशल” रहेगी।

यात्रीगण कृपया यह बात ध्यान में ले ले, की इन सभी गाड़ियोंका किराया विशेष गाड़ियोंको लगाए जानेवाला किराया होगा। जिसका फॉर्म्युला 2015 के परीपत्रक क्रमांक 30 में दिया गया था। railduniya.in प्रमुख बात यह है कि अब तक जितनी गाड़ियाँ चली उसी प्रकार यह भी सारी गाड़ियाँ पुर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थावाली रहेंगी। इन गाड़ियोंका किरायोंका गणित नियमित मेल/एक्सप्रेस के किरायोंपर आधारित है, द्वितीय श्रेणी के किराए मुलभूत (बेसिक) किरायोंसे 10% ज्यादा होंगे और बाकी सारे श्रेणियोंमे याने स्लिपर क्लास, वातानुकूलित 1,2,3 टियर, चेयर कार आदि में 30% तक ज्यादा रहेंगे।

टिकट बुकिंग के लिए डिस्टेन्स रिस्ट्रिक्शन्स भी रहेंगे। द्वितीय श्रेणी के लिए 100 km, वातानुकूलित चेयर कार के लिए 250 km, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के लिए 300 km और स्लिपर क्लास, वातानुकूलित 2, 3 टियर के लिए 500 km कमसे कम अंतर का किराया देय होगा।

इसका मतलब यह है, की आप भलेही 200 किलोमीटर की टिकट स्लिपर क्लास में बुक करते है, लेकिन किराया आपको तय 500 किलोमीटर को जितना बेसिक किराया लगता है वह देना होगा और इतर जोड़ गणित भी देख लीजिए। उस बेसिक किरायोंमे 30% ज्यादा जोड़ने के बाद जो रकम आएगी वह होगा आपका ‘उत्सव स्पेशल’ का बेसिक किराया। और सुपरफास्ट चार्जेस, आरक्षण शुल्क ई. अतिरिक्त चार्जेस मिलाकर आपको किराया देना होगा।

यदि क्षेत्रीय रेलवे, जो यह ट्रेन को चला रही है, सोचती है की एक दिशा में ही गाड़ी फूल चल रही है और वापसी में खाली तो वह क्षेत्रीय रेलवे का निर्णय होगा कि एडिशनल 10 से 30 प्रतिशत किराया ले या न ले।

इन गाड़ियोंके किरायोंमे किसी भी तरह के रियायती टिकट की बुकिंग नही दी जाएगी।

तत्काल कोटा की बुकिंग भी नही होगी, यज्ञपी क्षेत्रीय रेलवे चाहे तो प्रीमियम तत्काल बुकिंग, यात्रिओंकी ज्यादा मांग होनेपर शुरू कर सकती है।

इतने सारे नियम और एक्सट्रा किरायोंको जानने के बाद भी यात्री जरूरतमंद है और उसको यात्रा करनी है तो उनके लिए हाजिर है ‘उत्सव स्पेशलगाड़ियोंकी लिस्ट और वह परीपत्रक जिससे आपको किरायोंका गणित जोड़ना है।

Uncategorised

क्या भारतीय रेल गाड़ियाँ, पुर्णतयः वातानुकूलित कर दी जाएगी?

कल से देश के प्रमुख वार्तापत्रोंमें और सोशल मीडिया में इस तरह की ख़बर घूम रही है। चलिए इस खबर के पीछे के तथ्योंको जानते है।

आप को ज्ञात होगा, भारतीय रेल अपनी सभी मेल, एक्सप्रेस गाड़ियोंको स्पीड अप कर रही है। रेल नेटवर्क में पटरियों, सिग्नलों, रेल इंजिनों, डिब्बों पर और ऐसे तमाम पहलुओंपर काम किया जा रहा है, जो रेलगाड़ियोंकी गती बढाने ने काम करती हो। जगह जगह की लेवल क्रॉसिंग्स को बदल कर ROB/RUB याने रेल ओवर ब्रिज/ रेल अंडर ब्रिज में तब्दील किया जा रहा है। मवेशी पटरी पर न आ पाए इसके लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। यात्री रेल गाड़ियोंकी स्पीड 110 kmph से बढ़ाकर 130/160/200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढाने पर काम किया जा रहा है। कई मार्ग 130 kmph के कर लिए गए है।

इन्ही गती बढाने के प्रयासोंमे यात्री गाड़ी के डिब्बों में साधारण ग़ैरवातानुकूलित बदलाव उन्हें वातानुकूलित किया जाने की तकनीकी जरूरत उभरकर सामने आई है। सामान्यतः किसी भी वाहन को वेगवान होने के लिए हवा का गतिरोध काटना पड़ता है। वातानुकूलित वाहनोंमें सभी खिड़कियाँ, दरवाजे बन्द होने के कारण हवा का गतिरोध नही होता और वाहन बड़ी आसानी से स्पीड अप किया जा सकता है, यही कारण है, की जो भी गाड़ियाँ 130kmph या उससे ज्यादा गती से चलने के लिए निर्धारित की जाएगी उनके सारे डिब्बे वातानुकूलित किए जाएंगे।

भारतीय रेल पर फ़िलहाल राजधानी, शताब्दी, तेजस, गतिमान, हमसफर और गरीबरथ पुर्णतयः वातानुकूलित गाड़ियाँ चलाई जा रही है। इन गाड़ियोंकी गति जब भी गाड़ियोंका संचालन नियमित हो जाएगा और नई समयसारणी आएगी तब यह गाड़ियाँ बढ़े हुए स्पीड के साथ एक अलग ही अंदाज में हमे दिखाई देगी। लेकिन सवाल यह है, क्या सभी मेल, एक्सप्रेस भी वातानुकूलित हो जाएगी? तो मित्रों, शुरवात की जा रही है, यह सब प्रयोगात्मक स्वरूप में है। कुछ कम स्टापेजेस वाली गाड़ियोंका चिन्हांकन किया जाएगा और उनके साधारण ग़ैरवातानुकूलित डिब्बों को हटाकर, नए 83 शयिका (बर्थ) वाले वातानुकूलित डिब्बों में बदला जाएगा।

हमने हमारी पिछली पोस्ट में इन डिब्बों के डिज़ाइन से आपको अवगत कराया था। आज फिर से उन्हें आपके सामने प्रस्तुत कर रहे है।

83 बर्थवाले वातानुकूलित स्लिपर और 100 सीट्स वाले वातानुकूलित चेयर कार का निर्माण किया जा रहा है। रेल प्रशासन का दावा है, इन डिब्बों का किराया, नियमित वातानुकूलित 3 टियर से कम और साधारण स्लिपर से थोड़ा ज्यादा होगा। भारतीय रेलवे का यह नया दौर होगा। नई तेज गती की वातानुकूलित गाड़ियाँ, जिसमे सर्वसाधारण जनता भी यात्रा करेगी। रेल यात्रा सुरक्षित, सुखद और तेज हो रही है, चलिए इस नए गतिमान दौर के लिए तैयार हो जाइए।

Uncategorised

गाड़ियाँ तो बहुतें चला दी, अब मासिक पासधारकोंकी भी सुध ले रेलवे।

रेलवे के तमाम क्षेत्रीय कार्यालयोंने विविध परीपत्रक जारी कर कर के, गाड़ियोंकी घोषणा कर दी। किसी की 5 तो किसी की 15 गाड़ियाँ चल पड़ेंगी, यहाँतक की विन्टर स्पेशल गाड़ियांभी 15 अक्टूबर से चल पड़ेंगी। लेकिन मित्रों यह जो भी गाड़ियाँ है सारी की सारी स्पेशल और आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलाई जा रही है।

जब तक (पता नही कब तक☺️) यह विशेष और आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ गाड़ियोंका दौर चलता रहेगा, तब तक मासिक पास धारकोंकी दखल लेनेवाला कोई नहीं है। न सिर्फ उपनगरीय अपितु देशभर की सारी रेल सेवाओंपर हजारों, लाखोंकी संख्या में मासिक पास धारक है। आसपास के शहरोंमें नौकरी करनेवाले, कॉलेज और क्लासेस मे पढनेवाले विद्यार्थी इस तरह के मासिक पास निकालते है। मासिक पास रोज का जाना आना करनेवालोंके लिए बेहद उपयोगी और आर्थिक दृष्टिकोण से किफायती भी है। एक बार पास बना लिया तो इन लोगोंको टिकट खिड़की की लम्बी क़तारों में खड़ा रहने की जरूरत नही और दूसरा किफायती इतनी की नियमित किरायोंसे 25 से 30 प्रतिशत शुल्क में महीनेभर यात्रा की जा सकती है।

जहाँ उपनगरीय गाड़ियाँ चलती है, जैसे मुम्बई, पुणे या इतर बड़े महानगर वहाँपर धीरे धीरे यात्रिओंके लिए यात्रा की सुविधा खोली जा रही है। लेकिन जहाँपर उपनगरीय गाड़ियाँ नही चलती, वहाँ के मासिक पासधारकोंकी अवस्था बड़ी भीषण है। इन लोगोंकी तकलीफ यह है, की सारी गाड़ियाँ आरक्षित और द्वितीय श्रेणी टिकट बन्द होने के कारण यह लोग ट्रेनोंमें यात्रा नही कर पा रहे है और सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए मजबूर है। सड़क मार्ग से रोजाना जाना आना कर के इन लोगोंकी शारारिक, मानसिक और आर्थिक परिस्थिति बड़ी ही बिकट हो गयी है। आधे से ज्यादा तनख्वाह, बाइक या कार के इन्धन और रखरखाव पर खर्च हो जाती है। विशेष बात तो यह है, की न तो कोई नेता या कोई रेल यात्री संगठन इनकी तकलीफों पर गौर कर रहा है।

संक्रमण काल के 22 मार्च से लेकर आज तक छह महीने बीत गए और अब सातवाँ महीना चल रहा है। अनलॉक 5 भी आ गया, लेकिन रेल प्रशासन मासिक पास धारकोंकी सुध लेने को तैयार ही नही। तमाम आरक्षण स्पेशल गाड़ियोंसे इन लोगोंको कोई लेनादेना नही, इनके लिए तो इनकी सवारी गाड़ियाँ, डेमू, मेमू चलना चाहिए। जहाँतक बात यात्री रिकॉर्ड की है, तो हर एक मासिक पास धारक का रिकॉर्ड रेलवे के पास उसकी फोटो आइडेंटिटी और ऐड्रेस के साथ रखा जा सकता है। इतनी सारी औपचारिकता अपनाने के बाद भी रेल प्रशासन इन सीज़न पास धारकोंकी कोई व्यवस्था क्यों नही कर पा रहा है, यह एक संशोधन का विषय हो जाता है। हम तो रेल यात्री संगठनोंको भी आवाहन करते है, आए दिन फलाँ गाड़ी शुरू हो रही है या फलाँ गाड़ी को एक्सटेंड करवाना है, स्टापेजेस बढ़वाना है इसके परे जाकर थोड़ा मासिक पास धारकोंके लिए भी पत्राचार करे, उनकी तकलीफों को भी महसूस करें, रेल मंत्री, अफ़सरोंतक पासधारकोंकी बात अब अग्रक्रम से रखी जाना चाहिए।

सवारी गाड़ियोंको चलवाना रेल प्रशासन मुनासिब नही समझता तो कम अन्तरोंके स्टापेजेस वाली कई एक्सप्रेस गाड़ियाँ चल पड़ी है, उन गाड़ियों में ही पास धारकोंकी व्यवस्था करवा दी जाए।